गुरुवार, 20 फ़रवरी 2025

निफ़्टी वीकली एक्सपायरी पर दायरे में बाजार, मिडकैप ,स्मालकैप शेयरों में तेजी।

 STOCK MARKET LIVE: निफ़्टी वीकली एक्सपायरी के दिन बाजार एक सीमित दायरे में कारोबार करता हुआ नजर आया। मिडकैप, स्मॉल कैप शेयरों में तेजी देखने को मिली। बाम्बे स्टॉक एक्सचेंज के शेयर में दो दिन में दिखी 15% की तेजी । एनएचपीसी के शहर में दिखी 7% की जोरदार तेजी स्टॉक₹80 पर हुआ बंद। सोने की कीमतों में उछाल का दौर जारी लखनऊ में 24 कैरेट सोने की कीमत 89,295 प्रति 10 ग्राम रही जो कल की कीमत से 495 प्रति 10 ग्राम अधिक है। तथा 22 कैरेट सोने की कीमत 81,700 प्रति 10 ग्राम रही जो कल की कीमत से ₹350 प्रति 10 ग्राम अधिक है। आईए विस्तार से जानते हैं आज के मार्केट का हाल।

stock market



SHARE MARKET NEWS UPDATE LIVE: आज निफ़्टी वीकली एक्सपायरी के दिन बाजार एक सीमित दायरे में कारोबार करते हुए नजर आया। निफ़्टी 20 अंक फिसल कर 22,913 अंक पर बंद हुआ। सेंसेक्स लगभग 200 अंक पर चलकर 75,735 अंक पर बंद हुआ। निफ़्टी बैंक 235 अंक फिसल कर 49,335 अंक पर बंद हुआ। निफ़्टी आईटी 58 अंक की हल्की गिरावट के साथ 40,865 अंक पर बंद हुआ।

स्मॉलकैप इंडेक्स में 1.32% की तेजी देखने को मिली जिससे इंडेक्स लगभग 600 अंक की तेजी के साथ 46,055 पर बंद हुआ। मिडकैप इंडेक्स 1.18% की तेजी देखने को जिसके चलते इंडेक्स 480 अंक की तेजी के साथ 40,855 पर बंद हुआ। निफ़्टी ऑटो में 1.22% की तेजी देखने को मिली जिससे चलते इंडेक्स में 265 अंक की तेजी देखने को मिलीं जिससे इंडेक्स 22,074 अंक पर बंद हुआ।

कैपिटल गुड्स में 655 अंक की तेजी देखने को मिलीं जिससे इंडेक्स 58,435 अंक पर बंद हुआ। मेटल सेक्टर में दो प्रतिशत की तेजी देखने को मिली जिससे इंडेक्स 570 अंक की तेजी के साथ 28,845 अंक पर बंद हुआ।

लार्ज कैप में बढ़ने वाले पांच प्रमुख शेयर 

  1. एनएचपीसी लार्ज कैप में बढ़ने वाले शेयरों में पहले स्थान पर रहा जो लगभग 7% तेजी के साथ 5.2  रूपए बढ़कर ₹80 पर बंद हुआ। 
  2. बजाज होल्डिंग्स 6.16% तेजी के साथ दूसरे स्थान पर रहा जो लगभग 722 रुपए बढ़कर 12,455 रुपए बंद हुआ।
  3. गोदरेज कंज्यूमर 4.9 प्रतिशत तेजी के साथ तीसरे स्थान पर रहा जो लगभग₹50 वृद्धि के साथ 1,075 पर बंद हुआ।
  4. ABB INDIA 4.3 प्रतिशत तेजी के साथ चौथे स्थान पर रहा जो लगभग ₹220 बढ़कर 5,345 पर बंद हुआ।
  5. श्रीराम फाइनेंस 4.13% तेजी के साथ पांचवें स्थान पर रहा जो लगभग 23 रुपए की वृद्धि के साथ ₹580 पर बंद हुआ। 
लार्ज कैप में गिरने वाले पांच प्रमुख शेयर 
  1. एचडीएफसी बैंक लार्ज कैप में गिरने वाले शेयरों में पहले स्थान पर रहा जो 2.32% गिरावट के साथ ₹40 फिसल कर 1,687 रुपए पर बंद हुआ।
  2. मारुति-सुजुकी लगभग दो प्रतिशत गिरावट के साथ दूसरे स्थान पर रहा जो 245 रुपए फसल कर ₹12,440 रुपए पर बंद हुआ।
  3. एवेन्यू सुपरमार्ट 1.66% गिरावट के साथ तीसरे स्थान पर रहा जो लगभग 60 रुपए की गिरावट के साथ ₹3,624 पर बंद हुआ।
  4. टेक महिंद्रा 1.66% गिरावट के साथ चौथे स्थान पर रहा जो लगभग ₹28 फिसल कर 1,658 रुपए पर बंद हुआ।
  5. टाटा कंज्यूमर 1.6% गिरावट के साथ पांचवें स्थान पर रहा जो लगभग 16 रुपए फिसल कर 1,008 पर बंद हुआ।


Disclaimer : उपरोक्त जानकारी सिर्फ सूचना के लिए दी जा रही है। शेयर मार्केट में निवेश जोखिमों के अधीन है निवेश करने से पहले अपने वित्तीय सलाहकार से सलाह जरूर ले हम किसी भी प्रकार के निवेश की सलाह यहां नहीं देते हैं

बुधवार, 19 फ़रवरी 2025

बैंकिंग सेक्टर में जोरदार तेजी के चलते सेंसेक्स ,निफ्टी निचले स्तर से सुधर कर हुए बंद।

 STOCK MARKET LIVE : आज का दिन भारतीय शेयर बाजार के लिए मिला-जुला रहा। बैंकिंग सेक्टर में तेजी देखने को मिली जिसके चलते सेंसेक्स,निफ्टी में निचले स्तर से रिकवरी देखने को मिली। मिडकैप, स्मॉल कैप शेयरों में भी खरीददारी देखने को मिली हेक्सा वेयर टेक्नोलॉजी के शेयर की 5.3% प्रीमियम पर हुई लिस्टिंग। सोने की कीमतों में लगातार उछाल देखने को मिल रहा है आज लखनऊ में 24 कैरेट सोने की कीमत 88,800 प्रति 10 ग्राम रही तथा 22 कैरेट सोने की कीमत 81,350 प्रति 10 ग्राम रही जो कल 80,700 प्रति 10 ग्राम थी। आईए विस्तार से जानते हैं आज के मार्केट का हाल।

stock market




STOCK MARKET UPDATE TODAY: आज का दिन भारतीय शेयर बाजार के लिए मिला जुला रहा । सेंसेक्स तथा निफ्टी की फ्लैट क्लोजिंग देखने को मिली तथा दुसरी तरफ निफ़्टी बैंक में 480 अंक की जोरदार तेजी देखने को मिली। जिसके चलते निफ़्टी बैंक 49,570 अंक पर बंद हुआ। निफ़्टी आईटी में 1.3% की जोरदार गिरावट देखने को मिली जिसके चलते इंडेक्स 540 अंकफिसल कर 40,925 पर बंद हुआ।

स्मॉल कैप इंडेक्स में 2.4% की जोरदार तेजी देखने को मिलीं जिससे इंडेक्स में 1070 अंक की वृद्धि के साथ 45,455 अंक पर बंद हुआ। मिडकैप इंडेक्स में 1.3% की तेजी देखी गई जिसके चलते इंडेक्स लगभग 520 अंक की वृद्धि के साथ 40,376 अंक पर बंद हुआ। निफ़्टी ऑटो में भी फ्लैट क्लोजिंग  देखने को मिली जो 21,810 अंक पर बंद हुआ।

कैपिटल गुड्स में 2.2% की जोरदार तेजी देखने को मिली जिससे इंडेक्स 1236 अंक बढ़कर 57,780 पर बंद हुआ। कंज्यूमर ड्युरेबल्स में 300 अंक की तेजी देखने को मिली जिससे इंडेक्स 54,823 अंक पर बंद हुआ। मेटल सेक्टर में आज 1.4% की तेजी देखने को मिली जिससे इंडेक्स लगभग 400 अंक की तेजी के साथ 28,272 अंक पर बंद हुआ।


लार्ज कैप में बढ़ने वाले पांच प्रमुख शेयर 

  1. जोमैटो लार्ज कैप में बढ़ने वाले शेयरों में पहले स्थान पर रहा जो लगभग 4.83% तेजी के साथ लगभग ₹11 बढ़कर 234 रुपए पर बंद हुआ। 
  2. यूनियन बैंक ऑफ़ इंडिया 4.7 प्रतिशत तेजी के साथ दूसरे स्थान पर रहा जो लगभग 5.2 रुपए बढ़कर 115 रुपए पर बंद हुआ।
  3. भेल 4.6% तेजी के साथ तीसरे स्थान पर रहा जो लगभग 8.5 रुपए बढ़कर 195 रुपए पर बंद हुआ।
  4. आईआरएफसी 4.2% तेजी के साथ चौथे स्थान पर रहा जो लगभग ₹5 बढ़कर 125 पर बंद हुआ। 
  5. भारत इलेक्ट्रॉनिक्स लिमिटेड 3.6% तेजी के साथ पांचवें स्थान पर रहा जो लगभग 8.8 रुपए बढ़कर 253 रुपए पर बंद हुआ। 
लार्ज कैप में गिरने वाले पांच प्रमुख शेयर 
  1. अदानी ग्रीन एनर्जी लार्ज कैप में गिरने वाले शेयरों में पहले स्थान पर रहा जो लगभग 3.7% गिरावट के साथ लगभग 33 रुपए फिसल कर 865 रूपए पर बंद हुआ।
  2. एलटी आई माइंड ट्री 3.5% गिरावट के साथ दूसरे स्थान पर रहा जो लगभग₹200 फिसल कर 5,470 रुपए पर बंद हुआ।
  3. डॉ रेड्डी'एस लैब 2.6% गिरावट के साथ तीसरे स्थान पर रहा जो लगभग₹32 रुपए फिसल कर 1,165 रुपए पर बंद हुआ।
  4. जेड 2. 5% गिरावट के साथ चौथे स्थान पर रहा जो लगभग 22.6 रुपए फिसल कर 890 रूपए पर बंद हुआ।
  5. टीसीएस 2.3% गिरावट के साथ पांचवें स्थान पर रहा जो लगभग ₹90 फिसल कर 3784 रुपए पर बंद हुआ। 

Disclaimer : उपरोक्त जानकारी सिर्फ सूचना के लिए दी जा रही है। शेयर मार्केट में निवेश जोखिमों के अधीन है निवेश करने से पहले अपने वित्तीय सलाहकार से सलाह जरूर ले हम किसी भी प्रकार के निवेश की सलाह यहां नहीं देते हैं

IOC Q1 FY26 रिजल्ट्स: मुनाफ़ा घटा, रेवेन्यू में गिरावट – जानिए पूरी रिपोर्ट

  IOC Q1 FY26 रिजल्ट्स: मुनाफ़ा घटा, रेवेन्यू में गिरावट – जानिए पूरी रिपोर्ट भारत की सबसे बड़ी ऑयल मार्केटिंग कंपनी इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन ...