शुक्रवार, 28 मार्च 2025

अप्रैल सीरीज के पहले दिन बाजार में उतार-चढ़ाव, सेंसेक्स, निफ्टी गिरावट के साथ बंद।

 SHARE MARKET LIVE: अप्रैल सीरीज के पहले दिन बाजार में उतार-चढ़ाव, सेंसेक्स निफ्टी गिरावट के साथ बंद। थाईलैंड में आज जोरदार भूकंप के बाद शेयर बाजार को बंद कर दिया गया तथा ट्रेडिंग रोकी गई। सरकार ने इमरजेंसी का ऐलान कर दिया है रिक्टर स्केल पर इसकी तीव्रता 7.7 मापी गई है। ब्रोकरेज फर्म CLSA ने NHPC पर दी आउट परफॉर्मेंस की रेटिंग 117 रुपए प्रति शेयर लक्ष्य किया निर्धारित। तथा नोमुरा ने श्री सीमेंट पर दी खरीदारी की सलाह 34000 प्रति शेयर लक्ष्य किया निर्धारित। सोने व चांदी की कीमतों में रिकॉर्ड तेजी देखने को मिल रही है।BSE के शहर में जोरदार तेजी। 31 मार्च सोमवार को शेयर बाजार में रहेगी छुट्टी। आईए विस्तार से जानते हैं। आज की मार्केट का हाल। 


Stock market



STOCK MARKET NEWS UPDATE: सीरीज के पहले भारतीय शेयर बाजार में हल्की गिरावट देखने को मिली। लगभग चार दिनों से बाजार एक सीमित दायरे में कारोबार करते हुए नजर आया है। 2 अप्रैल को अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के टैरिफ का फाइनल आउटपुट आना है। शायद मार्केट उसी के इंतजार में एक सीमित दायरे करते हुए नजर आ रहा है। 2 अप्रैल के बाद ही एक दिशा ऊपर साइड या डाउन साइड में आगे बढ़ सकता है। 

निफ़्टी 72 अंक की गिरावट के साथ 23,520 अंक पर बंद हुआ तथा सेंसेक्स 190 अंक की गिरावट के साथ 77,415 अंक पर बंद हुआ। निफ़्टी बैंक 11 अंक की गिरावट के साथ 51565 अंक पर फ्लैट क्लोजिंग हुई। निफ़्टी आईटी 1.76% की गिरावट के साथ 662 अंक फिसल कर 36,886 अंक पर बंद हुआ। स्मॉल कैप इंडेक्स 165 अंक की गिरावट के साथ 46,638 अंक पर बंद हुआ।

मिडकैप इंडेक्स में 285 अंक की गिरावट देखने को मिली जिससे इंडेक्स 41,531 अंक पर बंद हुआ। निफ़्टी आटों एक प्रतिशत की गिरावट के साथ 221 अंक फिसल कर 21,295 अंक पर बंद हुआ। कैपिटल गुड्स तथा फार्मा सेक्टर में क्रमशः 93 तथा 48 अंक की गिरावट देखने को मिली। कंज्यूमर ड्युरेबल्स में 340 अंक के गिरावट देखने को मिली जिससे इंडेक्स 54381 अंक पर बंद हुआ। एफएमसीजी सेक्टर एकमात्र इंडेक्स जो आज बढ़त के साथ बंद हुआ। 130 अंककी तेजी के साथ 19,447 अंक पर बंद हुआ। निफ़्टी मेटल 135 अंक की गिरावट के साथ 30,825 पर बंद हुआ।

सोने व चांदी का आज का भाव 

सोने व चांदी के भाव में रिकॉर्ड तेजी देखने को मिल रही है। आज लखनऊ में 24 कैरेट सोने की कीमत 91,745 रुपए प्रति 10 ग्राम रही। तथा 22 कैरेट सोने की कीमत 83,550 प्रति 10 ग्राम रही । चांदी की कीमत  10,190 रुपए प्रति 100 ग्राम रही। अलग-अलग शहरों मे सोने व चांदी के भाव में अंतर हो सकता है।

लार्ज कैप में बढ़ने वाले पांच प्रमुख शेयर 

  1. टाटा कंज्यूमर प्रोडक्ट लार्ज कैप में बढ़ने वाले शेयरों में पहले स्थान पर रहा जो 2.91 प्रतिशत तेजी के साथ ₹28 बढ़कर 1001.9 रुपए पर बंद हुआ। 
  2. कोटक महिंद्रा बैंक दो प्रतिशत तेजी के साथ दूसरे स्थान पर रहा जो 42 रुपए बढ़कर 2,171 रुपए पर बंद हुआ।
  3. ब्रिटानिया इंडस्ट्रीज लगभग दो प्रतिशत तेजी के साथ तीसरे स्थान पर रहा जो 95 रुपए बढ़कर 4936 रुपए पर बंद हुआ।
  4. अपोलो हॉस्पिटल्स 1.91% तेजी के साथ चौथे स्थान पर रहा जो 124 रुपए बढ़कर 6,616 रुपए पर बंद हुआ।
  5. ओएनजीसी 1.74% तेजी के साथ पांचवें स्थान पर रहा जो 4.2 रुपए बढ़कर 246 रुपए पर बंद हुआ। 
लार्ज कैप में गिरने वाले पांच प्रमुख शेयर 
  1. आइसीआइसीआइ प्रूडेंशियल लार्ज कैप में गिरने वाले शेयरों में पहले स्थान पर रहा जो 4.5% गिरावट के साथ₹27 फिसल कर 564 रुपए पर बंद हुआ। 
  2. माइक्रोटेक डेवलपर्स 3.7% गिरावट के साथ दूसरे स्थान पर रहा जो लगभग 45 रुपए फिसल कर 1,195 पर बंद हुआ।
  3. विप्रो 3.66% गिरावट के साथ तीसरे स्थान पर रहा जो लगभग ₹10 फसल कर 262 रुपए पर बंद हुआ। 
  4. एलटी आई माइंड ट्री 3.5% गिरावट के साथ चौथे स्थान पर रहा जो 164 रुपए फिसल कर 4,491 पर बंद हुआ।
  5. इंडसइंड बैंक 3.5% गिरावट के साथ 23 रुपए फिसल कर ₹650 पर बंद हुआ।



Disclaimer : उपरोक्त जानकारी सिर्फ सूचना के लिए दी जा रही है। शेयर मार्केट में निवेश जोखिमों के अधीन है निवेश करने से पहले अपने वित्तीय सलाहकार से सलाह जरूर ले हम किसी भी प्रकार के निवेश की सलाह यहां नहीं देते हैं|

गुरुवार, 27 मार्च 2025

ट्रंप टैरिफ के चलते ऑटो सेक्टर धड़ाम, हालांकि बढ़त पर बंद हुआ भारतीय शेयर बाजार।

 STOCK MARKET LIVE: मंथली एक्सपायरी के दिन बाजार में रौनक बढ़त के साथ बंद हुआ बाजार। लगातार पांच मंथली सीरीज की गिरावट के बाद, मार्च सीरीज की पॉजिटिव क्लोजिंग देखने को मिली। उधर अमेरिका से ऑटो सेक्टर के लिए बुरी खबर निकाल कर आ रही है।  अमेरिकी राष्ट्रपति डोनल्ड ट्रंप ने अमेरिका को आयात होने वाली गड़ियों तथा छोटे ट्रैकों वह ऑटो कॉम्पोनेंट पर 25% एक्स्ट्रा टैरिफ लगाने की घोषणा की है। गूगल तथा फेसबुक की पैरंट कंपनी मेटा  ने भारतीय सरकार से अपील की है कि 6G के लिए स्पेक्ट्रम की नीलामी की जाए। निफ्टी 50 में जोमैटो तथा जिओ फाइनेंस की एंट्री आज से हो रही है। डॉलर के मुकाबले रुपए में हल्की गिरावट देखने को मिली। सोने व चांदी के भाव में तेजी देखने को मिल रही है। आईए विस्तार से जानते हैं आज के मार्केट का हाल ।



SHARE MARKET NEWS UPDATE : मंथली एक्सपायरी के दिन भारतीय शेयर बाजार में दिखा जोश। लगातार पांच नकारात्मक मंथली एक्सपायरी होने के बाद पहली पॉजिटिव मंथली एक्सपायरी देखने को मिली।

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ऑटो तथा ऑटो कॉम्पोनेंट पर 25% टैरिफ का ऐलान किया जो 2 अप्रैल से लागू किया जाएगा। इस खबर के चलते आज ऑटो सेक्टर व ऑटो कंपोनेंट बनाने वाली कंपनियां  में गिरावट देखने को मिली। टाटा मोटर्स में 5.6% की गिरावट देखने को मिली, टाटा मोटर्स की JLR की लगभग 33% बिक्री अमेरिका से ही होती है। टाटा मोटर्स की आय में JLR का 70% हिस्सा है। जिससे टाटा मोटर्स के कुल रेवेन्यू में 20% से अधिक का असर दिख सकता है। आयशर मोटर तथा भारत फोर्ज के शेयरों में भी गिरावट देखने को मिली। ऑटो कॉम्पोनेंट निर्माता SONA BLW तथा संवर्धन मदरसन में भी गिरावट देखने को मिली, संवर्धन मदरसन का ग्लोबल रेवेन्यू में अमेरिका से 6 से 7% हिस्सा है। आयशर मोटर्स का अमेरिका में कुल बिक्री का करीब दो प्रतिशत हिस्सा है। भारत फोर्ज का नॉर्थ अमेरिका से 40% रेवेन्यू आता है। जो मेक्सिको प्लांट्स से US एक्सपोर्ट करता है कमर्शियल वाहनों के टायर बनानेवाली कंपनी बालकृष्ण इंडस्ट्रीज का अमेरिका से लगभग 17% रिवेन्यू आता है। सोना BLW का अमेरिका से लगभग 43% कर रिवेन्यू आता है। डोनाल्ड ट्रंप का यह ऑटो टैरिफ का फैसला भारत पर काफी असर डालेगा। 

निफ़्टी 105 अंक की तेजी के साथ 23,591 अंक पर बंद हुआ। तथा सेंसेक्स 317 अंक की तेजी के साथ 77,606 अंक पर बंद हुआ। निफ़्टी बैंक 366 अंक की तेजी के साथ 51,575 अंक पर बंद हुआ। निफ़्टी आईटी 211 अंक की तेजी के साथ 37,548 अंक पर बंद हुआ। स्मॉल कैप इंडेक्स में 417 अंक की तेजी देखने को मिली जिससे इंडेक्स 46,803 अंक पर बंद हुआ। मिडकैप इंडेक्स 192 अंक की तेजी के साथ 41,817 अंक पर बंद हुआ।

निफ़्टी ऑटो एक प्रतिशत गिरावट के साथ 226 अंक फिसल कर 21,516 अंक पर बंद हुआ। कैपिटल गुड्स 370 अंक की तेजी के साथ 62,817 पर बंद हुआ। कंज्यूमर ड्युरेबल्स में 377 अंक की तेजी देखने को मिली जिससे इंडेक्स 54,722 अंक पर बंद हुआ। एफएमसीजी इंडेक्स 108 अंक की तेजी के साथ 19,318 अंक पर बंद हुआ तथा फार्मा सेक्टर में 46 अंक की तेजी देखने को मिली जिससे इंडेक्स 41,469 अंक पर बंद हुआ। मेटल इंडेक्स में 165 अंक की तेजी देखने को मिली जिससे इंडेक्स 3959 अंक पर बंद हुआ।


सोने व चांदी का आज का भाव 

लखनऊ में आज 24 कैरेट सोने की कीमत 90,400 रूपए प्रति 10 ग्राम रही तथा 22 कैरेट सोने की कीमत 82,100 रूपए प्रति 10 ग्राम रही। चांदी की कीमत की बात की जाए 11,000 रुपए प्रति 100 ग्राम  रही। अलग-अलग शहरों मे सोने व चांदी की कीमतों में अंतर हो सकता है।



Disclaimer : उपरोक्त जानकारी सिर्फ सूचना के लिए दी जा रही है। शेयर मार्केट में निवेश जोखिमों के अधीन है निवेश करने से पहले अपने वित्तीय सलाहकार से सलाह जरूर ले हम किसी भी प्रकार के निवेश की सलाह यहां नहीं देते हैं|

Budget 2026 LIVE: मोबाइल सस्ता, सिगरेट महंगी – पूरी लिस्ट यहां

Budget 2026 LIVE: मोबाइल सस्ता, सिगरेट महंगी – पूरी लिस्ट यहां Union Budget 2026: आम आदमी के लिए क्या सस्ता हुआ और क्या महंगा? केंद्रीय बजट ...