सोमवार, 10 फ़रवरी 2025

खराब ग्लोबल संकेतों के चलते शेयर बाजार में गिरावट जारी, डॉलर के मुकाबले रुपया रिकॉर्ड निचले स्तर पर पहुंचा।

 SHARE MARKET LIVE: खराब ग्लोबल संकेतों ने बिगाड़ा बाजार का मूड, सेंसेक्स, निफ्टी गिरावट के साथ हुए बंद। मिडकैप स्मॉलकैप  शेयरों में ज्यादा गिरावट। डॉलर के मुकाबले रुपया अपने सर्वकालिक निचले स्तर पर पहुंचा।$1 के मुकाबले 87.95 तक पहुंचा रुपए का भाव। सोने की कीमतों में तेजी का दौर जारी लखनऊ में 24 कैरेट सोने की 87,795 रूपए प्रति 10 ग्राम पर पहुंची। मुंबई स्टॉक एक्सचेंज के सभी इंडेक्स लाल निशान में हुए बंद। आईए विस्तार से जानते हैं आज के मार्केट का हाल।


stock market
डॉलर के मुकाबले रुपया रिकॉर्ड निचले स्तर पर पहुंचा।



Stock market: खराब ग्लोबल संकेतों के चलते शेयर बाजार में गिरावट का दौरा जारी है। बीएसई के सभी सेक्टर इंडेक्स लाल निशान में बंद हुए। निफ़्टी लगभग 180 अंक की गिरावट के साथ 23,380 अंक पर बंद हुआ। सेंसेक्स में लगभग 550 अंक की गिरावट देखने को मिली जिससे इंडेक्स 77,311 अंक पर बंद हुआ। निफ़्टी बैंक 177 अंक फिसल कर 49,980 पर बंद हुआ।

स्मॉल कैप इंडेक्स में 2.25 प्रतिशत की जोरदार गिरावट देखने को मिली जिससे इंडेक्स 1130 अंकफिसल कर 49,034 पर बंद हुआ। मिडकैप इंडेक्स में 2% की गिरावट देखने को मिली जिससे इंडेक्स 890 अंक फिसल कर 42,162 अंक पर बंद हुआ। निफ़्टी ऑटो में 1.5% की गिरावट देखने को मिली जिसके चलते इंडेक्स 350अक फिसल कर 23,112 अंक पर बंद हुआ।

कंज्यूमर ड्युरेबल्स में 2.6% की जोरदार गिरावट देखने को मिलीं जिसके चलते इंडेक्स 1540 अंक पर शंकर 57,511 पर बंद हुआ। फार्मा सेक्टर में 2.25 प्रतिशत की जोरदार गिरावट देखने को मिली जिसके चलते इंडेक्स 970 अंक फिसल कर 42,180 अंक पर बंद हुआ। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के टैरिफ बार के चलते मेटल सेक्टर में 2.6% की जोरदार गिरावट देखने को मिली जिससे इंडेक्स 760 अंक फिसल कर 28,150 अंक पर बंद हुआ।


लार्ज कैप में गिरने वाले पांच प्रमुख शेयर 

  1. माइक्रोटेक डेवलपर्स लार्ज कैप में गिरने वाले शेयरों में पहले स्थान पर रहा जो लगभग पांच प्रतिशत गिरावट के साथ 62 रुपए फिसल कर 1,176 रूपए पर बंद हुआ।
  2. ट्रेंट 4.72% गिरावट के साथ दूसरे स्थान पर रहा जो लगभग 258 रुपए फिसल कर 5196 पर बंद हुआ।
  3. वेदांत 4.4% गिरावट के साथ तीसरे स्थान पर रहा जो ₹20 फिसल कर 435 रूपए पर बंद हुआ।
  4. अदानी एनर्जी सॉल्यूशन 4.1 प्रतिशत गिरावट के साथ चौथ स्थान पर रहा । जो लगभग ₹32 रुपए फसल कर 741 रुपए पर बंद हुआ। 
  5. RECL चार प्रतिशत गिरावट के साथ पांचवें स्थान पर रहा जो 17.7 रुपए गिरकर 423 पर बंद हुआ। 
लार्ज कैप में बढ़ने वाले पांच प्रमुख शेयर 
  1. आईटीसी होटल लार्ज कैप में बढ़ने वाले शेयरों में पहले स्थान पर रहा जो 3.8 4% वृद्धि के साथ 6.63 रुपए बढ़कर लगभग ₹180 पर बंद हुआ। 
  2. बजाज होल्डिंग्स 2.24% तेजी के साथ दूसरे स्थान पर रहा जो लगभग 252 रुपए बढ़कर 11,523 रुपए पर बंद हुआ।
  3. कोटक महिंद्रा बैंक 1.6% तेजी के साथ तीसरे स्थान पर रहा जो लगभग ₹31 रुपए बढ़कर 1,960 रुपए पर बंद हुआ। 
  4. भारती एयरटेल लगभग 1% तेजी के साथ चौथे स्थान पर रहा जो 16.3 रुपए बढ़कर 1,693 पर बंद हुआ।
  5. टाटा कंज्यूमर 0.8% तेजी के साथ पांचवें स्थान पर रहा जो लगभग 6.3 रुपए बढ़कर 1,027 रुपए पर बंद हुआ।

Disclaimer : उपरोक्त जानकारी सिर्फ सूचना के लिए दी जा रही है। शेयर मार्केट में निवेश जोखिमों के अधीन है निवेश करने से पहले अपने वित्तीय सलाहकार से सलाह जरूर ले हम किसी भी प्रकार के निवेश की सलाह यहां नहीं देते हैं|


शुक्रवार, 7 फ़रवरी 2025

रिजर्व बैंक के रिज़र्व रेपो कट के बावजूद बाजार में गिरावट का दौर जारी सेंसेक्स तथा निफ्टी गिरावट के साथ हुए बंद

 Share market live: रिजर्व बैंक के द्वारा रिजर्व रेपो रेट में 0.25% के कट के बावजूद भी भारतीय शेयर बाजार में गिरावट देखने को मिली, सेंसेक्स तथा निफ़्टी गिरावट के साथ हुए बंद। एनसीसी के शेयर में लगभग 13% की जोरदार गिरावट देखने को मिली। जोमैटो को अब इंटरनल के नाम से जाना जाएगा। नाम बदलने के लिए बोर्ड ने दी मंजूरी। भारती एयरटेल के शेयर में 3.5% की तेजी देखने को मिली। गॉडफ्रे फिलिप्स इंडिया लिमिटेड़ के शेयर में 20% की जोरदार तेजी देखने को मिली। स्टॉक लगभग ₹900 की तेजी के साथ 5,450 रूपए पर हुआ बंद। आईए विस्तार से जानते हैं आज के मार्केट का हाल।

share market



Share market news update: भारतीय रिजर्व बैंक ने रिजर्व रेपो रेट को 6.5 प्रतिशत से 6.25 प्रतिशत कर दिया है।     5 साल बाद दरों में कटौती की गई है। दरों में कटौती के बावजूद शेयर बाजार में गिरावट देखने को मिली। निफ़्टी 43 अंक फिसल कर 23,560 पर बंद हुआ तथा सेंसेक्स लगभग 200 अंक की गिरावट के साथ 77,860 अंक पर बंद हुआ। निफ़्टी बैंक लगभग 225 अंक की गिरावट के साथ 50,158 पर बंद हुआ।

निफ़्टी आईटी में 100 अंक की गिरावट देखने को मिली जिससे इंडेक्स 42,921 पर बंद हुआ। स्मॉल कैप इंडेक्स में 340 अंक की गिरावट देखने को मिली जिससे इंडेक्स 43,050 पर बंद हुआ। मिडकैप इंडेक्स में 55 अंक की तेजी देखने जिससे इंडेक्स 43,050 पर बद हुआ। निफ़्टी ऑटो में 160 अंक की तेजी देखने को मिली जिससे इंडेक्स 23,460 पर बंद हुआ। निफ़्टी मेटल में 2.4% की जोरदार तेजी देखने को मिली जिससे इंडेक्स 676 अंक की वृद्धि के साथ 28912 पर बंद हुआ। 


लार्ज कैप में बढ़ने वाले पांच प्रमुख शेयर 

  1. टाटा स्टील लार्ज कैप में बढ़ने वाले शेयरों में पहले स्थान पर रहा जो लगभग 4.35% तेजी के साथ 5.7 रुपए बढ़कर 138.3 रुपए पर बंद हुआ।
  2. जिंदल स्टील एंड पावर 4.35% तेजी के साथ दूसरे स्थान पर रहा जो लगभग ₹35 बढ़कर 844 रूपए पर बंद हुआ।
  3. भारती एयरटेल 3.5% तेजी के साथ तीसरे स्थान पर रहा जो 57 रुपए की वृद्धि के साथ 1676 रूपए पर बंद हुआ।
  4. जेएसडब्ल्यू स्टील 3.4% तेजी के साथ चौथे स्थान पर रहा जो ₹32 की वृद्धि के साथ 980 रुपए पर बंद हुआ।
  5. ट्रेंट 3.36 प्रतिशत तेजी के साथ पांचवें स्थान पर रहा जो 177 रुपए बढ़कर 5,454 रुपए पर बंद हुआ।
लार्ज कैप में गिरने वाले पांच प्रमुख शेयर 
  1. वरुण बेवरेज 2.62% गिरावट के साथ पहले स्थान  पर रहा जो लगभग ₹15 की गिरावट के साथ 553 रूपए पर बंद हुआ।
  2. सिमेंस 2.4% गिरावट के साथ दूसरे स्थान पर रहा जो 135 रुपए फिसल कर 5505 रुपए पर बंद हुआ। 
  3. इन्फो एज इंडिया 2.4% गिरावट के साथ तीसरे स्थान पर रहा जो 190 रुपए फिसल कर 7,860 रूपए पर बंद हुआ।
  4. आईटीसी 2.3% गिरावट के साथ₹10 फिसल कर ₹430 पर बंद हुआ।
  5. आईआरएफसी 2.11% गिरावट के साथ लगभग ₹3 फिसल  कर 133 रुपए पर बंद हुआ।




Disclaimer : उपरोक्त जानकारी सिर्फ सूचना के लिए दी जा रही है। शेयर मार्केट में निवेश जोखिमों के अधीन है निवेश करने से पहले अपने वित्तीय सलाहकार से सलाह जरूर ले हम किसी भी प्रकार के निवेश की सलाह यहां नहीं देते हैं|



Samvardhana Motherson Q1 परिणाम 2025-26: मुनाफे में 13% की बढ़त, राजस्व में 7% का उछाल|

  Samvardhana Motherson Q1 परिणाम 2025-26: मुनाफे में 13% की बढ़त, राजस्व में 7% का उछाल भारत की प्रमुख ऑटो कंपोनेंट निर्माता कंपनी  संवर्ध...