Share market live: भारतीय शेयर बाज़ार में आज निफ़्टी एक्सपायरी के दिन दबाव देखने को मिला । मिड कैप स्मॉल कैप शेयरों में गिरावट देखने को मिली। कमजोर तिमाही नतीजों के चलते ट्रेड के शहर में 8.22% की जोरदार गिरावट देखने को मिलीं। स्टेट बैंक ऑफ़ इंडिया के तिमाही नतीजे अनुमान से कमजोरी आने पर शेयर में 1.6% की गिरावट रही। स्विग्गी के तिमाही नतीजे अनुमान से कमजोर रहने के कारण स्टॉक में 7% की गिरावट देखने को मिली। डॉलर के मुकाबले रुपया अपने नए निचले स्तर 87.59 पर पहुंचा। सोने के भाव में लगातार तेजी बनी हुई है। 24 कैरेट सोने की कीमत आज लखनऊ में 86965 रुपए प्रति 10 ग्राम रही। आईए विस्तार से जानते हैं। आज के मार्केट का हाल।
Share market news update: भारतीय शेयर बाजार के लिए आज का दिन मिला जुला रहा। निफ़्टी 90 अंक की गिरावट के साथ 23,600 पर बंद हुआ। सेंसेक्स में 213 अंक के गिरावट देखने को मिली जिससे इंडेक्स 78,058 पर बंद हुआ। निफ़्टी बैंक लगभग 40 अंक की तेजी के साथ 50,382 अंक पर बंद हुआ। निफ़्टी आईटी में 130 अंक की तेजी रही जिससे इंडेक्स 43,000 से ऊपर बंद होने में कामयाब रहा।
स्मॉल कैप इंडेक्स कल के बंद के आसपास 50,500 पर ही बंद हुआ। मिडकैप इंडेक्स में 380 अंक की गिरावट देखने को मिली जिससे इंडेक्स 42,995 अंक पर बंद हुआ। निफ़्टी ऑटो लगभग 200 अंक की गिरावट के साथ 23,300 पर बंद हुआ। कैपिटल गुड्स में 523 अंक की गिरावट देखने को मिली जिससे इंडेक्स 61,525 पर बंद हुआ।
कंज्यूमर ड्युरेबल्स में दो प्रतिशत की गिरावट देखने को मिली जिससे इंडेक्स 1,212 अंक फिसल कर 58,335 अंक पर बंद हुआ। फार्मा सेक्टर में 70 अंक की तेजी देखने को मिली जिससे इंडेक्स 43147 अंक पर बंद हुआ।
सोने की कीमतों में लगातार तेज़ी का दौर जारी है। आज 6 फरवरी को लखनऊ में 24 कैरेट सोने की कीमत 86965 प्रति 10 ग्राम रही तथा 22 कैरेट सोने कीमत 78,050 रूपए प्रति 10 ग्राम रही। अलग-अलग शहरों मे सोने की कीमतों में अंतर हो सकता है।
डॉलर के मुकाबले रुपया अपने सर्वकालिक निचले स्तर पर पहुंचा आज 6 फरवरी को सुबह 10:00 बजे डॉलर के मुकाबले रुपए की कीमत 87.59 रूपए तक पहुंच गई जो रूपए का अब तक का सबसे निचला स्तर है।
लार्ज कैप में गिरने वाले पांच प्रमुख शेयर
- ट्रेंट लार्ज कैप में गिरने वाले शेयरों में पहले स्थान पर रहा जो 8.22 प्रतिशत गिरावट के साथ 473 फिसल कर 5,277 रुपए पर बंद हुआ।
- माइक्रोटेक डेवलपर्स 5.5% गिरावट के साथ दूसरे स्थान पर रहा जो₹70 फिसल कर 1,198 रुपए पर बंद हुआ।
- भारत इलेक्ट्रॉनिक्स 3.18% गिरावट के साथ तीसरे स्थान पर रहा जो 9.2 रुपए फिसल कर ₹280 पर बंद हुआ।
- ऐवेन्यू सुपरमार्ट तीन प्रतिशत गिरावट के साथ चौथे स्थान पर रहा जो 117 रुपए फिसल कर ₹3,748 पर बंद हुआ।
- वरुण बेवरेजेस 2.6% गिरावट के साथ पांचवें स्थान पर रहा जो ₹15 फसल कर ₹568 पर बंद हुआ।
- जा़इडस लार्ज कैप में बढ़ने वाले शेयरों में पहले स्थान पर रहा जो 3.2 प्रतिशत तेजी के साथ ₹31 बढ़कर 1,008 रुपए पर बंद हुआ।
- सिप्ला 2.4% तेजी के साथ दूसरे स्थान पर रहा जो ₹34 बढ़कर 1,471 रुपए पर बंद हुआ।
- आईटीसी होटल 2.1 प्रतिशत तेजी के साथ तीसरे स्थान पर रहा जो 3.6 रुपए की तेजी के साथ ₹172 पर बंद हुआ।
- अदानी पोर्ट्स 1.7% तेजी के साथ चौथे स्थान पर रहा जो लगभग ₹20 बढ़कर यह 1,664 रुपए पर बंद हुआ।
- टोरेंट फार्मा 1.5% तेजी के साथ पांचवें स्थान पर रहा जो ₹46 की तेजी के साथ 3,161 रुपए पर बंद हुआ।