Share market news: भारतीय शेयर बाजार में आज गिरावट देखने मिली । निफ़्टी आईटी तथा निफ़्टी फार्मा को छोड़कर सभी सेक्टर गिरावट के साथ बंद हुए। डॉलर के मुकाबले रुपया अपने सर्वकालिक निचले स्तर पर पहुंचा। सोना 82765 रुपए प्रति 10 ग्राम पर पहुंचा। चांदी भी रिकॉर्ड स्तर पर 1 किलो चांदी का भाव 93690 रुपए पहुंचा। बजाज फाइनेंस के शेयर में 5.3% की शानदार तेजी, हुडको के शेयर में लगभग 9% की जबरदस्त गिरावट देखने को मिली। मदरसन के शेयर मैं 8.4% की जबरदस्त गिरावट। आरवीएनएल 6% गिरावट के साथ हुआ बंद। SRF के शेयर में जोरदार तेजी का दौर जारी चार दिन में शहर में 10% की तेजी। आईए विस्तार से जानते हैं आज के मार्केट का हाल ।
![]() |
डॉलर के मुकाबले रुपया अपने सर्वकालिक नीचे स्तर पर |
Share market live: बजट के बाद भारतीय शेयर मार्केट में निफ़्टी आईटी तथा निफ़्टी फार्मा को छोड़कर बाकी सभी सेक्टर में गिरावट देखने को मिली। निफ़्टी 120 अंकफिसल कर 23360 पर बंद हुआ। जो दिनके अपने निचले स्तर से लगभग 130 अंक चढ़कर बंद हुआ। सेंसेक्स 320 अंकफिसल कर 77,186 पर बंद हुआ। निफ़्टी बैंक लगभग 300 अंक की गिरावट के साथ 49,210 पर बंद हुआ।
निफ़्टी आईटी 280 अंक की तेजी के साथ 42314 पर बंद हुआ। स्मॉल कैप इंडेक्स 1.7% गिरावट के साथ 890 अंकफिसल कर 49212 पर बंद हुआ। मिडकैप इंडेक्स 380 अंक की गिरावट के साथ 42500 पर बंद हुआ। कैपिटल गुड्स में 4.3 प्रतिशत की जबरदस्त गिरावट देखने को मिली जिससे इंडेक्स 2700 अंक फिसल कर 59,900 पर बंद हुआ। एफएमसीजी सेक्टर में 1.6% की गिरावट देखने को मिली जिससे इंडेक्स 340 अंक फिसल कर 20,820 पर बंद हुआ। मेटल सेक्टर में 2% की गिरावट देखने को मिली जिससे इंडेक्स 560 अंक फिसल कर 27,583 पर बंद हुआ।
डॉलर के मुकाबले रुपया अपने सर्वकालिक निचले स्तर 87.23 पर पहुंच गया इस समय डॉलर 87.15 रूपए पर ट्रेड कर रहा है। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के कनाडा ,चीन आदि देशों पर टैरिफ बढ़ाने को लेकर डॉलर में मजबूती देखने को मिल रही है।
सोने की कीमतों में रिकॉर्ड तेजी देखने को मिल रही है। आज 22 कैरेट सोने का भाव 77850 रुपए प्रति 10 ग्राम रहा तथा 24 कैरेट सोने का भाव 81740 रुपए प्रति 10 ग्राम रहा जो अपने कल के भाव से ₹420 कम है। सोने का भाव सभी शहरों में अलग-अलग हो सकता है।
लार्ज कैप में बढने वाले पांच प्रमुख शेयर
- चोलामंडलम इन्वेस्टमेंट लार्ज कैप में बढ़ने वाले शेयरों में पहले स्थान पर रहा जो लगभग 5.7 प्रतिशत वृद्धि के साथ 72 रुपए बढ़कर 1,337 रुपए पर बंद हुआ।
- बजाज फाइनेंस 5.3 प्रतिशत वृद्धि के साथ दूसरे स्थान पर रहा जो लगभग 425 रुपए बढ़कर 8,425 रूपए पर बंद हुआ।
- Divi's Labs 4.7% वृद्धि के साथ तीसरे स्थान पर रहा जो लगभग 265 रुपए बढ़कर 5,884 रुपए पर बंद हुआ।
- जिंदल स्टील एंड पावर 4% तेजी के साथ चौथे स्थान पर रहा जो लगभग 31 रुपए बढ़कर 807 रुपए पर बंद हुआ।
- टीवीएस मोटर कंपनी 3.9% वृद्धि के साथ पांचवें स्थान पर रहा जो लगभग₹100 बढ़कर 2,653 रुपए पर बंद हुआ।
- सिमेंस लार्ज कैप में गिरने वाले शेयरों में पहले स्थान पर रहा जो लगभग 9 प्रतिशत गिरावट के साथ 522 फिसल कर 5,225 रूपए पर बंद हुआ।
- संवर्धन मदरसन 8.4% गिरावट के साथ दूसरे स्थान पर रहा जो लगभग₹12 फिसल कर ₹130 पर बंद हुआ।
- हिंदुस्तान एयरोनॉटिकल लिमिटेड 6.5% गिरावट के साथ तीसरे स्थान पर रहा जो लगभग 246 रुपए फिसल कर 3528 रुपए पर बंद हुआ।
- जेएसडब्ल्यू एनर्जी 5.5% गिरावट के साथ₹26 फिसल कर 445 पर बंद हुआ।
- ABB INDIA 5.5% गिरावट के साथ पांचवें स्थान पर रहा जो लगभग 302 रुपए गिरकर 5,197 रुपए पर बंद हुआ।