मंगलवार, 17 दिसंबर 2024

कारोबारी हफ्ते के दूसरे दिन बाजार में मुनाफा वसूली सेंसेक्स, निफ्टी 1 % से ज्यादा गिर कर बंद, मिड कैप, स्माल कैप शेयरों में भी दबाव

  Share market news : भारतीय शेयर बाजार में आज मंगलवार के दिन जोरदार दबाव देखने को मिला निफ़्टी, सेंसेक्स में एक प्रतिशत से अधिक की गिरावट देखने को मिली। श्रीराम फाइनेंस, एलएनटी फाइनेंस, ब्लू स्टार जैसे शेयरों  में 4 से 5% तक की गिरावट देखने को मिली। भारती एयरटेल 2.84% गिरकर 1,615 रूपए पर बंद हुआ । आईए विस्तार से जानते हैं आज के मार्केट का हाल।

share market


Share market news update today in Hindi : आज मंगलवार के दिन शेयर मार्केट में सभी इंडेक्स लाल निसान में बंद हुए। सबसे अधिक गिरावट मेटल सेक्टर में देखने को मिली जो लगभग 1.77% गिरावट के साथ 555 अंक फिसल कर 30,883 अंक पर बंद हुआ। इसके बाद निफ़्टी बैंक में 1.4% की गिरावट देखने को मिली जो 745 अंक फिसल कर 52,834 अंक पर बंद हुआ। निफ़्टी 1.35 प्रतिशत गिरावट के साथ 332 अंक फिसल कर 24,336 पर बंद हुआ। सेंसेक्स 1.3 प्रतिशत गिरावट के साथ 1,064 अंक फिसल कर 80,684 अंक पर बंद हुआ।

स्मॉल कैप इंडेक्स लगभग 300 अंक फिसल कर 56,928 पर बंद हुआ। मिडकैप इंडेक्स 310 अंक की गिरावट के साथ 47,815 पर बंद हुआ। निफ़्टी ऑटो 1.57% गिरावट के साथ 372 अंक फिसल कर 23,417 पर बंद हुआ। कैपिटल गुड्स एक प्रतिशत से अधिक की गिरावट के साथ 747 अंक फिसल कर 72,597 अंक पर बंद हुआ। कंज्यूमर ड्युरेबल्स 1.27% गिरावट के साथ 850 अंक फिसल कर 66,323 अंक पर बंद हुआ 

सुजलॉन एनर्जी के शेयर में 4.8% की तेजी देखने को मिली जिससे शेयर 3.2 रूपए बढ़कर 69.56 रूपए पर बंद हुआ।फूड डिलीवरी पर जीएसटी को 28 से 5% करने के विचार को लेकर जोमैटो तथा स्विग्गी के शेयरों मे तेजी देखने को मिली जिससे जोमैटो के शेयर ₹300 के ऊपर ट्रेड करते हुए नजर आए। हालांकि बाद में 296.8 रुपए पर बंद हुए। पिरामल फार्मा में लगभग चार प्रतिशत की तेजी देखने को मिली जिससे शेयर 3.7 रूपए बढ़कर ₹260 पर बंद हुआ। रिलायंस इंडस्ट्रीज के शेयर में 1.8 प्रतिशत की गिरावट देखने को मिली जिससे शेयर ₹30 रूपए गिरकर 1,245 रूपए पर बंद हुआ। एचडीएफसी बैंक में 1.7% की गिरावट देखने को मिली जिससे शेयर लगभग 32 रुपए गिरकर 1,833 रूपए पर बंद हुआ। ओला इलेक्ट्रिक का शेयर 63 पैसे बढ़कर 97.43 रुपए पर बंद हुआ। वोडाफोन आइडिया तथा येस बैंक के शेयर में हल्की गिरावट देखने को मिली

लार्ज कैप में गिरने वाले पांच प्रमुख शेयर 

  1. लार्ज कैप में गिरने वाले शेयरों में श्रीराम फाइनेंस पहले स्थान पर रहा जो 5.12 प्रतिशत गिरावट के साथ ₹160 गिरकर 2,976 रुपए पर बंद हुआ।
  2. पिडीलाइट इंडस्ट्रीज 3.5 2% गिरावट के साथ दूसरे स्थान पर रहा जो 112 रुपए फिसल कर 3,081 रुपए पर बंद हुआ।
  3. ग्रासिम इंडस्ट्रीज 3.18% गिरावट के साथ ₹85 गिरकर 2,600 पर बंद हुआ 
  4. चोलामंडलम इन्वेस्टमेंट तीन प्रतिशत गिरावट के साथ₹38 गिरकर 1,246 पर बंद हुआ।
  5. यूनियन बैंक ऑफ़ इंडिया लगभग तीन प्रतिशत गिरावट के साथ 3.82 रुपए गिरकर 125 रुपए पर बंद हुआ। 
लार्ज कैप में बढ़ने वाले पांच प्रमुख शेयर 
  1. यूनाइटेड स्पिरिट लार्ज कैप में बढ़ाने वाले शेयरों में पहले स्थान पर रहा जो 2.9% तेजी के साथ ₹44 बढ़कर 1,563 रुपए पर बंद हुआ।
  2. बजाज होल्डिंग्स 2.24 प्रतिशत तेजी के साथ दूसरे स्थान पर रहा जो 246 रुपए बढ़कर 11,270 पर बंद हुआ।
  3. लोढ़ा डेवलपर्स 1.6% तेजी के साथ तीसरे स्थान पर रहा जो 23 रुपए बढ़कर 1,490 रुपए पर बंद हुआ।
  4. श्री सीमेंट 00.93% तेजी के साथ चौथे स्थान पर रहा जो 260 रुपए बढ़कर 28,352 रुपए पर बंद हुआ।
  5. जोमैटो 0.9% तेजी के साथ पांचवें स्थान पर रहा जो 2.65 बढ़कर 296.8 रुपए पर बंद हुआ।

Disclaimer : उपरोक्त जानकारी सिर्फ सूचना के लिए दी जा रही है। शेयर मार्केट में निवेश जोखिमों के अधीन है निवेश करने से पहले अपने वित्तीय सलाहकार से सलाह जरूर ले हम किसी भी प्रकार के निवेश की सलाह यहां नहीं देते हैं

सोमवार, 16 दिसंबर 2024

कारोबारी हफ्ते के पहले दिन भारतीय शेयर बाजार में दबाव निफ्टी व सेंसेक्स गिरावट के साथ बंद

 Share market news  भारतीय शेयर बाजार में आज दबाव देखने को मिला निफ़्टी तथा सेंसेक्स गिरावट के साथ हुए बंद। मेडिकल तथा स्मॉल कैप में तेजी देखने को मिली। पीसी ज्वेलर्स का स्टॉक 1:10 के अनुपात में बंटा जिसके कारण शेयर सुर्खियों में है आईए जानते हैं किन शेयरों में रही तेजी तथा किन शेयरों में गिरावट।


share market

 

Share market news update today in Hindi : भारतीय शेयर बाजार में कारोबारी हफ़्ते के पहले दिन दबाव के साथ शुरुआत होती दिखाई दी। निफ़्टी 100 अंक फिसल कर 24,668 पर बंद हुआ तथा सेंसेक्स 384 अंक गिरकर 81,748 अंक पर बंद हुआ निफ़्टी बैंक में दिन के निचले स्तर से अच्छी रिकवरी देखने को मिली जो दिन के निचले स्तर से चढ़कर 53,581 पर बंद हुआ। निफ़्टी आईटी 342 अंक फिसल कर 45,653 पर बंद हुआ। 

स्मॉल कैप इंडेक्स 270 अंक चढ़कर 57,227 अंक पर बंद हुआ तथा मिड कैप इंडेक्स में आज शानदार तेजी देखने को मिली जो लगभग 350 अंक चढ़कर 48,126 अंक पर बंद हुआ। निफ़्टी ऑटो 17 अंक बढ़त के साथ 23,790 पर बंद हुआ ।कैपिटल गुड्स 280 अंक चढ़कर 73,345 अंक पर बंद हुआ। कंज्यूमर ड्युरेबल्स 335 अंक चढ़कर 67,174 पर बंद हुआ। मेटल सेक्टर में 300 अंक की जोरदार गिरावट देखने को मिली जिससे इंडेक्स 31,438 पर बंद हुआ।

पीसी ज्वेलर्स का शेयर 1:10 के अनुपात मे स्प्लिट हुआ जिस कारण शेयर सुर्खियों में बना हुआ है। आज के शेयर 18 रुपए के आसपास ट्रेड कर रहा है। डिक्शन टेक के का वीवो मोबाइल के साथ क़रार होते स्टॉक में जोरदार तेजी देखी जा सकती है। आज शेयर में लगभग 5% की तेजी देखने मिली जो 870 रुपए बढ़कर 18,831 रुपए पर बंद हुआ। एचबीएल पावर के शेयर में आज 1.42% की गिरावट देखने को मिली जिससे शेयर ₹10 गिरकर 705 रुपए पर बंद हुआ जो अपने पिछले दिन के बंद से लगभग ₹10 ऊपर है। ओला इलेक्ट्रिक के शेयर में आज तीन प्रतिशत से अधिक की तेजी देखने को मिली जिससे शेयर ₹3 बढ़कर 96.80 रुपए पर बंद हुआ। येस बैंक के शेयर  में 16 पैसे की तेजी देखने को मिली जिससे शेयर 21.25 पर बंद हुआ। जोमैटो के शेयर में दो प्रतिशत सैनिक की तेजी देखने को मिली जिससे शेयर लगभग ₹6 बढ़कर 294.15 रुपए पर बंद हुआ। 


लार्ज कैप में बढ़ने वाले पांच प्रमुख शेयर 

  1. लोढ़ा डेवलपर्स लार्ज कैप में बढ़ने वाले शेयरों में पहले स्थान पर रहा जो 3.5% वृद्धि के साथ ₹50 बढ़कर 1,467 रुपए पर बंद हुआ।
  2. संवर्धन मदरसन 2.86 प्रतिशत वृद्धि के साथ दूसरे स्थान पर रहा जो 4.7 रुपए बढ़कर 168.81 रुपए पर बंद हुआ। 
  3. डीएलएफ 2.6 प्रतिशत वृद्धि के साथ तीसरे स्थान पर रहा जो ₹22 बढ़कर 893 रुपए पर बंद हुआ। 
  4. एबीबी इंडिया 2.43 प्रतिशत तेजी के साथ चौथे स्थान पर रहा जो 187 रुपए बढ़कर 7,890 रुपए पर बंद हुआ।
  5. जोमैटो 2 प्रतिशत की तेजी के साथ लगभग ₹6 बढ़कर 294 पर बंद हुआ। 
लार्ज कैप में गिरने वाले पांच प्रमुख शेयर 
  1. अदानी ग्रीन एनर्जी लार्ज कैप में गिरने वाले शेयरों में पहले स्थान पर रहा जो लगभग 2.5% गिरावट के साथ₹30 गिरकर 1,168 रुपए पर बंद हुआ।
  2. अदानी एनर्जी सॉल्यूशन 2.46 प्रतिशत गिरावट के साथ दूसरे स्थान पर रहा जो ₹20 गिरकर 811 रुपए पर बंद हुआ। 
  3. जिंदल स्टील एंड पावर 2.27 प्रतिशत गिरावट के साथ 22 रुपए गिरकर 976 रुपए पर बंद हुआ।
  4. टाइटन दो प्रतिशत गिरावट के साथ ₹70 गिरकर 3,438 रुपए पर बंद हुआ।
  5. चोलामंडलम इन्वेस्टमेंट प्रतिशत गिरावट के साथ पांचवें स्थान पर रहा जो 19 रुपए गिरकर 1,250 रुपए पर बंद हुआ।
Disclaimer : उपरोक्त जानकारी सिर्फ सूचना के लिए दी जा रही है। शेयर मार्केट में निवेश जोखिमों के अधीन है निवेश करने से पहले अपने वित्तीय सलाहकार से सलाह जरूर ले हम किसी भी प्रकार के निवेश की सलाह यहां नहीं देते हैं


Budget 2026 LIVE: मोबाइल सस्ता, सिगरेट महंगी – पूरी लिस्ट यहां

Budget 2026 LIVE: मोबाइल सस्ता, सिगरेट महंगी – पूरी लिस्ट यहां Union Budget 2026: आम आदमी के लिए क्या सस्ता हुआ और क्या महंगा? केंद्रीय बजट ...