शुक्रवार, 6 दिसंबर 2024

RBI क्रेडिट पॉलिसी के बाद सीमित दायरे में बाजार, सेंसेक्स, निफ़्टी हल्की गिरावट के साथ बंद

 Share market update : आरबीआई ने 6 दिसंबर को अपनी मॉनेटरी पॉलिसी में रेपो रेट में बदलाव नहीं किया। रेपो रेट  को 6.5 फ़ीसदी पर बरकरार रखा गया है। हालांकि आरबीआई ने कैश रिजर्व रेशियों में 50 बेसिस प्वाइंट की कमी की है । इससे बैंकिंग सिस्टम में लिक्विडिटी बढ़ेगी। तथा तीसरी तिमाही में स्थितियां बेहतर रहने की उम्मीद है। तीसरी तिमाही में जीडीपी ग्रोथ भी बेहतर रहने की उम्मीद है। रेपो रेट में  कमी नहीं होने से स्टॉक मार्केट में हल्की सी गिरावट देखने को। सेंसेक्स तथा निफ्टी लाल निशान में बंद हुए। आई विस्तार से जानते हैं आज के मार्केट का हाल। 



share market
मिष्ठान फूड के शेयर में लगा 20% का लोअर सर्किट



 Share market news : आज 6 दिसंबर को भारतीय शेयर बाजार एक सीमित दायरे में ट्रेड करता हुआ नज़र आया। हालांकि कुछ स्टॉक में जोरदार तेजी देखने को मिली जैसे वेदांता के शेयर में 6% से अधिक की तेजी देखने को मिली जिससे शेयर लगभग 30 रुपए बढ़कर₹501 पर बंद हुआ। न्यूज़ के चलते मिष्ठान फूड के शेयर में 20% का लोअर सर्किट लग गया । जिस शेयर ₹3 से अधिक की गिरावट के साथ ₹12.42  पर बंद हुआ। टाटा मोटर्स के शेयर में तीन प्रतिशत से अधिक की तेजी देखने को मिली जिससे शेयर ₹24 बढ़कर 816 रुपए पर बंद हुआ। ओला इलेक्ट्रिक के शेयर में 2.65 प्रतिशत की गिरावट देखने को मिली जिससे शेयर 2.61 रूपए गिरकर 95.91 रूपए पर बंद हुआ। येस बैंक तथा वोडाफोन आइडिया के शेयर में आज हल्की सी बढ़त देखने को मिली। जोमैटो के शेयर में आज भी तेजी देखने को मिली जिससे शेयर 303 रूपए पर बंद होने में कामयाब रहा।

सुजलॉन तथा जिओ फाइनेंस के शेयर में आज गिरावट देखने को मिली । भारत इलेक्ट्रिक लिमिटेड के शेयर में मामूली सी गिरावट देखने को मिली जिससे शेयर 313.75 रूपए पर बंद हुआ।

निफ्टी 50 30 अंक की गिरावट के साथ 24677 अंक पर बंद हुआ। बीएसई सेंसेक्स 56 अंक की गिरावट के साथ 81709 पर बंद हुआ तथा निफ़्टी बैंक में 94 इनकी गिरावट देखने को मिली जिससे इंडेक्स 53509 पर बंद हुआ। कंज्यूमर ड्यूरेबल में एक प्रतिशत से अधिक की तेजी देखी गई जो 754 अंक बढ़कर 65683 पर बंद हुआ। इसी प्रकार मेटल सेक्टर में भी 1.17% की तेजी देखने को मिली जो 367 अंक बढ़कर 31688 पर बंद हुआ।

स्मॉल कैप इंडेक्स में 342 अंक की तेजी देखने को मिली जिससे इंडेक्स 57050 पर बंद हुआ। स्मॉल कैप इंडेक्स में 169 अंक की तेजी देखी गई जिससे इंडेक्स 45669 पर बंद हुआ। निफ़्टी ऑटो में 224 अंक की तेजी देखी गई जिससे इंडेक्स 23960 अंक पर बंद हुआ तथा कैपिटल गुड्स में 200 अंक से अधिक की तेजी देखी गई जो 72814 अंक पर बंद हुआ।


Disclaimer : उपरोक्त जानकारी सिर्फ सूचना के लिए दी जा रही है। शेयर मार्केट में निवेश जोखिमों के अधीन है निवेश करने से पहले अपने वित्तीय सलाहकार से सलाह जरूर ले हम किसी भी प्रकार के निवेश की सलाह यहां नहीं देते हैं

गुरुवार, 5 दिसंबर 2024

वीकली एक्सपायरी के दिन बाजार में जोरदार तेजी लगातार 5 वें दिन बढ़त पर बंद हुआ मार्केट, सेंसेक्स में 800 अंको की तेजी

  Share market news update : भारतीय शेयर मार्केट में आज जोरदार जोरदार उठा पटक देखने को मिली। शेयर बाजार में दोपहर 12 के करीब तेज उछाल आई और सेंसेक्स अपने दिन के निचले स्तर से 1000 अंक उछल गया। दोपहर 2 बजे के करीब निफ़्टी 24650अंक से उछलकर 24850 पर पहुंच गया । आईटी शेयरों के साथ-साथ आइसीआइसीआइ बैंक तथा एचडीएफसी बैंक में जोरदार खरीददारी देखने को मिली आई विस्तार से जानते हैं आज के मार्केट का हाल 

share market
बीएसई लिमिटेड के शेयर में रही 13% से अधिक की जोरदार तेजी स्टॉक 5194 पर हुआ बंद।


 Share market news update in Hindi: शेयर बाजार में आज निफ़्टी की वीकली एक्सपायरी के दिन काफी उतार-चढ़ाव देखा गया। दिन में दोपहर 2:00 के करीब अचानक तेज उछाल आई और निफ़्टी अपने दिन के निचले स्तर से 500 अंक उछलकर 24850 पर पहुंच गया। निफ़्टी बैंक मैं भी जोरदार उछाल देखने को मिला जो अपने निचले स्तर से लगभग हजार अंक उछलकर 53850 तक पहुंच गया। आइसीआइसीआइ बैंक तथा एचडीएफसी बैंक में आज जोरदार खरीददारी देखने को मिली कोटकबैंक में भी एक प्रतिशत से अधिक की तेजी देखने को मिली। यूनियन बैंक में आज हल्की सी गिरावट देखने को मिली जो  0.53 रूपए गिरकर 127.8 रूपए पर बंद हुआ।

आईटी सेक्टर में भी आज तेजी देखने को मिली जिसमें। टीसीएस के शेयरों में 2.52 प्रतिशत की तेजी देखने को मिली जिससे शेयर की कीमत 4464 रुपए पर पहुंच गई इसके साथ ही इंफोसिस के शेयरों मे 2.41 प्रतिशत की तेजी देखने को मिली।

वोडाफोन आइडिया के शेयरों में आज 4% से अधिक की गिरावट देखने को मिली जो 0.34 रूपए गिरकर 8.08 रूपए पर बंद हुआ। येस बैंक के शेयर में हल्का दबाव देखने को मिला जो 0.06 रुपए गिरकर 21.17 पर बंद हुआ। ओला इलेक्ट्रिक के शेयर हल्की बढ़त के साथ 98.52 रूपए पर बंद हुए। जोमैटो के शेयरों में लगभग पांच प्रतिशत का उछाल देखने को 299.35 रूपए पर बंद हुए। सुजलॉन एनर्जी के शेयर में मामूली सी बढ़त देखने को मिली जो लगभग 0.54 रूपए बढ़कर 68.26 रूपए पर बंद हुआ।

लगातार 2 महीने तक भारतीय शेयर बाजार से पैसा निकालने के बाद अब विदेशी संस्थागत निवेशक एक बार फिर से वापस लौटते हुए दिखाई देते हुए नजर आ रहे हैं। इससे भी निवेशकों का सेंटीमेंट बेहतर हुआ है।

एनएसडीएल के आंकड़ों के अनुसार विदेशी निवेशकों ने अक्टूबर माह में 94,017 करोड रुपए और नवंबर में 21,612 करोड रुपए की शुद्ध बिकवाली की थी। तथा दिसंबर महीने में अभी तक दो और तीन दिसंबर को भारतीय शेयर बाजार में 13,000 करोड रुपए से अधिक का निवेश किया है तथा 4 दिसंबर को 1,797 करोड रुपए का निवेश किया है।

निफ़्टी आईटी में आज लगभग दो प्रतिशत की तेजी देखने को मिली जो 857 अंक की वृद्धि के साथ 44,806 अंक पर बंद हुआ। निफ्टी 50, 240 अंक बढ़कर 24,708 पर बंद होने में कामयाब रहा । 809 अंक वृद्धि के सेंसेक्स 81,765 अंक पर बंद हुआ। निफ़्टी बैंक 336 अंक बढ़कर 53,603 पर बंद हुआ।

लार्ज कैप में बढ़ने वाले पांच प्रमुख शेयर 

  1. जोमैटो 4.58 प्रतिशत तेजी के साथ पहले स्थान पर रहा जो 13 रुपए बढ़कर 299.35 पर बंद हुआ। 
  2. बोस 2.81% तेजी के साथ दूसरे स्थान पर रहा जो 988 रुपए बढ़कर 36,169 रुपए पर बंद हुआ।
  3. संवर्धन मदरसन 2.78 प्रतिशत तेज़ी के तीसरे स्थान पर रहा जो 4.52 रुपए बढ़कर 167 रुपए पर बंद हुआ।
  4. टीसीएस 2.5 2 प्रतिशत तेजी के साथ चौथे स्थान  पर रहा। जो 109 रुपए बढ़कर 4,464 रुपए पर बंद हुआ।
  5. जेएसडब्ल्यू एनर्जी 2.43 प्रतिशत तेजी के साथ पांचवें स्थान पर रहा जो ₹15 बढ़कर 664 रुपए पर बंद हुआ। 
लार्ज कैप में गिरने वाले पांच प्रमुख शेयर 

  1.  श्री सीमेंट 2.9 प्रतिशत गिरावट के साथ पहले स्थान पर रहा जो 795  रूपए गिरकर 26,608 रुपए पर बंद हुआ।
  2. डीबीस़ लैब 2.56% गिरावट के साथ दूसरे स्थान पर रहा जो 160 रुपए गिरकर 6,096  रूपए पर बंद हुआ।
  3. अदानी ग्रीन एनर्जी 2.4 8 प्रतिशत गिरावट के साथ तीसरे स्थान पर रहा जो ₹31 गिरकर 1,229  रूपए पर बंद हुआ।
  4. ABB INDIA 2.29% गिरावट के साथ चौथे स्थान पर रहा जो 175 रुपए गिरकर 7,488 रुपए पर बंद हुआ।
  5. एसबीआई लाइफ इंश्योरेंस 1.43 प्रतिशत गिरावट के साथ पांचवें स्थान पर रहा जो ₹20 गिरकर 1,431 रुपए पर बंद हुआ।


Disclaimer : उपरोक्त जानकारी सिर्फ सूचना के लिए दी जा रही है। शेयर मार्केट में निवेश जोखिमों के अधीन है निवेश करने से पहले अपने वित्तीय सलाहकार से सलाह जरूर ले हम किसी भी प्रकार के निवेश की सलाह यहां नहीं देते हैं|

Budget 2026 LIVE: मोबाइल सस्ता, सिगरेट महंगी – पूरी लिस्ट यहां

Budget 2026 LIVE: मोबाइल सस्ता, सिगरेट महंगी – पूरी लिस्ट यहां Union Budget 2026: आम आदमी के लिए क्या सस्ता हुआ और क्या महंगा? केंद्रीय बजट ...