गुरुवार, 27 मार्च 2025

ट्रंप टैरिफ के चलते ऑटो सेक्टर धड़ाम, हालांकि बढ़त पर बंद हुआ भारतीय शेयर बाजार।

 STOCK MARKET LIVE: मंथली एक्सपायरी के दिन बाजार में रौनक बढ़त के साथ बंद हुआ बाजार। लगातार पांच मंथली सीरीज की गिरावट के बाद, मार्च सीरीज की पॉजिटिव क्लोजिंग देखने को मिली। उधर अमेरिका से ऑटो सेक्टर के लिए बुरी खबर निकाल कर आ रही है।  अमेरिकी राष्ट्रपति डोनल्ड ट्रंप ने अमेरिका को आयात होने वाली गड़ियों तथा छोटे ट्रैकों वह ऑटो कॉम्पोनेंट पर 25% एक्स्ट्रा टैरिफ लगाने की घोषणा की है। गूगल तथा फेसबुक की पैरंट कंपनी मेटा  ने भारतीय सरकार से अपील की है कि 6G के लिए स्पेक्ट्रम की नीलामी की जाए। निफ्टी 50 में जोमैटो तथा जिओ फाइनेंस की एंट्री आज से हो रही है। डॉलर के मुकाबले रुपए में हल्की गिरावट देखने को मिली। सोने व चांदी के भाव में तेजी देखने को मिल रही है। आईए विस्तार से जानते हैं आज के मार्केट का हाल ।



SHARE MARKET NEWS UPDATE : मंथली एक्सपायरी के दिन भारतीय शेयर बाजार में दिखा जोश। लगातार पांच नकारात्मक मंथली एक्सपायरी होने के बाद पहली पॉजिटिव मंथली एक्सपायरी देखने को मिली।

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ऑटो तथा ऑटो कॉम्पोनेंट पर 25% टैरिफ का ऐलान किया जो 2 अप्रैल से लागू किया जाएगा। इस खबर के चलते आज ऑटो सेक्टर व ऑटो कंपोनेंट बनाने वाली कंपनियां  में गिरावट देखने को मिली। टाटा मोटर्स में 5.6% की गिरावट देखने को मिली, टाटा मोटर्स की JLR की लगभग 33% बिक्री अमेरिका से ही होती है। टाटा मोटर्स की आय में JLR का 70% हिस्सा है। जिससे टाटा मोटर्स के कुल रेवेन्यू में 20% से अधिक का असर दिख सकता है। आयशर मोटर तथा भारत फोर्ज के शेयरों में भी गिरावट देखने को मिली। ऑटो कॉम्पोनेंट निर्माता SONA BLW तथा संवर्धन मदरसन में भी गिरावट देखने को मिली, संवर्धन मदरसन का ग्लोबल रेवेन्यू में अमेरिका से 6 से 7% हिस्सा है। आयशर मोटर्स का अमेरिका में कुल बिक्री का करीब दो प्रतिशत हिस्सा है। भारत फोर्ज का नॉर्थ अमेरिका से 40% रेवेन्यू आता है। जो मेक्सिको प्लांट्स से US एक्सपोर्ट करता है कमर्शियल वाहनों के टायर बनानेवाली कंपनी बालकृष्ण इंडस्ट्रीज का अमेरिका से लगभग 17% रिवेन्यू आता है। सोना BLW का अमेरिका से लगभग 43% कर रिवेन्यू आता है। डोनाल्ड ट्रंप का यह ऑटो टैरिफ का फैसला भारत पर काफी असर डालेगा। 

निफ़्टी 105 अंक की तेजी के साथ 23,591 अंक पर बंद हुआ। तथा सेंसेक्स 317 अंक की तेजी के साथ 77,606 अंक पर बंद हुआ। निफ़्टी बैंक 366 अंक की तेजी के साथ 51,575 अंक पर बंद हुआ। निफ़्टी आईटी 211 अंक की तेजी के साथ 37,548 अंक पर बंद हुआ। स्मॉल कैप इंडेक्स में 417 अंक की तेजी देखने को मिली जिससे इंडेक्स 46,803 अंक पर बंद हुआ। मिडकैप इंडेक्स 192 अंक की तेजी के साथ 41,817 अंक पर बंद हुआ।

निफ़्टी ऑटो एक प्रतिशत गिरावट के साथ 226 अंक फिसल कर 21,516 अंक पर बंद हुआ। कैपिटल गुड्स 370 अंक की तेजी के साथ 62,817 पर बंद हुआ। कंज्यूमर ड्युरेबल्स में 377 अंक की तेजी देखने को मिली जिससे इंडेक्स 54,722 अंक पर बंद हुआ। एफएमसीजी इंडेक्स 108 अंक की तेजी के साथ 19,318 अंक पर बंद हुआ तथा फार्मा सेक्टर में 46 अंक की तेजी देखने को मिली जिससे इंडेक्स 41,469 अंक पर बंद हुआ। मेटल इंडेक्स में 165 अंक की तेजी देखने को मिली जिससे इंडेक्स 3959 अंक पर बंद हुआ।


सोने व चांदी का आज का भाव 

लखनऊ में आज 24 कैरेट सोने की कीमत 90,400 रूपए प्रति 10 ग्राम रही तथा 22 कैरेट सोने की कीमत 82,100 रूपए प्रति 10 ग्राम रही। चांदी की कीमत की बात की जाए 11,000 रुपए प्रति 100 ग्राम  रही। अलग-अलग शहरों मे सोने व चांदी की कीमतों में अंतर हो सकता है।



Disclaimer : उपरोक्त जानकारी सिर्फ सूचना के लिए दी जा रही है। शेयर मार्केट में निवेश जोखिमों के अधीन है निवेश करने से पहले अपने वित्तीय सलाहकार से सलाह जरूर ले हम किसी भी प्रकार के निवेश की सलाह यहां नहीं देते हैं|

बुधवार, 26 मार्च 2025

मंथली एक्सपायरी से पहले बाजार में दबाव सेंसेक्स,निफ़्टी गिरावट पर हुए बंद ,स्मॉलकैप इंडेक्स में 1.5% की गिरावट

 STOCK MARKET LIVE NEWS: मंथली एक्सपायरी से पहले बाजार में दबाव सेंसेक्स, निफ़्टी गिरावट पर हुए बंद। मिड कैप इंडेक्स में 1.5% की गिरावट। 7 दिन की तेजी के बाद 2 दिन से बाजार में दबाव देखने को मिल रहा है। दो दिन में निफ़्टी कल के अपने उच्चतम स्तर से लगभग 400 अंक के दबाव के साथ बंद हुआ। सेंसेक्स में भी कल के अपने उच्चतम स्तर से लगभग 1400 अंक के दबाव के साथ बंद हुआ। सोना व चांदी एक सीमित दायरे कारोबार करते हुए नजर आ रहे हैं। फूड डिलीवरी कंपनी स्विग्गी तथा जोमैटो में गिरावट देखने को मिल रही है। डी मर्जर की खबर के बाद सिमेंस इंडिया के शेयर में जोरदार तेजी देखने को मिल रही है। आईए विस्तार से जानते हैं आज के मार्केट का हाल।



SHARE MARKET UPDATE: मंथली एक्सपायरी से पहले शेयर बाजार में दबाव देखने को मिल रहा है निफ़्टी 180 अंक की गिरावट के साथ 23,486 अंक पर बंद हुआ तथा सेंसेक्स 730 अंकक गिरावट के साथ 77,288 अंक पर बंद हुआ। निफ़्टी बैंक लगभग 400 अंक की गिरावट के साथ 51,209 अंक पर बंद हुआ। निफ़्टी आईटी में लगभग एक प्रतिशत की गिरावट देखने को मिली जिससे इंडेक्स 370 अंकफिसल कर 37,336 अंक पर बंद हुआ।

स्मॉल कैप इंडेक्स लगभग 1.5% की जोरदार गिरावट देखने को मिली जिससे इंडेक्स 685 अंक की गिरावट के साथ 46,385 अंक पर बंद हुआ। मिडकैप इंडेक्स में 280 अंक की गिरावट देखने को मिली जिससे इंडेक्स 48,624 अंक पर बंद हुआ। निफ़्टी ऑटो तथा कैपिटल गुड्स हल्की तेजी के साथ बंद हुए। 

कंज्यूमर ड्युरेबल्स में 142 अंक की गिरावट देखने को मिली जिससे इंडेक्स 54,344 अंक पर बंद हुआ। एफएमसीजी सेक्टर में 94 अंक की गिरावट देखने को मिलीं जिससे इंडेक्स 19,209 अंक पर बंद हुआ। फार्मा सेक्टर में 572 अंक की गिरावट देखने को मिली जिससे इंडेक्स 41,422 अंक पर बंद हुआ। मेटल इंडेक्स में 144 अंक की गिरावट देखने को मिलीं जिससे इंडेक्स 30793 अंक पर बंद हुआ।

सोने व चांदी का आज का भाव 

लखनऊ में आज 24 कैरेट सोने की कीमत 90,395 प्रति 10 ग्राम रही तथा 22 कैरेट सोने की कीमत 82,000 प्रति 10 ग्राम रही चांदी की कीमत की बात की जाए 10,200 रुपए प्रति 100 ग्राम  रही। अलग-अलग शहरों मे सोने व चांदी की कीमतों में अंतर हो सकता है।

जोमैटो तथा स्विग्गी में गिरावट का कारण 

फूड डिलीवरी कंपनी जोमैटो तथा स्विग्गी में कुछ दिनों से गिरावट देखने को मिल रही है इसका मुख्य कारण विभिन्न ब्रोकरेज फर्मो द्वारा लक्ष्य को घटना है। ब्रोकरेज फर्म BOFA ने जोमैटो पर न्यूट्रल कॉल दिया है। तथा इसका लक्ष्य₹250 प्रति शेयर निर्धारित किया है। किसके साथ ही स्विग्गी पर BOFA ने अंडर परफ़ॉर्मेंस की राय दी है तथा इसका लक्ष्य 325 रुपए प्रति शेयर निर्धारित किया है। ब्रोकरेज फर्म  MACQUARIE ने स्विग्गी तथा जोमैटो पर सतर्क रहने की सलाह दी है। तथा इस सेगमेंट में कैशफ्लो में कमी भी आती हुई नजर आई है। 

लार्ज कैप में बढ़ने वाले पांच प्रमुख शेयर 

  1. सिमेंस इंडिया लार्ज कैप में बढ़ने वाले शहरों में पहले स्थान पर रहा जो 5.84% तेजी के साथ ₹300 बढ़कर 5418 रुपए पर बंद हुआ।
  2. हिंदुस्तान एयरोनॉटिकल लिमिटेड 2.9% तेजी के साथ दूसरे स्थान पर रहा जो 115 रुपए बढ़कर 4128 पर बंद हुआ। 
  3. इंडसइंड बैंक 2.86% तेजी के साथ तीसरे स्थान पर रहा जो 18 रुपए बढ़कर 655 रुपए पर बंद हुआ। 
  4. ट्रेंट 2.64% तेजी के साथ चौथे स्थान पर रहा जो 137 रुपए बढ़कर 53,21 रुपए पर बंद हुआ।
  5. संवर्धन मदरसन 2.64% तेजी के साथ पांचवें स्थान पर रहा जो 3.5 बढ़कर 135 रुपए पर बंद हुआ।
लार्ज कैप में गिरने वाले पांच प्रमुख शेयर 
  1. आरईसी एल 3.9% गिरावट के साथ पहले स्थान पर रहा जो ₹17 फिसल कर₹425 पर बंद हुआ। 
  2. एनटीपीसी 3.35% गिरावट के साथ दूसरे स्थान पर रहा जो 12.3 रुपए फसल कर 354 रुपए पर बंद हुआ। 
  3. जोमैटो 3.1% गिरावट के साथ तीसरे स्थान पर रहा जो 6.5 रुपए फिसल कर 203 रुपए पर बंद हुआ।
  4. टेक महिंद्रा 2.7% गिरावट के साथ चौथे स्थान पर रहा जो ₹40 फिसल कर 1416 रुपए पर बंद हुआ।
  5. यूनियन बैंक ऑफ़ इंडिया 2.5% गिरावट के साथ पांचवें स्थान पर रहा 3.15  रूपए फिसल कर ₹120 पर बंद हुआ।

Disclaimer : उपरोक्त जानकारी सिर्फ सूचना के लिए दी जा रही है। शेयर मार्केट में निवेश जोखिमों के अधीन है निवेश करने से पहले अपने वित्तीय सलाहकार से सलाह जरूर ले हम किसी भी प्रकार के निवेश की सलाह यहां नहीं देते हैं|

नया आयकर विधेयक 2025: ₹12 लाख की छूट, सरल नियम और डिजिटल असेसमेंट – जानें पूरी जानकारी

  नया आयकर विधेयक 2025: ₹12 लाख की छूट, सरल नियम और डिजिटल असेसमेंट – जानें पूरी जानकारी भारत में कर प्रणाली को और सरल, पारदर्शी और डिजिटल ...