कोफोर्ज शेयर प्राइस लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं
कोफोर्ज शेयर प्राइस लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं

गुरुवार, 23 जनवरी 2025

मिला -जुला रहा बाजार आज के दिन सेंसेक्स, निफ्टी लगातार दूसरे दिन बढ़त पर बंद मिड कैप, स्माल कैप में भी तेजी

 Share market news: निफ़्टी वीकली एक्सपायरी के दिन सीमित दायरे में कारोबार। सेंसेक्स तथा निफ़्टी बढ़त के साथ हुए बंद निफ़्टी बैंक में दिखी कमजोरी। आईटी सेक्टर में जोरदार खरीददारी। फार्मा ,ऑटो शेयरों में तेजी। आईए विस्तार से जानते हैं आज के मार्केट का हाल।

share market



Share market news update: निफ़्टी वीकली एक्सपायरी के दिन मिला जुला रहा बाजार। सेंसेक्स, निफ़्टी लगातार दूसरे दिन बढ़त पर हुए बंद। निफ़्टी 50 अंक की तेजी के साथ 23,205 अंक पर बंद हुआ। सेंसेक्स 115 अंक की तेजी के साथ 76,520 अंक पर बंद हुआ। निफ़्टी बैंक में 135 अंक की गिरावट देखने को जिससे इंडेक्स 48,590 पर बंद हुआ।

निफ़्टी आईटी में 1.8 प्रतिशत की तेजी देखने को मिलीं जिससे इंडेक्स 760 अंक की तेजी के साथ 43,350 पर बंद हुआ। स्मॉल कैप इंडेक्स 340 अंक की तेजी के साथ 51,250 पर बंद हुआ। मिड कैप इंडेक्स में जोरदार तेजी देखने को मिली जिससे इंडेक्स 760 अंक की तेजी के साथ 43400 अंक पर बंद हुआ। 

निफ़्टी ऑटो 244 अंक की तेजी के साथ 22,518 अंक पर बंद हुआ। कंज्यूमर ड्युरेबल्स में लगभग दो प्रतिशत की जोरदार तेजी देखने को मिली जिससे इंडेक्स 1,130 अंककी तेजी के साथ 59130 अंक पर बंद हुआ। फार्मा सेक्टर में लगभग 550 अंक की तेजी देखने को मिली जिससे इंडेक्स 40,143 पर बंद हुआ।

COFORGE में लगभग 12% की जोरदार तेजी देखने को मिली जिससे शेयर 970 अंक की तेजी के साथ 9200 के आसपास बंद होने में कामयाब रहा। अल्ट्राटेक सीमेंट में लगभग 7% की जोरदार तेजी देखने को मिली जिससे शेयर 730 अंक की तेजी के साथ 11420 पर बंद हुआ। परसिस्टेंट सिस्टम में लगभग 11% की तेजी देखने को मिली जिससे शेयर 600 अंक की वृद्धि के साथ 6287 अंक पर बंद हुआ। जोमैटो के शेयर में गिरावट थमती हुई नजर आई। स्टॉक में 2.5% की तेजी देखने को मिली जिससे शेयर 5.5 की वृद्धि के साथ 222 रुपए पर बंद हुआ।

लार्ज कैप में बढ़ने वाले पांच प्रमुख शेयर 

  1. अल्ट्राटेक सीमेंट लार्ज कैप में बढ़ने  वाले शेयरों में पहले स्थान पर रहा जो लगभग 7% तेजी के साथ 727 रुपए बढ़कर 11,420 रुपए पर बंद हुआ।
  2. पिडीलाइट इंडस्ट्रीज 5.6% तेजी के साथ दूसरे स्थान पर रहा जो 154 रुपए की वृद्धि के साथ 2,909 रुपए पर बंद हुआ।
  3. इन्फो एज इंडिया 4.16% तेजी के साथ तीसरे स्थान पर रहा जो₹300 की वृद्धि के साथ 7,535 रुपए पर बंद हुआ।
  4. सिमेंस 3.6% तेजी के साथ चौथे स्थान पर रहा जो 211 रुपए की वृद्धि के साथ 6,067  रूपए पर बंद हुआ।
  5. आईआरसीटीसी 3.2% तेजी के साथ पांचवें स्थान पर रहा जो लगभग ₹25 की वृद्धि के साथ 795 रूपए पर बंद हुआ।
लार्ज कैप में गिरने वाले पांच प्रमुख शेयर 
  1. जिओ फाइनेंशियल सर्विस लार्ज कैप में गिरने वाले शेयरों में पहले स्थान पर रहा जो 2.6% गिरावट के साथ₹7 फिसल कर 255 रुपए पर बंद हुआ।
  2. बीपीसीएल 2.3 प्रतिशत गिरावट के साथ दूसरे स्थान पर रहा जो लगभग 6.3 रुपए की गिरावट के साथ 271 रुपए पर बंद हुआ। 
  3. कोटक महिंद्रा बैंक 1.2% गिरावट के साथ तीसरे स्थान पर रहा जो लगभग ₹22 की गिरावट के साथ 1,895 रूपए पर बंद हुआ।
  4. एचसीएल टेक्नोलॉजी 1.13% गिरावट के साथ चौथे स्थान पर रहा जो लगभग₹20 फिसल कर 1,807 रुपए पर बंद हुआ।
  5. वेदांत लगभग एक प्रतिशत गिरावट के साथ पांचवें स्थान पर रहा जो लगभग ₹5 फिसल कर 446 रुपए पर बंद हुआ

 

 Disclaimer : उपरोक्त जानकारी सिर्फ सूचना के लिए दी जा रही है। शेयर मार्केट में निवेश जोखिमों के अधीन है निवेश करने से पहले अपने वित्तीय सलाहकार से सलाह जरूर ले हम किसी भी प्रकार के निवेश की सलाह यहां नहीं देते हैं|

Dabur India Q1 FY26 रिपोर्ट: रेवेन्यू में उबरती मंदी, लेकिन लाभ और ब्रांड स्ट्रेंथ ने बनाए बैलेंस|

   Dabur India Q1 FY26 रिपोर्ट: रेवेन्यू में उबरती मंदी, लेकिन लाभ और ब्रांड स्ट्रेंथ ने बनाए बैलेंस भारतीय अग्रणी FMCG कंपनी Dabur India L...