मंगलवार, 18 मार्च 2025

शेयर बाजार: मंगलवार के दिन बाजार में मंगल ही मंगल सेंसेक्स ,निफ़्टी शानदार तेजी के साथ बंद, मिड कैप, स्माल कैप शेयरों में अच्छी खरीददारी

 STOCK MARKET NEWS: भारतीय शेयर बाजार में आज मंगलवार के दिन चारों तरफ मंगल ही मंगल रहा। बाजार में खरीदारी देखने को मिली सेंसेक्स ,निफ़्टी तथा मिड कैप, स्माल कैप शेयरों में जोरदार खरीदारी देखने को मिली। बीएसई के सभी सेक्टर इंडेक्स हरे निशान में बंद हुए। कल की 7% गिरावट के बाद ओला इलेक्ट्रिक के शेयर में आज 12% से अधिक की शानदार तेजी देखने को मिली। सोने व चांदी के भाव में लगातार तेजी देखने को मिल रही है हालांकि आज सोनी के भाव में मामूली गिरावट देखने को। आईए विस्तार से जानते हैं आज के मार्केट का हाल।


stock market




SHARE MARKET LIVE: भारतीय शेयर बाजार में आज चौतरफा तेजी देखने को मिली सभी सेक्टर इंडेक्स बढ़त के साथ बंद हुए। निफ़्टी 1.45 प्रतिशत तेजी के साथ 325 अंक बढ़कर 22,834 अंक पर बंद हुआ तथा सेंसेक्स 1.5% तेजी के साथ 1,131 अंक बढ़कर 75,300 अंक पर बंद हुआ इसके साथ ही निफ़्टी बैंक मैं लगभग दो प्रतिशत की शानदार तेजी देखने को मिली जिससे इंडेक्स 960 अंक की तेजी के साथ 49315 अंक पर बंद हुआ। निफ़्टी आईटी में 1.33% की तेजी देखने को मिली जिससे इंडेक्स 480 अंक की तेजी के साथ 36,620 अंक पर बंद हुआ।

स्मॉल कैप इंडेक्स में सबसे अधिक 2.7% की जोरदार तेज़ी देखने को मिली जिससे इंडेक्स लगभग 1,200 अंक की तेजी के साथ 45,030 पर बंद हुआ। मिडकैप इंडेक्स भी दो प्रतिशत से अधिक की तेजी के साथ 825 अंक बढ़कर 40,190 अंक पर बंद हुआ। निफ़्टी ऑटो 2.38 प्रतिशत की तेजी के साथ लगभग 5,00 अंक बढ़कर 21,235 अंक पर बंद हुआ। कैपिटल गुड्स 2.44 प्रतिशत तेजी के साथ 1,417 अंक बढ़कर 49,437 अंक पर बंद हुआ।

कंज्यूमर ड्युरेबल्स में 2.57% की शानदार तेजी देखने को मिली जिससे इंडेक्स 1,363 अंक की वृद्धि के साथ 54,436 अंक पर बंद हुआ। एफएमसीजी सेक्टर में 1.44% की तेजी देखने को मिलीं जिससे इंडेक्स 270 अंक की वृद्धि के साथ 19,050 अंक पर बंद हुआ। फार्मा सेक्टर में 1.87% की तेजी देखने को मिली जिससे इंडेक्स 742 अंक की वृद्धि के साथ 40,476 अंक पर बंद हुआ। निफ़्टी मेटल में 1.92% की तेजी देखने को मिली जिससे इंडेक्स 576 अंक की वृद्धि के साथ 30,590 पर बंद हुआ।

सोने व चांदी का आज का भाव। 

सोने व चांदी के भाव में लगातार तेजी देखने को मिल रही है।  आज लखनऊ में 24 कैरेट सोने की कीमत 89,700 रुपए प्रति 10 ग्राम रही तथा 22 कैरेट सोने की कीमत 82,224 रुपए प्रति 10 ग्राम रही। तथा चांदी की कीमत 11,200 प्रति 100 ग्राम रही।

लार्ज कैप में बढ़ने वाले पांच प्रमुख शेयर 

  1. जोमैटो लार्ज कैप में बढ़ने वाले शेयरों में पहले स्थान पर रहा जो 7.5% तेजी के साथ 14.5 रुपए बढ़कर 218 रुपए पर बंद हुआ। 
  2. वरुण बेवरेजेस लगभग 5% तेजी के साथ दूसरे स्थान पर रहा जो ₹25 बढ़कर 532 रुपए पर बंद हुआ। 
  3. यूनियन बैंक ऑफ़ इंडिया 4.6% तेजी के साथ तीसरे स्थान पर रहा जो लगभग 5.16 रूपए बढ़कर 117.7 रुपए पर बंद हुआ।
  4. माइक्रोटेक डेवलपर्स 4.5% तेजी के साथ चौथे स्थान पर रहा जो लगभग 48 रुपए बढ़कर 1,112 रुपए पर बंद हुआ।
  5. भेल 4.3% तेजी के साथ पांचवें स्थान पर रहा जो लगभग 8.5 बढ़कर 203 रुपए पर बंद हुआ। 

लार्ज कैप में गिरने वाले पांच प्रमुख शेयर 
  1. बजाज फिनसर्व लार्ज कैप में गिरने वाले शेयरों में पहले स्थान पर रहा जो लगभग 1.44% गिरावट के साथ ₹27 फिसल कर 1844 पर बंद हुआ।
  2. भारती एयरटेल 0.72% गिरावट के साथ दूसरे स्थान पर रहा जो लगभग 12 रुपए फिसल कर 1,627 पर बंद हुआ।
  3. पिडीलाइट इंडस्ट्रीज 0.72% गिरावट के साथ तीसरे स्थान पर रहा जो लगभग ₹20 फिसल कर 2,729 रुपए पर बंद हुआ।
  4. टेक महिंद्रा 0.66% गिरावट के साथ चौथे स्थान पर रहा जो लगभग 9.5 रुपए फिसल कर 1,430 रुपए पर बंद हुआ। 
  5. रिलायंस इंडस्ट्रीज 0% गिरावट के साथ पांचवें स्थान पर रहा जो अपनी कल की क्लोजिंग पर ही बंद हुआ जो 1,238 रुपए था।

Disclaimer : उपरोक्त जानकारी सिर्फ सूचना के लिए दी जा रही है। शेयर मार्केट में निवेश जोखिमों के अधीन है निवेश करने से पहले अपने वित्तीय सलाहकार से सलाह जरूर ले हम किसी भी प्रकार के निवेश की सलाह यहां नहीं देते हैं|

सोमवार, 17 मार्च 2025

कारोबारी हफ्ते के पहले दिन बाजार में तेजी सेंसेक्स तथा निफ्टी बढ़त के साथ हुए बंद।

 STOCK MARKET LIVE: भारतीय शेयर बाजार में आज कारोबारी हफ्ते के पहले दिन बाजार में तेजी देखने को मिली, सेंसेक्स तथा निफ्टी बढ़त के साथ हुए बंद। सोने चांदी की कीमतों में लगातार तेजी का दौर जारी है। नकारात्मक खबरों के चलते ओला इलेक्ट्रिक के शेयर में 7% की गिरावट देखने को मिली। मोबिक्विक के शेयर में 8% से अधिक की जोरदार गिरावट देखने को मिली। आईए विस्तार से जानते हैं आज की मार्केट का हाल।



stock market




STOCK MARKET NEWS UPDATE: भारतीय शेयर बाजार में कारोबारी हफ्ते के पहले दिन तेजी देखने को मिली। निफ़्टी 110 अंक की तेजी के साथ 22,508 अंक पर बंद हुआ तथा सेंसेक्स 340 अंक की वृद्धि के साथ 74,170 अंक पर बंद हुआ। निफ़्टी बैंक लगभग 300 अंकों की तेजी के साथ 48,350 अंक पर बंद हुआ।

निफ़्टी आईटी तथा स्मॉल कैप इंडेक्स की फ्लैटक्लोजिंग रही । मिडकैप इंडेक्स 300 अंकों की तेजी देखने को मिली जिससे इंडेक्स 39,364 अंक पर बंद हुआ। निफ़्टी ऑटो 185 अंक की तेजी के साथ 20,741 अंक पर बंद हुआ। कैपिटल गुड्स 263 अंक की तेजी के साथ 58,020 अंक पर बंद हुआ। कंज्यूमर ड्युरेबल्स में 180 अंक की तेजी देखने को मिली जिससे इंडेक्स 53,072 अंक पर बंद हुआ। फार्मा सेक्टर में सबसे अधिक तेजी देखने को मिली जो 1.12% तेजी के साथ 438 अंक बढ़कर 39,734 अंक पर बंद हुआ तथा मेटल सेक्टर में 270 अंक की तेजी देखने को मिली जिससे इंडेक्स 30,015 पर बंद हुआ।

सोने व चांदी का भाव

सोने तथा चांदी के भाव में लगातार तेजी का दौर जारी है।लखनऊ में आज 24 कैरेट सोने का भाव 89,820 रुपए प्रति 10 ग्राम रहा तथा 22 कैरेट सोने का भाव 8250 प्रति 10 ग्राम रहा। चांदी ₹100000 से ऊपर ट्रेड कर रही है। लखनऊ में चांदी की कीमत 10,290 रुपए प्रति 100 ग्राम रही।

लार्ज कैप में बढ़ने वाले पांच प्रमुख शेयर 

  1. वरुण बेवरेजेस लार्ज कैप में बढ़ने वाले शेयरों में पहले स्थान पर रहा जो लगभग चार प्रतिशत वृद्धि के साथ लगभग ₹20 बढ़कर ₹507 पर बंद हुआ।
  2. डॉक्टर रेड्डी लैब्स 3.9% वृद्धि के साथ दूसरे स्थान पर रहा जो 42 रुपए बढ़कर 1150 रुपए पर बंद हुआ।
  3. बजाज फिनसर्व 3.5% वृद्धि के साथ तीसरे स्थान पर रहा जो लगभग एक ₹64 की वृद्धि के साथ 1,871 रुपए पर बंद हुआ।
  4. एसबीआई लाइफ इंश्योरेंस 3.5% वृद्धि के साथ चौथे स्थान पर रहा जो 48 रुपए बढ़कर 1434 रुपए पर बंद हुआ।
  5. आईसीआईसीआई लोंबार्ड 2.8% वृद्धि के साथ पांचवें स्थान पर रहा जो ₹46 बढ़कर 1725 रुपए पर बंद हुआ। 
लार्ज कैप में गिरने वाले पांच प्रमुख शेयर 
  1. एलटी माइंड ट्री लार्ज कैप में गिरने वाले शेयरों में पहले स्थान पर रहा जो लगभग 2.4% गिरावट के साथ 107 रुपए फिसल कर ₹4,360 पर बंद हुआ।
  2. विप्रो 1.5% गिरावट के साथ दूसरे स्थान पर रहा जो ₹4 फिसल कर ₹159 पर बंद हुआ।
  3. जिओ फाइनेंशियल सर्विस 1.4% गिरावट के साथ तीसरे स्थान पर रहा जो ₹3 फिसल कर 219 रुपए पर बंद हुआ।
  4. आइओसीएल 1.25 प्रतिशत गिरावट के साथ चौथे स्थान पर रहा जो लगभग 1.5 रुपए फिसल कर 124 रुपए पर बंद हुआ। 
  5. डाबर इंडिया 1.25% गिरावट के साथ पांचवें स्थान पर रहा जो लगभग ₹6 फिसल कर ₹495 पर बंद हुआ।



Disclaimer : उपरोक्त जानकारी सिर्फ सूचना के लिए दी जा रही है। शेयर मार्केट में निवेश जोखिमों के अधीन है निवेश करने से पहले अपने वित्तीय सलाहकार से सलाह जरूर ले हम किसी भी प्रकार के निवेश की सलाह यहां नहीं देते हैं|

Budget 2026 LIVE: मोबाइल सस्ता, सिगरेट महंगी – पूरी लिस्ट यहां

Budget 2026 LIVE: मोबाइल सस्ता, सिगरेट महंगी – पूरी लिस्ट यहां Union Budget 2026: आम आदमी के लिए क्या सस्ता हुआ और क्या महंगा? केंद्रीय बजट ...