गुरुवार, 20 मार्च 2025

निफ़्टी एक्सपायरी के दिन बाजार में शानदार तेजी, मिड कैप, स्माल कैप शेयरों में भी खरीदारी ।

 STOCK MARKET LIVE: भारतीय शेयर बाजार में आज निफ़्टी एक्सपायरी के दिन शानदार तेजी देखने को मिली। लगातार चौथे दिन बाजार बढ़त के साथ बंद हुआ। अदानी समूह की वायर और केबल इंडस्ट्रीज में एंट्री की खबर से वायर तथा केबल कंपनियां में गिरावट देखने को मिली।   KEI, पॉलिकैब, हैवेल्स, फिनोलेक्स ,RR KABEL आदि कंपनियों में गिरावट देखने को मिली। सोने तथा चांदी के भाव में लगातार तेजी का दौर जारी है। आईए विस्तार से जानते हैं आज के मार्केट का हाल।


stock market



SHARE MARKET NEWS: भारतीय शेयर बाजार में आज निफ्टी की वीकली एक्सपायरी के दिन शानदार तेरी देखने को मिली। बाजार में चार दिन से लगातार तेजी बनी हुई है। निफ़्टी 1. 24% तेजी के साथ 283 अंक बढ़कर 23,190 अंक पर बंद हुआ। तथा  सेंसेक्स 1. 2% की तेजी के साथ 900 अंक बढ़कर 76,348 अंक पर बंद हुआ। निफ़्टी बैंक 360 अंक की तेजी के साथ 50,062 अंक पर बंद हुआ। निफ़्टी आईटी 1.25% तेजी के साथ 450 अंक बढ़कर 36,676 अंक पर बंद हुआ।

स्मॉल कैप इंडेक्स 335 अंक की तेजी के साथ 46,344 अंक पर बंद हुआ तथा मिड कैप इंडेक्स 250 अंक की वृद्धि के साथ 41,360 अंक पर बंद हुआ। निफ़्टी ऑटो 1.4% तेजी के साथ 300 अंक पढ़कर 21,623 अंक पर बंद हुआ। कैपिटल गुड्स 520 अंक की तेजी के साथ 61,290 अंक पर बंद हुआ तथा कंज्यूमर ड्युरेबल्स में 580 अंक की वृद्धि देखने को मिलीं जिससे इंडेक्स 55,770 अंक पर बंद हुआ।

फार्मा सेक्टर 1.2% जी के साथ 490 अंक बढ़कर 41,470 अंक पर बंद हुआ तथा एफएमसीजी सेक्टर 1.12% तेजी के साथ 211 अंक बढ़कर 19,180 अंक पर बंद हुआ। मेटल सेक्टर में लगभग 1% की तेजी देखने को मिली जिससे इंडेक्स 295 अंक बढ़कर 31315 अंक पर बंद हुआ।


सोने व चांदी का आज का भाव 

सोने व चांदी के भाव में लगातार तेजी का दौर देखने को मिल रहा है। लखनऊ में आज 24 कैरेट सोने की कीमत 90,810 रुपए प्रति 10 ग्राम रही तथा 22 कैरेट सोने की कीमत 83,250 प्रति 10 ग्राम रही। चांदी की कीमत 10,280 रुपए प्रति 100 ग्राम रही। अलग-अलग शहरों मे सोने व चांदी के भाव में अंतर हो सकता है।

लार्ज कैप में बढ़ाने वाले पांच प्रमुख शेयर

  1. भारती एयरटेल लार्ज कैप में बढ़ने वाले शेयरों में पहले स्थान पर रहा जो 4.16% तेजी के साथ ₹68 बढ़कर 1,705 रुपए पर बंद हुआ।
  2. टाइटन 3.8% तेजी के साथ दूसरे स्थान पर रहा जो 116 रुपए बढ़कर 3,193 पर बंद हुआ।
  3. आइसीआइसीआइ प्रूडेंशियल 2.7% तेजी के साथ तीसरे स्थान पर रहा जो ₹15 बढ़कर 578 रुपए पर बंद हुआ। 
  4. ब्रिटानिया इंडस्ट्रीज 2.6% तेजी के साथ 124 रुपए बढ़कर 4,831 रुपए पर बंद हुआ।
  5. बीपीसीएल 2.6% तेजी के साथ पांचवें स्थान पर रहा। जो 6.9 रुपए बढ़कर 272 रुपए पर बंद हुआ। 
लार्ज कैप में गिरने वाले पांच प्रमुख शेयर 
  1. हैवेल्स इंडिया लार्ज कैप में गिरने वाले शेयरों में पहले स्थान पर रहा जो 3.6% गिरावट के साथ ₹56 फिसल कर 1,501 रुपए पर बंद हुआ।
  2. आईसीआईसीआई लोंम्बार्ड 1.8% गिरावट के साथ  दूसरे स्थान पर रहा जो लगभग ₹32 रुपए फिसल कर 1,724 पर बंद हुआ।
  3. जेएसडब्ल्यू एनर्जी 1.38% गिरावट के साथ तीसरे स्थान पर रहा जो लगभग 7.5 रुपए फिसल कर 562 रुपए पर बंद हुआ। 
  4. चोलामंडलम इन्वेस्टमेंट 1.3% गिरावट के साथ चौथे स्थान पर रहा जो ₹20 फिसल कर 1,493 रुपए पर बंद हुआ।
  5. इंडसइंड बैंक 1.25% गिरावट के साथ पांचवें स्थान पर रहा जो 8.6 रुपए फिसल कर 684 रुपए पर बंद हुआ। 

वायर तथा केबल कंपनियां जिनमे गिरावट देखने को मिली 
 पॉलिकैब में 6.5% की गिरावट देखने को मिली जिस शेयर 355 रुपए फिसल कर 5,083 रुपए पर बंद हुआ। तथा KEI इंडस्ट्रीज में 13.5% की जोरदार गिरावट देखने को मिली जिससे शेयर 442 रुपए फिसल कर 2,841 रूपए पर बंद हुआ। फिनोलेक्स केबल्स में 4.5% की गिरावट देखने को मिली जिससे शेयर 38 रुपए फिसल कर ₹830 पर बंद हुआ।




Disclaimer : उपरोक्त जानकारी सिर्फ सूचना के लिए दी जा रही है। शेयर मार्केट में निवेश जोखिमों के अधीन है निवेश करने से पहले अपने वित्तीय सलाहकार से सलाह जरूर ले हम किसी भी प्रकार के निवेश की सलाह यहां नहीं देते हैं|

बुधवार, 19 मार्च 2025

बाजार में लगातार तीसरे दिन तेजी की हैट्रिक सेंसेक्स, निफ़्टी बढ़त पर बंद मिडकैप ,स्मॉल कैप शेयरों में जोरदार तेज़ी।

 SHARE MARKET LIVE: भारतीय शेयर बाजार में आज लगातार तीसरे दिन तेजी देखने को मिली। तीसरे दिन बाजार में लगे तेजी की हैट्रिक। सेंसेक्स निफ्टी लगता तीसरे दिन बढ़त  पर हुए बंद। मिडकैप, स्मॉलकैप शेयरों में जोरदार तेजी। मिडकैप इंडेक्स में 9 महीने की सबसे बड़ी इंट्रा-डे तेजी आज देखने को मिली जो लगभग 2.3% तेजी के साथ बंद हुआ। मोबिक्विक के शेयर में 2 दिन लगातार  से तेजी देखने को मिल रही है। कल 18 मार्च को शेयर में 20% का अपर सर्किट देखने को मिला तथा आज शेयर में लगभग 12% की तेजी देखी गई 2 दिन में शेयर लगभग 32% तक चल चुका है। सरकार ने ऐसी कंपनियों को दी बड़ी राहत। AC और फ्रिज कंपोनेंट्स को BIS सर्टिफिकेशन की नहीं होगी जरूरत। इस खबर के चलते AC व फ्रिज बनाने वाली कंपनियों में तेजी देखने को मिली। सोने तथा चांदी के भाव में लगातार तेजी का दौर जारी है। आईए विस्तार से जानते हैं आज के मार्केट का हाल।


stock market



STOCK MARKET LIVE UPDATE: भारतीय शेयर बाजार में 3 दिन से लगातार तेजी बनी हुई है। निफ़्टी आईटी तथा एफएमसीजीसेक्टर को छोड़कर बाकी सभी इंडेक्स बढ़त के साथ बंद हुए। सबसे अधिक तेजी मिड कैप तथा स्मॉल कैप इंडेक्स में देखने को मिला। 

निफ़्टी 73 अंक की तेजी के साथ 22,907 अंक पर बंद हुआ तथा सेंसेक्स लगभग 150 अंक की तेजी के साथ 75,450 अंक पर बंद हुआ निफ्टी बैंक 388 अंक की तेजी के साथ 49,702 अंक पर बंद हुआ। निफ़्टी आईटी एक प्रतिशत गिरावट के साथ 395 अंकफिसल कर 36,223 अंक पर बंद हुआ।

स्मॉल कैप इंडेक्स में 2.17% जोरदार तेज़ी के साथ लगभग 980 अंक बढ़कर 46,009 अंक पर बंद हुआ। तथा मिडकैप इंडेक्स 2.3% तेजी के साथ 917 अंक बढ़कर 41,107 अंक पर बंद हुआ। निफ़्टी ऑटो 85 अंक की मामूली तेजी के साथ 21,320 अंक पर बंद हुआ। कैपिटल गुड्स 2.25 प्रतिशत तेजी के साथ 1,330 अंक बढ़कर 60,768 अंक पर बंद हुआ। कंज्यूमर ड्यूरेबल ,फार्मा सेक्टर तथा मेटल इंडेक्स में 1 से 1.4 प्रतिशत तक की तेजी देखने को मिली ।

सोने व चांदी का आज का भाव 

सोने तथा चांदी के भाव में लगातार तेजी देखने को मिल रही है लखनऊ में आज 24 कैरेट सोने की कीमत 90,059 रुपए प्रति 10 ग्राम रही तथा 22 कैरेट सोने की कीमत 83,050 प्रति 10 ग्राम रही। चांदी की कीमत 10,280 रुपए प्रति 100 ग्राम रही। सोने तथा चांदी के भाव में अलग-अलग शहरों मे अंतर हो सकता है

लार्ज कैप में बढ़ने वाले पांच प्रमुख शेयर 

  1. माइक्रोटेक डेवलपर्स लार्ज कैप में बढ़ने वाले शेयरों में पहले स्थान पर रहा जो लगभग 5.9 प्रतिशत तेजी के साथ ₹65 बढ़कर 1,777 रुपए पर बंद हुआ।
  2. आईआरएफसी 5.2% तेजी के साथ दूसरे स्थान पर रहा जो 6.3 रुपए बढ़कर 128 रुपए पर बंद हुआ। 
  3. हिंदुस्तान एयरोनॉटिकल लिमिटेड 4.5% तेजी के साथ तीसरे स्थान पर रहा जो लगभग ₹160 बढ़कर₹3740 पर बंद हुआ। 
  4. जेएसडब्ल्यू एनर्जी 4% तेजी के साथ चौथे स्थान पर रहा जो ₹22 बढ़कर₹570 पर बंद हुआ। 
  5. श्रीराम फाइनेंस लगभग चार प्रतिशत तेजी के साथ पांचवें स्थान पर रहा जो ₹25 बढ़कर 668 रुपए पर बंद हुआ।
लार्ज कैप में गिरने वाले पांच प्रमुख शेयर 
  1. टेक महिंद्रा लार्ज कैप में गिरने वाले शेयरों में पहले स्थान पर रहा जो 2.4% गिरावट के साथ लगभग ₹35 फिसल कर 1,396 रूपए पर बंद हुआ।
  2. एलटीआई माइंड ट्री 1.8% गिरावट के साथ दूसरे स्थान पर रहा जो ₹80 फिसल कर₹4365 रुपए पर बंद हुआ। 
  3. टीसीएस 1.56% गिरावट के साथ तीसरे स्थान पर रहा जो ₹55 फिसल कर 3,497 रुपए पर बंद हुआ। 
  4. आईटीसी 1.48% गिरावट के साथ चौथे स्थान पर रहा जो लगभग ₹6% कर₹403 पर बंद हुआ। 
  5. यूनाइटेड स्पिरिट्स 1.4 7% गिरावट के साथ पांचवें स्थान पर रहा जो ₹20 पसंद कर 1,347 रुपए पर बंद हुआ।

Disclaimer : उपरोक्त जानकारी सिर्फ सूचना के लिए दी जा रही है। शेयर मार्केट में निवेश जोखिमों के अधीन है निवेश करने से पहले अपने वित्तीय सलाहकार से सलाह जरूर ले हम किसी भी प्रकार के निवेश की सलाह यहां नहीं देते हैं|

Budget 2026 LIVE: मोबाइल सस्ता, सिगरेट महंगी – पूरी लिस्ट यहां

Budget 2026 LIVE: मोबाइल सस्ता, सिगरेट महंगी – पूरी लिस्ट यहां Union Budget 2026: आम आदमी के लिए क्या सस्ता हुआ और क्या महंगा? केंद्रीय बजट ...