गुरुवार, 24 अप्रैल 2025

7 दिन की तेजी के बाद गिरावट पर बंद हुआ बाजार सेंसेक्स ,निफ़्टी ऊपरी स्तरों से फिसलकर हुए बंद।

 STOCK MARKET NEWS: 7 दिन की तेजी के बाद भारतीय शेयर बाजार में गिरावट देखने को मिली। निफ़्टी की मंथली एक्सपायरी के दिन बाजार में ऊपरी स्तरों से गिरावट देखने को मिली। फार्मा सेक्टर तथा मेटल सेक्टर को छोड़कर बाकी सभी सेक्टर लाल निशान में बंद हुए ।Syngene के शेयर में लगभग 13% की गिरावट देखने को मिली जिससे शेयर 95 फिसल कर₹653 रुपए पर बंद हुआ। कमजोर तिमाही नतीजों के चलते हिंदुस्तान युनिलीवर लिमिटेड के शेयर में 4% से अधिक की गिरावट देखने को मिली जिससे शेयर लगभग ₹100 की गिरावट के साथ 2325 रुपए पर बंद हुआ।


stock market

 

निफ़्टी 82 अंक की गिरावट के साथ 24,246 अंक पर बंद हुआ। तथा सेंसेक्स 315 अंक की गिरावट के साथ 79,801 अंक पर बंद हुआ। निफ़्टी बैंक 168 अंक की गिरावट के साथ 55,200 एक अंक पर बंद हुआ। निफ़्टी आईटी लगभग 100 अंक की गिरावट के साथ 35,307 अंक पर बंद हुआ तथा स्मॉल कैप इंडेक्स 5 अंक की मामूली गिरावट के साथ 49,267 अंक पर बंद हुआ। मिडकैप कैप लगभग 70 अंक की गिरावट के साथ 43,590 अंक पर बंद हुआ। 

निफ़्टी ऑटो 56 अंक गिरावट के साथ 22,367 अंक पर बंद हुआ तथा कैपिटल गुड्स में 27 अंक की गिरावट देखने को मिली जिससे इंडेक्स 62,802 अंक पर बंद हुआ। कंज्यूमर ड्युरेबल्स 113 अंक की गिरावट के साथ 58,075 अंक पर बंद हुआ। एफएमसीजी इंडेक्स 170 अंक के गिरावट के साथ 20,713 अंक पर बंद हुआ। फार्मा सेक्टर 236 अंक की तेजी के साथ 42,929 अंक पर बंद हुआ। मेटल सेक्टर में 76 अंक की तेजी देखने को मिली जिससे इंडेक्स 29557 अंक पर बंद हुआ।


लार्ज कैप में बढ़ने वाले पांच प्रमुख शेयर 

  1. Divi's Labs लार्ज कैप में बढ़ने वाले शेयरों में पहले स्थान पर रहा जो लगभग 5% तेजी के साथ 291 रुपए बढ़कर 6215 रूपये पर बंद हुआ।
  2. इंडसइंड बैंक 3.2% तेजी के साथ दूसरे स्थान पर रहा जो लगभग ₹25 बढ़कर 819 रुपए पर बंद हुआ। 
  3. अदानी एनर्जी सॉल्यूशन 2.44% तेजी के साथ तीसरे स्थान पर रहा जो लगभग 23 रुपए बढ़कर 961 रुपए पर बंद हुआ। 
  4. अल्ट्राटेक सीमेंट 1.8% तेजी के साथ चौथे स्थान पर रहा जो 210 रुपए बढ़कर 12159 पर बंद हुआ। 
  5. अदानी ग्रीन एनर्जी 1.73% तेजी के साथ पांचवें स्थान पर रहा जो लगभग ₹16 बढ़कर₹968 पर बंद हुआ। 
लार्ज कैप में गिरने वाले पांच प्रमुख शेयर 
  1. हिंदुस्तान युनिलीवर लार्ज कैप में गिरने वालें शेयरों में पहले स्थान पर रहा जो लगभग चार प्रतिशत गिरावट के साथ 98 रुपए फिसल कर 2325 पर बंद हुआ। 
  2. माइक्रोटेक डेवलपर्स 3.4% गिरावट के साथ दूसरे स्थान पर रहा जो₹46 रुपए फिसलकर 1320 रुपए पर बंद हुआ।
  3. वरुण बेवरेजेस तीन प्रतिशत गिरावट के साथ तीसरे स्थान पर रहा जो लगभग ₹17 फसल कर 532 रुपए पर बंद हुआ। 
  4. सीजी पावर 2.14% गिरावट के साथ चौथे स्थान पर रहा जो लगभग 14 रुपए फिसल कर 640 रुपए पर बंद हुआ।
  5. स्विग्गी 2%गिरावट के साथ पांचवें स्थान पर रहा जो 7.5 रुपए फिसल का ₹340 पर बंद हुआ।



Disclaimer : उपरोक्त जानकारी सिर्फ सूचना के लिए दी जा रही है। शेयर मार्केट में निवेश जोखिमों के अधीन है निवेश करने से पहले अपने वित्तीय सलाहकार से सलाह जरूर ले हम किसी भी प्रकार के निवेश की सलाह यहां नहीं देते हैं

गुरुवार, 17 अप्रैल 2025

निफ़्टी वीकली एक्सपायरी के दिन बाजार में दिखा जोश, सेंसेक्स 1500 अंकों की तेजी के साथ हुआ बंद।

 Share market news: भारतीय शेयर बाजार में जोरदार तेजी देखने को मिल रही हैं। आज निफ़्टी वीकली एक्सपायरी के दिन बाजार में जोरदार तेजी देखने को मिलीं। बैंकिंग सेक्टर में भी जोरदार तेजी देखी गई। कमजोर तिमाही नतीजों के चलते विप्रो के शेयर में 4.4% की गिरावट देखने को मिली। जोमैटो के शेयर में 4.3 प्रतिशत की तेजी देखने को मिली। सोने की कीमतों में लगातार तेजी देखने को मिल रही है। आईए विस्तार से जानते हैं आज के मार्केट का हाल।


stock market


Stock market live: इस हफ्ते शेयर बाजार में शानदार तेजी देखने को मिली। कल बाजार में अवकाश रहेगा अतः अब सोमवार को ही बाजार खलेगा। इस हफ्ते तीन ट्रेडिंग दिनों मे निफ़्टी में 1000 अंक से अधिक तेजी देखने को मिली। आज निफ़्टी 414 अंक की तेजी के साथ 23,851 अंक पर बंद हुआ। सेंसेक्स लगभग दो प्रतिशत तेजी के साथ 1508 अंक बढ़कर 78,553 अंक पर बंद हुआ। निफ़्टी बैंक 2.2% तेजी के साथ 1,172 अंक बढ़कर 54290 अंक पर बंद हुआ। निफ़्टी आईटी 76 अंक की तेजी के साथ 33,372 अंक पर बंद हुआ।

स्मॉल कैप इंडेक्स 250 अंक की तेजी के साथ 47,946 अंक पर बंद हुआ। मिडकैप इंडेक्स में 234 अंक की तेजी देखने को मिलीं जिससे इंडेक्स 41,980 अंक पर बंद हुआ। निफ़्टी ऑटो एक प्रतिशत तेजी के साथ 217 अंक बढ़कर 21,373 अंक पर बंद हुआ। कैपिटल गुड्स में 457 अंक की तेजी देखने को मिलीं जिससे इंडेक्स 61,111अंक पर बंद हुआ। कंज्यूमर ड्युरेबल्स 400 अंक की तेजी के साथ 57,118 अंक पर बंद हुआ।

अनुमान से कमजोर तिमाही नतीजे के चलते विप्रो में 4.34% की गिरावट देखने को जिससे शेयर लगभग ₹11 फिसल कर₹236 पर बंद हुआ।इंटरनल(जोमैटो) के शेयर में 4.3% की तेजी देखने को मिलीं जिससे शेयर 9.5 रूपए बढ़कर 231 रुपए पर बंद हुआ।

जेनसोल इंजीनियरिंग कंपनी इन दिनों काफी चर्चा में बनी हुई है। सेबी ने जेनसोल इंजीनियरिंग और उनके प्रमोटर्स के ख़िलाफ़ सख्त कदम उठाते हुए दोनों प्रमोटर्स अनमोल सिंह जग्गी और पुनीत सिंह जग्गी को किसी भी प्रमुख मैनेजमेंट पद पर रहने से रोक लगा दी है। सेबी ने कंपनी में भारी वित्तीय अनियमिताओं के कारण यह कदम उठाया है। प्रमोटर्स कंपनी के फंड का दुरुपयोग अपनी व्यक्तिगत जरूरत को पूरा करने के दोषी पाए गए हैं। सेबी अब कंपनी की वित्तीय गतिविधियों की गहन जांच करने के लिए एक फोरेंसिक ऑडिटर नियुक्त करेगा जो 6 महीने के भीतर अपनी रिपोर्ट सेबी के पास पेश करेगा।अ

सोने व चांदी का भाव 

एमसीएक्स पर सोना रिकॉर्ड ऊंचाइयों पर ट्रेड कर रहा है। लखनऊ में आज 24 कैरेट सोने का भाव 98,275 रुपए प्रति 10 ग्राम रहा। तथा 22 कैरेट सोने का भाव 89,150 रूपए प्रति 10 ग्राम  रहा। चांदी का भाव 10,000 प्रति 100 ग्राम रहा। एक्सपर्ट की माने तो जल्द ही सोना 1 लाख के भाव तक पहुंच सकता है। 

Gensol engineering पर video देखने के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें।

https://youtu.be/Hh2MdLiy0GQ

Disclaimer : उपरोक्त जानकारी सिर्फ सूचना के लिए दी जा रही है। शेयर मार्केट में निवेश जोखिमों के अधीन है निवेश करने से पहले अपने वित्तीय सलाहकार से सलाह जरूर ले हम किसी भी प्रकार के निवेश की सलाह यहां नहीं देते हैं


Dabur India Q1 FY26 रिपोर्ट: रेवेन्यू में उबरती मंदी, लेकिन लाभ और ब्रांड स्ट्रेंथ ने बनाए बैलेंस|

   Dabur India Q1 FY26 रिपोर्ट: रेवेन्यू में उबरती मंदी, लेकिन लाभ और ब्रांड स्ट्रेंथ ने बनाए बैलेंस भारतीय अग्रणी FMCG कंपनी Dabur India L...