मंगलवार, 26 नवंबर 2024

2 दिन की तेजी के बाद आज मिला-जुला रहा बाजार, निफ़्टी, निफ़्टी बैंक की फ्लैट क्लोजिंग

 Share market update today: भारतीय शेयर बाजार में 2 दिन की तेजी के बाद आज बाजार सीमित दायरे में ट्रेड करते हुए नजर आए। आई विस्तार से जानते हैं आज के मार्केट का हाल 

share market


Share market news update today: भारतीय शेयर मार्केट के लिए आज का दिन मिला जुला रहा। बाजार एक सीमित दायरे में ट्रेड करते हुए नजर आए निफ्टी 50 27 अंक की गिरावट के साथ 24194 अंक पर बंद हुआ। तथा बीएसई सेंसेक्स 100 अंक फिसल कर 80000 के पार बंद होने में कामयाब रहा। निफ़्टी बैंक 16 अंक की गिरावट के साथ 52191 अंक पर बंद हुआ।

निफ़्टी आईटी में आज एक प्रतिशत से अधिक की तेजी देखने को मिली जो 468 अंक की वृद्धि के साथ 44085 पर बंद होने में कामयाब रहा। स्मॉल कैप सेक्टर में भी 334 अंक की तेजी देखी गई जो 53923 अंक पर बंद हुआ। मिडकैप इंडेक्स वे 40 अंक की वृद्धि के साथ 458 00 पर बंद होने में कामयाब रहा। 

निफ़्टी ऑटो में एक प्रतिशत से अधिक गिरावट देखने को मिली जो 300  अंक से अधिक की गिरावट के साथ 23413 अंक पर बंद हुआ। कैपिटल गुड्स में भी 74 अंक की गिरावट देखने को मिली जो 69547 अंक पर बंद हुआ। कंज्यूमर ड्युरेबल्स 61 अंक की गिरावट के साथ 62588 अंक पर बंद हुआ। 

एफएमसीजी सेक्टर 120 अंक की तेजी के साथ 21107 अंक पर बंद हुआ। हेल्थ केयर सेक्टर में 256 अंक की गिरावट देखने को मिली जो 43128 अंक पर बंद हुआ। मेटल सेक्टर में 176 अंक की तेजी देखने को मिली जो 30453 अंक पर बंद हुआ।

लार्ज कैप में बढ़ने वाले पांच प्रमुख शेयर 

  1. माइक्रोटेक देव लार्ज कैप में बढ़ने वाले शेयरों में पहले स्थान पर रहा जो लगभग 4 प्रतिशत की तेजी के साथ 48 रूपए बढ़कर 1276 रुपए पर बंद हुआ। 
  2. श्रीराम फाइनेंस लार्ज कैप में बढ़ने वाले शेयरों में दूसरे स्थान पर रहा जो 3.34 प्रतिशत की तेजी के साथ 98 रुपए बढ़कर 3046 रूपए पर बंद हुआ।
  3. जोमैटो लार्ज कैप में बढ़ने वाले शेयरों में तीसरे स्थान पर रहा जो 2.5% तेजी के साथ 6.8 रुपए बढ़कर 280 रुपए पर बंद हुआ।
  4. ब्रिटानिया इंडस्ट्रीज लार्ज कैप में बढ़ने वाले शेयरों में चौथे स्थान पर रहा जो 2.24% तेजी के साथ 109 रुपए बढ़कर 5013 रुपए पर बंद हुआ ।
  5. वरुण बेवरेज लार्ज कैप में बढ़ने वाले शेयरों में पांचवें स्थान पर रहा जो 2.19% तेजी के साथ 13 रुपए बढ़कर 614 रूपए पर बंद हुआ।
लार्ज कैप में गिरने वाले पांच प्रमुख शेयर 
  1. अदानी ग्रीन एनर्जी लार्ज कैप में गिरने वाले शेयरों में पहले स्थान पर रहा जो 7.25 प्रतिशत गिरावट के साथ₹70 गिरकर 898 रूपए पर बंद हुआ 
  2. अदानी एंटरप्राइजेज 4.74 प्रतिशत गिरावट के साथ₹107 गिरकर 2150 रुपए परबंद हुआ 
  3. अदानी एनर्जी सॉल्यूशन लगभग चार प्रतिशत गिरावट के साथ 24 रूपए गिरकर 600 रूपए पर बंद हुआ।
  4. अदानी टोटल गैस लार्ज कैप में गिरने वाले शेयरों में चौथे स्थान पर रहा जो लगभग 3.49 प्रतिशत गिरावट के साथ ₹21 गिरकर 580 रुपए पर बंद हुआ। 
  5. अदानी पोर्ट लार्ज कैप में गिरने वालें शेयरों में पांचवें स्थान पर रहा जो 3.25 प्रतिशत गिरावट के साथ 38 रूपए गिरकर 1128 रूपए पर बंद हुआ।



Disclaimer : उपरोक्त जानकारी सिर्फ सूचना के लिए दी जा रही है। शेयर मार्केट में निवेश जोखिमों के अधीन है निवेश करने से पहले अपने वित्तीय सलाहकार से सलाह जरूर ले हम किसी भी प्रकार के निवेश की सलाह यहां नहीं देते हैं|

सोमवार, 25 नवंबर 2024

महाराष्ट्र इलेक्शन का शेयर बाजार में दिखा असर सेंसेक्स, निफ्टी में शानदार तेजी, मिडकैप ,स्मालकैप में भी उछाल

 Share market news update: भारतीय शेयर बाजार में आज शानदार तेजी देखने को मिली। शेयर मार्केट एक्सपर्ट के अनुसार महाराष्ट्र में चुनाव परिणाम अनुमान के मुताबिक रहे जिस कारण शेयर बाजार में भारी उछाल देखने को मिला। शेयर मार्केट में आज सभी सेक्टरों में जोरदार तेजी देखने को मिली आईए विस्तार से जानते हैं आज के मार्केट का हाल।

share market


Share market news update today in Hindi: महाराष्ट्र में हुए चुनावों में महायुति की बंपर जीत का जश्न आज भारतीय शेयर बाजार में देखने को मिला। निफ्टी 50 तथा बीएसई सेंसेक्स सहित सभी इंडेक्सों में शानदार तेजी देखने को मिलीं 

निफ्टी 50, 1.32 प्रतिशत तेजी के साथ 314 अंक की वृद्धि के साथ 24221 अंक पर बंद हुआ तथा बीएसई सेंसेक्स 1.25 प्रतिशत तेजी के साथ लगभग 1000 अंक की बढ़त के साथ 80110 अंक पर बंद हुआ। निफ़्टी बैंक में 2 प्रतिशत से अधिक की तेजी देखने को मिली जो 1072 अंक वृद्धि के साथ 52207 पर बंद हुआ निफ़्टी बैंक में इस तेजी का मुख्य   कारण एचडीएफसी बैंक रहा जिसने आज अपना लाइफ टाइम हाय 1803 रुपए को टच किया, हालांकि बाद में लगभग 20 रूपए गिरावट के  1784 पर बंद हुआ।

निफ़्टी आईटी में भी मामूली वृद्धि देखने को मिली जो 286 अंक की वृद्धि के साथ 43618 अंक पर बंद हुआ। स्मॉल कैप इंडेक्स 1.8 6% वृद्धि के साथ 976 अंक की वृद्धि के साथ 53590 पर बंद हुआ। मिडकैप इंडेक्स में भी 1.6 1 प्रतिशत की तेजी देखने को मिली जो 725 अंक बढ़कर 45753 अंक पर बंद हुआ। निफ़्टी ऑटो 162 अंक की वृद्धि के साथ 23 716 अंक पर बंद हुआ। कैपिटल गुड्स में मैं आज शानदार तेजी देखने को मिली जो 3.27 प्रतिशत वृद्धि के साथ 2204 अंक बढ़कर 69622 पर बंद हुआ। 

कंज्यूमर ड्युरेबल्स मैं एक प्रतिशत की तेजी देखने को मिलीं जो 618 अंक की वृद्धि के साथ 62650 पर बंद हुआ। एफएमसीजी सेक्टर में भी प्रतिशत की तेजी देखने को मिली जो 208 अंक की वृद्धि के साथ 20987 अंक पर बंद  हुआ। हेल्थ केयर सेक्टर पल लगभग 1 प्रतिशत तेजी के साथ 415 अंक बढ़कर 43385 पर बंद हुआ। मेटल सेक्टर 60 अंक की तेजी देखने को मिली जो 30278 अंक परबंद हुआ।

लार्ज कैप में बढ़ने वाले पांच प्रमुख शेयर 

  1. सिमेंस में आज शानदार तेजी देखने को मिली जो 7.29 प्रतिशत तेजी के साथ लार्ज कैप में बढ़ने वाले शेयरों में पहले स्थान पर रहा जो ₹500 बढ़कर 7348 रुपए पर बंद हुआ। 
  2. ए बीबी इंडिया लार्ज कैप में बढ़ने वाले शेयरों में दूसरे स्थान पर रहा जिसमें 5.14 प्रतिशत तेजी देखने को मिली जो 355 रुपए बढ़कर 7260 रूपए पर बंद हुआ।
  3. ओएनजीसी लार्ज कैप में बढ़ने वाले शेयरों में तीसरे स्थान पर रहा जो 5% वृद्धि के साथ ₹12.30  बढ़कर 257.9 रुपए पर बंद हुआ। 
  4. बैंक ऑफ़ बड़ौदा लार्ज कैप में बढ़ने वाले शेयरों में चौथे स्थान पर रहा जो 4.7 प्रतिशत तेजी के साथ ₹11 बढ़कर 247 रुपए पर बंद हुआ। 
  5. हिंदुस्तान एयरोनॉटिकल लिमिटेड लार्ज कैप में बढ़ने वालें शेयरों में पांचवें स्थान पर रहा जो 4.34 प्रतिशत तेजी के साथ 178 रुपए बढ़कर 4290 रुपए पर बंद हुआ।
लार्ज कैप में गिरने वाले पांच प्रमुख शेयर 
  1. अदानी ग्रीन एनर्जी लार्ज कैप में गिरने वाले शेयरों में पहले स्थान पर रहा जो 7.89 % गिरावट के साथ 83 रुपए गिरकर 968 रुपए पर बंद हुआ।
  2. अदानी एनर्जी सॉल्यूशन लार्ज कैप में गिरने वाले शेयरों  मे दूसरे स्थान पर रहा जो 3.66 प्रतिशत गिरावट के साथ₹23 गिरकर 625 रुपए पर बंद हुआ। 
  3. अदानी पावर लार्ज कैप में गिरने वाले शेयरों में तीसरे स्थान पर रहे जो तीन प्रतिशत गिरावट के साथ 13 रूपए गिरकर 446 पर बंद हुआ।
  4. वरुण बेवरेज लार्ज कैप में गिरने वाले शेयरों मे चौथे स्थान पर रहा जो लगभग 2.5% गिरावट के साथ ₹15 गिर कर 601 रुपए पर बंद हुआ। 
  5. जेएसडब्ल्यू स्टील लार्ज कैप में गिरने वाले शेयरों में पांचवें स्थान पर रहा जो 2.46 प्रतिशत गिरावट के साथ ₹24 गिरकर 953 रुपए पर बंद हुआ


Disclaimer : उपरोक्त जानकारी सिर्फ सूचना के लिए दी जा रही है। शेयर मार्केट में निवेश जोखिमों के अधीन है निवेश करने से पहले अपने वित्तीय सलाहकार से सलाह जरूर ले हम किसी भी प्रकार के निवेश की सलाह यहां नहीं देते हैं|

Budget 2026 LIVE: मोबाइल सस्ता, सिगरेट महंगी – पूरी लिस्ट यहां

Budget 2026 LIVE: मोबाइल सस्ता, सिगरेट महंगी – पूरी लिस्ट यहां Union Budget 2026: आम आदमी के लिए क्या सस्ता हुआ और क्या महंगा? केंद्रीय बजट ...