share market update today in Hindi लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं
share market update today in Hindi लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं

शुक्रवार, 20 दिसंबर 2024

बाजार में गिरावट का दौर जारी, सभी इंडेक्स लाल निशान में हुए बंद। आखिर कहां जाकर रुकेगा भारतीय बाजार

Share market news : भारतीय शेयर बाजार में गिरावट का दौर आज भी जारी रहा। सभी इंडेक्स लाल निशान में बंद हुए। सबसे अधिक गिरावट कैपिटल गुड्स सेक्टर में देखने को मिली जो तीन प्रतिशत गिरावट के साथ बंद हुआ। आईए विस्तार से जानते हैं आज के मार्केट का हाल।

भारतीय शेयर बाजार का हाल हुआ चिंताजनक
 



शेयर बाजार में गिरावट का दौर जारी है आज शुक्रवार के दिन निफ़्टी 1.5 2% गिरावट के साथ 364 अंक गिरकर 23587 पर बंद हुआ। बीएसई सेंसेक्स 1.5% गिरावट के साथ 1,176 अंक गिरकर 78,041 अंक पर बंद हुआ। निफ़्टी बैंक 1.5 8% गिरावट के साथ 816 अंक फिसल कर 50,759 पर बंद हुआ। निफ़्टी आईटी 2.63 प्रतिशत गिरावट के साथ 1,183 अंक फिसल कर 43,771 पर बंद हुआ। स्मॉल कैप इंडेक्स 2.1 प्रतिशत गिरावट के साथ 1,188 अंकफिसल कर 55,149 अंक पर बंद हुआ। मिडकैप इंडेक्स 2.43% गिरावट के साथ 1,152 अंक फिसल कर 46,226 अंक पर बंद हुआ।

इंडसइंड बैंक 3.62% गिरावट के साथ लगभग ₹35 गिरकर 929 पर बंद हुआ। किसी प्रकार एक्सिस बैंक 3.34 प्रतिशत गिरावट के साथ ₹37 गिरकर 1,071 पर बंद हुआ तथा आरबीएल बैंक में 7% से अधिक की गिरावट देखने को मिली जो 11.54 गिरकर 152.8 रुपए पर बंद हुआ। आईडीएफसी फर्स्ट बैंक 5.21% गिरावट के साथ 3.4 रुपए गिर कर 61. 68 रुपए पर बंद हुआ।

लार्ज कैप में गिरने वाले पांच प्रमुख शेयर 

  1. सिमेंस लार्ज कैप में गिरने वाले शेयरों में पहले स्थान पर रहा जो 10% गिरावट के साथ 763 रुपए गिरकर 6,868 रुपए पर बंद हुआ 
  2. एलटी माइंड ट्री 6.37 प्रतिशत गिरावट के साथ दूसरे स्थान पर रहा जो 396 रूपए गिरकर 5,824  रूपए पर बंद हुआ।
  3. ABB INDIA 5.86 प्रतिशत गिरावट के साथ तीसरे स्थान पर रहा। जो ₹430 फिसल कर 6,921 रुपए पर बंद हुआ।
  4. पावर फाइनेंस कॉरपोरेशन 5.65% गिरावट के साथ चौथे स्थान पर रहा जो ₹27 फिसल कर 453 रुपए पर बंद हुआ। 
  5. बजाज होल्डिंग 5.16% गिरावट के साथ 585 रुपए फिसल कर 10,746 रूपए पर बंद हुआ।
लार्ज कैप में बढ़ने वाले पांच प्रमुख शेयर 
  1. लार्ज कैप में बढ़ने वाले शेयरों में डॉक्टर रेड्डी लैब्स पहले स्थान  पर रहा जो 1.36 प्रतिशत तेजी के साथ 18 रुपए बढ़कर 1,343 रूपए पर बंद हुआ।
  2. दिवीस लैब ₹26 की वृद्धि के साथ दूसरे स्थान पर रहा जो 5,846 रूपए पर बंद हुआ।
  3. आईसीआईसीआई लोंम्बार्ड ₹4 की वृद्धि के साथ तीसरे स्थान पर रहा जो 1902 रुपए पर बंद हुआ। 
  4. नेस्ले इंडिया 0.14% वृद्धि के साथ₹3 बढ़कर 2163 रुपए पर बंद हुआ। 
  5. आइसीआइसीआइ बैंक 0.12% वृद्धि के साथ पांचवें स्थान पर रहा जो 1.5 रूपए बढ़कर 1,288 रुपए पर बंद हुआ ।
निफ़्टी 100 में आज केवल 6 शेयर ही थे जो हरे निशान में बंद हुए बाकी के सभी शेयर गिरावट के साथ बंद हुए।


Disclaimer : उपरोक्त जानकारी सिर्फ सूचना के लिए दी जा रही है। शेयर मार्केट में निवेश जोखिमों के अधीन है निवेश करने से पहले अपने वित्तीय सलाहकार से सलाह जरूर ले हम किसी भी प्रकार के निवेश की सलाह यहां नहीं देते हैं

Budget 2026 LIVE: मोबाइल सस्ता, सिगरेट महंगी – पूरी लिस्ट यहां

Budget 2026 LIVE: मोबाइल सस्ता, सिगरेट महंगी – पूरी लिस्ट यहां Union Budget 2026: आम आदमी के लिए क्या सस्ता हुआ और क्या महंगा? केंद्रीय बजट ...