गुरुवार, 28 नवंबर 2024

शेयर मार्केट सेंसेक्स, निफ्टी करीब 1.5% गिरावट पर बंद,आईटी ,ऑटो ,बैंकिंग शेयरों में भी बिकवाली

 Share market news: भारतीय शेयर बाजार में आज 28 नवंबर एक्सपायरी के दिन बाजार में मुनाफा वसूली देखने को मिली। सेंसेक्स निफ्टी करीब 1.5% गिरावट पर बंद। ओला के इलेक्ट्रिक के शेयरों मे पांचवें दिन भी तेजी देखी गई। वोडाफोन आइडिया अभी हरे निशान में बंद होने में कामयाब रहा। जोमैटो में 4 दिन से लगातार तेजी देखने को मिल रही है। सुजलॉन के शेयर हरे निशान में बंद होने में कामयाब रहा। आई विस्तार से जानते हैं आज के मार्केट का हाल।

share market
Ola electric के शेयरों में रही 5.5 प्रतिशत की तेजी


शेयर मार्केट में आज अदानी ग्रुप के शेयरों में कल की तरह जबर्दस्त खरीदारी देखने को मिली। समूह के शेयरों मे 15 प्रतिशत की तेजी देखने को मिली। एक्साइड इंडस्ट्रीज में 2.7 प्रतिशत की तेजी देखी गई। येस बैंक में भी हल्की सी बढ़त देखने को मिली।

निफ्टी 50,1.5 प्रतिशत गिरावट के साथ 360 अंक गिरकर 23914 अंक पर बंद हुआ। बीएसई सेंसेक्स भी 1.5% गिरावट के साथ 1190 अंक की गिरावट के साथ 79043 अंक पर बंद हुआ। निफ़्टी बैंक में लगभग 400 अंक की गिरावट देखने को मिली जो 51900 अंक पर बंद हुआ। निफ़्टी आईटी में आज जोरदार बिकवाली देखने को  मिली जो 2.4 प्रतिशत गिरावट के साथ 1050 अंक फिसल कर 429 68 अंक पर बंद हुआ।

स्मॉल कैप इंडेक्स में  221 अंक की तेजी देखने को मिली जो 54782 अंक पर बंद हुआ। मिडकैप इंडेक्स 27 अंक की मामूली गिरावट के साथ 45929 अंक पर बंद हुआ। निफ़्टी ऑटो में 1.63 प्रतिशत की गिरावट देखने को मिली जो 382 अंक गिरकर 23134 पर बंद हुआ। कैपिटल गुड्स 165 अंक फिसल कर 70167 अंक पर बंद हुआ।

कंज्यूमर ड्युरेबल्स मैं एक प्रतिशत से अधिक की गिरावट देखने को मिली जो 750 अंक फिसल कर 61884 अंक पर बंद हुआ। एफएमसीजी इंडेक्स 77 अंक की गिरावट के साथ 21127 पर बंद हुआ। हेल्थ केयर इंडेक्स 220 अंक की गिरावट के साथ 42788 अंक पर बंद हुआ। मेटल इंडेक्स में भी गिरावट देखने को मिली जो 137 अंक फिसल कर 30337 अंक पर बंद हुआ।

लार्ज कैप में बढ़ने वाले पांच प्रमुख शेयर 

  1. अदानी टोटल गैस लार्ज कैप में बढ़ने वाले शेयरों में पहले स्थान पर रहा जो लगभग 16% वृद्धि के साथ ₹110 बढ़कर 803 रुपए पर बंद हुआ।
  2. अदानी ग्रीन एनर्जी लार्ज कैप में बढ़ने वाले शेयरों में दूसरे स्थान पर रहा जो 10 प्रतिशत वृद्धि के साथ 98 रूपए बढ़कर 1087 रूपए पर बंद हुआ।
  3. अदानी एनर्जी सॉल्यूशन लार्ज कैप में बढ़ने वाले शेयरों में तीसरे स्थान पर रहा जो 10 प्रतिशत वृद्धि के साथ 66 रूपए बढ़कर 726 रूपए पर बंद हुआ।
  4. अदानी पावर लार्ज कैप में बढ़ने वाले शेयरों में चौथे स्थान पर रहा जो 7.26 प्रतिशत वृद्धि के साथ 37 रूपए बढ़कर 561 रूपए पर बंद हुआ।
  5. वरुण बेवरेज लार्ज कैप में बढ़ने वाले शेयरों में पांचवें स्थान पर रहा जो लगभग 2.9 प्रतिशत वृद्धि के साथ 17 रूपए बढ़कर 630 रूपए पर बंद हुआ।
लार्ज कैप में गिरने  पांच प्रमुख शेयर 
  1. एसबीआई लाइफ इंश्योरेंस लार्ज कैप में गिरने वाले शेयरों में पहले स्थान जो पांच प्रतिशत से अधिक गिरावट के साथ 76 रूपए गिरकर 1428 रूपए पर बंद हुआ।
  2. महिंद्रा ऐंड महिंद्रा लार्ज कैप में गिरने वाले शेयरों में दूसरे स्थान पर रहा जो प्रतिशत गिरावट के साथ 106 रुपए गिरकर 2898 रुपए पर बंद हुआ। 
  3. इंफोसिस लार्ज कैप में गिरने वाले शेयरों में तीसरे स्थान पर रहा जो 3.53% गिरावट के साथ 67 रुपए गिरकर 1856 रुपए पर बंद हुआ। 
  4. एचडीएफसी लाइफ इंश्योरेंस लार्ज कैप में गिरने वाले शेयरों में चौथे स्थान पर रहा। जो 3.36 प्रतिशत गिरावट के साथ ₹22 गिरकर 657 रुपए पर बंद हुआ। 
  5. बजाज फाइनेंस लार्ज कैप में गिरने वाली शेयरों में पांचवें स्थान पर रहा जो 2.92 प्रतिशत गिरावट के साथ 195 रूपए गिरकर 6509 रूपए पर बंद हुआ।

Disclaimer : उपरोक्त जानकारी सिर्फ सूचना के लिए दी जा रही है। शेयर मार्केट में निवेश जोखिमों के अधीन है निवेश करने से पहले अपने वित्तीय सलाहकार से सलाह जरूर ले हम किसी भी प्रकार के निवेश की सलाह यहां नहीं देते हैं|

बुधवार, 27 नवंबर 2024

शेयर बाजार समाचार निफ़्टी आईटी ,हेल्थकेयर सेक्टर को छोड़कर बाकी सभी सेक्टर बढ़त के साथ बंद

 Share market news : शेयर बाजार में आज निफ़्टी बैंक की मंथली एक्सपायरी के दिन बाजार बढ़त के साथ बंद हुआ। आज अदानी समूह के शेयरों मे जबरदस्त तेजी देखने को मिली तथा ओला इलेक्ट्रिक मैं जबरदस्त तेजी देखने को मिली जो 20% के अपर सर्किट  के साथ अपने पिछले बंद से 14.68 रूपए बढ़कर 88.10 रूपए पर बंद हुआ । आई विस्तार से जानते है आज के मार्केट का हाल।


share market
ओला इलेक्ट्रिक के शेयरों में जोरदार तेजी लगा 20% अपर सर्किट।


Share market samachar : भारतीय शेयर बाजार में आज आज का दिन अदानी समूह के लिए काफी अच्छा रहा समूह के सभी शेयरों में जबरदस्त खरीदारी देखने को मिली जिससे । पिछले हफ्ते से समूह के सभी शेयरों  में बिकवाली थमती हुई नजर आई। वोडाफोन आइडिया के शेयर में भी लगभग 11 प्रतिशत की तेजी देखने को मिली , कल भी वोडाफोन आइडिया के शेयर में जोरदार तेजी देखने को मिली थी। 3 दिन में शेयर में लगभग 20% की तेजी देखी गई। 2022 से पहले कि स्पेक्ट्रम नीलामी के लिए बैंक गारंटी पर छूट की खबर से शेयर में तेजी देखने को मिली। एक्सपर्ट का मानना है कि सरकार के इस फैसले से वोडाफोन आइडिया को फायदा होने की उम्मीद है इससे न केवल कंपनी का कैशफ्लो बेहतर होगा बल्कि उसे अपने कर्ज का भुगतान करने में भी आसानी होगी। तथा साथ ही कंपनी को बैंक से लोन लेने में आसानी हो सकती है।

निफ्टी 50 80 अंक की वृद्धि के साथ 24275 अंक पर बंद हुआ तथा बीएसई सेंसेक्स 230 अंक की वृद्धि के 80234 अंक पर बंद हुआ निफ़्टी बैंक में आज मंथली एक्सपायरी थी जो 110 अंक की वृद्धि के साथ 52301 पर बंद हुआ। निफ़्टी आईटी आज लगभग 65 अंक फिसल कर 44018 पर बंद हुआ।

स्मॉल कैप सेक्टर में आज एक प्रतिशत से ज्यादा की तेजी देखने को मिली जो लगभग 638अंक की वृद्धि के साथ 54560 अंक पर बंद हुआ। मिडकैप इंडेक्स 157 अंक की वृद्धि के साथ 45957 अंक पर बंद हुआ। निफ़्टी ऑटो में भी 100 अंक से ज्यादा  की तेजी देखने को मिली जो 23517 अंक पर बंद हुआ। कैपिटल गुड्स 1.13% तेजी के साथ 785 अंक वृद्धि  के साथ 70332 अंक पर बंद हुआ।

कंज्यूमर ड्युरेबल्स 49 अंक की वृद्धि के साथ 62636 अंक पर बंद हुआ। एफएमसीजी सेक्टर में 96 अंक की तेजी देखने को मिली जो 21204 अंक पर बंद हुआ। हेल्थ केयर सेक्टर 121 अंक की गिरावट के साथ 43007 अंक पर बंद हुआ। मेटल सेक्टर में 20 अंक की वृद्धि देखने को मिली जो 30475 अंक परबंद हुआ।

लार्ज कैप में बढ़ने वाले पांच प्रमुख शेयर 

  1. अदानी टोटल गैस लार्ज कैप में बढ़ने वाले शेयरों में पहले स्थान पर रहा जो लगभग 20 प्रतिशत वृद्धि के साथ 114 रूपए बढ़कर 694 रूपए पर बंद हुआ।
  2. अदानी पावर लार्ज कैप में बढ़ने वाले शेयरों में दूसरे स्थान पर रहा जो 19.51 प्रतिशत वृद्धि के साथ 85 रूपए बढ़कर 523 रूपए पर बंद हुआ।
  3. अदानी एंटरप्राइजेज लार्ज कैप में बढ़ने वाले शेयरों में तीसरे स्थान पर रहा जो 11.5 प्रतिशत वृद्धि के साथ 247 रूपए बढ़कर 2397 रूपए पर बंद हुआ 
  4. अदानी ग्रीन एनर्जी लार्ज कैप में बढ़ने वाले शेयरों में चौथे स्थान पर रहा जो 10 प्रतिशत वृद्धि के साथ 90 रूपए बढ़कर 988 रूपए पर बंद हुआ।
  5. अदानी एनर्जी सॉल्यूशन लार्ज कैप में बढ़ने वाले शेयरों में पांचवें स्थान पर रहा जो 10 प्रतिशत वृद्धि के साथ 60 रूपए बढ़कर 660 रूपए पर बंद हुआ।
लार्ज कैप में गिरने वाले पांच प्रमुख शेयर 
  1. बजाज होल्डिंग्स लार्ज कैप में गिरने वाले शेयरों में पहले स्थान पर रहा जो 2.43 प्रतिशत गिरावट के साथ 254 रूपए गिरकर 10221 रूपए पर बंद हुआ 
  2. संवर्धन मदरसन लार्ज कैप में गिरने वाले शेयरों में दूसरे स्थान पर रहा जो 1.64 प्रतिशत गिरावट के साथ 2.72 रुपए गिरकर 163.60 रूपए पर बंद हुआ 
  3. आइसीआइसीआइ प्रूडेंशियल लार्ज कैप में गिरने वाले शेयरों में तीसरे स्थान पर रहा जो 1.51 प्रतिशत गिरावट के साथ₹10 गिरकर₹680 रुपए पर बंद हुआ। 
  4. अपोलो हॉस्पिटल लार्ज कैप में गिरने वाले शेयरों में चौथे स्थान पर रहा जो 1.33 प्रतिशत गिरावट के साथ 94 रुपए गिरकर 6982 रुपए पर बंद हुआ।
  5. Divi's Labs लार्ज कैप में गिरने वाले शेयरों में पांचवें स्थान  पर रहा जो 1.21 प्रतिशत गिरावट के साथ 73 रुपए गिरकर 5999 रूपए पर बंद हुआ।



Disclaimer : उपरोक्त जानकारी सिर्फ सूचना के लिए दी जा रही है। शेयर मार्केट में निवेश जोखिमों के अधीन है निवेश करने से पहले अपने वित्तीय सलाहकार से सलाह जरूर ले हम किसी भी प्रकार के निवेश की सलाह यहां नहीं देते हैं|

Budget 2026 LIVE: मोबाइल सस्ता, सिगरेट महंगी – पूरी लिस्ट यहां

Budget 2026 LIVE: मोबाइल सस्ता, सिगरेट महंगी – पूरी लिस्ट यहां Union Budget 2026: आम आदमी के लिए क्या सस्ता हुआ और क्या महंगा? केंद्रीय बजट ...