बुधवार, 12 फ़रवरी 2025

शुरुआती गिरावट के बाद बाजार में शानदार रिकवरी, सेंसेक्स, निफ़्टी हल्की गिरावट के साथ हुए बंद।

 Stock market live: शुरुआती गिरावट के बाद बाजार में शानदार रिकवरी देखने को मिली। सेंसेक्स तथा निफ्टी हल्की गिरावट के साथ हुए बंद। निफ़्टी बैंक निचले स्तर से लगभग 800 प्वाइंट की रिकवरी देखने को मिली। अशोक लीलैंड के शेयर में 7.7% की शानदार तेजी देखने को मिली स्टॉक 220 रुपए पर हुआ बंद। हेक्सा वेयर टेक्नोलॉज़ी का 8750 करोड रुपए का आईपीओ आज से खुला। शेयर की 19 फरवरी को होगी लिस्टिंग। सोने की कीमतों में ऊपरी स्तर से आई हल्की नरमी। लखनऊ में 24 कैरेट सोने की कीमत 87650 प्रति 10 ग्राम रही। आईए विस्तार से जानते हैं आज के मार्केट का हाल।


stock market




Share market news update: भारतीय शेयर बाजार में शुरुआती गिरावट के बाद निचले स्तर से शानदार रिकवरी देखने को मिली। निफ़्टी 26 अंक की गिरावट के साथ 23,045 पर बंद हुआ। जो अपने दिन के निचले स्तर से लगभग 250 अंक की रिकवरी के साथ बंद हुआ। सेंसेक्स 122 अंक फिसल कर 76,170 पर बंद हुआ। निफ़्टी बैंक में 76 अंक की तेजी देखने को मिली जिससे इंडेक्स 49,480 पर बंद हुआ निफ़्टी आईटी 235 अंक फिसल कर 41,733 अंक पर बंद हुआ।

स्मॉल कैप इंडेक्स में 230 अंक की गिरावट देखने को मिलीं जिससे इंडेक्स 47136 अंक पर बंद हुआ। मिडकैप इंडेक्स 185 अंक फिसल कर 40,760 अंक पर बंद हुआ। निफ़्टी में 166 अंक की गिरावट देखने को मिली जिससे इंडेक्स 22,400 पर बंद हुआ। फार्मा सेक्टर में 190 अंक के गिरावट देखने को मिली जिससे इंडेक्स 19,446 अंक पर बंद हुआ। मेटल सेक्टर में 186 अंक की तेजी देखने को मिली जिससे इंडेक्स 27,712 पर बंद हुआ।

लार्ज कैप में बढ़ने वाले पांच प्रमुख शेयर 

  1. यूनियन बैंक ऑफ़ इंडिया बढ़ने वाले शेयरों में पहले स्थान पर रहा जो लगभग चार प्रतिशत वृद्धि के साथ 4.3 रुपए बढ़कर 115 रुपए पर बंद हुआ। 
  2. अदानी एनर्जी सॉल्यूशन 3.4% वृद्धि के साथ दूसरे स्थान पर रहा जो लगभग ₹25 बढ़कर 756 रुपए पर बंद हुआ।
  3. चोलामंडलम इन्वेस्टमेंट 3.17% तेजी के साथ तीसरे स्थान पर रहा जो लगभग 41.55 रुपए बढ़कर 1,351 रुपए पर बंद हुआ।
  4. बजाज होल्डिंग्स 3.56 प्रतिशत तेजी के साथ चौथे स्थान पर रहा जो 363 रुपए बढ़कर 11,877 रुपए पर बंद हुआ।
  5. वरुण बेवरेजेस 2.7% तेजी के साथ पांचवें स्थान पर रहा जो लगभग ₹14 बढ़कर 534 पर बंद हुआ। 
लार्ज कैप में गिरने वाले पांच प्रमुख शेयर
  1. डीएलएफ लार्ज कैप में गिरने वाले शेयरों में पहले स्थान पर रहा जो लगभग चार प्रतिशत गिरावट के साथ ₹30 फिसल कर 680 रुपए पर बंद हुआ।
  2. जिओ फाइनेंशियल सर्विसेज 3.5% गिरावट के साथ दूसरे स्थान पर रहा जो 8.3 रुपए फिसल कर 227 रुपए पर बंद हुआ। 
  3. महिंद्रा ऐंड महिंद्रा 3.2 प्रतिशत गिरावट के साथ तीसरे स्थान पर रहा जो लगभग₹100 फिसल कर 2,987 रुपए पर बंद हुआ।
  4. अदानी ग्रीन एनर्जी तीन प्रतिशत गिरावट के साथ चौथे स्थान पर रहा जो लगभग₹30 फिसल कर 916 रुपए पर बंद हुआ। 
  5. आयशर मोटर्स 2.5% गिरावट के साथ पांचवें स्थान पर रहा जो ₹122 फिसल कर ₹4850 पर बंद हुआ।



Disclaimer : उपरोक्त जानकारी सिर्फ सूचना के लिए दी जा रही है। शेयर मार्केट में निवेश जोखिमों के अधीन है निवेश करने से पहले अपने वित्तीय सलाहकार से सलाह जरूर ले हम किसी भी प्रकार के निवेश की सलाह यहां नहीं देते हैं|

मंगलवार, 11 फ़रवरी 2025

शेयर बाजार में भयंकर गिरावट, सेंसेक्स ,निफ़्टी में एक प्रतिशत से अधिक की गिरावट, मिड कैप,1 स्माल कैप में आया भूचाल ।

 STOCK MARKET LIVE: भारतीय शेयर बाजार में आज 11 फरवरी के दिन जोरदार गिरावट देखने को मिली। सभी इंडेक्स जोरदार गिरावट के साथ बंद हुए। सबसे अधिक रियल्टी इंडेक्स में तीन प्रतिशत से अधिक की गिरावट देखने को मिली। वरुण बेवरेजेस के शेयर में 5% से अधिक की गिरावट देखने को मिली। डॉलर के मुकाबले रुपए में आज सुधार देखने को मिला। सोने की कीमतों में तेजी बरकरार। लखनऊ में आज 24 कैरेट सोने की कीमत 88195 प्रति 10 ग्राम रही। आईए विस्तार से जानते हैं आज के मार्केट का हाल।


stock market



Share market news: भारतीय शेयर बाजार में आज 11 फरवरी के दिन भयंकर गिरावट देखने को मिली। सभी इंडेक्स लाल निशान में बंद हुए। निफ़्टी 1.3 2% की गिरावट के साथ 310 अंक फिसल कर 23,071 पर बंद हुआ। सेंसेक्स 1.3 2% गिरावट के साथ 1000 अंक से अधिक की गिरावट के साथ 76,293 अंक पर बंद हुआ। निफ़्टी बैंक में 1.16% की गिरावट देखने को मिली जिससे इंडेक्स 577 अंक फिसल कर 49,400 पर बंद हुआ।

निफ़्टी आईटी में लगभग 1.5% की गिरावट देखने को मिलीं जिससे इंडेक्स 628 अंक फिसल कर 41968 अंक पर बंद हुआ। स्मॉल कैप इंडेक्स में 3.4% की जोरदार गिरावट देखने को मिली जिससे इंडेक्स 16,665 अंक फिसल कर 47,370 पर बंद हुआ। मिडकैप इंडेक्स में 2.9% की गिरावट देखने को मिलीं जिससे इंडेक्स में 1,216 अंक की गिरावट के साथ 40,946 पर बंद हुआ 

निफ़्टी ऑटो में 2.33 प्रतिशत की जोरदार गिरावट देखने क मिलीं जिससे इंडेक्स 538 अंक फिसल कर 22,573 अंक पर बंद हुआ। कैपिटल गुड्स में 2.6% की गिरावट रही जिससे इंडेक्स 1,565 अंकफिसल कर 58,827 अंक पर  बंद हुआ । कंज्यूमर ड्युरेबल्स में दो प्रतिशत की गिरावट देखने को मिली जिससे इंडेक्स 1,170 अंक फिसल कर 56,340 अंक पर बंद हुआ। एफएमसीजी सेक्टर में 2% सेअधिक की गिरावट देखने को मिली जिससे इंडेक्स 421 अंक फिसल कर 19,507 पर बंद हुआ। फार्मा सेक्टर में 2.8% की गिरावट देखने को मिलीं जिससे इंडेक्स में 1,172 अंकफिसल कर 41,000 पर बंद हुआ। मेटल सेक्टर में 2.23% की गिरावट देखने को मिली जिससे इंडेक्स 627 अंक फिसल कर 27,526 पर बंद हुआ।

लार्ज कैप में गिरने वाले पांच प्रमुख शेयर 

  1. आयशर मोटर्स लार्ज कैप में गिरने वाले शेयरों में पहले स्थान पर रहा जो लगभग 6.8 प्रतिशत गिरावट के साथ 363 रुपए फिसल कर 4,972 रुपए पर बंद हुआ।
  2. अपोलो हॉस्पिटल्स 6.6% गिरावट के साथ दूसरे स्थान पर रहा जो 443 रुपए फिसल कर 6,317 रुपए पर बंद हुआ।
  3. पावर फाइनेंस कॉरपोरेशन 5.3% गिरावट के साथ तीसरे स्थान पर रहा जो₹21 फिसल कर 375 रूपए पर बंद हुआ।
  4. जोमैटो 5.2% गिरावट के साथ चौथे स्थान पर रहा जो लगभग ₹12 फिसल कर 215 रुपए पर बंद हुआ। 
  5. वरुण बेवरेजेस 5.12% गिरावट के साथ पांचवें स्थान पर रहा जो 28 रुपए फिसल कर 520 रुपए पर बंद हुआ। 
लार्ज कैप में बढ़ने वाले प्रमुख शेयर 
  1. अदानी पावर लार्ज कैप में बढ़ने वाले शेयरों में पहले स्थान पर रहा जो लगभग 1.4% तेजी के साथ 6.75 बढ़कर 498 पर बंद हुआ। 
  2. अदानी एंटरप्राइजेज 1.35% तेजी के साथ दूसरे स्थान पर रहा जो लगभग₹40 की वृद्धि के साथ 2,321 रुपए पर बंद हुआ।
  3. ग्रासिम इंडस्ट्रीज 0.74% तेजी के साथ तीसरे स्थान पर रहा जो लगभग 18 रुपए की वृद्धि के साथ 2,491 रुपए पर बंद हुआ।
  4. ट्रेंट 0.6% तेजी के साथ चौथे स्थान पर रहा जो लगभग 31 रुपए की वृद्धि के साथ 5228 रुपए पर बंद हुआ।
  5. भारती एयरटेल 0.22% तेजी के साथ पांचवें स्थान पर रहा जो लगभग 3.7 रुपए बढ़कर 1696 रुपए पर बंद हुआ।


Disclaimer : उपरोक्त जानकारी सिर्फ सूचना के लिए दी जा रही है। शेयर मार्केट में निवेश जोखिमों के अधीन है निवेश करने से पहले अपने वित्तीय सलाहकार से सलाह जरूर ले हम किसी भी प्रकार के निवेश की सलाह यहां नहीं देते हैं|

IOC Q1 FY26 रिजल्ट्स: मुनाफ़ा घटा, रेवेन्यू में गिरावट – जानिए पूरी रिपोर्ट

  IOC Q1 FY26 रिजल्ट्स: मुनाफ़ा घटा, रेवेन्यू में गिरावट – जानिए पूरी रिपोर्ट भारत की सबसे बड़ी ऑयल मार्केटिंग कंपनी इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन ...