मंगलवार, 4 फ़रवरी 2025

शेयर बाजार में तूफानी तेजी सेंसेक्स, निफ़्टी में 1.5% से ज्यादा की तेजी , मिड कैप ,स्माल कैप शेयरों में भी जोरदार तेजी

 Share market news: भारतीय शेयर बाजार के लिए आज मंगलवार के दिन मंगलमय रहा। बाजार में तूफानी तेजी देखने को मिली।सेंसेक्स ,निफ़्टी 1.5% तेजी के साथ हुए बंद । मिडकैप ,स्मॉलकैप सेक्टर में भी रही तेजी। अनुमान से अच्छे तिमाही नतीजे के चलते एशियन पेंट्स शेयर में 2.7% तक रही तेजी। कल्याण ज्वैलर्स के शेयर में 12% से अधिक की शानदार तेजी देखने को मिली। ट्रेंट के शेयर  में 6.3% की जोरदार गिरावट देखने को मिलीं। टाइटन के शेयर में दिन के निचले स्तर से शानदार रिकवरी देखने को मिली। सोने की कीमतों में तेजी बनी हुई है 24 कैरेट सोने की कीमत आज लखनऊ में 85,275 रूपए रुपए प्रति 10 ग्राम बनी हुई है। आईए विस्तार से जानते हैं आज के मार्केट का हाल।


share market



Share market live: भारतीय शेयर बाजार में आज जोरदार तेजी देखने को मिली। एफएमसीजी इंडेक्स छोड़कर बाकी सभी इंडेक्स बढ़त के साथ बंद होने में कामयाब रहे ।

निफ़्टी 1.62% तेजी के साथ 378 अंक बढ़कर 23,740 पर बंद हुआ। सेंसेक्स 1.8 प्रतिशत की जोरदार तेजी के साथ लगभग 1,400 अंक बढ़कर 78,580 पर बंद हुआ। निफ़्टी बैंक लगभग दो प्रतिशत तेजी के साथ 950 अंक बढ़कर 50,157 पर बंद हुआ । निफ़्टी आईटी 1.3% की तेजी देखने को मिलीं जिससे इंडेक्स 545 अंक की तेजी के साथ 42,860 पर बंद हुआ।

स्मॉल कैप इंडेक्स में 1.2% की तेजी देखने को मिली जिससे इंडेक्स 590 अंक की तेजी के साथ 49,800 पर बंद हुआ। मिडकैप इंडेक्स में 1.35 प्रतिशत की तेजी देखने को मिली जिससे इंडेक्स में 573 अंक की तेजी देखी गई। जो 43,075 पर बंद हुआ।

कैपिटल गुड्स में 3.4% की जोरदार तेजी देखने को मिली जिससे इंडेक्स 2000 अंक से अधिक की तेजी के साथ 61,950 पर बंद हुआ। फार्मा सेक्टर में 1.6% की तेजी देखने को मिली जिससे इंडेक्स 665 अंक चढ़कर 42,560 पर बंद हुआ। मेटल सेक्टर में 1.6% की तेजी देखने को मिली जिससे इंडेक्स 450 अंक की तेजी के साथ 28032 पर बंद हुआ। 

एशियन पेंट के तिमाही 2025 के नतीजे अनुमान से बेहतर आने पर स्टॉक में तेजी का माहौल बना हुआ है। दिसंबर तिमाही में कंपनी का नेट प्रॉफिट 23 फ़ीसदी घटकर 1128 करोड रुपए आया। जो 1 साल पहले इसी अवधि में 1475 करोड रुपए था। वही कंपनी कर रिवेन्यू इस तिमाही में 6 फ़ीसदी घटकर 8549 करोड़रुपए रह गया। जो पिछले साल समान तिमाही में 9103 करोड रुपए था।

कल्याण ज्वैलर्स के शेयर में आज 12% से अधिक की शानदार तेजी देखने को मिली जिससे शेयर ₹60 की वृद्धि के साथ 563 रुपए पर बद हुआ। कैस्ट्रॉल इंडिया के शेयर में 6.4% की शानदार तेजी देखने को मिली जिससे शेयर ₹11 की वृद्धि के साथ 188 रुपए पर बंद हुआ।


लार्ज कैप में बढ़ने वाले पांच प्रमुख शेयर 

  1. ABB INDIA लार्ज कैप में बढ़ने वाले शेयरों में पहले स्थान पर रहा जो लगभग 8.3 प्रतिशत तेजी के साथ 432 रुपए बढ़कर 5,630 रूपए पर बंद हुआ।
  2. हिंदुस्तान एयरोनॉटिकल लिमिटेड 5.7% तेजी के साथ दूसरे स्थान पर रहा जो लगभग₹200 की वृद्धि के साथ 3,730 रूपए पर बंद हुआ।
  3. श्रीराम फाइनेंस 5.6% तेजी के साथ तीसरे स्थान पर रहा जो लगभग₹30 की वृद्धि के साथ 576 रूपए पर बंद हुआ।
  4. संवर्धन मदरसन 5.6% तेजी के साथ चौथे स्थान पर रहा। जो 7.3 रुपए बढ़कर 138 रुपए पर बंद हुआ। 
  5. जेएसडब्ल्यू एनर्जी 5.4% तेजी के साथ पांचवें स्थान पर रहा जो ₹24 बढ़कर₹470 पर बंद हुआ। 
लार्ज कैप में गिरने वाले पांच प्रमुख शेयर 
  1. ट्रेंट लार्ज कैप में गिरने वाले शेयरों में पहले स्थान पर रहा जो लगभग 6.3 प्रतिशत गिरावट के साथ 385 रुपए फिसल कर 5750 पर बंद हुआ।
  2. आईटीसी होटल 4.5% गिरावट के साथ दूसरे स्थान पर रहा जो लगभग 7.6 रुपए गिरकर 164 रुपए पर बंद हुआ। 
  3. बजाज होल्डिंग्स 3.8% गिरावट के साथ तीसरे स्थान पर रहा जो लगभग ₹470 फिसल कर 11,735 रूपए पर बंद हुआ।
  4. टोरेंट फार्मा दो प्रतिशत गिरावट के साथ चौथे स्थान पर रहा जो 65 रुपए फिसल कर ₹3103 पर बंद हुआ।
  5. हैवेल्स इंडिया 2% गिरावट के साथ पांचवें स्थान पर रहा जो ₹34 फिसल कर ₹1626 पर बंद हुआ।



Disclaimer : उपरोक्त जानकारी सिर्फ सूचना के लिए दी जा रही है। शेयर मार्केट में निवेश जोखिमों के अधीन है निवेश करने से पहले अपने वित्तीय सलाहकार से सलाह जरूर ले हम किसी भी प्रकार के निवेश की सलाह यहां नहीं देते हैं|


सोमवार, 3 फ़रवरी 2025

बजट के बाद शेयर मार्केट में गिरावट, निफ़्टी फार्मा तथा निफ़्टी आईटी को छोड़कर सभी सेक्टर में गिरावट।

 Share market news: भारतीय शेयर बाजार में आज गिरावट देखने मिली । निफ़्टी आईटी तथा निफ़्टी फार्मा को छोड़कर सभी सेक्टर गिरावट के साथ बंद हुए। डॉलर के मुकाबले रुपया अपने सर्वकालिक निचले स्तर पर पहुंचा। सोना 82765 रुपए प्रति 10 ग्राम पर पहुंचा। चांदी भी रिकॉर्ड स्तर पर 1 किलो चांदी का भाव 93690 रुपए पहुंचा। बजाज फाइनेंस के शेयर में 5.3% की शानदार तेजी, हुडको के शेयर में लगभग 9% की जबरदस्त गिरावट देखने को मिली। मदरसन  के शेयर मैं 8.4% की जबरदस्त गिरावट। आरवीएनएल 6% गिरावट के साथ हुआ बंद। SRF  के शेयर में जोरदार तेजी का दौर जारी चार दिन में शहर में 10% की तेजी। आईए विस्तार से जानते हैं आज के मार्केट का हाल ।

share market
डॉलर के मुकाबले रुपया अपने सर्वकालिक नीचे स्तर पर




Share market live: बजट के बाद भारतीय शेयर मार्केट में निफ़्टी आईटी तथा निफ़्टी फार्मा को छोड़कर बाकी सभी सेक्टर में गिरावट देखने को मिली। निफ़्टी 120 अंकफिसल कर 23360 पर बंद हुआ। जो दिनके अपने निचले स्तर से लगभग 130 अंक चढ़कर बंद हुआ। सेंसेक्स 320 अंकफिसल कर 77,186 पर बंद हुआ। निफ़्टी बैंक लगभग 300 अंक की गिरावट के साथ 49,210 पर बंद हुआ।

निफ़्टी आईटी 280 अंक की तेजी के साथ 42314 पर बंद हुआ। स्मॉल कैप इंडेक्स 1.7% गिरावट के साथ 890 अंकफिसल कर 49212 पर बंद हुआ। मिडकैप इंडेक्स 380 अंक की गिरावट के साथ 42500 पर बंद हुआ। कैपिटल गुड्स में 4.3 प्रतिशत की जबरदस्त गिरावट देखने को मिली जिससे इंडेक्स 2700 अंक फिसल कर 59,900 पर बंद हुआ। एफएमसीजी सेक्टर में 1.6% की गिरावट देखने को मिली जिससे इंडेक्स 340 अंक फिसल कर 20,820 पर बंद हुआ। मेटल सेक्टर में 2% की गिरावट देखने को मिली जिससे इंडेक्स 560 अंक फिसल कर 27,583 पर बंद हुआ।

डॉलर के मुकाबले रुपया अपने सर्वकालिक निचले स्तर 87.23 पर पहुंच गया इस समय डॉलर 87.15  रूपए पर ट्रेड कर रहा है। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के कनाडा ,चीन आदि देशों पर टैरिफ बढ़ाने को लेकर डॉलर में मजबूती देखने को मिल रही है।

सोने की कीमतों में रिकॉर्ड तेजी देखने को मिल रही है। आज 22 कैरेट सोने का भाव 77850 रुपए प्रति 10 ग्राम रहा तथा 24 कैरेट सोने का भाव 81740 रुपए प्रति 10 ग्राम रहा जो अपने कल के भाव से ₹420 कम है। सोने का भाव सभी शहरों में अलग-अलग हो सकता है। 

लार्ज कैप में बढने वाले पांच प्रमुख शेयर 

  1. चोलामंडलम इन्वेस्टमेंट लार्ज कैप में बढ़ने वाले शेयरों में पहले स्थान पर रहा जो लगभग 5.7 प्रतिशत वृद्धि के साथ 72 रुपए बढ़कर 1,337 रुपए पर बंद हुआ। 
  2. बजाज फाइनेंस 5.3 प्रतिशत वृद्धि के साथ दूसरे स्थान पर रहा जो लगभग 425 रुपए बढ़कर 8,425 रूपए पर बंद हुआ।
  3. Divi's Labs 4.7% वृद्धि के साथ तीसरे स्थान पर रहा जो लगभग 265 रुपए बढ़कर 5,884 रुपए पर बंद हुआ।
  4. जिंदल स्टील एंड पावर 4% तेजी के साथ चौथे स्थान पर रहा जो लगभग 31 रुपए बढ़कर 807 रुपए पर बंद हुआ। 
  5. टीवीएस मोटर कंपनी 3.9% वृद्धि के साथ पांचवें स्थान पर रहा जो लगभग₹100 बढ़कर 2,653 रुपए पर बंद हुआ।
लार्ज कैप में गिरने वाले पांच प्रमुख शेयर 
  1. सिमेंस लार्ज कैप में गिरने वाले शेयरों में पहले स्थान पर रहा जो लगभग 9 प्रतिशत गिरावट के साथ 522 फिसल कर 5,225 रूपए पर बंद हुआ।
  2. संवर्धन मदरसन 8.4% गिरावट के साथ दूसरे स्थान पर रहा जो लगभग₹12 फिसल कर ₹130 पर बंद हुआ। 
  3. हिंदुस्तान एयरोनॉटिकल लिमिटेड 6.5% गिरावट के साथ तीसरे स्थान पर रहा जो लगभग 246 रुपए फिसल कर 3528 रुपए पर बंद हुआ।
  4. जेएसडब्ल्यू एनर्जी 5.5% गिरावट के साथ₹26 फिसल कर 445 पर बंद हुआ। 
  5. ABB INDIA 5.5% गिरावट के साथ पांचवें स्थान पर रहा जो लगभग 302 रुपए गिरकर 5,197 रुपए पर बंद हुआ।

Disclaimer : उपरोक्त जानकारी सिर्फ सूचना के लिए दी जा रही है। शेयर मार्केट में निवेश जोखिमों के अधीन है निवेश करने से पहले अपने वित्तीय सलाहकार से सलाह जरूर ले हम किसी भी प्रकार के निवेश की सलाह यहां नहीं देते हैं|

Regal Resources IPO 2025: पूरी जानकारी, तिथि, प्राइस और आकार|

  Regal Resources IPO 2025: पूरी जानकारी, तिथि, प्राइस और आकार भारतीय स्टॉक मार्केट में निवेशकों के लिए एक और शानदार मौका आ रहा है। Regal R...