सोमवार, 9 दिसंबर 2024

कारोबारी हफ्ते के पहले दिन सीमित दायरे में बाजार सेंसेक्स 200 अंक तथा निफ्टी 60 अंक फिसलकर बंद

 Share market news update : कारोबारी हफ्ते के पहले दिन बजार एक सीमित दायरे में ट्रेड करते हुए नजर आया। एफएमसीजी सेक्टर में आज काफी दबाव देखने को मिला। कैपिटल गुड्स में शानदार तेजी देखने को मिली । मिष्ठान फूड के शेयर में आज भी लोअर सर्किट देखने को मिला। ट्रिडेंट के शेयर में आज 10% तक की तेजी देखने को मिली। आई विस्तार से जानते हैं आज के मार्केट का हाल।

share market
एफएमसीजी सेक्टर में रही जोरदार गिरावट


Share market आज सोमवार के दिन भारतीय शेयर बाजार में एक सीमित दायरे कारोबार होता हुआ नजर आया इसके साथ ही कुछ शेयरों में काफी उतार-चढ़ाव देखने को मिला। कल्याण ज्वेलर्स के शेयर में आज 6% से अधिक कीतेजी देखने को मिलीं जिस शेयर 45 रुपए बढ़कर 775 पर पहुंच गया। इसी प्रकार जेके टायर के शेयर में लगभग 7% की तेजी देखने को मिलीं जिस शेयर ₹27 बढ़कर 420 रुपए पर पहुंच गया।F&O स्टॉक में कल्याण ज्वेलर्स , सुप्रीम इंडस्टरीज, डिलीवरी, एंजेल वन, कैम्प्स में 4 से 6% तक की तेजी देखने को मिली। इंजीनियर इंडिया के स्टॉक में 1.65% तक की तेजी देखी गई जिस शेर 3.37 रुपए बढ़कर 207.9 पर बंद हुआ। एंजेल वन के स्टॉक में चार प्रतिशत से अधिक की तेजी रही जिससे शेयर 132 रुपए बढ़कर₹3425 रुपए पर बंद हुआ। सिएट टायर के शेयर में 10% का उछाल देखने को मिला जिससे शेयर ₹320 बढ़कर₹3415 पर बंद हुआ। येस बैंक में आज 1.63% की तेजी देखने को मिली जिससे यह स्टॉक 35 पैसे बढ़ाकर 21.84 पर बंद हुआ। 

निफ्टी 50 58 अंक किशन कर 24,619 अंक पर बंद हुआ। बीएसई सेंसेक्स 200 अंक गिरकर 81,508 पर बंद हुआ ।बैंक निफ़्टी भी 100 अंक फिसल कर 53,407 पर बंद हुआ।

निफ़्टी आईटी 115 अंक बढ़कर 44,832 अंक पर बंद हुआ तथा स्मॉल कैप इंडेक्स 262 अंक चढ़कर 57,313 अंक पर बंद हुआ इसके साथ ही मिड कैप इंडेक्स 152 अंक चढ़कर 47,821 पर बंद हुआ। कैपिटल गुड्स एक प्रतिशत तेजी के साथ 787 अंक बढ़कर 53,601 अंक पर बंद हुआ। एफएमसीजी सेक्टर लगभग दो प्रतिशत गिरावट के साथ 408 अंक फिसल कर 20762 पर बंद हुआ 

लार्ज कैप में गिरने वाले पांच प्रमुख शेयर

  1. गोदरेज कंज्यूमर 8.71% गिरा साथ के साथ पहले स्थान पर रहा जो 107 रुपए फिसल कर 1127 रूपए पर बंद हुआ।
  2. टाटा कंज्यूमर 4.16% गिरावट के साथ दूसरे स्थान पर रहा जो₹40 फिसल कर 933 रुपए पर बंद हुआ। 
  3. हिंदुस्तान यूनिलीवर 3.34% गिरावट के साथ तीसरे स्थान पर रहा जो 83 रुपए फिसल कर₹2400 पर बंद हुआ। 
  4. डाबर इडिया 3.24% गिरावट के साथ चौथे स्थान पर रहा जो लगभग 17 रुपए फसल कर 5006 रुपए पर बंद हुआ। 
  5. देबीस लैब 2.8% गिरावट के साथ पांचवें स्थान पर रहा जो 171 रुपए गिरकर 5959 रुपए पर बंद हुआ।
लार्ज कैप में बढ़ने वाले पांच प्रमुख शेयर 
  1. बजाज होल्डिंग 4.18 प्रतिशत बढ़त के साथ पहले स्थान पर रहा जो 446 रुपए बढ़कर 11,122 रुपए पर बंद हुआ।
  2. एनएचपीसी 2.24% बढ़त  के साथ दूसरे स्थान पर रहा जो लगभग ₹2 बढ़कर 86.77 रुपए पर बंद हुआ।
  3. विप्रो 2.15% बढ़त के साथ तीसरे स्थान पर रहा जो 6.4 रुपए बढ़कर 303.75 पर बंद हुआ। 
  4. एलएनटी लगभग दो प्रतिशत भारत के साथ चौथे स्थान पर रहा जो₹80 बढ़कर 3,947 रूपए पर बंद हुआ।
  5. जिंदल स्टील एंड पावर लगभग दो प्रतिशत बढ़त   के साथ 18 रुपए बढ़कर 967 रुपए पर बंद हुआ।


Disclaimer : उपरोक्त जानकारी सिर्फ सूचना के लिए दी जा रही है। शेयर मार्केट में निवेश जोखिमों के अधीन है निवेश करने से पहले अपने वित्तीय सलाहकार से सलाह जरूर ले हम किसी भी प्रकार के निवेश की सलाह यहां नहीं देते हैं

रविवार, 8 दिसंबर 2024

विशाल मेगा मार्ट आईपीओ 11 दिसंबर को खुल रहा IPO चेक करें GMP तथा अन्य महत्वपूर्ण जानकारियां

 Vishal mega Mart IPO : अगर आप आईपीओ में निवेश करने का प्लान कर रहे हैं। तो यह खबर आपके लिए है। मैन बोर्ड कैटेगरी में सुपर मार्केट चैन चलने वाली कंपनी विशाल मेगा मार्ट आईपीओ का इंतजार सभी निवेशकों को बेसब्री से था। आई विस्तार से जानते हैं इस आईपीओ के बारे में 

VISHAL MEGA MART IPO


कंपनी के बारे में महत्वपूर्ण जानकारी 

जैसा कि हम सभी जानते है कि विशाल मेगा मार्ट एक सुपर मार्केट चैन चलने वाली कंपनी है। जिसमें किराने का सामान, इलेक्ट्रॉनिक और घरेलू आवश्यक वस्तुओं जैसे कपड़े, घरेलू सामान, यात्रा के समान ,रसोई के उपकरण, भोजन ,गैर खाद्य पदार्थ, आदि उपलब्ध रहते हैं। भारत के सभी छोटे बड़े शहरों में कंपनी के सुपरमार्ट देखने को मिल जाते हैं खासतौर से दिल्ली एनसीआर राजस्थान हरियाणा तथा उत्तर प्रदेश। कंपनी का मुख्यालय उद्योग विहार गुरुग्राम हरियाणा में है। कंपनी के 600 से ज्यादा स्टोर इंडिया में उपलब्ध है। कंपनी के सीईओ ललित अग्रवाल है जिन्होंने 2002 में कंपनी की स्थापना की थी। 

आईपीओ से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारियां 

विशाल मेगा मार्ट आईपीओ के जरिए 8000 करोड रुपए जुटाना चाहती है। जिसके तहत इस आईपीओ में 102.56 करोड़ शेयर ऑफर फॉर सेल के तहत जारी  किए जाएंगे। अर्थात आईपीओ से मिलने वाला कोई भी रुपया कंपनी के पास नहीं जाएगा। सारा पैसा प्रमोटरों को प्राप्त होगा । प्रमोटरों के पास अभी कंपनी का 96.46 प्रतिशत हिस्सा है आईपीओ के बाद यह 76.02% रह जाएगा।

महत्वपूर्ण तिथियां 

कंपनी का आईपीओ 11 दिसंबर से 13 दिसंबर तक खुला रहेगा।  एंकर निवेशक 10 दिसंबर को बोली लगा सकते हैं। आईपीओ का एलॉटमेंट सोमवार 16 दिसंबर को हो सकता है तथा शेयर की लिस्टिंग 18 दिसंबर बुधवार को हो सकती है।

लॉट साइज तथा आईपीओ स्ट्रक्चर 

विशाल मेगा मार्ट आईपीओ का प्राइस बैंड 74 रूपए से 78 रूपए प्रति शेयर निर्धारित किया गया है। आवेदन के लिए न्यूनतम लॉट साइज 190 शेयर निर्धारित किया गया है। जिसके लिए रिटेल निवेशकों को एक लॉट में निवेश करने के लिए कम से कम 14820 रूपए की आवश्यकता होगी। तथा अधिकतम 13 लॉट में निवेश कर सकते हैं जिसके लिए 192,660 की आवश्यकता होगी।

आईपीओ में रिटेल निवेशकों के लिए 35% हिस्सा आरक्षित किया गया है 50% हिस्सा क्वालिफाइड इंस्टीट्यूशनल वायर्स के लिए तथा 15% हिस्सा नॉन इंस्टीट्यूशन इन्वेस्टर्स के लिए तय किया गया है। 

वित्तीय जानकारी

 31 मार्च 2024 और 31 मार्च 2023 को समाप्त होने वाले वित्तीय वर्ष के बीच बिशाला मेगा मार्ट लिमिटेड के राजस्व में 17.41 प्रतिशत की वृद्धि हुई और कर के बाद लाभ में 43.78% की वृद्धि हुई

vishal mega  mart

अनुमानित लिस्टिंग गेन 

investogain.com के मुताबिक आज विशाल मेगा मार्ट आईपीओ का जीएमपी 25.6 4% पर ट्रेड कर रहा है। जिस हिसाब से शेयर ₹20 बढ़कर 98 रुपए पर लिस्ट होने का अनुमान है।



Disclaimer : उपरोक्त जानकारी सिर्फ सूचना के लिए दी जा रही है। शेयर मार्केट में निवेश जोखिमों के अधीन है निवेश करने से पहले अपने वित्तीय सलाहकार से सलाह जरूर ले हम किसी भी प्रकार के निवेश की सलाह यहां नहीं देते हैं|

Budget 2026 LIVE: मोबाइल सस्ता, सिगरेट महंगी – पूरी लिस्ट यहां

Budget 2026 LIVE: मोबाइल सस्ता, सिगरेट महंगी – पूरी लिस्ट यहां Union Budget 2026: आम आदमी के लिए क्या सस्ता हुआ और क्या महंगा? केंद्रीय बजट ...