सोमवार, 24 फ़रवरी 2025

बाजार लगातार पांचवें दिन गिरावट पर हुआ बंद एक्सपर्ट की मांने तो अभी और गिर सकता है बाजार

 STOCK MARKET NEWS: भारतीय शेयर बाजार में आज लगातार पांचवें दिन गिरावट देखने को मिली। एक्सपर्ट की माने तो अभी और गिरावट देखने को मिल सकती है। सेंसेक्स तथा निफ़्टी में एक प्रतिशत से अधिक की गिरावट देखने को मिली। एनटीपीसी ग्रीन के शेयर में आज लॉक इन पीरियड खत्म होने के कारण 6.7% का दबाव देखने मिला स्टॉक पहली बार₹100 से नीचे बंद हुआ। निफ़्टीऑटो तथा एफएमसीजी सेक्टर को छोड़कर बाकी सभी सेक्टर लाल निशान में बंद हुए। लखनऊ में आज 24 कैरेट सोने की कीमत 89,090 प्रति 10 ग्राम रही। तथा 22 कैरेट सोने की कीमत 81,550 रुपए प्रति 10 ग्राम रही। आईए विस्तार से जानते हैं आज के मार्केट का हाल ।


stock market



SHARE MARKET LIVE: भारतीय शेयर बाजार आज सोमवार को लगातार पांचवें दिन गिरावट देखने को मिलीं। एक्सपर्टकी माने तो यह गिरावट अभी आगे भी जारी रहा सकती है। जो 22,000 या 21800 तक गहरा सकती है।

निफ़्टी एक प्रतिशत गिरावट के साथ 242 अंक फिसल कर 22,553 अंक पर बंद हुआ तथा सेंसेक्स 1.14% गिरावट के साथ 856 अंक फिसल कर 74,454 अंक पर बंद हुआ। निफ़्टी बैंक 330 अंक फिसल कर 48,650 पर बंद हुआ। निफ़्टी आईटी में 2.7% की जोरदार गिरावट देखने को मिली जिससे इंडेक्स लगभग 1,100 अंक फिसल कर 39,446 पर बंद हुआ।

स्मॉल कैप इंडेक्स 1.3% गिरावट के साथ 600 अंकफिसल कर 45254 अंक पर बंद हुआ। मिडकैप इंडेक्स में 316 अंक की गिरावट देखने को मिली जिससे इंडेक्स 40,057 अंक पर बंद हुआ। कैपिटल गुड्स में एक प्रतिशत से अधिक गिरावट देखने को मिली जिससे इंडेक्स 640 अंक फिसल कर 57,758 अंक पर बंद हुआ। मेटल इंडेक्स में 2.16% की जोरदार गिरावट देखने को मिली जिससे इंडेक्स 630 अंक फिसल कर 28,567 अंक पर बंद हुआ।

लार्ज कैप में बढ़ने वाले पांच प्रमुख शेयर 

  1. वरुण बेवरेजेस लार्ज कैप में बढ़ने वाले शेयरों में पहले स्थान पर रहा जो 4.7 प्रतिशत वृद्धि के साथ ₹22 बढ़कर₹500 पर बंद हुआ। 
  2. यूनाइटेड स्पिरिट्स 2.8 प्रतिशत वृद्धि के साथ दूसरे स्थान पर रहा जो₹36 बढ़कर 1,342 रुपए पर बंद हुआ।
  3. ABB INDIA 1.86% वृद्धि के साथ तीसरे स्थान पर रहा जो लगभग₹100 बढ़कर 5,390 रुपए पर बंद हुआ।
  4. टीवीएस मोटर कंपनी 1.6% वृद्धि के साथ चौथे स्थान पर रहा जो लगभग ₹37 बढ़कर 2362 रुपए पर बंद हुआ। 
  5. महिंद्रा ऐंड महिंद्रा 1.5% वृद्धि के साथ पांचवें स्थान पर रहा जो लगभग ₹40 बढ़कर ₹2,709 पर बंद हुआ।
लार्ज कैप में गिरने वाले पांच प्रमुख शेयर
  1. इन्फो एज इंडिया 5.11% गिरावट के साथ पहले स्थान पर रहा जो 385 रुपए फिसल कर 7,151 रुपए पर बंद हुआ।
  2. एलटी माइंड ट्री 4.75% गिरावट के साथ दूसरे स्थान पर रहा जो₹250 फिसल कर 5,047 पर बंद हुआ।
  3. विप्रो 3.7% गिरावट के साथ तीसरे स्थान पर रहा जो₹11 फिसल कर 295 रुपए पर बंद हुआ। 
  4. वेदांत 3.5% गिरावट के साथ चौथे स्थान पर रहा जो लगभग ₹15 फिसल कर₹422 पर बंद हुआ।
  5. जेएसडब्ल्यू एनर्जी 3.5% गिरावट के साथ पांचवें स्थान पर रहा। जो लगभग 17 रुपए फिसल कर₹480 पर बंद हुआ।




Disclaimer : उपरोक्त जानकारी सिर्फ सूचना के लिए दी जा रही है। शेयर मार्केट में निवेश जोखिमों के अधीन है निवेश करने से पहले अपने वित्तीय सलाहकार से सलाह जरूर ले हम किसी भी प्रकार के निवेश की सलाह यहां नहीं देते हैं

शुक्रवार, 21 फ़रवरी 2025

कारोबारी हफ्ते के आखिरी दिन बाजार गिरावट के साथ हुआ बंद मिडकैप, स्मॉल कैप शेयरों में बिकवाली

 STOCK MARKET LIVE: भारतीय शेयर बाजार में कारोबारी हफ्ते के आखिर दिन गिरावट के साथ बंद हुआ बाजार मिडकैप, स्मालकैप शेयरों  में बिकवाली देखने को मिली। मेटल सेक्टर को छोड़कर सभी इंडेक्स लाल निशान में हुए बंद। सबसे अधिक निफ़्टी ऑटो में 2.6% की गिरावट देखने को मिली। महिंद्रा ऐंड महिंद्रा के शेयर में 6% की जोरदार गिरावट देखने को मिली। जेएसडब्ल्यू एनर्जी के शेयर में 6% की तेजी देखने को मिलीं। लखनऊ में 24 कैरेट सोने कीमत 88,860 रुपए प्रति 10 ग्राम रही तथा 22 कैरेट सोने की कीमत 81,250 प्रति 10 ग्राम रही । आईए विस्तार से जानते हैं आज के मार्केट का हाल ।


stock market





SHARE MARKET NEWS UPDATE: भारतीय शेयर बाजार में कारोबारी हफ्ते के आखिर गिरावट देखने को मिली जिससे निफ़्टी 117 अंकफिसल कर 22,795 अंक पर बंद हुआ तथा सेंसेक्स 425 अंक फिसल कर 75,310 पर बंद हुआ। निफ़्टी बैंक 350 अंक फिसल कर 48,980 पर बंद हुआ। 

निफ़्टी आईटी 0.8% गिरावट के साथ 320 अंक फिसल कर 40,545 पर बंद हुआ। स्मॉल कैप इंडेक्स में 200 अंक की गिरावट देखने को मिली जिसके चलते इंडेक्स 45,855 अंक पर बंद हुआ। मिडकैप इंडेक्स में 1. 2% की गिरावट देखने को मिली जिससे इंडेक्स 480 अंक फिसल कर 40,375 पर बंद हुआ। निफ़्टी ऑटो में सबसे अधिक 2.6% की गिरावट देखने को मिली जिससे इंडेक्स 570 अंक फिसल कर 21,500 पर बंद हुआ। फार्मा सेक्टर में 1.6% की गिरावट देखने को मिली जिससे इंडेक्स लगभग 650 अंक फिसल कर 39,620 पर बंद हुआ तथा मेटल सेक्टर में 1.23% की तेजी देखने को मिली जिससे इंडेक्स 350 अंक की तेजी के साथ 29,200 पर बंद हुआ।


लार्ज कैप में बढ़ने वाले पांच प्रमुख शेयर 

  1. जेएसडब्ल्यू एनर्जी लार्ज कैप में बढ़ने वाले शेयरों में पहले स्थान पर रहा जो लगभग 6% तेजी के साथ₹28 बढ़कर 496 पर बंद हुआ। 
  2. हिंडाल्को 2.3 प्रतिशत तेजी के साथ दूसरे स्थान पर रहा जो लगभग ₹15 की वृद्धि के साथ 653 रुपए पर बंद हुआ।
  3. वरुण बेवरेजेस लगभग 2% तेजी के साथ तीसरे स्थान पर रहा जो 9.25 बढ़कर 477 रुपए पर बंद हुआ।
  4. टाटा स्टील दो प्रतिशत तेजी के साथ चौथे स्थान पर रहा जो लगभग 2.7 रुपए बढ़कर 140 रुपए पर बंद हुआ। 
  5. माइक्रोटेक डेवलपर्स 1.93% तेजी के साथ पांचवें स्थान पर रहा जो लगभग 23 रुपए बढ़कर 1,215 रुपए पर बंद हुआ।
लार्ज कैप में गिरने वाले पांच प्रमुख शेयर 
  1. महिंद्रा ऐंड महिंद्रा लार्ज कैप में गिरने वाले शेयरों में पहले स्थान पर रहा जो लगभग 6% गिरावट के साथ ₹170 फिसल कर 2,670 रुपए पर बंद हुआ।
  2. टीवीएस मोटर कंपनी 3.9% गिरावट के साथ दूसरे स्थान पर रहा जो लगभग 95 रुपए फिसल कर 2,325 रुपए पर बंद हुआ।
  3. Divi's Labs 3.5% गिरावट के साथ तीसरे स्थान पर रहा जो लगभग 221 रुपए फिसल कर 5,757 रुपए पर बंद हुआ।
  4. यूनाइटेड स्पिरिट्स 2.86% गिरावट के साथ चौथे स्थान पर रहा जो लगभग ₹38 फिसल कर 1306 रुपए पर बंद हुआ।
  5. बीपीसीएल 2.82% गिरावट के साथ पांचवें स्थान पर रहा जो लगभग 7.3 रुपए फिसल कर 251 रुपए बंद हुआ। 


Disclaimer : उपरोक्त जानकारी सिर्फ सूचना के लिए दी जा रही है। शेयर मार्केट में निवेश जोखिमों के अधीन है निवेश करने से पहले अपने वित्तीय सलाहकार से सलाह जरूर ले हम किसी भी प्रकार के निवेश की सलाह यहां नहीं देते हैं

IOC Q1 FY26 रिजल्ट्स: मुनाफ़ा घटा, रेवेन्यू में गिरावट – जानिए पूरी रिपोर्ट

  IOC Q1 FY26 रिजल्ट्स: मुनाफ़ा घटा, रेवेन्यू में गिरावट – जानिए पूरी रिपोर्ट भारत की सबसे बड़ी ऑयल मार्केटिंग कंपनी इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन ...