शुरुआती गिरावट के बाद बाजार में शानदार रिकवरी लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं
शुरुआती गिरावट के बाद बाजार में शानदार रिकवरी लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं

बुधवार, 12 फ़रवरी 2025

शुरुआती गिरावट के बाद बाजार में शानदार रिकवरी, सेंसेक्स, निफ़्टी हल्की गिरावट के साथ हुए बंद।

 Stock market live: शुरुआती गिरावट के बाद बाजार में शानदार रिकवरी देखने को मिली। सेंसेक्स तथा निफ्टी हल्की गिरावट के साथ हुए बंद। निफ़्टी बैंक निचले स्तर से लगभग 800 प्वाइंट की रिकवरी देखने को मिली। अशोक लीलैंड के शेयर में 7.7% की शानदार तेजी देखने को मिली स्टॉक 220 रुपए पर हुआ बंद। हेक्सा वेयर टेक्नोलॉज़ी का 8750 करोड रुपए का आईपीओ आज से खुला। शेयर की 19 फरवरी को होगी लिस्टिंग। सोने की कीमतों में ऊपरी स्तर से आई हल्की नरमी। लखनऊ में 24 कैरेट सोने की कीमत 87650 प्रति 10 ग्राम रही। आईए विस्तार से जानते हैं आज के मार्केट का हाल।


stock market




Share market news update: भारतीय शेयर बाजार में शुरुआती गिरावट के बाद निचले स्तर से शानदार रिकवरी देखने को मिली। निफ़्टी 26 अंक की गिरावट के साथ 23,045 पर बंद हुआ। जो अपने दिन के निचले स्तर से लगभग 250 अंक की रिकवरी के साथ बंद हुआ। सेंसेक्स 122 अंक फिसल कर 76,170 पर बंद हुआ। निफ़्टी बैंक में 76 अंक की तेजी देखने को मिली जिससे इंडेक्स 49,480 पर बंद हुआ निफ़्टी आईटी 235 अंक फिसल कर 41,733 अंक पर बंद हुआ।

स्मॉल कैप इंडेक्स में 230 अंक की गिरावट देखने को मिलीं जिससे इंडेक्स 47136 अंक पर बंद हुआ। मिडकैप इंडेक्स 185 अंक फिसल कर 40,760 अंक पर बंद हुआ। निफ़्टी में 166 अंक की गिरावट देखने को मिली जिससे इंडेक्स 22,400 पर बंद हुआ। फार्मा सेक्टर में 190 अंक के गिरावट देखने को मिली जिससे इंडेक्स 19,446 अंक पर बंद हुआ। मेटल सेक्टर में 186 अंक की तेजी देखने को मिली जिससे इंडेक्स 27,712 पर बंद हुआ।

लार्ज कैप में बढ़ने वाले पांच प्रमुख शेयर 

  1. यूनियन बैंक ऑफ़ इंडिया बढ़ने वाले शेयरों में पहले स्थान पर रहा जो लगभग चार प्रतिशत वृद्धि के साथ 4.3 रुपए बढ़कर 115 रुपए पर बंद हुआ। 
  2. अदानी एनर्जी सॉल्यूशन 3.4% वृद्धि के साथ दूसरे स्थान पर रहा जो लगभग ₹25 बढ़कर 756 रुपए पर बंद हुआ।
  3. चोलामंडलम इन्वेस्टमेंट 3.17% तेजी के साथ तीसरे स्थान पर रहा जो लगभग 41.55 रुपए बढ़कर 1,351 रुपए पर बंद हुआ।
  4. बजाज होल्डिंग्स 3.56 प्रतिशत तेजी के साथ चौथे स्थान पर रहा जो 363 रुपए बढ़कर 11,877 रुपए पर बंद हुआ।
  5. वरुण बेवरेजेस 2.7% तेजी के साथ पांचवें स्थान पर रहा जो लगभग ₹14 बढ़कर 534 पर बंद हुआ। 
लार्ज कैप में गिरने वाले पांच प्रमुख शेयर
  1. डीएलएफ लार्ज कैप में गिरने वाले शेयरों में पहले स्थान पर रहा जो लगभग चार प्रतिशत गिरावट के साथ ₹30 फिसल कर 680 रुपए पर बंद हुआ।
  2. जिओ फाइनेंशियल सर्विसेज 3.5% गिरावट के साथ दूसरे स्थान पर रहा जो 8.3 रुपए फिसल कर 227 रुपए पर बंद हुआ। 
  3. महिंद्रा ऐंड महिंद्रा 3.2 प्रतिशत गिरावट के साथ तीसरे स्थान पर रहा जो लगभग₹100 फिसल कर 2,987 रुपए पर बंद हुआ।
  4. अदानी ग्रीन एनर्जी तीन प्रतिशत गिरावट के साथ चौथे स्थान पर रहा जो लगभग₹30 फिसल कर 916 रुपए पर बंद हुआ। 
  5. आयशर मोटर्स 2.5% गिरावट के साथ पांचवें स्थान पर रहा जो ₹122 फिसल कर ₹4850 पर बंद हुआ।



Disclaimer : उपरोक्त जानकारी सिर्फ सूचना के लिए दी जा रही है। शेयर मार्केट में निवेश जोखिमों के अधीन है निवेश करने से पहले अपने वित्तीय सलाहकार से सलाह जरूर ले हम किसी भी प्रकार के निवेश की सलाह यहां नहीं देते हैं|

Dabur India Q1 FY26 रिपोर्ट: रेवेन्यू में उबरती मंदी, लेकिन लाभ और ब्रांड स्ट्रेंथ ने बनाए बैलेंस|

   Dabur India Q1 FY26 रिपोर्ट: रेवेन्यू में उबरती मंदी, लेकिन लाभ और ब्रांड स्ट्रेंथ ने बनाए बैलेंस भारतीय अग्रणी FMCG कंपनी Dabur India L...