सोमवार, 3 फ़रवरी 2025

बजट के बाद शेयर मार्केट में गिरावट, निफ़्टी फार्मा तथा निफ़्टी आईटी को छोड़कर सभी सेक्टर में गिरावट।

 Share market news: भारतीय शेयर बाजार में आज गिरावट देखने मिली । निफ़्टी आईटी तथा निफ़्टी फार्मा को छोड़कर सभी सेक्टर गिरावट के साथ बंद हुए। डॉलर के मुकाबले रुपया अपने सर्वकालिक निचले स्तर पर पहुंचा। सोना 82765 रुपए प्रति 10 ग्राम पर पहुंचा। चांदी भी रिकॉर्ड स्तर पर 1 किलो चांदी का भाव 93690 रुपए पहुंचा। बजाज फाइनेंस के शेयर में 5.3% की शानदार तेजी, हुडको के शेयर में लगभग 9% की जबरदस्त गिरावट देखने को मिली। मदरसन  के शेयर मैं 8.4% की जबरदस्त गिरावट। आरवीएनएल 6% गिरावट के साथ हुआ बंद। SRF  के शेयर में जोरदार तेजी का दौर जारी चार दिन में शहर में 10% की तेजी। आईए विस्तार से जानते हैं आज के मार्केट का हाल ।

share market
डॉलर के मुकाबले रुपया अपने सर्वकालिक नीचे स्तर पर




Share market live: बजट के बाद भारतीय शेयर मार्केट में निफ़्टी आईटी तथा निफ़्टी फार्मा को छोड़कर बाकी सभी सेक्टर में गिरावट देखने को मिली। निफ़्टी 120 अंकफिसल कर 23360 पर बंद हुआ। जो दिनके अपने निचले स्तर से लगभग 130 अंक चढ़कर बंद हुआ। सेंसेक्स 320 अंकफिसल कर 77,186 पर बंद हुआ। निफ़्टी बैंक लगभग 300 अंक की गिरावट के साथ 49,210 पर बंद हुआ।

निफ़्टी आईटी 280 अंक की तेजी के साथ 42314 पर बंद हुआ। स्मॉल कैप इंडेक्स 1.7% गिरावट के साथ 890 अंकफिसल कर 49212 पर बंद हुआ। मिडकैप इंडेक्स 380 अंक की गिरावट के साथ 42500 पर बंद हुआ। कैपिटल गुड्स में 4.3 प्रतिशत की जबरदस्त गिरावट देखने को मिली जिससे इंडेक्स 2700 अंक फिसल कर 59,900 पर बंद हुआ। एफएमसीजी सेक्टर में 1.6% की गिरावट देखने को मिली जिससे इंडेक्स 340 अंक फिसल कर 20,820 पर बंद हुआ। मेटल सेक्टर में 2% की गिरावट देखने को मिली जिससे इंडेक्स 560 अंक फिसल कर 27,583 पर बंद हुआ।

डॉलर के मुकाबले रुपया अपने सर्वकालिक निचले स्तर 87.23 पर पहुंच गया इस समय डॉलर 87.15  रूपए पर ट्रेड कर रहा है। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के कनाडा ,चीन आदि देशों पर टैरिफ बढ़ाने को लेकर डॉलर में मजबूती देखने को मिल रही है।

सोने की कीमतों में रिकॉर्ड तेजी देखने को मिल रही है। आज 22 कैरेट सोने का भाव 77850 रुपए प्रति 10 ग्राम रहा तथा 24 कैरेट सोने का भाव 81740 रुपए प्रति 10 ग्राम रहा जो अपने कल के भाव से ₹420 कम है। सोने का भाव सभी शहरों में अलग-अलग हो सकता है। 

लार्ज कैप में बढने वाले पांच प्रमुख शेयर 

  1. चोलामंडलम इन्वेस्टमेंट लार्ज कैप में बढ़ने वाले शेयरों में पहले स्थान पर रहा जो लगभग 5.7 प्रतिशत वृद्धि के साथ 72 रुपए बढ़कर 1,337 रुपए पर बंद हुआ। 
  2. बजाज फाइनेंस 5.3 प्रतिशत वृद्धि के साथ दूसरे स्थान पर रहा जो लगभग 425 रुपए बढ़कर 8,425 रूपए पर बंद हुआ।
  3. Divi's Labs 4.7% वृद्धि के साथ तीसरे स्थान पर रहा जो लगभग 265 रुपए बढ़कर 5,884 रुपए पर बंद हुआ।
  4. जिंदल स्टील एंड पावर 4% तेजी के साथ चौथे स्थान पर रहा जो लगभग 31 रुपए बढ़कर 807 रुपए पर बंद हुआ। 
  5. टीवीएस मोटर कंपनी 3.9% वृद्धि के साथ पांचवें स्थान पर रहा जो लगभग₹100 बढ़कर 2,653 रुपए पर बंद हुआ।
लार्ज कैप में गिरने वाले पांच प्रमुख शेयर 
  1. सिमेंस लार्ज कैप में गिरने वाले शेयरों में पहले स्थान पर रहा जो लगभग 9 प्रतिशत गिरावट के साथ 522 फिसल कर 5,225 रूपए पर बंद हुआ।
  2. संवर्धन मदरसन 8.4% गिरावट के साथ दूसरे स्थान पर रहा जो लगभग₹12 फिसल कर ₹130 पर बंद हुआ। 
  3. हिंदुस्तान एयरोनॉटिकल लिमिटेड 6.5% गिरावट के साथ तीसरे स्थान पर रहा जो लगभग 246 रुपए फिसल कर 3528 रुपए पर बंद हुआ।
  4. जेएसडब्ल्यू एनर्जी 5.5% गिरावट के साथ₹26 फिसल कर 445 पर बंद हुआ। 
  5. ABB INDIA 5.5% गिरावट के साथ पांचवें स्थान पर रहा जो लगभग 302 रुपए गिरकर 5,197 रुपए पर बंद हुआ।

Disclaimer : उपरोक्त जानकारी सिर्फ सूचना के लिए दी जा रही है। शेयर मार्केट में निवेश जोखिमों के अधीन है निवेश करने से पहले अपने वित्तीय सलाहकार से सलाह जरूर ले हम किसी भी प्रकार के निवेश की सलाह यहां नहीं देते हैं|

शनिवार, 1 फ़रवरी 2025

बजट के दिन बाजार में भारी उतार-चढ़ाव, हल्की गिरावट के साथ बंद हुआ बाजार

 Share market live: बजट के दिन बाजार में भारी उतार-चढ़ाव देखने को मिला। शेयर बाजार के लिए मिला-जुला रहा बजट फ्लैट क्लोजिंग रही बाजार में। 12 लाख सलाना तक इनकम टैक्स फ्री हुआ। आने वाले 1 साल में ब्याज घटने की उम्मीद। 5 साल में 75000 मेडिकल सीटें बढ़ाई जाएगी। एफएमसीजी  तथा ऑटो सेक्टर में तूफानी तेजी। सोना अपने सर्वोच्चतम स्तर 82000 से ऊपर कर रहा है ट्रेड। भारत इंजीनियरिंग लिमिटेड के शेयर में दिखी 3.7% की गिरावट । आईए विस्तार से जानते हैं आज के मार्केट का हाल।


share market



Share market news update today: बजट के दिन शेयर बाजार में काफी उतार-चढ़ाव देखने को मिला। भारतीय शेयर बाजार के लिए मिला जुला रहा बजट। शेयर बाजार की फ्लैट रही क्लोजिंग।

निफ़्टी 26 अंक फिसल कर 23,482 पर बंद हुआ तथा सेंसेक्स पांच अंक बढ़कर 77,505 पर बंद हुआ। निफ़्टी बैंक 80 अंक फिसल कर 49,506 पर बंद हुआ। जो अपने दिन के उच्चतम स्तर से लगभग 500 अंक फिसल कर बंद हुआ। निफ़्टी आईटी में 1.5% की जोरदार गिरावट देखने को जिससे इंडेक्स 63 अंक फिसल कर 42,030 पर बंद हुआ।

स्मॉल कैप इंडेक्स 140 अंक बढ़कर 50,099 पर बंद हुए। मिडकैप इंडेक्स में 212 अंक की गिरावट देखने को मिली जिससे इंडेक्स 42,885 पर बंद हुआ। निफ़्टी आटों में लगभग दो प्रतिशत की जोरदार तेजी देखने को मिली जिससे इंडेक्स 440 अंक बढ़कर 23,305 पर बंद हुआ। कैपिटल गुड्स में तीन प्रतिशत की भयंकर गिरावट देखने को मिली जिससे इंडेक्स लगभग 2000 अंक फिसल कर 62581 पर बंद हुआ।

कंज्यूमर ड्युरेबल्स में 2.5% की शानदार तेजी देखने को मिली जिससे इंडेक्स लगभग 1430 अंक बढ़कर 59,283 पर बंद हुआ। एफएमसीजी सेक्टर में लगभग तीन प्रतिशत की शानदार तेजी देखने को मिली जिससे इंडेक्स 600 अंक बढ़कर 21,152 पर बंद हुआ। मेटल सेक्टर में 1.5% के गिरावट देखने को मिलीं जिससे इंडेक्स में 425 अंक की गिरावट के साथ 28,144 पर बंद हुआ।

बजट से जुड़े महत्वपूर्ण जानकारी 

  1. 12 लाख तक की इनकम पर कोई टैक्स देय नहीं होगा 
  2. सीनियर सिटीजन के लिए टीडीएस 50000 से बढ़कर 1 लाख किया गया। 
  3. आने वाले 1 साल में ब्याज घटने की उम्मीद ।
  4. निजी सेक्टर मैं रिसर्च एंड डेवलपमेंट के लिए 20,000 करोड रुपए की घोषणा।
  5. आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस एजुकेशन के लिए 500 करोड रुपए की घोषणा।
  6. रीजनल एयर कनेक्टिविटी के तहत 120 नए एयरपोर्ट। 
  7. इंश्योरेंस सेक्टर में एफडीआई लिमिट बढ़ाकर 100% की।
  8. शहरी विकास के लिए 1 लाख करोड रुपए का फंड। 
  9. 5 साल में 75,000 मेडिकल सीटें बढ़ाई जाएगी। 
  10. 36 लाइफ सेविंग ड्रग्स से कस्टम ड्यूटी खत्म। 
  11. स्टार्टअप्स के लिए 10,000 करोड रुपए का फंड।
बजट में क्या सस्ता हुआ। 
  1. 36 जीवन रक्षक दवाएं 
  2. इलेक्ट्रिक गाड़ियां 
  3. दवाइयां 
  4. इलेक्ट्रॉनिक्स 
  5. मोबाइल बैटरी 
  6. मोबाइल फोन
  7. फेस पेस्ट 
  8. लेदर गुड्स 
  9. एलइडी टीवी 
बजट में क्या महंगा हुआ। 
  1. फ्लैट पैनल डिस्प्ले 
  2. टीवी डिस्पले 
  3. नीटेड फैब्रिक 
  4. आदि। 
वैश्विक मांगों के चलते सोना अपने उच्चतम स्तर पर ट्रेड कर रहा है। सोने के भाव में लगातार तेजी के बावजूद भारतीय लगातार सोने में निवेश बड़ा रहे हैं। 24 कैरेट सोने का भाव कल यानी की 31 जनवरी को 82 हजार 10 रुपए था जो आज 1 फरवरी को 82160 रुपए प्रति 10 ग्राम हो गया है। 22 कैरेट सोने का भाव जो 31 जनवरी 2025 को 78,100 रूपए था। जो आज 1 फरवरी को 78250 प्रति 10 ग्राम हो गया।
भारत में मुख्य शहरों में सोने के दामों में अंतर पाया जाता है। आप जिस शहर में रह रहे हैं दिए गए भाव में अंतर हो सकता है। 

लार्ज कैप में बढ़ने वाले पांच प्रमुख शेयर 
  1. एवेन्यू सुपरमार्ट लार्ज कैप में बढ़ने वाले शेयरों में पहले पहले स्थान पर रहा जो लगभग 10% वृद्धि के साथ ₹360 बढ़कर 4,023 रुपए पर बंद हुआ।
  2. ट्रेंट 7.6% तेजी के साथ दूसरे स्थान पर रहा जो लगभग 436 रुपए बढ़कर 6,190 रुपए पर बंद हुआ।
  3. जोमैटो 7.25 प्रतिशत तेजी के साथ तीसरे स्थान पर रहा जो लगभग ₹16 बढ़कर 236 रुपए पर बंद हुआ। 
  4. गोदरेज कंज्यूमर 6.3% तेजी के साथ चौथे स्थान पर रहा जो लगभग ₹70 बढ़कर 1,191 पर बंद हुआ।
  5. माइक्रोटेक डेवलपर्स 6.3 प्रतिशत तेजी के साथ पांचवें स्थान पर रहा जो लगभग₹76 बढ़कर 1,280 रुपए पर बंद हुआ।
लार्ज कैप में गिरने वाले पांच प्रमुख शेयर 
  1. जेएसडब्ल्यू एनर्जी लार्ज कैप में गिरने वाले शेयरों में पहले स्थान पर रहा जो लगभग 7.2% गिरावट के साथ 36 रुपए फिसल कर 472 रुपए पर बंद हुआ। 
  2. आईआरएफसी 6.4% गिरावट के साथ दूसरे स्थान पर रहा जो लगभग 9.7 रुपए फिसल कर 141 रुपए बंद हुआ। 
  3. ABB INDIA 6.4% गिरावट के साथ तीसरे स्थान पर रहा जो लगभग 375 रुपए फिसल कर 5,500 रूपए पर बंद हुआ।
  4. सिमेंस 5.3 प्रतिशत गिरावट के साथ चौथे स्थान पर रहा जो लगभग 325 रुपए फिसल कर 5,748 पर बंद हुआ।
  5. आर ई सी एल लगभग 5% गिरावट के साथ पांचवें स्थान पर रहा जो लगभग ₹22 फसल कर₹427 पर बंद हुआ

Disclaimer : उपरोक्त जानकारी सिर्फ सूचना के लिए दी जा रही है। शेयर मार्केट में निवेश जोखिमों के अधीन है निवेश करने से पहले अपने वित्तीय सलाहकार से सलाह जरूर ले हम किसी भी प्रकार के निवेश की सलाह यहां नहीं देते हैं|

Dabur India Q1 FY26 रिपोर्ट: रेवेन्यू में उबरती मंदी, लेकिन लाभ और ब्रांड स्ट्रेंथ ने बनाए बैलेंस|

   Dabur India Q1 FY26 रिपोर्ट: रेवेन्यू में उबरती मंदी, लेकिन लाभ और ब्रांड स्ट्रेंथ ने बनाए बैलेंस भारतीय अग्रणी FMCG कंपनी Dabur India L...