गुरुवार, 19 दिसंबर 2024

खराब ग्लोबल संकेतों ने बिगाड़ा बाजार का मूड लगातार चौथे दिन गिरावट के साथ बंद

 Share market news : खराब ग्लोबल संकेतों ने बिगाड़ा बाजार लगातार चौथे दिन गिरावट के बंद। निफ्टी 50 के टॉप10 शेयरों मे से केवल हिंदुस्तान युनिलीवर ही हरे निशान में बंद होने में कामयाब रहा बाकी के सभी 9 स्टॉक में गिरावट देखने को मिली। सबसे अधिक गिरावट आइसीआइसीआइ बैंक तथा रिलायंस इंडस्ट्रीज में देखने को मिलीं जो क्रमशः दो प्रतिशत तथा 1.82% तक  की गिरावट के साथ बंद हुए।

share market




निफ्टी एक प्रतिशत गिरावट के साथ 247 अंक फिसल कर 23,951 अंक पर बंद हुआ तथा बीएसई सेंसेक्स 1.2% गिरकर 964 अंक फिसल कर 79,218 अंक पर बंद हुआ। निफ़्टी बैंक भी एक प्रतिशत से अधिक गिरावट के साथ 563 अंक फिसल कर 51,575 अंक पर बंद हुआ।

निफ़्टी आईटी 1.26% गिरावट के साथ 572 अंक फिसल कर 44,954 पर बंद हुआ। कैपिटल गुड्स में भी लगभग 1% से अधिक की गिरावट देखने को जो 766 अंक फिसल कर 70,695 पर बंद हुआ। कंज्यूमर ड्युरेबल्स 1.15% गिरावट के साथ 756 अंक फिसल कर 65,233 पर बंद हुआ। फार्मा सेक्टर में आज तेजी देखने को मिली जो लगभग 400 अंक बढ़कर 44,600 पर बंद हुआ।

एशियन पेंट का शेयर सुर्खियों में है। कंपनी  से दो सीनियर मैनेजमेंट श्री श्याम स्वामी तथा श्री विशु गोयल ने इस्तीफा दे दिया है। एशियन पेंट अप्रैल 2021 के बाद से अपने सबसे न्यूनतम स्तर पर ट्रेड कर रहा है। कंपनी का शेयर 2.29% गिरावट के साथ ₹53 रूपए गिरकर 2,291 रूपए पर बंद हुआ। एलटीआईमाइंड के शहर में 5% से अधिक की गिरावट देखने जो ₹350 फिसल कर 6,220 पर बंद हुआ। जिओ फाइनेंशियली सर्विसेज के शेयर में 3.5% तक की गिरावट देखी गई जिससे शेयर ₹11 से अधिक फिसल कर 313 रुपए पर बंद हुआ।

लार्ज कैप में गिरने वाले पांच प्रमुख शेयर 

  1. लार्ज कैप में गिरने वाले शेयरों में एलटी माइंड ट्री पहले स्थान पर रहा जो 5.38 प्रतिशत गिरावट के साथ 353 रुपए फिसल कर 6,220 पर बंद हुआ।
  2. ABB INDIA गिरने वाले शेयरों में दूसरे स्थान पर रहा जो 4% गिरावट के साथ 305 रुपए गिरकर 7,351 रुपए पर बंद हुआ।
  3. जिओ फाइनेंशियल सर्विस 3.57% गिरावट के साथ तीसरे स्थान पर रहा जो 11.6 रुपए गिरकर 313 रुपए पर बंद हुआ। 
  4. अदानी ग्रीन एनर्जी 2.88% गिरावट के साथ चौथे स्थान पर रहा जो लगभग ₹32 रुपए गिरकर 1,073 पर बंद हुआ।
  5. बजाज फिनसर्व 2.53% गिरावट के साथ पांचवें स्थान पर रहा जो 41.2 रुपए गिरकर 1,589  रूपए पर बंद हुआ।
लार्ज कैप में बढ़ने वाले पांच प्रमुख शेयर 
  1. डॉक्टर रेड्डी लैब्स लार्ज कैप में बढ़ने वाले शेयरों में पहले स्थान पर रहा जो लगभग 4% वृद्धि के साथ ₹50 बढ़कर 1,325 रुपए पर बंद हुआ।
  2. टोरेंट फार्मा 2.58 प्रतिशत वृद्धि के साथ दूसरे स्थान पर रहा जो 87 रुपए बढ़कर 3,469 रुपए पर बंद हुआ।
  3. सिपला 2.32 प्रतिशत वृद्धि तीसरे स्थान पर रहा जो ₹34 बढ़कर 1,506 रुपए पर बंद हुआ।
  4. बीपीसीएल 2.17% वृद्धि के साथ चौथे स्थान पर रहा जो 6.25 रूपए बढ़ कर 294 रूपए पर बंद हुआ।
  5. इंडियन ऑयल कॉरपोरेशन लिमिटेड 2.13% वृद्धि के साथ पांचवें स्थान पर रहा जो लगभग तीन रुपए बढ़कर 139 रुपए पर बंद हुआ

Disclaimer : उपरोक्त जानकारी सिर्फ सूचना के लिए दी जा रही है। शेयर मार्केट में निवेश जोखिमों के अधीन है निवेश करने से पहले अपने वित्तीय सलाहकार से सलाह जरूर ले हम किसी भी प्रकार के निवेश की सलाह यहां नहीं देते हैं


बुधवार, 18 दिसंबर 2024

शेयर बाजार में भारी गिरावट आईटी सेक्टर छोड़कर बाकी सभी सेक्टरों में गिरावट निफ्टी 137 अंक तथा सेंसेक्स 500 अंक गिरकर हुए बंद

 Share market: भारतीय शेयर बाजार में आज बुधवार के दिन चारों तरफ बिकवाली देखने को मिली। आईटी सेक्टर को छोड़कर सेक्टर में गिरावट देखी गई। सबसे अधिक गिरावट कैपिटल गुड्स में मैं देखने मिली जो 1.56% गिरकर बंद हुआ F&O स्टॉक में पिरामल एंटरप्राइजेज 6.3% गिरावट के साथ पहले स्थान पर रहा जो₹77 गिरकर 1,147 पर बंद हुआ। आईए विस्तार से जानते हैं आज के मार्केट का हाल।

share market
आज लिस्ट होने वाले तीनों स्टॉक की हुई शानदार लिस्टिंग    


Share market news update today
: भारतीय शेयर बाजार में आज जोरदार बिकवाली देखने को मिली। टाटा मोटर्स के शेयर में तीन प्रतिशत की गिरावट देखने को मिली जिससे शेयर ₹24 गिरकर 755 रुपए पर बंद हुआ।

आज लिस्ट होने वाले प्रमुख शेयर 

  1.  साई लाइफ साइंसेज के शेयरों ने आज बाजार में शानदार एंट्री की। कंपनी के शेयर एनएसई पर ₹650 पर लिस्ट हुए, जो ₹549 के इश्यू प्राइस से 18.4% अधिक है।
  2. विशाल मेगा मार्ट ने भारतीय शेयर बाजार में अपनी धमाकेदार शुरुआत की है। कंपनी के शेयर बीएसई पर 41% प्रीमियम के साथ ₹110 पर लिस्ट हुए, जबकि एनएसई पर यह 33.33% प्रीमियम के साथ ₹104 पर लिस्ट हुए।
  3.  मोबिक्किक कपनी के शेयर नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) पर ₹440 पर लिस्ट हुए, जो इसके इश्यू प्राइस ₹279 से लगभग 57.71% अधिक है। इस प्रकार, निवेशकों को लिस्टिंग के पहले ही दिन लगभग 58% का लाभ प्राप्त हुआ।

निफ़्टी 133 अंक फिसल कर 24,198 पर बंद हुआ। बीएसई सेंसेक्स 502 अंक फसल कर 80,182 अंक पर बंदहुआ। निफ़्टी बैंक में 1.32% की गिरावट देखने को मिली जिससे इंडेक्स 695 अंक फिसल कर 52,139 पर बंद हुआ। स्मॉल कैप इंडेक्स 432 अंक फिसल कर 56,496 पर बंद हुआ ।मिडकैप इंडेक्स 291 अंक फिसल कर 47,524 पर बंद हुआ। निफ़्टी ऑटो 176 अंक गिरकर 23,241 पर बंद हुआ। मेटल सेक्टर में 1.44% की गिरावट देखने को मिली जिससे इंडेक्स 444 अंक फिसल कर 30,439 पर बंद हुआ।

फार्मा सेक्टर तथा आईटी सेक्टर में हल्की खरीदारी देखने को मिली।

लार्ज कैप में बढ़ने वाले पांच प्रमुख शेयर 

  1. ट्रेंड लार्ज कैप में बढ़ने वाले शेयरों में पहले स्थान पर रहा जो। 2.48 प्रतिशत वृद्धि के साथ 172 रुपए बढ़कर 7,113 रुपए पर बंद हुआ।
  2. डॉ रेड्डीस लैब्स बढ़ने वाले शेयरों में दूसरे स्थान पर रहा जो 2.22 प्रतिशत वृद्धि के साथ ₹27 बढ़कर 1,275 रूपए पर बंद हुआ।
  3. सिप्ला 1.5% वृद्धि के साथ तीसरे स्थान पर रहा जो 21.55 बढ़कर 1,472 रुपए पर बंद हुआ।
  4. विप्रो 1.21 प्रतिशत वृद्धि के साथ चौथे स्थान पर रहा जो 3.75 रूपए बढ़कर 312 रुपए पर बंद हुआ।
  5. टीवीएस मोटर कंपनी एक प्रतिशत वृद्धि के साथ ₹26 बढ़कर 2480 रुपए पर बंद हुआ। 
लार्ज कैप में गिरने वाले पांच प्रमुख शेयर 
  1. जिओ फाइनेंशियल सर्विस लार्ज कैप में गिरने वाले शेयरों में पहले स्थान पर रहा जो 3.71% गिरावट के साथ 12.5 रूपए गिरकर 324 रुपए पर बंद हुआ।
  2. अदानी ग्रीन एनर्जी गिरने वाले शेयरों मे दूसरे स्थान पर रहा जो 3.3% गिरावट के साथ₹37 गिरकर 1,105 पर बंद हुआ।
  3. टाटा मोटर्स 3% गिरावट के साथ तीसरे स्थान पर रहा जो ₹24 गिरकर 755 रुपए पर बंद हुआ। 
  4. हिंदुस्तान एयरोनॉटिकल लिमिटेड तीन प्रतिशत गिरावट के साथ चौथे स्थान पर रहा जो ₹140 गिरकर 4,482 रुपए पर बंद हुआ।
  5. गेल तीन प्रतिशत गिरावट के साथ ₹6 गिरकर 193 रुपए पर बंद हुआ।
Disclaimer : उपरोक्त जानकारी सिर्फ सूचना के लिए दी जा रही है। शेयर मार्केट में निवेश जोखिमों के अधीन है निवेश करने से पहले अपने वित्तीय सलाहकार से सलाह जरूर ले हम किसी भी प्रकार के निवेश की सलाह यहां नहीं देते हैं


Budget 2026 LIVE: मोबाइल सस्ता, सिगरेट महंगी – पूरी लिस्ट यहां

Budget 2026 LIVE: मोबाइल सस्ता, सिगरेट महंगी – पूरी लिस्ट यहां Union Budget 2026: आम आदमी के लिए क्या सस्ता हुआ और क्या महंगा? केंद्रीय बजट ...