मंगलवार, 25 फ़रवरी 2025

शेयर मार्केट में गिरावट का दौर जारी निफ़्टी तथा बैंक निफ़्टी की फ्लैट क्लोजिंग मिड कैप, स्माल कैप शेयरों में दिखा दबाव ।

 STOCK MARKET LIVE: भारतीय शेयर बाजार में गिरावट का दौर जारी है । आज बाजार एक सीमित दायरे कारोबार करता हुआ नजर आया। मिडकैप ,स्मॉलकैप शेयरों में ज्यादा दबाव देखने को मिला। निफ़्टी तथा बैंक निफ्टी की फ्लैट क्लोजिंग देखने को मिली। डॉलर के मुकाबले रुपए में आज गिरावट देखने को मिली $1 के मुकाबले रुपए की कीमत ₹87 के पार पहुंची। लखनऊ में आज 24 कैरेट सोने की कीमत 89,270 प्रति 10 ग्राम रही तथा 22 कैरेट सोने कीमत 81,750 रुपए प्रति 10 ग्राम रही। सोने की कीमतों में लगातार तेजी बनी हुई है। कल 26 फरवरी महाशिवरात्रि के दिन भारतीय शेयर बाजार में अवकाश घोषित किया गया है अतः पुनः 27 फरवरी को शेयर बाजार खुलेगा। आईए विस्तार से जानते हैं आज के मार्केट का हाल।


stock market



SHARE MARKET LIVE: भारतीय शेयर बाजार में लगातार गिरावट देखने को मिल रही है। आज बीएसई की मंथली एक्सपायरी के दिन बाजार एक सीमित दायरे में कारोबार करते हुए नजर आया। निफ़्टी 5 अंक की गिरावट  के साथ 22,547 पर बंद हुआ। सेंसेक्स 147 अंक की तेजी के साथ 74,600 पर बंद हुआ । तथा निफ़्टी बैंक 43 अंक की गिरावट के साथ 48,608 पर बंद हुआ।

निफ़्टी आईटी में 315 अंक की गिरावट देखने को मिलीं जिससे इंडेक्स 39,130 पर बंद हुआ। स्मॉल कैप इंडेक्स में 200 अंक की गिरावट देखने को मिली जिससे इंडेक्स 45,050 पर बंद हुआ। मिडकैप इंडेक्स में 226 अंक की गिरावट देखने को मिली जिससे इंडेक्स 39,830 पर बंदहुआ। निफ़्टी ऑटो में 110अक की तेजी देखने को मिली जिससे इंडेक्स 21,662 अंक पर बंद हुआ। कैपिटल गुड्स में 360 अंक की जोरदार गिरावट देखने को मिली जिससे इंडेक्स 57,400 पर बंद हुआ। कंज्यूमर ड्युरेबल्स मैं 200 अंक की तेजी देखने को मिलीं जिससे इंडेक्स 54,656 अंक पर बंद हुआ। मेटल सेक्टर में 1.7% की जोरदार गिरावट देखने को मिली जिससे इंडेक्स 480 अंक फिसल कर 28,085 पर बंद हुआ।

लार्ज कैप में बढ़ने वाले पांच प्रमुख शेयर 

  1. अदानी पावर लार्ज कैप में बढ़ने वाले शेयरों में पहले स्थान पर रहा जो लगभग 6% तेजी के साथ₹27 बढ़कर 497 पर बंद  हुआ।
  2. महिंद्रा ऐंड महिंद्रा 2.5% तेजी के साथ दूसरे स्थान पर रहा जो लगभग ₹70 बढ़कर 2,777 रुपए पर बंद हुआ।
  3. भारती एयरटेल 2.5 प्रतिशत तेजी के साथ तीसरे स्थान पर रहा जो लगभग ₹40 बढ़कर 1641 रुपए पर बंद हुआ। 
  4. इन्फो एज इंडिया 2.4% तेजी के साथ चौथे स्थान पर रहा जो 170 रुपए बढ़कर 7,323 रुपए पर बंद हुआ।
  5. भेल 1.66% तेजी के साथ पांचवें स्थान पर रहा जो 1.66% बढ़कर 194  रूपए पर बंद हुआ।
लार्ज कैप में गिरने वाले पांच प्रमुख शेयर 
  1. वरुण बेवरेजेस लार्ज कैप में गिरने वाले शेयरों में पहले स्थान पर रहा जो लगभग 4.5% गिरावट के साथ ₹23 फसल का 476 पर बंद हुआ।
  2. हिंडालको 3.5% गिरावट के साथ दूसरे स्थान पर रहा जो लगभग ₹22 फिसल कर₹620 पर बंद हुआ। 
  3. वेदांत 3.2% गिरावट के साथ तीसरे स्थान पर रहा जो लगभग 14 रुपए फिसल कर₹409 रुपए पर बंद हुआ। 
  4. डॉक्टर रेड्डी लैब्स 3.13% गिरावट के साथ चौथे स्थान पर रहा जो लगभग ₹36 की गिरावट के साथ 1,128 पर बंद हुआ।
  5. बजाज होल्डिंग्स 3% गिरावट के साथ पांचवें स्थान पर रहा जो लगभग 360 रुपए फिसल कर 11642 रुपए पर बंद हुआ।   





Disclaimer : उपरोक्त जानकारी सिर्फ सूचना के लिए दी जा रही है। शेयर मार्केट में निवेश जोखिमों के अधीन है निवेश करने से पहले अपने वित्तीय सलाहकार से सलाह जरूर ले हम किसी भी प्रकार के निवेश की सलाह यहां नहीं देते हैं


सोमवार, 24 फ़रवरी 2025

बाजार लगातार पांचवें दिन गिरावट पर हुआ बंद एक्सपर्ट की मांने तो अभी और गिर सकता है बाजार

 STOCK MARKET NEWS: भारतीय शेयर बाजार में आज लगातार पांचवें दिन गिरावट देखने को मिली। एक्सपर्ट की माने तो अभी और गिरावट देखने को मिल सकती है। सेंसेक्स तथा निफ़्टी में एक प्रतिशत से अधिक की गिरावट देखने को मिली। एनटीपीसी ग्रीन के शेयर में आज लॉक इन पीरियड खत्म होने के कारण 6.7% का दबाव देखने मिला स्टॉक पहली बार₹100 से नीचे बंद हुआ। निफ़्टीऑटो तथा एफएमसीजी सेक्टर को छोड़कर बाकी सभी सेक्टर लाल निशान में बंद हुए। लखनऊ में आज 24 कैरेट सोने की कीमत 89,090 प्रति 10 ग्राम रही। तथा 22 कैरेट सोने की कीमत 81,550 रुपए प्रति 10 ग्राम रही। आईए विस्तार से जानते हैं आज के मार्केट का हाल ।


stock market



SHARE MARKET LIVE: भारतीय शेयर बाजार आज सोमवार को लगातार पांचवें दिन गिरावट देखने को मिलीं। एक्सपर्टकी माने तो यह गिरावट अभी आगे भी जारी रहा सकती है। जो 22,000 या 21800 तक गहरा सकती है।

निफ़्टी एक प्रतिशत गिरावट के साथ 242 अंक फिसल कर 22,553 अंक पर बंद हुआ तथा सेंसेक्स 1.14% गिरावट के साथ 856 अंक फिसल कर 74,454 अंक पर बंद हुआ। निफ़्टी बैंक 330 अंक फिसल कर 48,650 पर बंद हुआ। निफ़्टी आईटी में 2.7% की जोरदार गिरावट देखने को मिली जिससे इंडेक्स लगभग 1,100 अंक फिसल कर 39,446 पर बंद हुआ।

स्मॉल कैप इंडेक्स 1.3% गिरावट के साथ 600 अंकफिसल कर 45254 अंक पर बंद हुआ। मिडकैप इंडेक्स में 316 अंक की गिरावट देखने को मिली जिससे इंडेक्स 40,057 अंक पर बंद हुआ। कैपिटल गुड्स में एक प्रतिशत से अधिक गिरावट देखने को मिली जिससे इंडेक्स 640 अंक फिसल कर 57,758 अंक पर बंद हुआ। मेटल इंडेक्स में 2.16% की जोरदार गिरावट देखने को मिली जिससे इंडेक्स 630 अंक फिसल कर 28,567 अंक पर बंद हुआ।

लार्ज कैप में बढ़ने वाले पांच प्रमुख शेयर 

  1. वरुण बेवरेजेस लार्ज कैप में बढ़ने वाले शेयरों में पहले स्थान पर रहा जो 4.7 प्रतिशत वृद्धि के साथ ₹22 बढ़कर₹500 पर बंद हुआ। 
  2. यूनाइटेड स्पिरिट्स 2.8 प्रतिशत वृद्धि के साथ दूसरे स्थान पर रहा जो₹36 बढ़कर 1,342 रुपए पर बंद हुआ।
  3. ABB INDIA 1.86% वृद्धि के साथ तीसरे स्थान पर रहा जो लगभग₹100 बढ़कर 5,390 रुपए पर बंद हुआ।
  4. टीवीएस मोटर कंपनी 1.6% वृद्धि के साथ चौथे स्थान पर रहा जो लगभग ₹37 बढ़कर 2362 रुपए पर बंद हुआ। 
  5. महिंद्रा ऐंड महिंद्रा 1.5% वृद्धि के साथ पांचवें स्थान पर रहा जो लगभग ₹40 बढ़कर ₹2,709 पर बंद हुआ।
लार्ज कैप में गिरने वाले पांच प्रमुख शेयर
  1. इन्फो एज इंडिया 5.11% गिरावट के साथ पहले स्थान पर रहा जो 385 रुपए फिसल कर 7,151 रुपए पर बंद हुआ।
  2. एलटी माइंड ट्री 4.75% गिरावट के साथ दूसरे स्थान पर रहा जो₹250 फिसल कर 5,047 पर बंद हुआ।
  3. विप्रो 3.7% गिरावट के साथ तीसरे स्थान पर रहा जो₹11 फिसल कर 295 रुपए पर बंद हुआ। 
  4. वेदांत 3.5% गिरावट के साथ चौथे स्थान पर रहा जो लगभग ₹15 फिसल कर₹422 पर बंद हुआ।
  5. जेएसडब्ल्यू एनर्जी 3.5% गिरावट के साथ पांचवें स्थान पर रहा। जो लगभग 17 रुपए फिसल कर₹480 पर बंद हुआ।




Disclaimer : उपरोक्त जानकारी सिर्फ सूचना के लिए दी जा रही है। शेयर मार्केट में निवेश जोखिमों के अधीन है निवेश करने से पहले अपने वित्तीय सलाहकार से सलाह जरूर ले हम किसी भी प्रकार के निवेश की सलाह यहां नहीं देते हैं

Birlasoft Q1 FY26 के नतीजे: मुनाफे में शानदार बढ़ोतरी, कंपनी की मजबूती का संकेत!

   Birlasoft Q1 FY26 के नतीजे: मुनाफे में शानदार बढ़ोतरी, कंपनी की मजबूती का संकेत! 📌 परिचय भारतीय आईटी क्षेत्र की अग्रणी कंपनियों में से...