गुरुवार, 10 अप्रैल 2025

टैरिफ ब्रेक: टैरिफ वार में 90 दिन की राहत से Dow jones में लगभग 3,000 अंकों की तेजी,गिफ्ट निफ्टी भी 800 अंक ऊपर।

 अमेरिकी शेयर बाजार में ज़बरदस्त उछाल, ट्रंप ने टैरिफ पर 90 दिनों की रोक लगाई


share market



वॉशिंगटन, अमेरिका:
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने बुधवार को एक चौंकाने वाला कदम उठाते हुए सभी देशों (चीन को छोड़कर) पर लगाए गए टैरिफ पर 90 दिनों की अस्थायी रोक लगाने की घोषणा की। यह कदम लगभग असंभव लग रहा था, लेकिन ट्रंप ने कहा कि 75 से अधिक देशों ने उनके खिलाफ कोई प्रतिशोध नहीं लिया और बातचीत का रुख अपनाया, जिसके चलते यह रोक लगाई गई है। इन 90 दिनों में केवल 10% का न्यूनतम पारस्परिक टैरिफ लागू रहेगा।

चीन के लिए बड़ा झटका
हालाँकि, चीन के लिए ट्रंप ने तत्काल प्रभाव से टैरिफ को बढ़ाकर 125% कर दिया, जो पहले 104% था।

ट्रंप ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म Truth Social पर लिखा,
"दुनिया के बाज़ारों के प्रति चीन के असम्मानजनक व्यवहार को देखते हुए, अमेरिका द्वारा चीन पर लगाए जाने वाले टैरिफ को 125% कर दिया गया है। उम्मीद है कि भविष्य में चीन समझेगा कि अमेरिका और अन्य देशों को ठगने के दिन अब खत्म हो गए हैं।"

उन्होंने यह भी जोड़ा, "चीन समझौता करना चाहता है, लेकिन उन्हें नहीं पता कि कैसे करना है... राष्ट्रपति शी जिनपिंग एक गर्वित व्यक्ति हैं। उन्हें समझ नहीं आ रहा, लेकिन वे रास्ता खोज लेंगे।"

टैरिफ पर ट्रंप ने रोक क्यों लगाई?
पिछले कई दिनों से रिपब्लिकन नेता और व्यापार जगत के प्रमुख ट्रंप से टैरिफ रोकने की मांग कर रहे थे क्योंकि इससे वैश्विक व्यापार युद्ध, शेयर बाजार में गिरावट और मंदी का डर था। शुरुआत में ट्रंप अड़े रहे, लेकिन अमेरिकी ट्रेजरी विभाग में बढ़ती चिंता और बॉन्ड मार्केट में उठापटक के चलते ट्रंप ने टैरिफ पर विराम लगाने का फैसला किया।

CNN की रिपोर्ट के मुताबिक, अमेरिकी ट्रेजरी सचिव स्कॉट बेसेंट ने ट्रंप को बाजार की हालत से अवगत कराया, जिसके बाद व्हाइट हाउस के आर्थिक सलाहकारों ने भी उन्हें समझाया कि स्थिति बिगड़ रही है।

ट्रंप का बयान
टैरिफ रोक की घोषणा के बाद ट्रंप ने संवाददाताओं से कहा, "बॉन्ड मार्केट बहुत पेचीदा है। मैं इसे देख रहा था। पिछले रात देखा कि लोग घबरा रहे हैं। हमारे पास वकील नहीं थे, हमने ये सब दिल से लिखा। ये दिल से निकला हुआ फैसला था।"

अमेरिकी शेयर बाजार में उछाल
टैरिफ रोकने के ट्रंप के ऐलान के तुरंत बाद वॉल स्ट्रीट में शेयरों ने ज़बरदस्त छलांग लगाई। Dow Jones इंडेक्स 2,500 अंकों से ऊपर गया और सत्र में लगभग 8% की बढ़त दर्ज की। Nasdaq ने 12.2% की उछाल के साथ पिछले 24 वर्षों का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन किया और S&P 500 6% बढ़कर 5,281.44 अंक पर बंद हुआ।

तेल की कीमतों में भी 4% से अधिक की बढ़त आई, और डॉलर मजबूत हुआ।

भारत पर असर
ट्रंप द्वारा भारत से आयात पर 26% का विशेष टैरिफ लगाने के बाद भारतीय बाजारों में गिरावट देखी गई थी। लेकिन अब 90 दिनों की मोहलत मिलने से भारत को राहत मिलेगी और अमेरिका के साथ सौदेबाजी के लिए समय मिलेगा।

भारतीय विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रंधीर जायसवाल ने बुधवार को कहा,
"भारत और अमेरिका व्यापार, निवेश और आर्थिक सहयोग के मजबूत साझेदार हैं। व्यापार मुद्दों को लेकर दोनों देशों की टीमें द्विपक्षीय समझौते को जल्द पूरा करने की दिशा में काम कर रही हैं। हमें उम्मीद है कि हम जल्द ही इस समझौते को अंतिम रूप देंगे।"

बुधवार, 9 अप्रैल 2025

Share Market: खराब ग्लोबल संकेतों के चलते बाजार में दबाव सेंसेक्स, निफ्टी गिरावट के साथ बंद। एफएमसीजी व कंज्यूमर ड्यूरेबल सेक्टर में तेजी।

 SHARE MARKET NEWS: खराब ग्लोबल संकेतों के चलते बाजार में दबाव सेंसेक्स, निफ़्टी गिरावट के साथ बंद, एफएमसीजी तथा कंज्यूमर ड्युरेबल्स सेक्टर में तेजी देखने को मिली। टैरिफ बार क चलते दुनिया भर के शेयर बाजारों में अस्थिरता देखने को मिल रही है। अमेरिका ने आज से चीन पर 104 प्रतिशत का टैरिफ लगाने की घोषणा कर दी है। देखना दिलचस्प होगा की इस टैरिफ का जवाब चीन  किस प्रकार देता है। आरबीआई गवर्नर संजय मल्होत्रा ने आज रेपो रेट में 25 बेसिस पॉइंट की कटौती की है। 6.25 प्रतिशत से 6% कर दी है।आईए विस्तार से जानते हैं आज के मार्केट का हाल।

अमेरिका ने चीन पर लगाया 104% का टैरिफ आज से लागू।


Stock market live: टैरिफ बार तनाव के चलते भारतीय शेयर बाज़ार दबाव देखने को मिला। निफ़्टी 136 अंक की गिरावट के साथ 22,399 अंक पर बंद हुआ तथा सेंसेक्स 380 अंक की गिरावट के साथ 73,847 अंक पर बंद हुआ। निफ़्टी बैंक 270 अंक की गिरावट के साथ 50,240 अंक पर बंद हुआ। निफ़्टी आईटी 2.2% की जोरदार गिरावट के साथ 727 अंकफिसल कर 32,517 अंक पर बंद हुआ।

स्मॉल कैप इंडेक्स में एक प्रतिशत की गिरावट देखने को मिली जिससे इंडेक्स 486 अंक फिसल कर 44,446 अंक पर बंद हुआ। मिडकैप इंडेक्स में 290 अंक की गिरावट देखने को मिली जिससे इंडेक्स 39,546 अंक पर बंद हुआ। निफ़्टी ऑटो 2 अंक की तेजी के साथ 20,140 अंक पर बंद हुआ। कैप्टन गुड्स में 1.65 प्रतिशत की गिरावट देखने को मिली जिससे इंडेक्स 961 अंक की गिरावट के साथ 57,314 अंक पर बंद हुआ।

कंज्यूमर ड्युरेबल्स में 170 अंक की तेजी देखने को मिली जिससे इंडेक्स 53,526 अंक पर बंद हुआ। एफएमसीजी सेक्टर में आज सबसे अधिक तेजी देखने को मिलीं जो 1.5% तेजी के साथ लगभग 300 अंक बढ़कर 19,947 अंक पर बंद हुआ। फार्मा सेक्टर पर अमेरिका में टैरिफ लगने की खबर के चलते इंडेक्स में 1.2% की गिरावट देखने को मिली जिससे इंडेक्स 478 अंक की गिरावट के साथ 39,562 अंक पर बंद हुआ। मेटल सेक्टर में 1.44% की गिरावट देखने को मिली जिससे इंडेक्स 390 अंक की गिरावट के साथ 26,617 अंक और बंद हुआ।

सोने व चांदी का भाव 

लखनऊ में आज 24 कैरेट सोने की कीमत 91765 रुपए प्रति 10 ग्राम रही। तथा 22 कैरेट सोने की कीमत 83,900 प्रति 10 ग्राम रही। चांदी की कीमत 93,00 रूपए प्रति 100 ग्राम रही। अलग-अलग शहरों मे सोने व चांदी के भाव में अंतर हो सकता है।

लार्ज कैप में बढ़ाने वाले पांच प्रमुख शेयर 

  1. गोदरेज कंज्यूमर लार्ज कैप में बढ़ने वाले शेयरो  में पहले स्थान पर रहा जो 3.7% तेजी के साथ ₹45 बढ़कर 1242 पर बंद हुआ।
  2. ब्रिटानिया इंडस्ट्रीज तीन प्रतिशत तेजी के साथ दूसरे स्थान पर रहा जो 160 रुपए बढ़कर 5,339 रूपए पर बंद हुआ।
  3. नेस्ले इंडिया तीन प्रतिशत तेजी के साथ तीसरे स्थान पर रहा जो₹70 बढ़कर ₹2344 पर बंद हुआ।
  4. हिंदुस्तान युनिलीवर 2.6% तेजी के साथ चौथे स्थान पर रहा जो ₹60 बढ़कर₹2350 पर बंद हुआ। 
  5. बजाज होल्डिंग्स 2.6% तेजी के साथ पांचवें स्थान पर रहा जो₹280 बढ़कर 11,092 रूपए पर बंद हुआ।
लार्ज कैप में गिरने वाले पांच प्रमुख शेयर 
  1. विप्रो लार्ज कैप में गिरने वाले शेयरों में पहले स्थान पर रहा जो 4.3% गिरावट के साथ₹10 फिसल कर 236 रुपए पर बंद हुआ।
  2. टोरेंट फार्मा 3.7% गिरावट के साथ दूसरे स्थान पर रहा जो लगभग 120 रुपए फिसल कर ₹3126 रुपए पर बंद हुआ।
  3. इन्फो एज इंडिया 3.5% गिरावट के साथ तीसरे स्थान पर रहा जो 235 रुपए फिसल कर 6,406 रुपए पर बंद हुआ।
  4. स्टेट बैंक ऑफ़ इंडिया 3.43% गिरावट के साथ चौथे स्थान पर रहा जो ₹26 गिरकर 742 रुपए पर बंद हुआ।
  5. लार्सन ऐंड टुब्रो 3.3 8% गिरावट के साथ पांचवें स्थान पर रहा जो 107 रुपए फिसल कर ₹3,054 पर बंद हुआ।

Disclaimer : उपरोक्त जानकारी सिर्फ सूचना के लिए दी जा रही है। शेयर मार्केट में निवेश जोखिमों के अधीन है निवेश करने से पहले अपने वित्तीय सलाहकार से सलाह जरूर ले हम किसी भी प्रकार के निवेश की सलाह यहां नहीं देते हैं

Budget 2026 LIVE: मोबाइल सस्ता, सिगरेट महंगी – पूरी लिस्ट यहां

Budget 2026 LIVE: मोबाइल सस्ता, सिगरेट महंगी – पूरी लिस्ट यहां Union Budget 2026: आम आदमी के लिए क्या सस्ता हुआ और क्या महंगा? केंद्रीय बजट ...