सोमवार, 7 अप्रैल 2025

Share market crash: टैरिफ बार गहराने की आशंका से बाजार में भारी गिरावट, निफ्टी में 10 महीने की सबसे बड़ी गिरावट।

 SHARE MARKET LIVE: टैरिफ बार गहराने की आशंका के चलते बाजार में भारी गिरावट, निफ्टी में 10 महीने की सबसे बड़ी गिरावट। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप द्वारा शुरू किया गया टैरिफ बार गहराता हुआ नजर आ रहा है। ट्रंप के बाद ने भी अमेरिका पर 10 अप्रैल से 34% टैरिफ लगाने की घोषणा कर दी है। जिस कारण टैरिफ बार और गहराता हुआ नजर आ रहा है। तारीफ बार के चलते दुनिया भर के शेयर बाजारों में कोहराम मचा हुआ है। सभी इंडेक्स 5 से 10% तक की गिरावट के ट्रेड कर रहे हैं। वैश्विक रूप से सबसे अधिक गिरावट हॉन्ग कोंग के बाजार Hang Seng में देखने को मिल रही है। जो इस समय लगभग 13% से अधिक की गिरावट के साथ ट्रेड कर रहा है। जापान का मार्केट का Nikkei index 7.7 प्रतिशत गिरावट के साथ ट्रेड कर रहा है। टाटा समूह के शेयरो में आज खासा गिरावट देखने को मिलीं। जिनमें ट्रेंट लगभग 15% गिरावट के साथ तथा टाटा मोटर्स 5.5% गिरावट के साथ बंद हुए। कच्चे तेल की कीमतों में  भी गिरावट देखने को मिल रही है।

stock market




निफ़्टी 3.24% गिरावट के साथ 742 अंक फिसल कर 22,161 अंक पर बंद हुआ। निफ़्टी दिन के अपने निचले स्तर से 400 अंक के सुधार के साथ बंद हुआ। सेंसेक्स लगभग तीन प्रतिशत गिरावट के साथ 2,226 अंकफिसल कर 73,137 अंक पर बंद हुआ। निफ़्टी बैंक 3.2 प्रतिशत गिरावट के साथ 1,642 अंक फिसल कर 49,860 अंक पर बंद हुआ। निफ़्टी आईटी में 2.5% की गिरावट देखने को मिली जो 842 अंक फिसल कर 32,668 अंक पर बंद हुआ।

स्मॉल कैप इंडेक्स में चार प्रतिशत से अधिक की गिरावट देखने को मिली जिससे इंडेक्स 1,892 अंकफिसल कर 43,974 अंक पर बंद हुआ। मिडकैप इंडेक्स में 3. 4% की गिरावट देखने को मिली जिससे इंडेक्स 1400 अंकफिसल कर 39,107 अंक पर बंद हुआ। निफ़्टी ऑटो 3.8% गिरावट के साथ 777 अंक फिसल कर 19,815 अंक पर बंद हुआ। कैपिटल गुड्स 4.34% गिरावट के साथ 2587 अंकफिसल कर 57,055 अंक पर बंद हुआ। कंज्यूमर ड्युरेबल्स में दो प्रतिशत की गिरावट देखने को मिली जिससे इंडेक्स 1,108 अंक फिसल कर 52,119 अंक पर बंद हुआ। मेटल सेक्टर में सबसे अधिक 6% की जोरदार गिरावट देखने को मिली जिससे इंडेक्स 1,770 अंकफिसल कर 26,680 अंक पर बंद हुआ।

टाटा समूह के शेयरो में आज जोरदार गिरावट देखने को मिली ट्रेंट लगभग 15% गिरावट के साथ 820 रूपए गिरकर 4,740 पर बंद हुआ। टाटा मोटर्स ने अमेरिका में टैरिफ के चलते JLR की सप्लाई बंद कर दी है। जिसके चलते शेयर में खासा दबाव देखने को मिला। शेयर 5.5% की गिरावट के साथ ₹34 गिरकर 580 रुपए पर बंद हुआ। टाटा स्टील के शेयर में 7.8% की जोरदार गिरावट देखने को मिली जिससे शेयर लगभग ₹11 फिसल कर ₹130 पर बंद हुआ।

सोने व चांदी का भाव 

सोने व चांदी की कीमतों में ऊपरी स्तरों से हल्की गिरावट देखने को मिल रही है। आज लखनऊ में 24 कैरेट सोने की कीमत 91,350 प्रति 10 ग्राम रही। तथा 22 कैरेट सोने की कीमत 83,850 प्रति 10 ग्राम  रही। चांदी की कीमत 9,390 प्रति 100 ग्राम रही। अलग-अलग शहरों मे सोने व चांदी के भाव में अंतर हो सकता है।



Disclaimer : उपरोक्त जानकारी सिर्फ सूचना के लिए दी जा रही है। शेयर मार्केट में निवेश जोखिमों के अधीन है निवेश करने से पहले अपने वित्तीय सलाहकार से सलाह जरूर ले हम किसी भी प्रकार के निवेश की सलाह यहां नहीं देते हैं

रविवार, 6 अप्रैल 2025

कर्ज में डूबी कंपनी को खरीदने को दौड़ी 26 कंपनियां रेस में अदानी , वेदांता ,पतंजलि भी शामिल।

 अडानी, वेदांता, पतंजलि समेत 26 कंपनियाँ जयप्रकाश एसोसिएट्स की परिसंपत्तियाँ खरीदने की दौड़ में

Jaiprakash associates (JAL) को राष्ट्रीय कंपनी विधि न्यायाधिकरण (एनसीएलटी), इलाहाबाद बेंच द्वारा 3 जून 2024 के आदेश के तहत कॉर्पोरेट दिवाला समाधान प्रक्रिया (CIRP) में शामिल किया गया था।


JP ASSOCIATENEWS


एनसीएलटी द्वारा CIRP में शामिल

Jaiprakash associates की परिसंपत्तियाँ खरीदने में दिलचस्पी दिखाने वाले 26 इच्छुक बोलीदाताओं में अडानी एंटरप्राइजेज, वेदांता, जिंदल इंडिया पावर, कोटक अल्टरनेट एसेट मैनेजर्स और पतंजलि आयुर्वेद शामिल हैं। यह जानकारी एक एक्सचेंज फाइलिंग में दी गई है।

अन्य इच्छुक कंपनियाँ:

डालमिया सीमेंट, एसेट रिकंस्ट्रक्शन कंपनी (इंडिया) लिमिटेड, जेसी फ्लावर्स एआरसी, टोरेंट पावर, जिंदल पावर, ऑथम इन्वेस्टमेंट एंड इंफ्रास्ट्रक्चर, जीआरएम बिज़नेस और ओबेरॉय रियल्टी जैसी कंपनियाँ भी परिसंपत्तियाँ खरीदने की दौड़ में शामिल हैं।

EOI की अंतिम तिथि समाप्त

एक्सप्रेशन ऑफ इंटरेस्ट (EOI) दाखिल करने की अंतिम तिथि 25 मार्च थी। ये सभी 26 कंपनियाँ जयप्रकाश एसोसिएट्स के संभावित समाधान आवेदक हैं।




आरबीआई की सूची में शामिल

जयप्रकाश एसोसिएट्स उन 30 कंपनियों की सूची का हिस्सा थी, जिन्हें अगस्त 2017 में भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) द्वारा एनसीएलटी को संदर्भित करने का निर्देश दिया गया था। यह दूसरी सूची थी जो नियामक द्वारा तैयार की गई थी।

पहले से CIRP में है ग्रुप की एक और कंपनी

जयप्रकाश समूह की  सहायक कंपनी, जेपी इंफ्राटेक, पहले ही जून 2017 में तत्काल दिवाला कार्रवाई के लिए पहली 12 बड़ी कंपनियों की सूची (जिसे “डर्टी डजन” कहा गया) में शामिल थी।

कर्जदाताओं की कुल दावा राशि

कंपनी पर वित्तीय कर्जदाताओं का कुल दावा ₹57,185 करोड़ का है। इसमें से स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (SBI) के नेतृत्व वाले बैंकों के समूह ने अपने एक्सपोजर को राज्य स्वामित्व वाली नेशनल एसेट रिकंस्ट्रक्शन कंपनी लिमिटेड (NARCL) को ट्रांसफर कर दिया है, जिससे NARCL कर्जदाताओं में सबसे बड़ा दावेदार बन गया है।

व्यापारिक गतिविधियाँ

जयप्रकाश एसोसिएट्स एक औद्योगिक समूह है, जिसकी व्यापारिक गतिविधियों में इंजीनियरिंग और निर्माण, सीमेंट, ऊर्जा, हॉस्पिटैलिटी, रियल एस्टेट, एक्सप्रेसवे और हाइवे शामिल हैं।



Disclaimer : उपरोक्त जानकारी सिर्फ सूचना के लिए दी जा रही है। शेयर मार्केट में निवेश जोखिमों के अधीन है निवेश करने से पहले अपने वित्तीय सलाहकार से सलाह जरूर ले हम किसी भी प्रकार के निवेश की सलाह यहां नहीं देते हैं

Budget 2026 LIVE: मोबाइल सस्ता, सिगरेट महंगी – पूरी लिस्ट यहां

Budget 2026 LIVE: मोबाइल सस्ता, सिगरेट महंगी – पूरी लिस्ट यहां Union Budget 2026: आम आदमी के लिए क्या सस्ता हुआ और क्या महंगा? केंद्रीय बजट ...