मंगलवार, 24 दिसंबर 2024

भारतीय शेयर बाजार के लिए मिला-जुला रहा आज का सत्र सेंसेक्स,निफ्टी की फ्लैट क्लोजिंग

 Share market news update: ग्लोबल मार्केट में क्रिसमस की छुट्टियां होने के कारण भारतीय शेयर बाजार में आज के दिन मिला-जुला काम-काज देखने को मिला निफ़्टी तथा सेंसेक्स की फ्लैट क्लोजिंग के साथ मिड कैप स्माल कैप इंडेक्स एक सीमित दायरे कारोबार करते हुए नजर आए। आईए विस्तार से जानते हैं आज के मार्केट का हाल।


share market



Stock market news : भारतीय शेयर बाजार में आज एक सीमित दायरे में कामकाज होते हुए नजर आया । एक्सपर्ट की माने तो वैश्विक बाजार में क्रिसमस की छुट्टी होने के 5 से 6 जनवरी तक इसी तरह एक सीमित दायरे बाजार कारोबार कर सकता है। 

Sagility india के शेयर में खासी तेजी देखने को मिली। स्टॉक में पांच प्रतिशत का अपर सर्किट देखने को मिला जिससे शेर का मूल्य 2.33 रुपए बढ़कर 48.93 रूपए पर पहुंच गया। टाटा समूह के आईपीओ आने की खबर के बाद समूह के सभी शेयरों में जबरदस्ती की देखने को मिली। सबसे अधिक तेजी टाटा केमिकल्स में देखने को मिली जो 3.22 प्रतिशत तेजी के साथ 1,067 रुपए पर बंद हुआ।

ममता मशीनरी आईपीओ एलॉटमेंट भी आज की सुर्खियों में रहा। जो लगभग 195 गुना तक सब्सक्राइब हुआ था । तथा इसका जीएमपी 107 प्रतिशत पर ट्रेड कर रहा है। इसके साथ ही डैम कैपिटल आईपीओ एलॉटमेंट भी आज की सुर्खियों में शामिल रहा। जो लगभग 82 गुना सब्सक्राइब हुआ था तथा इसका जीएमपी 60% पर ट्रेड कर रहा है। ट्रांस रेल लाइटिंग आईपीओ बी लगभग 82 गुना सब्सक्राइब हुआ था जिसका जीएमपी लगभग 45% पर ट्रेड कर रहा है। 

निफ़्टी 25 अंक की गिरावट  के साथ 23,727 अंक पर बंद हुआ तथा सेंसेक्स लगभग 65 अंक की गिरावट के साथ 78,472 अंक पर बंद हुआ। निफ़्टी बैंक कि आज मंथली एक्सपायरी होने के कारण अधिक वोलैटिलिटी देखने को मिली जो 84 अंक फिसल कर 51,233 अंक पर बंद हुआ। निफ़्टी आईटी लगभग 160 अंक फिसल कर 43,668 अंक पर बंद हुआ। मिडकैप और स्मॉल कैप इंडेक्स हल्की तेजी के साथ बंद हुए।

लार्ज कैप में बढ़ने वाले पांच प्रमुख शेयर 

  1. इंटरग्लोब एवियशन लार्ज कैप में बढ़ने वाले शेयरों में पहले स्थान जो 3.88% तेजी के साथ 172 रुपए बढ़कर 4,612 रुपए पर बंद हुआ।
  2. गेल इंडिया 2.11% तेजी के साथ दूसरे स्थान पर रहा जो₹4 बढ़कर 198 रुपए पर बंद हुआ। 
  3. टाटा मोटर्स 1.92 प्रतिशत तेजी के साथ तीसरे स्थान पर रहा जो ₹14 बढ़कर 736 पर बंद हुआ।
  4. आइसीआइसीआइ प्रूडेंशियल 1.8 4% तेजी के साथ चौथे स्थान पर रहा जो ₹12 बढ़कर 661 रुपए पर बंद हुआ। 
  5. टीवीएस मोटर कंपनी 1.63% तेजी के साथ पांचवें स्थान पर रहा जो₹38 बढ़कर 2,427 रुपए पर बंद हुआ।
लार्ज कैप में गिरने वाले पांच प्रमुख शेयर 
  1. लोढ़ा डेवलपर्स लार्ज कैप में गिरने वाले शेयरों में पहले स्थान पर रहा जो 2.57% गिरावट के साथ₹37 गिरकर 1,403 रुपए पर बंद हुआ।
  2. सिमेंस 2.43 प्रतिशत गिरावट के साथ दूसरे स्थान पर रहा जो 165 रुपए गिरकर 6,654 रुपए पर बंद हुआ ।
  3. श्री सीमेंट 1.81% गिरावट के साथ तीसरे स्थान पर रहा जो 492 रुपए गिरकर 26,707 रुपए पर बंद हुआ।
  4. जेएसडब्ल्यू एनर्जी 1.7% गिरावट के साथ 11.6 रुपए गिरकर पांच चौथे स्थान पर रहा जो 648 रूपए पर बंद हुआ।
  5. पावर ग्रिड कॉर्पोरेशन 1.65% गिरावट के साथ पांचवें स्थान पर रहा जो लगभग ₹5 गिरकर₹310 पर बंद हुआ।


Disclaimer : उपरोक्त जानकारी सिर्फ सूचना के लिए दी जा रही है। शेयर मार्केट में निवेश जोखिमों के अधीन है निवेश करने से पहले अपने वित्तीय सलाहकार से सलाह जरूर ले हम किसी भी प्रकार के निवेश की सलाह यहां नहीं देते हैं|

सोमवार, 23 दिसंबर 2024

5 दिन की गिरावट के बाद मार्केट में तेजी सेंसेक्स, निफ्टी बढ़त के साथ बंद

 Share market news : कारोबारी हफ्ते के पहले दिन भारतीय शेयर बाजार में 5 दिन की गिरावट के बाद बाजार में आज तेजी रही सेंसेक्स तथा निफ़्टी बढ़त के साथ हुए बंद। आई विस्तार से जानते हैं आज के मार्केट का हाल।


share market




Stock market news update today: भारतीय शेयर बाजार में 5 दिन की गिरावट के बाद आज शानदार रिकवरी देखने को मिली निफ़्टी 165 अंक बढ़कर 23,753 अंक पर बंद हुआ तथा सेंसेक्स लगभग 500 अंक बढ़कर 78,540 अंक पर बंद हुआ। एचडीएफसी बैंक तथा आइसीआइसीआइ बैंक में शानदार तेजी के वजह से निफ़्टी बैंक में एक प्रतिशत से अधिक की तेजी देखने को मिली जिससे निफ़्टी बैंक 558 अंक बढ़कर 51,317 पर बंद हुआ।

स्मॉल कैप इंडेक्स मैं 330 अंक की गिरावट देखने को मिली जिससे इंडेक्स 54,817 अंक पर बंद हुआ। मेटल सेक्टर में भी तेजी देखने को मिली जिससे इंडेक्स लगभग 250 अंक बढ़कर 29,873 अंक पर बंद हुआ।

लार्ज कैप में बढ़ने वाले पांच प्रमुख शेयर 

  1. जिंदल स्टील और पावर लार्ज कैप में बढ़ाने वाले शेयरों में पहले स्थान पर रहा जो 3.6% वृद्धि के साथ₹32 रुपए बढ़कर 940 रुपए पर बंद हुआ। 
  2. बजाज होल्डिंग्स 3.4% वृद्धि के साथ दूसरे स्थान पर रहा जो 368 रुपए बढ़कर 11,115 रुपए पर बंद हुआ।
  3. लोढ़ा डेवलपर्स 2.8 प्रतिशत वृद्धि के साथ तीसरे स्थान पर रहा जो लगभग ₹40 बढ़कर 1440 रुपए पर बंद हुआ।
  4. भेल 2.4% तेजी के साथ चौथे स्थान पर रहा जो लगभग 5.65 रुपए बढ़कर 240.95 रूपए पर बंद हुआ।
  5. बैंक ऑफ़ बड़ौदा 2.35 प्रतिशत तेजी के साथ पांचवें स्थान पर रहा जो 5.66 रुपए बढ़कर 246.25 रूपए पर बंद हुआ।
लार्ज कैप में गिरने वाले पांच प्रमुख शेयर 
  1. जोमैटो लार्ज कैप में गिरने वाले शेयरों में पहले स्थान पर रहा जो 2.9 प्रतिशत गिरावट के साथ 8.15 गिरकर 273.95 रूपए पर बंद हुआ।
  2. आईसीआईसीआई लोंबार्ड 2.11% गिरावट के साथ दूसरे स्थान पर रहा जो ₹40 गिरकर 1,862 रुपए पर बंद हुआ।
  3. एलटीआई माइंड ट्री 1.61% गिरावट के साथ तीसरे स्थान पर रहा जो लगभग 94 रुपए गिरकर 5,730 रूपए पर बंद हुआ।
  4. हीरो मोटोकॉर्प 1.55% गिरावट के साथ चौथे स्थान पर रहा जो लगभग 67 रुपए गिरकर₹4,272 रुपए पर बंद हुआ।
  5. चोलामंडलम इन्वेस्टमेंट गिरावट के साथ पांचवें स्थान पर रहा जो लगभग 18 रुपए गिरकर 1,172 रुपए पर बंद हुआ।
Disclaimer : उपरोक्त जानकारी सिर्फ सूचना के लिए दी जा रही है। शेयर मार्केट में निवेश जोखिमों के अधीन है निवेश करने से पहले अपने वित्तीय सलाहकार से सलाह जरूर ले हम किसी भी प्रकार के निवेश की सलाह यहां नहीं देते हैं

Budget 2026 LIVE: मोबाइल सस्ता, सिगरेट महंगी – पूरी लिस्ट यहां

Budget 2026 LIVE: मोबाइल सस्ता, सिगरेट महंगी – पूरी लिस्ट यहां Union Budget 2026: आम आदमी के लिए क्या सस्ता हुआ और क्या महंगा? केंद्रीय बजट ...