निफ्टी 7 महीने के निचले स्तर पर हुआ बंद लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं
निफ्टी 7 महीने के निचले स्तर पर हुआ बंद लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं

मंगलवार, 21 जनवरी 2025

भारी उतार-चढ़ाव के बाद बाजार अपने निचले स्तर पर हुए बंद, सेंसेक्स ,निफ्टी करीब में करीब 1.5% की गिरावट, मिडकैप ,स्मालकैप शेयरों में बिकवाली

 Share market news update today: भारतीय शेयर बाजार में आज भारी उठा पटक देखने को मिली। निफ़्टी अपने 7 महीने के निचले स्तर पर हुआ बंद। बीएससी के सभी इंडेक्स लाल निशान में बंद हुए। खबरों के चलते कल्याण ज्वेलर्स के शेयर में 8% की गिरावट। 10% की गिरावट के साथ जोमैटो ₹25 फिसला। स्विग्गी में  भी 8% की गिरावट। जिओ फाइनेंस मैं 5.6% की गिरावट। आईए विस्तार से जानते हैं आज के मार्केट क हाल।



share market



Stock market news update: भारतीय शेयर बाजार में आज काफी उतार-चढ़ाव देखने को मिला। सेंसेक्स 1.6 प्रतिशत की गिरावट के साथ 1,235 अंक फिसल कर 75,838 पर बंद हुआ। निफ़्टी 1.37% गिरावट के साथ 320 अंक फिसल कर 23,024 पर बंद हुआ। जो 7 महीने का इसका निचला स्तर है क्लोजिंग बेस पर। निफ़्टी बैंक 1. 6% की गिरावट के साथ 780 अंक फिसल कर 48,570 पर बंद हुआ।

निफ़्टी आईटी लगभग 500 अंक की गिरावट के साथ 41,697 अंक पर बंद हुआ। स्मॉल कैप इंडेक्स लगभग दो प्रतिशत गिरावट के साथ 1,024 अंक फिसल कर 51,700 पर बंद हुआ। मिडकैप इंडेक्स दो प्रतिशत गिरावट के साथ 880 अंक फिसल कर 43,167 पर बंद हुआ। कंज्यूमर ड्युरेबल्स में 4% की जोरदार गिरावट देखने जिससे इंडेक्स 2,432 अंक की गिरावट के साथ 58,493 अंक पर बंद हुआ।

निफ़्टी ऑटो 1.6% गिरावट के साथ 370 अंक फिसल कर 22,300 पर बंद हुआ। कैपिटल गुड्स में दो प्रतिशत से अधिक की गिरावट देखने को मिली जिससे इंडेक्स लगभग 1,500 अंक फिसल कर 64,384 पर बंद हुआ। फार्मा सेक्टर में लगभग एक प्रतिशत की गिरावट देखने को मिली जिससे इंडेक्स 412 अंक फिसल कर 42,570 पर बंद हुआ।

कल्याण ज्वैलर्स के प्रमोटर्स ने लगभग 36 प्रतिशत हिस्सेदारी को गिरवी दिया है। जिसके कारण स्टॉक में भारी गिरावट देखने को मिली। स्टॉक अपने दिन के उच्चतम स्तर से लगभग ₹50 फिसल कर 488 रुपए पर बंद हुआ। स्टॉक अपने उच्चतम स्तर से लगभग 40 प्रतिशत की गिरावट के साथ ट्रेड कर रहा है। 

जोमैटो के कल तिमाही के नतीजे जारी हुए थे। जो निवेशकों के अनुमान पर खड़े नहीं उतरे जिस कारण स्टॉक में आज जोरदार 10% से अधिक की गिरावट देखने को मिली स्टॉक ₹25 फिसल कर 214 रुपए पर बंद हुआ। जोमैटो को देखते हुए स्विग्गी में भी भारी गिरावट देखने को मिली । स्टॉक लगभग 8% की गिरावट के साथ ₹38 फिसल कर 440 रुपए पर बंद हुआ। एमसीएक्स में 8.6% की गिरावट देखने को मिली जिससे शेयर ₹520 फिसल कर 5,504 पर बंद हुआ।

लार्ज कैप में गिरने वाले पांच प्रमुख शेयर

  1.  जोमैटो लार्ज कैप में गिरने वाले शेयरों में पहले स्थान पर रहा जो लगभग 10.5% गिरावट के साथ ₹25 गिरकर 214 रुपए पर बंद हुआ। 
  2. ट्रेंट 5.8% गिरावट के साथ दूसरे स्थान पर रहा जो 350 रुपए की गिरावट के साथ 5,736 रुपए पर बंद हुआ।
  3. जिओ फाइनेंशियल सर्विस 5.6% गिरावट के साथ तीसरे स्थान पर रहा जो ₹15 की गिरावट के साथ₹260 पर बंद हुआ। 
  4. माइक्रोटेक डेवलपर 5% गिरावट के साथ चौथे स्थान पर रहा जो लगभग₹60 फिसल कर 1,147 रूपए पर बंद हुआ।
  5. इन्फो एज इंडिया 4% गिरावट के साथ पांचवें स्थान पर रहा जो 312 रुपए गिरकर 7457 रुपए पर बंद हुआ। 
लार्ज कैप में बढ़ने वाले पांच प्रमुख शेयर 
  1. अपोलो हॉस्पिटल्स लार्ज कैप में बढ़ने वाले शेयरों में  पहले स्थान पर रहा जो 2% तेजी के साथ 138 रुपए बढ़कर 6,919 रुपए पर बंद हुआ।
  2. टाटा कंज्यूमर 1.23% तेजी के साथ दूसरे स्थान पर रहा जो₹11 की वृद्धि के साथ 972 रुपए पर बंद हुआ। 
  3. बीपीसीएल एक प्रतिशत तेजी के साथ तीसरे स्थान पर रहा जो लगभग ₹3 की वृद्धि के साथ₹280 पर बंद हुआ। 
  4. जेएसडब्ल्यू स्टील 0.8% तेजी के साथ चौथे स्थान पर रहा जो लगभग ₹8 बढ़कर 926 पर बंद हुआ। 
  5. श्रीराम फाइनेंस 0.7% तेजी के साथ पांचवें स्थान पर रहा जो 3.6 रुपए बढ़कर₹520 पर बंद हुआ।

Disclaimer : उपरोक्त जानकारी सिर्फ सूचना के लिए दी जा रही है। शेयर मार्केट में निवेश जोखिमों के अधीन है निवेश करने से पहले अपने वित्तीय सलाहकार से सलाह जरूर ले हम किसी भी प्रकार के निवेश की सलाह यहां नहीं देते हैं|

Dabur India Q1 FY26 रिपोर्ट: रेवेन्यू में उबरती मंदी, लेकिन लाभ और ब्रांड स्ट्रेंथ ने बनाए बैलेंस|

   Dabur India Q1 FY26 रिपोर्ट: रेवेन्यू में उबरती मंदी, लेकिन लाभ और ब्रांड स्ट्रेंथ ने बनाए बैलेंस भारतीय अग्रणी FMCG कंपनी Dabur India L...