शुक्रवार, 3 जनवरी 2025

2 दिन की तेजी के बाद बाजार में मुनाफा वसूली सेंसेक्स, निफ्टी गिरावट के साथ बंद

 Share market news : भारतीय शेयर बाजार में 2 दिन की तेजी के बाद आज बाजार में मुनाफा वसूली देखने को मिली। जिससे सेंसेक्स , निफ्टी गिरावट के साथ बंद हुए। बैंक निफ़्टी 1% से अधिक गिरावट के साथ बंद हुआ। एचडीएफसी बैंक 2.5% की भारी गिरावट के साथ बंद हुआ तथा आइसीआइसीआइ बैंक भी 1.9% की गिरावट के साथ बंद हुआ। जिसके कारण बैंक निफ्टी में भारी गिरावट देखने को मिली। आईए विस्तार से जानते हैं आज के मार्केट के हाल।


share market



Share market news update : निफ़्टी 183 अंक फिसल कर 24,004 पर बंद हुआ। सेंसेक्स 720 अंकफिसल कर 79223 अंक पर बंद हुआ। निफ़्टी बैंक 616 अंक की गिरावट के साथ 50,988 अंक पर बंद हुआ। निफ़्टी आईटी 1.4% टूट कर 625 अंक की गिरावट के साथ 43,726 पर बंद हुआ। कैपिटल गुड्स एक प्रतिशत गिरावट के साथ 727 अंकफिसल कर 68,211 पर बंद हुआ। मिडकैप व स्मॉल कैप इंडेक्स भी हल्की गिरावट के साथ बंद हुए। कंज्यूमर ड्युरेबल्स, एफएमसीजी सेक्टर तथा मेटल सेक्टर हल्की तेजी के साथ बंद हुए।

मजबूत तिमाही नतीजे के चलते डी मार्ट के शेयर में आज 11% से अधिक की जोरदार तेजी देखने को मिली जिससे शेयर 414 बढ़कर 4,025 पर बंद हुआ। केपीआई ग्रीन एनर्जी का शेयर बोनस शेयर को लेकर और सुर्खियों मे स्टॉक में आज 4% की गिरावट देखने को मिली जिससे शेयर ₹24 टूटकर 547 पर बंद हुआ। आईटीआई के शेयर में आज 20% का अपर सर्किट देखने को मिला जिससे स्टॉक₹76 बढ़कर 457 रुपए पर बंद हुआ। अपोलो माइक्रोसिस्टम शेयर में लगातार 6 दिन से तेजी बनी हुई है यह स्टॉक 95 रुपए से लगातार दौड़ लगाते हुए 138 रुपए तक पहुंच गया है इसमें आज 11.5 प्रतिशत की वृद्धि देखने को मिलीं। जिससे शेयर ₹14 बढ़कर 138 रुपए पर बंद हुआ।

इरेड़ा के शेयर में आज लगभग चार प्रतिशत  की तेजी देखने को मिली जिससे शेयर 8 रुपए की व्रत के साथ₹230 पर बंद हुआ। 

ग्लोबल इकॉनमी के स्तर पर माहौल चुनौती पूर्ण बना हुआ है। डॉलर इंडेक्स 109.22 के स्तर पर पहुंच गया है। और अमेरिका के 10 साल के ट्रेजरी बॉन्ड की यील्ड 4.56 प्रतिशत है इसके चलते विदेशी संस्थागत निवेशक अमेरिका में ही निवेश करने के लिए आकर्षित हो रहे हैं। और इसका असर भारत जैसे विकासशील देशों पर पढ़ रहा है। इंटरनेशनल मार्केट में क्रूड ऑयल के दाम में तेजी आई हैं। जिसके कारण बाजार में नकारात्मक सेंटीमेंट उत्पन्न हो गया यह भी एक बड़ा कारण है बाजार की गिरावट के लिए। 

लार्ज कैप में गिरने वाले पांच प्रमुख शेयर

  1. जोमैटो लार्ज कैप में गिरने वाले शेयरों में पहले स्थान पर रहा जो 4.13% गिरावट के साथ 11.75 गिरकर 272 रुपए पर बंद हुआ। 
  2. विप्रो तीन प्रतिशत गिरावट के साथ दूसरे स्थान पर रहा जो 9.35 रुपए गिरकर 294 रुपए पर बंद हुआ। 
  3. बजाज होल्डिंग्स 2.6% गिरावट के साथ तीसरे स्थान पर रहा जो 311 रुपए गिरकर 11,607 रुपए पर बंद हुआ।
  4. एचडीएफसी बैंक 2.5% गिरावट के साथ चौथे स्थान पर रहा जो 45 रुपए गिरकर 1,750 रुपए पर बंद हुआ।
  5. श्री सीमेंट 2.2% गिरावट के साथ पांचवें स्थान पर रहा जो 594 गिरकर 26,096 पर बंद हुआ।
लार्ज कैप में बढ़ने वाले पांच प्रमुख शेयरों 
  1. डी मार्ट लार्ज कैप में बढ़ने वाले शेयरों में पहले स्थान पर रहा जो 11.47 प्रतिशत वृद्धि के साथ 414 बढ़कर 4,025 पर बंद हुआ।
  2. ओएनजीसी 5.21% वृद्धि के साथ दूसरे स्थान पर रहा जो 12.8 रुपए बढ़कर 559 रुपए पर बंद हुआ।
  3. चोलामंडलम इन्वेस्टमेंट 3.8% वृद्धि के साथ तीसरे स्थान पर रहा जो 48 रुपए बढ़कर 1320 रुपए पर बंद हुआ।
  4. आर ई सी एल 3.8% वृद्धि के साथ चौथे स्थान पर रहा जो लगभग 20 रुपए बढ़कर 538 रुपए पर बंद हुआ। 
  5. टाटा मोटर्स 3.3% वृद्धि के साथ पांचवें स्थान पर रहा जो ₹25 बढ़कर 790 रुपए पर बंद हुआ।

Disclaimer : उपरोक्त जानकारी सिर्फ सूचना के लिए दी जा रही है। शेयर मार्केट में निवेश जोखिमों के अधीन है निवेश करने से पहले अपने वित्तीय सलाहकार से सलाह जरूर ले हम किसी भी प्रकार के निवेश की सलाह यहां नहीं देते हैं|

गुरुवार, 2 जनवरी 2025

नए साल पर निवेशक मालामाल बाजार में जोरदार तेजी सेंसेक्स निफ्टी में शानदार बढ़त

 Share market live: भारतीय शेयर बाजार में आज निफ्टी के वीकली एक्सपायरी के दिन बाजार में जबरदस्त तेजी देखने को मिली। मुंबई स्टॉक एक्सचेंज के सभी इंडेक्स तेजी के साथ बंद होने में कामयाब रहे। ब्रोकरेज फर्म सिटी ने बजाज फाइनेंस पर दी खरीदारी की सलाह  8,150 का दिया लक्ष्य। आईए विस्तार से जानते हैं आज की मार्केट का हाल।



share market
महिंद्रा ऐंड महिंद्रा पर ब्रोकरेज वुलिस 3520 कर दिया लक्ष्य


Share market news update: भारतीय बाजार जोरदार खरीददारी देखने को मिली जिससे निफ़्टी 1.88% वृद्धि के साथ 445 अंककी जोरदार तेजी के साथ 24,188 पर बंद होने में कामयाब रहा। बीएसई सेंसेक्स 1.83% की तेजी के साथ 1436 अंक बढ़कर 79,943 पर बंद हुआ। निफ़्टी बैंक एक प्रतिशत से अधिक की तेजी के साथ 545 अंक की वृद्धि के साथ 51605 पर बंद होने में कामयाब रहा ।निफ़्टी आईटी में 2.2 6% की तेजी देखने को मिली जिससे इंडेक्स 978 अंक बढ़कर 44,351 पर बंद हुआ। निफ़्टी ऑटो में 3.8% की जोरदार तेजी देखने को मिली जिससे इंडेक्स 876 अंक बढ़कर 24,016 पर बंद हुआ। कंज्यूमर ड्युरेबल्स में भी 2 प्रतिशत से अधिक की तेजी देखने को मिली जिससे इंडेक्स 1,307 अंक बढ़कर 65,987 पर बंद हुआ। मेटल सेक्टर में भी एक प्रतिशत की तेजी देखने को मिली जिससे इंडेक्स 288 अंक बढ़कर 29148 पर बंद हुआ।

पिछले दो दिनों से शेयर बाजार में जारी तेजी में सबसे अहम योगदान आईटी शेयरों का भी रहा है। आज आईटी इंडेक्स में जोरदार तेजी देखने को मिली तथा इसके साथ ही ऑटो सेक्टर का भी हम साथ इस तेजी में मिल गया जिससे आज बाजार में तेजी बनी हुई है। सीएलएसए तथा सिटी दोनों ब्रोकरेज फर्म का कहना है कि स्थिर मांग और रुपए में गिरावट के कारण दिसंबर तिमाही में आईटी कंपनियां की ग्रोथ बेहतर रह सकती है। 

सीएलएसए ने विप्रो पर होल्ड करने की सलाह दी है तथा इसका टारगेट 303 रुपए दिया है। जेपी मॉर्गन मैं प्रीमियम एनर्जी पर न्यूट्रल कॉल दी है। तथा इसका लक्ष्य घटकर 1,148 दिया है। सिटी ने महिंद्रा ऐंड महिंद्रा को खरीदने की सलाह दी है जिसका लक्ष्य 3,520 रुपए निर्धारित किया है। बजाज ऑटो पर सिटी की कॉल चौंकाने वाली है। सिटी के अनुसार बजाज ऑटो अपने मौजूदा भाव से लगभग₹2000 टूट सकता है। तथा इसका लक्ष्य 7,800 रूपए निर्धारित किया गया है। सिटी ने मारुति सुजुकी पर खरीदने की सलाह दी है जो अपने मौजूदा भाव से लगभग 23 00 रुपए बढ़ सकता है तथा इसका लक्ष्य 13,500 निर्धारित किया है। स्टॉक में आज जोरदार 5.65% की तेजी देखने को मिली। जो 11,841 पर बंद हुआ।

कोटक महिंद्रा बैंक को  भी सिटी ने खरीदने की सलाह दिए जिसका लक्ष्य 2,070 रुपए निर्धारित किया है। ईजी माई ट्रिप के शेयर में आज लगभग 2.4% की गिरावट देखने को मिली जिस शेयर 0.38 रुपए गिरकर 15.33 रुपए पर बंद हुआ। अशोक लीलैंड के शेयर में आज 5. 95% की जोरदार तेजी देखने को जिससे शेयर₹13 बढ़कर 236 रुपए पर बंद हुआ।


Disclaimer : उपरोक्त जानकारी सिर्फ सूचना के लिए दी जा रही है। शेयर मार्केट में निवेश जोखिमों के अधीन है निवेश करने से पहले अपने वित्तीय सलाहकार से सलाह जरूर ले हम किसी भी प्रकार के निवेश की सलाह यहां नहीं देते हैं|


Budget 2026 LIVE: मोबाइल सस्ता, सिगरेट महंगी – पूरी लिस्ट यहां

Budget 2026 LIVE: मोबाइल सस्ता, सिगरेट महंगी – पूरी लिस्ट यहां Union Budget 2026: आम आदमी के लिए क्या सस्ता हुआ और क्या महंगा? केंद्रीय बजट ...