शुक्रवार, 17 जनवरी 2025

तीन दिन की तेजी के बाद बाजार में गिरावट का दौर जारी सेंसेक्स, निफ्टी गिरावट के साथ बंद

 Share market news update : भारतीय शेयर बाजार में तीन दिन की तेजी के बाद गिरावट का दौर जारी। सेंसेक्स ,निफ़्टी गिरावट के साथ हुए बंद। एक्सिस बैंक के Q3 के रिजल्ट रहे निराशाजनक जिसके चलते बैंकिंग सेक्टर में दिखा दबाव। रिलायंस इंडस्ट्रीज के नतीजे रहे शानदार जिसके चलते स्टॉक में दिखा 2.8% का उछाल। कल्याण ज्वेलर्स के शेयर में आज भी दिखा दबाव स्टॉक 7 फ़ीसदी फिसला। आईए विस्तार से जानते है आज के मार्केट का हाल।


share market



Share market news update today : शेयर बाजार में गिरावट का दौर जारी सेंसेक्स लगभग 425 अंक की गिरावट के साथ 76,620 पर हुआ बंद। निफ़्टी 108 अंक की गिरावट के साथ 23,200 के स्तर  हुआ बंद। निफ़्टी बैंक 1.5% गिरावट के साथ 740 अंक फिसल कर 48,540 पर बंद हुआ। निफ़्टी आईटी में आज 2.7 प्रतिशत की जोरदार गिरावट देखने को मिलीं जिससे इंडेक्स 1,156 अंक फिसल कर 42,032 पर बंद हुआ।

कैपिटल गुड्स मैं आज जोरदार तेजी देखने को मिली जिससे इंडेक्स 1000 से अधिक अंकों की तेजी के साथ 65,180 पर बंद हुआ। मेटल सेक्टर में 1.5% की तेजी देखने को मिलीं जिससे इंडेक्स 435 अंक की तेजी के साथ 28,700 पर बंद हुआ।

रिजल्ट अपडेट 

  1. एसबीआई लाइफ इंश्योरेंस कंपनी लिमिटेड को अक्टूबर -दिसंबर 2024 तिमाही में 551 करोड़ रुपए का शुद्ध मुनाफा हुआ। यह 1 साल पहले दर्ज किए गए मुनाफे 321.75 करोड रुपए से 71% ज्यादा है। दिसंबर 2024 तिमाही के दौरान कंपनी की प्रीमियम से शुद्ध आय 11% बढ़कर 24827.54 करोड रुपए हो गई जो 1 साल पहले 22316.47 करोड रुपए थी।
  2. एक्सिस बैंक तिमाही अपडेट मैं ग्रॉस एनपीए 1.44 प्रतिशत से बढ़कर 1.46 प्रतिशत हुआ। नेट मार्जिन 3.99 प्रतिशत से घटकर 3.93% पर पहुंचा। क्वार्टर 3 में अनुमान से कम डिपॉजिट और लोन ग्रोथ, शुद्ध लाभ में चार प्रतिशत की साल दर साल वृद्धि दर्ज की गई जो 6 034 करोड रुपए पहुंच गई। 
  3. रिलायंस इंडस्ट्रीज़ के तिमाही नतीजो के अनुसार मुनाफा बढ़कर 18,540 करोड रुपए पर पहुंच गया जो 1 साल पहले इस तिमाही में 17,265 करोड रुपए था। मुनाफे मैं 7.3 फ़ीसदी की बढ़ोत्तरी दर्ज की गई। कंपनी ने कहा है कि दिसंबर तिमाही में कंसोलिडेटेड आई 6.7 फ़ीसदी की बढ़ोत्तरी के साथ 2.4 लाख करोड़ रुपए रही जो 1 साल पहले इस तिमाही में 2.25 लाख करोड रुपए थी। इस प्रकार देखा जाए तो आई में 6.7 फ़ीसदी की वृद्धि देखी गई। स्टॉक में आज 2.8% की जोरदार तेजी देखने को मिली।
  4. दिसंबर तिमाही में इंफोसिस का नेट प्रॉफिट 11 फ़ीसदी बढ़ा है। कंपनी ने इस अवधि में 6806 करोड रुपए का मुनाफा दर्ज किया है। जो पिछले साल इसी तिमाही में 6106 करोड़ रुपए था। कंपनी ने अनुमान से बेहतर नतीजे जारी किए हैं। 
एक्सिस बैंक के स्टॉक में 4.5% की गिरावट देखने को मिलीं जिससे स्टॉक लगभग 47 रुपए की गिरावट के साथ 991 रुपए पर बंद हुआ। कल्याण ज्वैलर्स के शेयर में लगातार गिरावट का दौर जारी है। स्टॉक में आज 7% की गिरावट देखने को मिली जिससे शेयर ₹38 फिसल कर₹501 पर बंद हुआ। 
एसबीआई लाइफ इंश्योरेंस के शेयर में 1.8% की तेजी देखने को मिली जिससे स्टॉक ₹26 बढ़कर 1540 रुपए पर बंद हुआ।




Disclaimer : उपरोक्त जानकारी सिर्फ सूचना के लिए दी जा रही है। शेयर मार्केट में निवेश जोखिमों के अधीन है निवेश करने से पहले अपने वित्तीय सलाहकार से सलाह जरूर ले हम किसी भी प्रकार के निवेश की सलाह यहां नहीं देते हैं|

गुरुवार, 16 जनवरी 2025

शानदार ग्लोबल संकेतों से बाजार में जोश लगातार तीसरे दिन बढ़त के साथ बंद हुआ बाजार,मिडकैप स्मॉल कैप शेयरों में खरीदारी

 Share market news update: शानदार ग्लोबल संकेतों के चलते भारतीय शेयर बाजार में तीसरे दिन तेजी देखने को मिली। मिडकैप, स्मॉलकैप शेयरों में खरीदारी। बैंकिंग शेयरों में तेजी इंडेक्स में एक प्रतिशत से ज्यादा की वृद्धि। केंद्रीय कर्मचारियों व पेंशनधारीओ के लिए खुशखबरी केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव का बयान आठवें वेतन आयोग को मंजूरी। सरकार जल्द अध्यक्ष और दो सदस्य नियुक्त करेगी। आईए विस्तार से जानते हैं आज के मार्केट का हाल। 


share market
आठवें वेतन आयोग को केंद्र की मंजूरी




Stock market news update today : भारतीय शेयर बाजार में आज तेजी देखने को मिली। निफ़्टी लगभग 100 अंक की वृद्धि के साथ 23,311 अंक पर बंद हुआ। सेंसेक्स में लगभग 320 अंक की वृद्धि देखने को मिलीं जिससे इंडेक्स 77,042 अंक पर बंद हुआ। निफ़्टी बैंक में एक प्रतिशत से अधिक की तेजी देखने को मिली जिससे इंडेक्स 527 अंक की वृद्धि के साथ 49,278 पर बंद हुआ।

निफ़्टी आईटी में लगभग 200 अंक की गिरावट देखने को मिली जिससे इंडेक्स 43,188 अंक पर बंद हुआ। स्मॉल कैप इंडेक्स में 1.4% की तेजी देखने को मिली जिससे इंडेक्स 735 अंक की वृद्धि के साथ 52,308 अंक पर बंद हुआ। मिडकैप इंडेक्स में लगभग 400 अंक की तेजी देखने को मिली जिससे इंडेक्स 43,743 पर बंद हुआ।

मेटल इंडेक्स मैं 1.6 प्रतिशत की जोरदार तेजी देखने को मिली जिससे इंडेक्स 450 अंक की वृद्धि के साथ 28271 पर बंद हुआ। कंज्यूमर ड्युरेबल्स में 123 अंक की गिरावट देखने को मिली। जिससे इंडेक्स 60,471 अंक पर बंद हुआ। कैपिटल गुड्स मैं 1.5% के तेजी देखने को मिलीं जिससे इंडेक्स 982 अंक की वृद्धि के साथ 64,158 पर बंद हुआ।

लार्ज कैप में बढ़ाने वाले पांच प्रमुख शेयर 

  1. एचडीएफसी लाइफ इंश्योरेंस लार्ज कैप में बढ़ने वाले शेयरों में पहले स्थान पर रहा जो लगभग 8% वृद्धि के साथ 47 रुपए बढ़कर 641 पर बंद हुआ। 
  2. भेल चार प्रतिशत वृद्धि के साथ दूसरे स्थान पर रहा जो₹8 की वृद्धि के साथ ₹210 पर बंद हुआ। 
  3. अंबुजा सीमेंट चार प्रतिशत तेजी के साथ तीसरे स्थान पर रहा जो ₹20 की वृद्धि के साथ 540 रुपए पर बंद हुआ। 
  4. आईआरएफसी 3.9% वृद्धि के साथ चौथे स्थान पर रहा जो 5.5 की बढ़त के साथ 143 रुपए पर बंद हुआ। 
  5. यूनियन बैंक ऑफ़ इंडिया 3.6% तेजी के साथ पांचवें स्थान पर रहा जो 3.8 रुपए की तेजी के साथ ₹110 पर बंद हुआ। 
लार्ज कैप में गिरने वाले पांच प्रमुख शेयर 
  1. ट्रेंड लार्ज कैप में गिरने वाले शेयरों में पहले स्थान पर रहा जो लगभग 2.8 प्रतिशत गिरावट के साथ ₹180 गिरकर 6,211 रुपए पर बंद हुआ।
  2. डॉक्टर रेड्डी लैब्स 2.5% गिरावट के साथ दूसरे स्थान पर रहा जो लगभग ₹35 की गिरावट के साथ 1302 रुपए पर बंद हुआ। 
  3. टाटा कंज्यूमर 1.8% गिरावट के साथ तीसरे स्थान पर रहा जो लगभग 18 रुपए की गिरावट के साथ 937 रुपए पर बंद हुआ। 
  4. एचसीएल टेक्नोलॉजी 1.8% गिरावट के साथ चौथे स्थान पर रहा जो लगभग 34 रुपए की गिरावट के साथ 1,792 रुपए पर बंद हुआ।
  5. विप्रो 1.5% गिरावट के साथ पांचवें स्थान पर रहा जो 4.6 रुपए की गिरावट के साथ 288 रुपए पर बंद हुआ |



Disclaimer : उपरोक्त जानकारी सिर्फ सूचना के लिए दी जा रही है। शेयर मार्केट में निवेश जोखिमों के अधीन है निवेश करने से पहले अपने वित्तीय सलाहकार से सलाह जरूर ले हम किसी भी प्रकार के निवेश की सलाह यहां नहीं देते हैं|


LIC Housing Finance Q1 Results 2025-26: पूरी जानकारी हिंदी में

LIC हाउसिंग फाइनेंस लिमिटेड (LIC Housing Finance Ltd - LIC HFL) ने हाल ही में वित्त वर्ष 2025-26 की पहली तिमाही (Q1 FY26) के नतीजे जारी किए...