STOCK MARKET LIVE: भारतीय शेयर बाजार में कारोबारी हफ्ते के आखिर दिन गिरावट के साथ बंद हुआ बाजार मिडकैप, स्मालकैप शेयरों में बिकवाली देखने को मिली। मेटल सेक्टर को छोड़कर सभी इंडेक्स लाल निशान में हुए बंद। सबसे अधिक निफ़्टी ऑटो में 2.6% की गिरावट देखने को मिली। महिंद्रा ऐंड महिंद्रा के शेयर में 6% की जोरदार गिरावट देखने को मिली। जेएसडब्ल्यू एनर्जी के शेयर में 6% की तेजी देखने को मिलीं। लखनऊ में 24 कैरेट सोने कीमत 88,860 रुपए प्रति 10 ग्राम रही तथा 22 कैरेट सोने की कीमत 81,250 प्रति 10 ग्राम रही । आईए विस्तार से जानते हैं आज के मार्केट का हाल ।
SHARE MARKET NEWS UPDATE: भारतीय शेयर बाजार में कारोबारी हफ्ते के आखिर गिरावट देखने को मिली जिससे निफ़्टी 117 अंकफिसल कर 22,795 अंक पर बंद हुआ तथा सेंसेक्स 425 अंक फिसल कर 75,310 पर बंद हुआ। निफ़्टी बैंक 350 अंक फिसल कर 48,980 पर बंद हुआ।
निफ़्टी आईटी 0.8% गिरावट के साथ 320 अंक फिसल कर 40,545 पर बंद हुआ। स्मॉल कैप इंडेक्स में 200 अंक की गिरावट देखने को मिली जिसके चलते इंडेक्स 45,855 अंक पर बंद हुआ। मिडकैप इंडेक्स में 1. 2% की गिरावट देखने को मिली जिससे इंडेक्स 480 अंक फिसल कर 40,375 पर बंद हुआ। निफ़्टी ऑटो में सबसे अधिक 2.6% की गिरावट देखने को मिली जिससे इंडेक्स 570 अंक फिसल कर 21,500 पर बंद हुआ। फार्मा सेक्टर में 1.6% की गिरावट देखने को मिली जिससे इंडेक्स लगभग 650 अंक फिसल कर 39,620 पर बंद हुआ तथा मेटल सेक्टर में 1.23% की तेजी देखने को मिली जिससे इंडेक्स 350 अंक की तेजी के साथ 29,200 पर बंद हुआ।
लार्ज कैप में बढ़ने वाले पांच प्रमुख शेयर
- जेएसडब्ल्यू एनर्जी लार्ज कैप में बढ़ने वाले शेयरों में पहले स्थान पर रहा जो लगभग 6% तेजी के साथ₹28 बढ़कर 496 पर बंद हुआ।
- हिंडाल्को 2.3 प्रतिशत तेजी के साथ दूसरे स्थान पर रहा जो लगभग ₹15 की वृद्धि के साथ 653 रुपए पर बंद हुआ।
- वरुण बेवरेजेस लगभग 2% तेजी के साथ तीसरे स्थान पर रहा जो 9.25 बढ़कर 477 रुपए पर बंद हुआ।
- टाटा स्टील दो प्रतिशत तेजी के साथ चौथे स्थान पर रहा जो लगभग 2.7 रुपए बढ़कर 140 रुपए पर बंद हुआ।
- माइक्रोटेक डेवलपर्स 1.93% तेजी के साथ पांचवें स्थान पर रहा जो लगभग 23 रुपए बढ़कर 1,215 रुपए पर बंद हुआ।
- महिंद्रा ऐंड महिंद्रा लार्ज कैप में गिरने वाले शेयरों में पहले स्थान पर रहा जो लगभग 6% गिरावट के साथ ₹170 फिसल कर 2,670 रुपए पर बंद हुआ।
- टीवीएस मोटर कंपनी 3.9% गिरावट के साथ दूसरे स्थान पर रहा जो लगभग 95 रुपए फिसल कर 2,325 रुपए पर बंद हुआ।
- Divi's Labs 3.5% गिरावट के साथ तीसरे स्थान पर रहा जो लगभग 221 रुपए फिसल कर 5,757 रुपए पर बंद हुआ।
- यूनाइटेड स्पिरिट्स 2.86% गिरावट के साथ चौथे स्थान पर रहा जो लगभग ₹38 फिसल कर 1306 रुपए पर बंद हुआ।
- बीपीसीएल 2.82% गिरावट के साथ पांचवें स्थान पर रहा जो लगभग 7.3 रुपए फिसल कर 251 रुपए बंद हुआ।