गुरुवार, 26 दिसंबर 2024

Market update: सपाट बंद हुआ बाजार,जानिए कल कैसी रह सकती है बाजार की चाल

 Share market update : भारतीय शेयर बाजार के लिए आज का दिन मिला जुला रहा। बुल्स और बीयर्स के बीच इस रस्साकसी के कारण डेलीचार्ट पर डोजी कैंडल और इनसाइड बार का फार्मेशन हुआ है। जो एक अनिर्णायक स्थिति होती है। निफ़्टी अपने 200 दिन ईएमए के पास ट्रेड कर रहा है। आईए विस्तार से जानते हैं। कि कल मार्केट की क्या चाल रह सकती है।


share market


Stock market update : निफ्टी 50 22 अंक की वृद्धि के साथ 23750 पर बंद होने में कामयाब रहा। बीएसई सेंसेक्स अपने कल की क्लोजिंग पर ही बंद हुआ जो 78,472 था। निफ़्टी बैंक 62 अंक फिसल कर 51,170 पर बंद हुआ।

निफ़्टी में टॉप बढ़ने वाली कंपनियों की बात की जाए तो अदानी पोर्ट्स, श्रीराम फाइनेंस ,महिंद्रा ऐंड महिंद्रा, मारुति सुजुकी, एसबीआई लाइफ इंश्योरेंस आदि रहे। तथा दूसरी तरफ गिरने वालें शेयरों में टाइटन , एशियन पेंट, जेएसडब्ल्यू स्टील,ग्रासिम इंडस्ट्रीज रहे। 

सेक्टोरल इंडेक्स की बात की जाए तो ऑटो, एनर्जी, फार्मा, रियलिटी तथा पीएसयू बैंकों में खरीदारी देखने को मिलीं।

मार्केट एक्सपर्ट मोतीलाल ओसवाल से चंदन तापड़िया  के अनुसार निफ़्टी इस हफ्ते 300 अंकों के सीमित दायरे में कारोबार करते हुए नजर आया है। जिससे बाजार की कोई दिशा दिखाई नहीं दे रही है। पिछले तीन कारोबारी दिनों से इंडेक्स 23865 के स्तर को पार करने में असमर्थ रहा है। जबकि नीचे की तरफ 23600 के आसपास आकर सपोर्ट ले रहा है बुल्स और बीयर्स के बीच इस रास्साकसी के कारण डेली चार्ट पर कई डोजी कैंडल और इनसाइड बार्स का फार्मेशन हुआ है। जो और अनिर्णय की स्थिति को दर्शाता है।

क्रिसमस तथा नई साल की छुट्टियां होने से विदेशी संस्थागत निवेशकों के छुट्टी पर चले जाने बाजार में 6 जनवरी तक कोई बड़ा मूव आने का अनुमान नहीं है। बाजार के एक सीमित दायरे कारोबार करने का यह भी एक मुख्य कारण है।


Disclaimer : उपरोक्त जानकारी सिर्फ सूचना के लिए दी जा रही है। शेयर मार्केट में निवेश जोखिमों के अधीन है निवेश करने से पहले अपने वित्तीय सलाहकार से सलाह जरूर ले हम किसी भी प्रकार के निवेश की सलाह यहां नहीं देते हैं

मंगलवार, 24 दिसंबर 2024

भारतीय शेयर बाजार के लिए मिला-जुला रहा आज का सत्र सेंसेक्स,निफ्टी की फ्लैट क्लोजिंग

 Share market news update: ग्लोबल मार्केट में क्रिसमस की छुट्टियां होने के कारण भारतीय शेयर बाजार में आज के दिन मिला-जुला काम-काज देखने को मिला निफ़्टी तथा सेंसेक्स की फ्लैट क्लोजिंग के साथ मिड कैप स्माल कैप इंडेक्स एक सीमित दायरे कारोबार करते हुए नजर आए। आईए विस्तार से जानते हैं आज के मार्केट का हाल।


share market



Stock market news : भारतीय शेयर बाजार में आज एक सीमित दायरे में कामकाज होते हुए नजर आया । एक्सपर्ट की माने तो वैश्विक बाजार में क्रिसमस की छुट्टी होने के 5 से 6 जनवरी तक इसी तरह एक सीमित दायरे बाजार कारोबार कर सकता है। 

Sagility india के शेयर में खासी तेजी देखने को मिली। स्टॉक में पांच प्रतिशत का अपर सर्किट देखने को मिला जिससे शेर का मूल्य 2.33 रुपए बढ़कर 48.93 रूपए पर पहुंच गया। टाटा समूह के आईपीओ आने की खबर के बाद समूह के सभी शेयरों में जबरदस्ती की देखने को मिली। सबसे अधिक तेजी टाटा केमिकल्स में देखने को मिली जो 3.22 प्रतिशत तेजी के साथ 1,067 रुपए पर बंद हुआ।

ममता मशीनरी आईपीओ एलॉटमेंट भी आज की सुर्खियों में रहा। जो लगभग 195 गुना तक सब्सक्राइब हुआ था । तथा इसका जीएमपी 107 प्रतिशत पर ट्रेड कर रहा है। इसके साथ ही डैम कैपिटल आईपीओ एलॉटमेंट भी आज की सुर्खियों में शामिल रहा। जो लगभग 82 गुना सब्सक्राइब हुआ था तथा इसका जीएमपी 60% पर ट्रेड कर रहा है। ट्रांस रेल लाइटिंग आईपीओ बी लगभग 82 गुना सब्सक्राइब हुआ था जिसका जीएमपी लगभग 45% पर ट्रेड कर रहा है। 

निफ़्टी 25 अंक की गिरावट  के साथ 23,727 अंक पर बंद हुआ तथा सेंसेक्स लगभग 65 अंक की गिरावट के साथ 78,472 अंक पर बंद हुआ। निफ़्टी बैंक कि आज मंथली एक्सपायरी होने के कारण अधिक वोलैटिलिटी देखने को मिली जो 84 अंक फिसल कर 51,233 अंक पर बंद हुआ। निफ़्टी आईटी लगभग 160 अंक फिसल कर 43,668 अंक पर बंद हुआ। मिडकैप और स्मॉल कैप इंडेक्स हल्की तेजी के साथ बंद हुए।

लार्ज कैप में बढ़ने वाले पांच प्रमुख शेयर 

  1. इंटरग्लोब एवियशन लार्ज कैप में बढ़ने वाले शेयरों में पहले स्थान जो 3.88% तेजी के साथ 172 रुपए बढ़कर 4,612 रुपए पर बंद हुआ।
  2. गेल इंडिया 2.11% तेजी के साथ दूसरे स्थान पर रहा जो₹4 बढ़कर 198 रुपए पर बंद हुआ। 
  3. टाटा मोटर्स 1.92 प्रतिशत तेजी के साथ तीसरे स्थान पर रहा जो ₹14 बढ़कर 736 पर बंद हुआ।
  4. आइसीआइसीआइ प्रूडेंशियल 1.8 4% तेजी के साथ चौथे स्थान पर रहा जो ₹12 बढ़कर 661 रुपए पर बंद हुआ। 
  5. टीवीएस मोटर कंपनी 1.63% तेजी के साथ पांचवें स्थान पर रहा जो₹38 बढ़कर 2,427 रुपए पर बंद हुआ।
लार्ज कैप में गिरने वाले पांच प्रमुख शेयर 
  1. लोढ़ा डेवलपर्स लार्ज कैप में गिरने वाले शेयरों में पहले स्थान पर रहा जो 2.57% गिरावट के साथ₹37 गिरकर 1,403 रुपए पर बंद हुआ।
  2. सिमेंस 2.43 प्रतिशत गिरावट के साथ दूसरे स्थान पर रहा जो 165 रुपए गिरकर 6,654 रुपए पर बंद हुआ ।
  3. श्री सीमेंट 1.81% गिरावट के साथ तीसरे स्थान पर रहा जो 492 रुपए गिरकर 26,707 रुपए पर बंद हुआ।
  4. जेएसडब्ल्यू एनर्जी 1.7% गिरावट के साथ 11.6 रुपए गिरकर पांच चौथे स्थान पर रहा जो 648 रूपए पर बंद हुआ।
  5. पावर ग्रिड कॉर्पोरेशन 1.65% गिरावट के साथ पांचवें स्थान पर रहा जो लगभग ₹5 गिरकर₹310 पर बंद हुआ।


Disclaimer : उपरोक्त जानकारी सिर्फ सूचना के लिए दी जा रही है। शेयर मार्केट में निवेश जोखिमों के अधीन है निवेश करने से पहले अपने वित्तीय सलाहकार से सलाह जरूर ले हम किसी भी प्रकार के निवेश की सलाह यहां नहीं देते हैं|

Budget 2026 LIVE: मोबाइल सस्ता, सिगरेट महंगी – पूरी लिस्ट यहां

Budget 2026 LIVE: मोबाइल सस्ता, सिगरेट महंगी – पूरी लिस्ट यहां Union Budget 2026: आम आदमी के लिए क्या सस्ता हुआ और क्या महंगा? केंद्रीय बजट ...