शुक्रवार, 7 फ़रवरी 2025

रिजर्व बैंक के रिज़र्व रेपो कट के बावजूद बाजार में गिरावट का दौर जारी सेंसेक्स तथा निफ्टी गिरावट के साथ हुए बंद

 Share market live: रिजर्व बैंक के द्वारा रिजर्व रेपो रेट में 0.25% के कट के बावजूद भी भारतीय शेयर बाजार में गिरावट देखने को मिली, सेंसेक्स तथा निफ़्टी गिरावट के साथ हुए बंद। एनसीसी के शेयर में लगभग 13% की जोरदार गिरावट देखने को मिली। जोमैटो को अब इंटरनल के नाम से जाना जाएगा। नाम बदलने के लिए बोर्ड ने दी मंजूरी। भारती एयरटेल के शेयर में 3.5% की तेजी देखने को मिली। गॉडफ्रे फिलिप्स इंडिया लिमिटेड़ के शेयर में 20% की जोरदार तेजी देखने को मिली। स्टॉक लगभग ₹900 की तेजी के साथ 5,450 रूपए पर हुआ बंद। आईए विस्तार से जानते हैं आज के मार्केट का हाल।

share market



Share market news update: भारतीय रिजर्व बैंक ने रिजर्व रेपो रेट को 6.5 प्रतिशत से 6.25 प्रतिशत कर दिया है।     5 साल बाद दरों में कटौती की गई है। दरों में कटौती के बावजूद शेयर बाजार में गिरावट देखने को मिली। निफ़्टी 43 अंक फिसल कर 23,560 पर बंद हुआ तथा सेंसेक्स लगभग 200 अंक की गिरावट के साथ 77,860 अंक पर बंद हुआ। निफ़्टी बैंक लगभग 225 अंक की गिरावट के साथ 50,158 पर बंद हुआ।

निफ़्टी आईटी में 100 अंक की गिरावट देखने को मिली जिससे इंडेक्स 42,921 पर बंद हुआ। स्मॉल कैप इंडेक्स में 340 अंक की गिरावट देखने को मिली जिससे इंडेक्स 43,050 पर बंद हुआ। मिडकैप इंडेक्स में 55 अंक की तेजी देखने जिससे इंडेक्स 43,050 पर बद हुआ। निफ़्टी ऑटो में 160 अंक की तेजी देखने को मिली जिससे इंडेक्स 23,460 पर बंद हुआ। निफ़्टी मेटल में 2.4% की जोरदार तेजी देखने को मिली जिससे इंडेक्स 676 अंक की वृद्धि के साथ 28912 पर बंद हुआ। 


लार्ज कैप में बढ़ने वाले पांच प्रमुख शेयर 

  1. टाटा स्टील लार्ज कैप में बढ़ने वाले शेयरों में पहले स्थान पर रहा जो लगभग 4.35% तेजी के साथ 5.7 रुपए बढ़कर 138.3 रुपए पर बंद हुआ।
  2. जिंदल स्टील एंड पावर 4.35% तेजी के साथ दूसरे स्थान पर रहा जो लगभग ₹35 बढ़कर 844 रूपए पर बंद हुआ।
  3. भारती एयरटेल 3.5% तेजी के साथ तीसरे स्थान पर रहा जो 57 रुपए की वृद्धि के साथ 1676 रूपए पर बंद हुआ।
  4. जेएसडब्ल्यू स्टील 3.4% तेजी के साथ चौथे स्थान पर रहा जो ₹32 की वृद्धि के साथ 980 रुपए पर बंद हुआ।
  5. ट्रेंट 3.36 प्रतिशत तेजी के साथ पांचवें स्थान पर रहा जो 177 रुपए बढ़कर 5,454 रुपए पर बंद हुआ।
लार्ज कैप में गिरने वाले पांच प्रमुख शेयर 
  1. वरुण बेवरेज 2.62% गिरावट के साथ पहले स्थान  पर रहा जो लगभग ₹15 की गिरावट के साथ 553 रूपए पर बंद हुआ।
  2. सिमेंस 2.4% गिरावट के साथ दूसरे स्थान पर रहा जो 135 रुपए फिसल कर 5505 रुपए पर बंद हुआ। 
  3. इन्फो एज इंडिया 2.4% गिरावट के साथ तीसरे स्थान पर रहा जो 190 रुपए फिसल कर 7,860 रूपए पर बंद हुआ।
  4. आईटीसी 2.3% गिरावट के साथ₹10 फिसल कर ₹430 पर बंद हुआ।
  5. आईआरएफसी 2.11% गिरावट के साथ लगभग ₹3 फिसल  कर 133 रुपए पर बंद हुआ।




Disclaimer : उपरोक्त जानकारी सिर्फ सूचना के लिए दी जा रही है। शेयर मार्केट में निवेश जोखिमों के अधीन है निवेश करने से पहले अपने वित्तीय सलाहकार से सलाह जरूर ले हम किसी भी प्रकार के निवेश की सलाह यहां नहीं देते हैं|



गुरुवार, 6 फ़रवरी 2025

निफ़्टी एक्सपायरी के दिन बाजार में दबाव, मिडकैप ,स्मॉल कैप शेयरों में बिकवाली देखने को मिली।

 Share market live: भारतीय शेयर बाज़ार में आज निफ़्टी एक्सपायरी के दिन दबाव देखने को मिला । मिड कैप स्मॉल कैप शेयरों में गिरावट देखने को मिली। कमजोर तिमाही नतीजों के चलते ट्रेड के शहर में 8.22% की जोरदार गिरावट देखने को मिलीं। स्टेट बैंक ऑफ़ इंडिया के तिमाही नतीजे अनुमान से कमजोरी आने पर शेयर में 1.6% की गिरावट रही।  स्विग्गी के तिमाही नतीजे अनुमान से कमजोर रहने के कारण स्टॉक में 7% की गिरावट देखने को मिली। डॉलर के मुकाबले रुपया अपने नए निचले स्तर 87.59 पर पहुंचा। सोने के भाव में लगातार तेजी बनी हुई है। 24 कैरेट सोने की कीमत आज लखनऊ में 86965 रुपए प्रति 10 ग्राम रही। आईए विस्तार से जानते हैं। आज के मार्केट का हाल।


share market



Share market news update: भारतीय शेयर बाजार के लिए आज का दिन मिला जुला रहा। निफ़्टी 90 अंक की गिरावट के साथ 23,600 पर बंद हुआ। सेंसेक्स में 213 अंक के गिरावट देखने को मिली जिससे इंडेक्स 78,058 पर बंद हुआ। निफ़्टी बैंक लगभग 40 अंक की तेजी के साथ 50,382 अंक पर बंद हुआ। निफ़्टी आईटी में 130 अंक की तेजी रही जिससे इंडेक्स 43,000 से ऊपर बंद होने में कामयाब रहा।

स्मॉल कैप इंडेक्स कल के बंद के आसपास 50,500 पर ही बंद हुआ। मिडकैप इंडेक्स में 380 अंक की गिरावट देखने को मिली जिससे इंडेक्स 42,995 अंक पर बंद हुआ। निफ़्टी ऑटो लगभग 200 अंक की गिरावट के साथ 23,300 पर बंद हुआ। कैपिटल गुड्स में 523 अंक  की गिरावट देखने को मिली जिससे इंडेक्स 61,525 पर बंद हुआ।

कंज्यूमर ड्युरेबल्स में दो प्रतिशत की गिरावट देखने को मिली जिससे इंडेक्स 1,212 अंक फिसल कर 58,335 अंक पर बंद हुआ। फार्मा सेक्टर में  70 अंक की तेजी देखने को मिली जिससे इंडेक्स 43147 अंक पर बंद हुआ। 

सोने की कीमतों में लगातार तेज़ी का दौर जारी है। आज 6 फरवरी को लखनऊ में 24 कैरेट सोने की कीमत 86965 प्रति 10 ग्राम रही तथा 22 कैरेट सोने कीमत 78,050 रूपए प्रति 10 ग्राम रही। अलग-अलग शहरों मे सोने की कीमतों में अंतर हो सकता है।

डॉलर के मुकाबले रुपया अपने सर्वकालिक निचले स्तर पर पहुंचा आज 6 फरवरी को सुबह 10:00 बजे डॉलर के मुकाबले रुपए की कीमत 87.59 रूपए तक पहुंच गई जो रूपए का अब तक का सबसे निचला स्तर है।



लार्ज कैप में गिरने वाले पांच प्रमुख शेयर 

  1. ट्रेंट लार्ज कैप में गिरने वाले शेयरों में पहले स्थान पर रहा जो 8.22 प्रतिशत गिरावट के साथ 473 फिसल कर 5,277 रुपए पर बंद हुआ।
  2. माइक्रोटेक डेवलपर्स 5.5% गिरावट के साथ दूसरे स्थान पर रहा जो₹70 फिसल कर 1,198 रुपए पर बंद हुआ।
  3. भारत इलेक्ट्रॉनिक्स 3.18% गिरावट के साथ तीसरे स्थान पर रहा जो 9.2 रुपए फिसल कर ₹280 पर बंद हुआ।
  4. ऐवेन्यू सुपरमार्ट तीन प्रतिशत गिरावट के साथ चौथे स्थान पर रहा जो 117 रुपए फिसल कर ₹3,748 पर बंद हुआ।
  5. वरुण बेवरेजेस 2.6% गिरावट के साथ पांचवें स्थान पर रहा जो ₹15 फसल कर ₹568 पर बंद हुआ।

लार्ज कैप में बढ़ने वाले पांच प्रमुख शेयर 
  1. जा़इडस लार्ज कैप में बढ़ने वाले शेयरों में पहले स्थान पर रहा जो 3.2 प्रतिशत तेजी के साथ ₹31 बढ़कर 1,008 रुपए पर बंद हुआ।
  2. सिप्ला 2.4% तेजी के साथ दूसरे स्थान पर रहा जो ₹34 बढ़कर 1,471 रुपए पर बंद हुआ।
  3. आईटीसी होटल 2.1 प्रतिशत तेजी के साथ तीसरे स्थान पर रहा जो 3.6 रुपए की तेजी के साथ ₹172 पर बंद हुआ। 
  4. अदानी पोर्ट्स 1.7% तेजी के साथ चौथे स्थान पर रहा जो लगभग ₹20 बढ़कर यह 1,664 रुपए पर बंद हुआ।
  5. टोरेंट फार्मा 1.5% तेजी के साथ पांचवें स्थान पर रहा जो ₹46 की तेजी के साथ 3,161 रुपए पर बंद हुआ।




Disclaimer : उपरोक्त जानकारी सिर्फ सूचना के लिए दी जा रही है। शेयर मार्केट में निवेश जोखिमों के अधीन है निवेश करने से पहले अपने वित्तीय सलाहकार से सलाह जरूर ले हम किसी भी प्रकार के निवेश की सलाह यहां नहीं देते हैं|

LIC Housing Finance Q1 Results 2025-26: पूरी जानकारी हिंदी में

LIC हाउसिंग फाइनेंस लिमिटेड (LIC Housing Finance Ltd - LIC HFL) ने हाल ही में वित्त वर्ष 2025-26 की पहली तिमाही (Q1 FY26) के नतीजे जारी किए...