सोमवार, 3 मार्च 2025

Share market: उतार-चढ़ाव के बीच बाजार रिकवरी के साथ बंद, स्मॉलकैप शेयरों में बिकवाली का दौर जारी ।

 SHARE MARKET: भारतीय शेयर बाजार में आज उतार-चढ़ाव देखने को मिला। स्मॉलकैप शेयरों में बिकवाली देखने को मिली। रिलायंस इंडस्ट्रीज के शेयर में 2.4% की गिरावट देखने को मिली तथा जिओ फाइनेंशियल सर्विसेज के शेयर में 3.22 प्रतिशत की गिरावट देखी गई। एंजेल वन के शेयर में लगभग 9% की जोरदार गिरावट देखने को मिली। वोल्टास के शेयर में 3.5% की तेजी देखने को मिली। लखनऊ में आज 24 कैरेट सोने की कीमत 87710 प्रति 10 ग्राम रही तथा 22 कैरेट सोने की कीमत 80,450 रुपए प्रति 10 ग्राम रही। तथा चांदी की कीमत 8790 रुपए प्रति 100 ग्राम रही जो 1 दिन पहले इसका भाव 8800 प्रति 100 ग्राम था। आईए विस्तार से जानते हैं आज के मार्केट का हाल।


stock market




STOCK MARKET LIVE: भारतीय शेयर बाजार में लगातार गिरावट का दौरा जारी है। आज बाजार में भारी उतार चढ़ाव देखने को मिला। निफ़्टी 50, 5 अंक की गिरावट के साथ 22,119 अंक पर बंद हुआ तथा सेंसेक्स 112 अंकफिसल कर 73,085 अंक पर बंद हुआ। निफ़्टी बैंक 230 अंक फिसल कर 48,114 अंक पर बंद हुआ तथा निफ़्टी आईटी में लगभग 300 अंक की वृद्धि देखने को मिली जिससे इंडेक्स 37,615 अंक पर बंद हुआ।

स्मॉल कैप इंडेक्स लगभग 300 अंक की गिरावट के साथ 42,780 अंक पर बंद हुआ तथा मिड कैप इंडेक्स में लगभग 100 अंक की तेजी देखने को मिली जिससे इंडेक्स 38,690 अंक पर बंद हुआ। निफ़्टी ऑटो 40 अंक की तेजी के साथ 20,538 पर बंद हुआ। कैपिटल गुड्स में 1.5% की शानदार तेजी देखने को मिली जिससे इंडेक्स 842 अंक की तेजी के साथ 56,083 अंक पर बंद हुआ। कंज्यूमर ड्युरेबल्स मैं 1.25% की शानदार तेजी देखने को मिली जिससे इंडेक्स 650 अंक की तेजी के साथ 53622 अंक पर बंद हुआ। एफएमसीजी सेक्टर ,फार्मा इंडेक्स तथा मेटल सेक्टर में तेजी देखने को मिली।

लार्ज कैप में बढ़ाने वाले पांच प्रमुख शेयर 

  1. RECL लार्ज कैप में बढ़ने वाले शेयरों में पहले स्थान पर रहा जो लगभग 4.86% तेजी के साथ 17.5 बढ़कर 377 रुपए पर बंद हुआ।
  2. वरुण बेवरेजेस 4.8% तेजी के साथ दूसरे स्थान पर रहा जो लगभग ₹21 बढ़कर 456 रुपए पर बंद हुआ।
  3. सिमेंस 4.6% तेजी के साथ तीसरे स्थान पर रहा जो लगभग 213 रुपए बढ़कर 4,836 रुपए पर बंद हुआ।
  4. भारत इलेक्ट्रॉनिक्स 4.5% तेजी के साथ चौथे स्थान पर रहा जो ₹11 बढ़कर 257 रुपए पर बंद हुआ। 
  5. टीवीएस मोटर कंपनी 4.4% तेजी के साथ पांचवें स्थान पर रहा जो लगभग ₹100 बढ़कर 2,323 रुपए पर बंद हुआ।
लार्ज कैप में गिरने वाले पांच प्रमुख शेयर 
  1. जिओ फाइनेंशियल सर्विसेज 3.2% गिरावट के साथ लार्ज कैप में गिरने वाले शेयरों में पहले स्थान पर रहा जो लगभग सात रुपए फिसल कर₹201 पर बंद हुआ।
  2. यूनियन बैंक ऑफ़ इंडिया 2.7% गिरावट के साथ दूसरे स्थान पर रहा जो ₹3 फिसल कर₹109 रुपए पर बंद हुआ।
  3. कोल इंडिया 2.44% गिरावट के साथ तीसरे स्थान पर रहा जो₹9 फिसल कर 360 रुपए पर बंद हुआ। 
  4. रिलायंस इंडस्ट्रीज़ 2.4% गिरावट के साथ चौथे स्थान पर रहा जो लगभग 29 रुपए फिसल का 1,171 रुपए पर बंद हुआ।
  5. बजाज ऑटो 2.38% गिरावट के साथ पांचवें स्थान पर रहा जो लगभग 188 रुपए फिसल कर 7714 रुपए पर बंद हुआ।





Disclaimer : उपरोक्त जानकारी सिर्फ सूचना के लिए दी जा रही है। शेयर मार्केट में निवेश जोखिमों के अधीन है निवेश करने से पहले अपने वित्तीय सलाहकार से सलाह जरूर ले हम किसी भी प्रकार के निवेश की सलाह यहां नहीं देते हैं

शुक्रवार, 28 फ़रवरी 2025

STOCK MARKET CRASH: बाजार में चौतरफा बिकवाली, सेंसेक्स 1400 अंक तथा निफ़्टी आईटी 1600 अंक फिसल कर हुए बंद

 STOCK MARKET LIVE: भारतीय शेयर बजार मैं आज चौतरफा बिकवाली देखने को मिली, बाजार करीब 9 महीने के निचले स्तर पर बंद हुआ। निफ्टी में 8 महीने की बड़ी इंट्रा-डे गिरावट देखने को मिली। मार्च सीरीज के पहले दिन बाजार में भारी गिरावट। बीएसई के सभी सेक्टर इंडेक्स में बिकवाली देखने को मिली। मिड कैप स्माल कैप इंडेक्स में जोरदार बिकवाली हावी रही ।


stocks market




भारतीय शेयर बाजार आज 28 फरवरी को खुलते ही धड़ाम से गिर गए। बंद होते समय निफ़्टी 50 1.86 प्रतिशत गिरावट के साथ 420 अंक फिसल कर 22,125 अंक पर बंद हुआ। तथा सेंसेक्स 1.9% की जोरदार गिरावट के साथ लगभग 1400 अंक की गिरावट के साथ 73,198 अंक पर बंद हुआ। निफ़्टी बैंक मैं हालांकि कुछ कम गिरावट देखने को मिली जो लगभग 400 अंक फिसल कर 48,344 अंक पर बंद हुआ।

अमेरिका में चिप निर्मात कंपनी एनवीडीया के तिमाही नतीजे अनुमान से कमजोरी आने के कारण भारतीय आईटी कंपनियों में जोरदार गिरावट देखने को मिली। आईटी सेक्टर में चार प्रतिशत से अधिक की गिरावट देखने को मिली जिससे इंडेक्स 1,628 अंकफिसल कर 37,318 अंक पर बंद हुआ। स्मॉल कैप इंडेक्स में जोरदार बिकवाली के चलते 2.33% की जोरदार गिरावट देखने को मिली जिससे इंडेक्स 1028 अंकफिसल कर 43,082 अंक पर बंद हुआ। मिडकैप इंडेक्स 2.16 प्रतिशत की गिरावट के साथ 850 अंक फिसल कर 38600 अंक पर बंद हुआ।

निफ़्टी ऑटो में लगभग चार प्रतिशत की जोरदार गिरावट देखने को मिली जिससे इंडेक्स 836 अंक फिसल कर 20,500 अंक पर बंद हुआ। कैपिटल गुड्स, कंज्यूमर ड्युरेबल्स, एफएमसीजी सेक्टर ,फार्मा इंडेक्स सभी में 2 से 2.5% तक की गिरावट देखने को मिली। 

भारतीय शेयर बाजार में आज शुक्रवार के दिन निवेशकों को लगभग 10 लाख करोड रुपए का अनुमानित नुकसान हुआ है।

शेयर मार्केट गिरने के चार मुख्य कारण 

  1. ग्लोबल ट्रेड बार की आंशका ।
  2. एशियाई शेयर बाजारों में कमजोरी ।
  3. AI सेक्टर की ग्रोथ पर संदेह बढ़ना।
  4. अमेरिकी इकोनॉमी में मंदी की आशंका।


तुहिन कांत पांडे होंगे सेबी के नए अध्यक्ष। माधबी पुरी बुच की जगह लेंगे तुहिन कांत पांडे। कैबिनेट की नियुक्ति समिति ने दी मंजूरी। आज खत्म हो रहा है माधवी पुरी बुच का कार्यकाल। भारतीय जीवन बीमा निगम (LIC) की सफल लिस्टिंग का श्रेय इनको ही जाता है। 3 साल के लिए होगा तो तुहिन कांत पांडे का कार्यकाल। उड़ीसा कैडर के 1987 बैच के आईएएस अधिकारी हैं तुहिन कांत पांडे, पंजाब यूनिवर्सिटी से इकोनॉमिक्स में मास्टर्स किया तथा यूनिवर्सिटी आफ बर्मिंघम से MBA की डिग्री प्राप्त की, उड़ीसा सरकार में प्रधान सचिव के पद पर भी रह चुके हैं। 2019 से 2024 तक DIPAM के सचिव रहे तथा 2024 में फाइनेंस सेक्रेटरी का पदभार संभाला।

लार्ज कैप में बढ़ने वाले पांच प्रमुख शेयर 

  1. एचडीएफसी बैंक 1.86% तेजी के साथ पहले स्थान पर रहा जो लगभग ₹32 बढ़कर 1,732 रुपए पर बंद हुआ।
  2. श्रीराम फाइनेंस 1.73% तेजी के साथ दूसरे स्थान पर रहा जो लगभग 10.5 बढ़कर 617 रुपए पर बंद हुआ। 
  3. कोल इंडिया 1.5% तेजी के साथ तीसरे स्थान पर रहा जो लगभग 5.5 बढ़कर₹370 पर बंद हुआ। 
  4. जेएसडब्ल्यू एनर्जी 1.16% तेजी के साथ चौथे स्थान पर रहा जो लगभग 5.3 रुपए बढ़कर 464  रूपए पर बंद हुआं।
  5. ट्रेंट लगभग एक प्रतिशत तेजी के साथ पांचवें स्थान पर रहा जो लगभग ₹46 बढ़कर 4,850 रूपए पर बंद हुआ।
लार्ज कैप में गिरने वाले पांच प्रमुख शेयर 
  1. आईआरएफसी लार्ज कैप में गिरने वाले शेयरों में पहले स्थान पर रहा जो 6.6% गिरावट के साथ लगभग आठ रूपए फिसल कर 112 रुपए पर बंद हुआ। 
  2. जिओ फाइनेंशियल सर्विसेज 6.36% गिरावट के साथ दूसरे स्थान पर रहा जो लगभग 14 रुपए फिसल कर 207.5 पर बंद हुआ। 
  3. टेक महिंद्रा 6.3 प्रतिशत गिरावट के साथ तीसरे स्थान पर रहा जो लगभग ₹100 फिसल कर 1,487 रुपए पर बंद हुआ।
  4. विप्रो 5.7% गिरावट के साथ चौथे स्थान पर रहा जो लगभग ₹17 फिसल कर 277 रुपए बंद हुआ।
  5. इंडसइंड बैंक 5.4% गिरावट के साथ पांचवें स्थान पर रहा जो लगभग 56.6 रुपए फसल कर 990 रुपए पर बंद हुआ।


Disclaimer : उपरोक्त जानकारी सिर्फ सूचना के लिए दी जा रही है। शेयर मार्केट में निवेश जोखिमों के अधीन है निवेश करने से पहले अपने वित्तीय सलाहकार से सलाह जरूर ले हम किसी भी प्रकार के निवेश की सलाह यहां नहीं देते हैं

Budget 2026 LIVE: मोबाइल सस्ता, सिगरेट महंगी – पूरी लिस्ट यहां

Budget 2026 LIVE: मोबाइल सस्ता, सिगरेट महंगी – पूरी लिस्ट यहां Union Budget 2026: आम आदमी के लिए क्या सस्ता हुआ और क्या महंगा? केंद्रीय बजट ...