बुधवार, 26 मार्च 2025

मंथली एक्सपायरी से पहले बाजार में दबाव सेंसेक्स,निफ़्टी गिरावट पर हुए बंद ,स्मॉलकैप इंडेक्स में 1.5% की गिरावट

 STOCK MARKET LIVE NEWS: मंथली एक्सपायरी से पहले बाजार में दबाव सेंसेक्स, निफ़्टी गिरावट पर हुए बंद। मिड कैप इंडेक्स में 1.5% की गिरावट। 7 दिन की तेजी के बाद 2 दिन से बाजार में दबाव देखने को मिल रहा है। दो दिन में निफ़्टी कल के अपने उच्चतम स्तर से लगभग 400 अंक के दबाव के साथ बंद हुआ। सेंसेक्स में भी कल के अपने उच्चतम स्तर से लगभग 1400 अंक के दबाव के साथ बंद हुआ। सोना व चांदी एक सीमित दायरे कारोबार करते हुए नजर आ रहे हैं। फूड डिलीवरी कंपनी स्विग्गी तथा जोमैटो में गिरावट देखने को मिल रही है। डी मर्जर की खबर के बाद सिमेंस इंडिया के शेयर में जोरदार तेजी देखने को मिल रही है। आईए विस्तार से जानते हैं आज के मार्केट का हाल।



SHARE MARKET UPDATE: मंथली एक्सपायरी से पहले शेयर बाजार में दबाव देखने को मिल रहा है निफ़्टी 180 अंक की गिरावट के साथ 23,486 अंक पर बंद हुआ तथा सेंसेक्स 730 अंकक गिरावट के साथ 77,288 अंक पर बंद हुआ। निफ़्टी बैंक लगभग 400 अंक की गिरावट के साथ 51,209 अंक पर बंद हुआ। निफ़्टी आईटी में लगभग एक प्रतिशत की गिरावट देखने को मिली जिससे इंडेक्स 370 अंकफिसल कर 37,336 अंक पर बंद हुआ।

स्मॉल कैप इंडेक्स लगभग 1.5% की जोरदार गिरावट देखने को मिली जिससे इंडेक्स 685 अंक की गिरावट के साथ 46,385 अंक पर बंद हुआ। मिडकैप इंडेक्स में 280 अंक की गिरावट देखने को मिली जिससे इंडेक्स 48,624 अंक पर बंद हुआ। निफ़्टी ऑटो तथा कैपिटल गुड्स हल्की तेजी के साथ बंद हुए। 

कंज्यूमर ड्युरेबल्स में 142 अंक की गिरावट देखने को मिली जिससे इंडेक्स 54,344 अंक पर बंद हुआ। एफएमसीजी सेक्टर में 94 अंक की गिरावट देखने को मिलीं जिससे इंडेक्स 19,209 अंक पर बंद हुआ। फार्मा सेक्टर में 572 अंक की गिरावट देखने को मिली जिससे इंडेक्स 41,422 अंक पर बंद हुआ। मेटल इंडेक्स में 144 अंक की गिरावट देखने को मिलीं जिससे इंडेक्स 30793 अंक पर बंद हुआ।

सोने व चांदी का आज का भाव 

लखनऊ में आज 24 कैरेट सोने की कीमत 90,395 प्रति 10 ग्राम रही तथा 22 कैरेट सोने की कीमत 82,000 प्रति 10 ग्राम रही चांदी की कीमत की बात की जाए 10,200 रुपए प्रति 100 ग्राम  रही। अलग-अलग शहरों मे सोने व चांदी की कीमतों में अंतर हो सकता है।

जोमैटो तथा स्विग्गी में गिरावट का कारण 

फूड डिलीवरी कंपनी जोमैटो तथा स्विग्गी में कुछ दिनों से गिरावट देखने को मिल रही है इसका मुख्य कारण विभिन्न ब्रोकरेज फर्मो द्वारा लक्ष्य को घटना है। ब्रोकरेज फर्म BOFA ने जोमैटो पर न्यूट्रल कॉल दिया है। तथा इसका लक्ष्य₹250 प्रति शेयर निर्धारित किया है। किसके साथ ही स्विग्गी पर BOFA ने अंडर परफ़ॉर्मेंस की राय दी है तथा इसका लक्ष्य 325 रुपए प्रति शेयर निर्धारित किया है। ब्रोकरेज फर्म  MACQUARIE ने स्विग्गी तथा जोमैटो पर सतर्क रहने की सलाह दी है। तथा इस सेगमेंट में कैशफ्लो में कमी भी आती हुई नजर आई है। 

लार्ज कैप में बढ़ने वाले पांच प्रमुख शेयर 

  1. सिमेंस इंडिया लार्ज कैप में बढ़ने वाले शहरों में पहले स्थान पर रहा जो 5.84% तेजी के साथ ₹300 बढ़कर 5418 रुपए पर बंद हुआ।
  2. हिंदुस्तान एयरोनॉटिकल लिमिटेड 2.9% तेजी के साथ दूसरे स्थान पर रहा जो 115 रुपए बढ़कर 4128 पर बंद हुआ। 
  3. इंडसइंड बैंक 2.86% तेजी के साथ तीसरे स्थान पर रहा जो 18 रुपए बढ़कर 655 रुपए पर बंद हुआ। 
  4. ट्रेंट 2.64% तेजी के साथ चौथे स्थान पर रहा जो 137 रुपए बढ़कर 53,21 रुपए पर बंद हुआ।
  5. संवर्धन मदरसन 2.64% तेजी के साथ पांचवें स्थान पर रहा जो 3.5 बढ़कर 135 रुपए पर बंद हुआ।
लार्ज कैप में गिरने वाले पांच प्रमुख शेयर 
  1. आरईसी एल 3.9% गिरावट के साथ पहले स्थान पर रहा जो ₹17 फिसल कर₹425 पर बंद हुआ। 
  2. एनटीपीसी 3.35% गिरावट के साथ दूसरे स्थान पर रहा जो 12.3 रुपए फसल कर 354 रुपए पर बंद हुआ। 
  3. जोमैटो 3.1% गिरावट के साथ तीसरे स्थान पर रहा जो 6.5 रुपए फिसल कर 203 रुपए पर बंद हुआ।
  4. टेक महिंद्रा 2.7% गिरावट के साथ चौथे स्थान पर रहा जो ₹40 फिसल कर 1416 रुपए पर बंद हुआ।
  5. यूनियन बैंक ऑफ़ इंडिया 2.5% गिरावट के साथ पांचवें स्थान पर रहा 3.15  रूपए फिसल कर ₹120 पर बंद हुआ।

Disclaimer : उपरोक्त जानकारी सिर्फ सूचना के लिए दी जा रही है। शेयर मार्केट में निवेश जोखिमों के अधीन है निवेश करने से पहले अपने वित्तीय सलाहकार से सलाह जरूर ले हम किसी भी प्रकार के निवेश की सलाह यहां नहीं देते हैं|

मंगलवार, 25 मार्च 2025

6 दिन की तेजी के बाद बाजार में मुनाफा वसूली, मिडकैप ,स्मालकैप शेयरों में दबाव

 STOCK MARKET NEWS : 6 दिन की तेजी के बाद बाजार में मुनाफा वसूली मिडकैप ,स्मॉलकैप शेयरों में दबाव देखने को मिला। ऊपरी स्तरों से निफ़्टी में लगभग 200 अंक की गिरावट देखने को मिली। डॉलर के मुकाबले रुपए में आज लगभग 12 से 15 पैसे का दबाव देखने को मिला। सोने व चांदी की कीमतें  एक सीमित दायरे में कारोबार करते हुए नजर आ रही है। सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया ने लॉन्च किया QIP,42.62₹प्रति शेयर होगी कीमत। पंजाब एंड सिंध बैंक भी जुटाएगा QIP के जरिए 2000 करोड रुपए,40.38₹ प्रति शेयर होगी कीमत। फाइनेंस सेक्रेट्री के पद पर होगी अजय सेठ की नियुक्ति। 1997 कर्नाटक कैडर के आईएएस अधिकारी हैं अजय सेठ। अभी आर्थिक मामलों के विभाग मैं है कार्यरत। आईए विस्तार से जानते हैं आज के मार्केट का हाल।

share market




SHARE MARKET LIVE: 6 दिन की तेजी के बाद भारतीय शेयर बाजार में आज मुनाफा वसूली देखने को मिली। निफ़्टी ऊपरी इस तरह से लगभग 200 अंक फिसल कर केवल 10 अंक की वृद्धि के साथ 23,668 अंक पर बंद हुआ। मंथली एक्सपायरी दिन सेंसेक्स 32 अंकों की तेजी के साथ 78,017 अंकों पर बंद हुआ। निफ़्टी बैंक दिन के उच्चतम स्तर से लगभग 400 अंक फिसल कर 97 अंक की गिरावट के साथ 51,607 अंक पर बंद हुआ। निफ़्टी आईटी में आज शानदार तेजी देखने को मिली जो लगभग 1.3 प्रतिशत तेजी के साथ 490 अंक बढ़कर 37,706 अंक पर बंद हुआ।

स्मॉल कैप इंडेक्स में 1.6% की जोरदार गिरावट देखने को मिली जिससे इंडेक्स 780 अंक फिसल कर 47,070 अंक पर बंद हुआ। मिडकैप इंडेक्स में 1.13% की गिरावट देखने को मिली जिससे इंडेक्स 480 अंक की गिरावट के साथ 41,904 अंक पर बंद हुआ। निफ़्टी ऑटो में लगभग एक प्रतिशत की गिरावट देखने को मिली जिससे इंडेक्स 200 अंक की गिरावट के 21737 अंक पर बंद हुआ। कैपिटल गुड्स मैं एक प्रतिशत की गिरावट देखने को मिली जिससे इंडेक्स 640 अंक फिसल कर 62,468 अंक पर बंद हुआ।

कंज्यूमर ड्युरेबल्स 1000 अंक की गिरावट के साथ 54,487 अंक पर बंद हुआ तथा फार्मा सेक्टर 318 अंक की गिरावट के साथ 41995 अंक पर बंद हुआ। मेटल सेक्टर में 415 अंक की गिरावट देखने को मिली जिससे इंडेक्स 30,938 अंक पर बंद हुआ।

सोने व चांदी का आज का भाव 

लखनऊ में आज 24 कैरेट सोने की कीमत 90,200 रूपए प्रति 10 ग्राम रही। तथा 22 कैरेट सोने की कीमत 82,850 प्रति 10 ग्राम रही। तथा चांदी की कीमत ₹10,100 प्रति 100 ग्राम रही। अलग-अलग शहरों मे सोने व चांदी के भाव में अंतर हो सकता है। 

लार्ज कैप में बढ़ने वाले पांच प्रमुख शेयर 

  1. अल्ट्राटेक सीमेंट लार्ज कैप में बढ़ने वाले शेयरों में पहले स्थान पर रहा जो 3.3 प्रतिशत तेजी के साथ ₹370 बढ़कर 11,420 रुपए पर बंद हुआ।
  2. बजाज फिनसर्व 2.7% तेजी के साथ दूसरे स्थान पर रहा जो ₹50 बढ़कर 1,945 रूपए पर बंद हुआ।
  3. ट्रेंट 2.6% तेजी के साथ तीसरे स्थान पर रहा जो 130 रुपए बढ़कर 5185 रूपए पर बंद हुआ।
  4. डी मार्ट 2.4% तेजी के साथ चौथे स्थान पर रहा जो लगभग 93 रुपए बढ़कर 3998 रुपए पर बंद हुआ। 
  5. इंफोसिस 2.2 प्रतिशत तेजी के साथ पांचवें स्थान पर रहा जो लगभग₹35 बढ़कर 1628 पर बंद हुआ। 
लार्ज कैप में गिरने वाले पांच प्रमुख शेयर 
  1. जोमैटो जो अब इंटरनल के नाम से जाना जाता है 5.8% गिरावट के साथ पहले स्थान पर रहा जो ₹13 फिसल कर 209 रुपए पर बंद हुआ।
  2. इंडसइंड बैंक 4.8% गिरावट के साथ दूसरे स्थान पर रहा जो ₹32 रुपए फिसल कर 637 रुपए पर बंद हुआ। 
  3. जेएसडब्ल्यू एनर्जी 3.5% गिरावट के साथ₹20 फिसल कर 555 रुपए पर बंद हुआ। 
  4. यूनियन बैंक ऑफ़ इंडिया 3.2% गिरावट के साथ चौथे स्थान पर रहा। जो ₹4 फसल कर 123 रुपए पर बंद हुआ। 
  5. केनरा बैंक 3.1% गिरावट के साथ पांचवें स्थान पर रहा जो लगभग ₹3 फिसल कर ₹88 पर बंद हुआ।


Disclaimer : उपरोक्त जानकारी सिर्फ सूचना के लिए दी जा रही है। शेयर मार्केट में निवेश जोखिमों के अधीन है निवेश करने से पहले अपने वित्तीय सलाहकार से सलाह जरूर ले हम किसी भी प्रकार के निवेश की सलाह यहां नहीं देते हैं|

Budget 2026 LIVE: मोबाइल सस्ता, सिगरेट महंगी – पूरी लिस्ट यहां

Budget 2026 LIVE: मोबाइल सस्ता, सिगरेट महंगी – पूरी लिस्ट यहां Union Budget 2026: आम आदमी के लिए क्या सस्ता हुआ और क्या महंगा? केंद्रीय बजट ...