मंगलवार, 29 अक्टूबर 2024

Share market news: धनतेरस के दिन हरा भरा रहा भारतीय शेयर बाजार

 Share market news update today: आज धनतेरस के दिन भारतीय शेयर बाजार में काफी रौनक दिखाई दी। आज बैंकिंग सेक्टर में भारी खरीददारी देखने को मिली निफ़्टी बैंक 1000 अंक ऊपर ट्रेड कर रहा है बाकी के सभी सेक्टरों में भी तेजी देखने को मिल रही है आईए जानते हैं विस्तार से शेयर मार्केट का आज 29 अक्टूबर का हाल। 


भारतीय शेयर बाजार के लिए धनतेरस का दिन रहा शुभ



Share market update: आज मंगलवार 29 अक्टूबर को धनतेरस के दिन भारतीय शेयर बाजार में शानदार खरीदारी देखने को मिली निफ़्टी आईटी तथा निफ़्टी ऑटो को छोड़कर बाकी के सभी सेक्टर हरे निशान में बंद हुए। निफ़्टी बैंक में मैं आज शानदार खरीदारी देखने को जो 1000 अंक से अधिक ऊपर जाकर बंद हुआ। निफ़्टी बैंक में दो फ़ीसदी से ज्यादा की बढ़ोतरी देखी गई जो 1061 अंक बढ़कर 52320 अंक पर बंद हुआ। निफ्टी 50 बी 127 अंक बढ़कर 24466 अंक पर बंद हुआ। बीएसई सेंसेक्स 363 अंक बढ़कर 80369 अंक पर बंद हुआ। 

स्मॉल कैप इंडेक्स 374 अंक बढ़कर 53289 अंक पर बंद हुआ तथा मिड कैप निफ़्टी 337 अंक बढ़कर 46103 अंक पर बंद हुआ। बीएससी कैपिटल गुड्स 850 अंक बढ़कर 67271 अंक पर बंद हुआ कंज्यूमर ड्युरेबल्स, एफएमसीजी तथा मेटल सेक्टर में भी तेजी देखी गई । निफ़्टी आईटी 156 अंक गिरकर  42048 अंक पर बंद हुआ तथा निफ्टी आटो टाटा मोटर्सभी लगभग 400 अंक गिरकर 23568 अंक पर बंद हुआ।

लार्ज कैप में बढ़ाने वाले पांच प्रमुख शेयर 

  1. लार्ज कैप में बढ़ने वाले शेयरों में पहले स्थान पर माइक्रोटेक डेवलपर्स रहा जो 7. 16 फ़ीसदी वृद्धि के साथ लगभग 80 अंक बढ़कर 1187 अंक पर बंद हुआ। 
  2. जेएसडब्ल्यू एनर्जी 6.28 फ़ीसदी वृद्धि के साथ बढ़ने वाले शेयरों में दूसरे स्थान पर रहा जो 40 रुपए बढ़कर 683 रुपए पर बंद हुआ।
  3. भारतीय स्टेट बैंक बढ़ने वाले शेयरों में तीसरे स्थान पर रहा जो 5.13 फिसदी वृद्धि के साथ 40 रुपए बढ़कर 832 रुपए पर बंद हुआ।
  4. भारत इलेक्ट्रॉनिक्स लिमिटेड (BEL) बढ़ने वाले शेयरों में चौथे स्थान पर रहा जो 5 फ़ीसदी वृद्धि के साथ लगभग 14 रुपए बढ़कर 283.65 रुपए पर बंद हुआ।
  5. पावर फाइनेंस कॉरपोरेशन बढ़ने वाले शेयरों में पांचवें स्थान पर रहा जो 4.77 फ़ीसदी वृद्धि के साथ 21.5 रुपए बढ़कर 472 रुपए पर बंद हुआ। 
लार्ज कैप में गिरने वाले प्रमुख पांच शेयर

  1. टाटा मोटर्स लार्ज कैप में गिरने वाले शेयरों में पहले स्थान  पर रहा जो 4 फ़ीसदी गिरावट के साथ 35 रुपए गिरकर 842 रुपए पर बंद हुआ।
  2. मारुति सुजुकी 3.81 फीसदी गिरावट के साथ गिरने वाले शेयरों में दूसरे स्थान पर रहा जो 437 रुपए गिरकर 11046 रुपए पर बंद हुआ। 
  3. डाबर इंडिया 3.22 फ़ीसदी गिरावट के साथ तीसरे स्थान पर रहा जो 17.85 रुपए गिरकर 535 पर बंद हुआ। 
  4. टोरेंट फार्मा 3 फिसदी गिरावट के साथ गिरने वाले शेयरों में चौथे स्थान पर रहा जो 101 रुपए गिरकर 3215 रुपए पर बंद हुआ।
  5. हीरो मोटोकॉर्प 2.85 फ़ीसदी गिरावट के साथ गिरने वालें शेयरों में पांचवें स्थान पर रहा जो 140 रुपए गिरकर 4787 रुपए पर बंद हुआ।




Disclaimer : उपरोक्त जानकारी सिर्फ सूचना के लिए दी जा रही है। शेयर मार्केट में निवेश जोखिमों के अधीन है निवेश करने से पहले अपने वित्तीय सलाहकार से सलाह जरूर ले हम किसी भी प्रकार के निवेश की सलाह यहां नहीं देते हैं|

सोमवार, 28 अक्टूबर 2024

Share market news शुक्रवार की अपेक्षा आज मार्केट में रही रौनक क्या टिक पाएगी या फिर करेगी निराश

 Share market news. भारतीय शेयर बाजार में 28 अक्टूबर सोमवार का दिन थोड़ा राहत भरा रहा आज लगभग सभी सेक्टर में  खरीदारी देखने को मिली। बीएसई सेंसेक्स 600 अंक बढ़कर 80000 के ऊपर बंद होने में कामयाब रहा। आई विस्तार से जानते हैं आज के मार्केट का हाल।


share market
Nifty 50 158 अंक बढ़कर तथा बैंक निफ़्टी 471 अंक बढ़कर बंद


Share market news update today: शुक्रवार को मार्केट में चौतरफा बिकवाली के बाद आज का दिन भारतीय शेयर बाजार के लिए कुछ हद तक राहत भरा रहा। आज लगभग सभी सेक्टरों में खरीदारी देखने को मिली। बीएससी सेंसेक्स 600 अंक बढ़कर 80005 पर बंद हुआ। तथा निफ़्टी 50 158 अंक चढ़कर 24339 पर बंद हुआ निफ्टी का आज का उच्चतम स्तर 24500 के आसपास रहा इस हिसाब से देखा जाए तो निफ़्टी अपने दिन के उच्चतम स्तर से लगभग 150 अंक नीचे बंद हुआ। 

निफ़्टी बैंक 471 अंक बढ़कर 51259 अंक पर बंद हुआ निफ़्टी बैंक का आज का उच्चतम स्तर 51589 था तथा दिनका न्यूनतम स्तर 51012 था। निफ़्टी आईटी भी 166 अंक चढ़कर 42205 अंक पर बंद हुआ तथा बीएसई स्मॉल कैप 580 अंक बढ़कर 52915 अंक पर बंद हुआ इसी प्रकार निफ़्टी मिडकैप 312 अंक बढ़कर 45765 अंक पर बंद हुआ। 

निफ़्टी ऑटो ,कंज्यूमर ड्यूरेबल ,एफएमसीजी, हेल्थकेयर तथा मेटल सेक्टर में भी तेजी देखी गई।

लार्ज कैप में बढ़ने वाले पांच प्रमुख शेयर 

  1. लार्ज कैप में बढ़ने वाले शेयरों में केनरा बैंक पहले स्थान पर रहा जो 6.84 प्रतिशत वृद्धि के साथ 6.45 रुपए बढ़कर₹100.69 रुपए पर बंद हुआ।
  2. IRFC बढ़ने वाले शेयरों में दूसरे स्थान पर रहा जो 6.73 प्रतिशत वृद्धि के साथ₹9 बढ़कर 143.48 रुपए पर बंद हुआ।
  3. लार्ज कैप में बढ़ने बनने वाले शेयरों में भेल तीसरे स्थान  पर रहा। जो लगभग 6% वृद्धि के साथ तेरा रुपए बढ़कर 229.75 रुपए पर बंद हुआ।
  4. डीएलएफ बढ़ने वाले शेयरों में चौथे स्थान पर रहा जो लगभग 6 प्रतिशत वृद्धि के साथ 45 रुपए बढ़कर 822 पर बंद हुआ।
  5. श्रीराम फाइनेंस 5.5 39 प्रतिशत वृद्धि के साथ बढ़ने वाले शेयरों में पांचवें स्थान पर रहा जो 166 रुपए बढ़कर 3259 रुपए पर बंद हुआ
लार्ज कैप में गिरने वाले पांच प्रमुख शेयर 
  1. इंडिगो लार्ज कैप में गिरने वाले शेयरों में पहले स्थान पर रहा। जो लगभग 8 प्रतिशत गिरावट के साथ 350 रुपए गिरकर 4015 रुपए पर बंद हुआ। 
  2. लार्ज कैप में गिरने वाले शेयरों में दूसरे स्थान पर चोलामंडलम इन्वेस्टमेंट और फाइनेंस कंपनी रहा जो लगभग 6.69 प्रतिशत गिरावट के साथ 91 गिरकर 1280 रुपए पर बंद हुआ। 
  3. लार्ज कैप में गिरने वाले शेयरों में कोल इंडिया तीसरे स्थान पर रहा जो 4.22 प्रतिशत गिरावट के साथ 19.45 रुपए गिरकर 441.65 रूपए पर बंद हुआ।
  4. जेएसडब्ल्यू एनर्जी गिरने वाले शेयरों में चौथे स्थान पर रहा जो 3.89 प्रतिशत गिरावट के साथ 26 रुपए गिरकर 642.9 रुपए पर बंद हुआ 
  5. टोरेंट फार्मा गिरने वाले शेयरों में पांचवें स्थान पर रहा जो 3.38 प्रतिशत गिरावट के साथ 116 रूपए गिरकर₹3316 रूपए पर बंद हुआ।




Disclaimer : उपरोक्त जानकारी सिर्फ सूचना के लिए दी जा रही है। शेयर मार्केट में निवेश जोखिमों के अधीन है निवेश करने से पहले अपने वित्तीय सलाहकार से सलाह जरूर ले हम किसी भी प्रकार के निवेश की सलाह यहां नहीं देते हैं|

Budget 2026 LIVE: मोबाइल सस्ता, सिगरेट महंगी – पूरी लिस्ट यहां

Budget 2026 LIVE: मोबाइल सस्ता, सिगरेट महंगी – पूरी लिस्ट यहां Union Budget 2026: आम आदमी के लिए क्या सस्ता हुआ और क्या महंगा? केंद्रीय बजट ...