शुक्रवार, 22 नवंबर 2024

शेयर बाजार में जोरदार रिकवरी सेंसेक्स, निफ़्टी बढ़त के साथ हुए बंद

 Share market news: हफ्ते के आखिरी कारोबारी सत्र में जोरदार रिकवरी देखने को मिली, सभी सेक्टरों में जोरदार तेज़ी देखी गई। सबसे अधिक तेजी निफ़्टी आईटी में देखी गई जो 3.29 प्रतिशत वृद्धि के साथ 1380 अंक की बढ़कर के साथ 43332 अंक पर बंद हुआ। सेंसेक्स ,निफ़्टी में भी जोरदार तेजी देखने को आई विस्तार से जानते हैं आज के मार्केट का हाल 

share market


 Share market news update today in Hindi: भारतीय शेयर बाजार में आज सत्र के आखिरी कारोबारी दिन शुक्रवार को सभी सेक्टरों में जोरदार तेजी देखने को मिली। निफ़्टी 2.39 प्रतिशत तेजी के साथ 558 अंक की बढ़त के साथ 23907 पर बंद हुआ। बीएसई सेंसेक्स मैं भी जोरदार तेजी देखी गई जो 2.54 प्रतिशत वृद्धि के साथ 1961 अंक की बढ़त के साथ 79117 अंक पर बंद हुआ।

निफ़्टी बैंक में 1.51 प्रतिशत तेजी देखने को मिली 762 अंक बढ़कर 51135 पर बंद हुआ। स्मॉल कैप इंडेक्स में भी लगभग एक प्रतिशत की तेजी देखने को मिली जो 471 अंक की वृद्धि के साथ 52612पर बंद हुआ। मिडकैप इंडेक्स 1.26 प्रतिशत वृद्धि के साथ 561 अंक बढ़कर 45029 पर बंद हुआ।

निफ़्टी ऑटो में भी तेजी देखने को मिली जो 1.76 प्रतिशत वृद्धि के साथ 408 अंक बढ़कर 23554 पर बंद हुआ। कैपिटल गुड्स में शानदार तेजी देखने को मिली जो 2.36 प्रतिशत तेजी के साथ 1554 अंक बढ़कर 67417 अंक पर बंद हुआ। 

मेटल सेक्टर में 1.65% की तेजी देखने को मिली जो लगभग 490 अंक की बढ़त के साथ 30215 पर बंद हुआ। एफएमसीजी सेक्टर में 2% से अधिक तेजी देखने को मिली जो 443 अंक की वृद्धि के साथ 20780 पर बंद हुआ। कंज्यूमर ड्युरेबल्स मैं भी दो प्रतिशत से अधिक तेजी देखी गई जो 1316 अंक बढ़कर 62 हजार 30 पर बंद हुआ। 


लार्ज कैप में बढ़ाने वाले पांच प्रमुख शेयर 

  1. इन्फो एज लार्ज कैप में बढ़ने वाले शेयरों में पहले स्थान पर जो 6.4 5 प्रतिशत वृद्धि के साथ 484 रूपए बढ़कर 8000 पर बंद हुआ 
  2. पावर फाइनेंस कॉरपोरेशन लार्ज कैप में बढ़ने वाले शेयरों में दूसरे स्थान पर रहा जो 5.4 3 प्रतिशत वृद्धि के साथ ₹24 बढ़कर 477 रूपए पर बंद हुआ।
  3. स्टेट बैंक ऑफ़ इंडिया लार्ज कैप में बढ़ने वाले शेयरों में  तीसरे स्थान पर जो लगभग 4.5 2% तेजी के साथ ₹35 बढ़कर 816 रुपए पर बंद हुआ। 
  4. टीसीएस लार्ज कैप में बढ़ने वाले शेयरों में चौथे स्थान पर रहा। जिसमें 4.22% की तेजी देखी गई तथा 171 रुपए बढ़कर 4244 रूपए पर बंद हुआ ।
  5. टाइटन लगभग 4 प्रतिशत तेजी के साथ पांचवें स्थान पर रहा जो ₹130 बढ़कर ₹3308 रुपए पर बंद हुआ।
लार्ज कैप में गिरने वाले पांच प्रमुख शेयर 

  1. अदानी गैस एनर्जी लार्ज कैप में गिरने वाले शेयरों में पहले स्थान पर रहा जो 8% से अधिक गिरावट के साथ 94 रूपए गिरकर 1051 रुपए पर बंद हुआ।
  2. अदानी एनर्जी सॉल्यूशन लार्ज कैप में गिरने वाले शेयरों में दूसरे स्थान पर रहा जो लगभग 7 प्रतिशत गिरावट के साथ 48 रूपए गिरकर 648 रूपए पर बंद हुआ।
  3. अदानी पावर लार्ज कैप में गिरने वाले शेयरों में तीसरे स्थान पर रहा जो 3.3 प्रतिशत गिरावट के साथ 15 रूपए गिरकर 460 रूपए पर बंद हुआ।
  4. बरूण बेवरेज लार्ज कैप में गिरने वाले शेयरों में चौथे स्थान पर रहा जो 1.65 प्रतिशत गिरावट के साथ 10 रूपए गिरकर 616 रूपए पर बंद हुआ।
  5. जेएसडब्ल्यू एनर्जी लार्ज कैप में गिरने वाले शेयरों में पांचवें स्थान पर रहा जो 1.47 प्रतिशत गिरावट के साथ 10 रूपए गिरकर 688 रूपए पर बंद हुआ।


Disclaimer : उपरोक्त जानकारी सिर्फ सूचना के लिए दी जा रही है। शेयर मार्केट में निवेश जोखिमों के अधीन है निवेश करने से पहले अपने वित्तीय सलाहकार से सलाह जरूर ले हम किसी भी प्रकार के निवेश की सलाह यहां नहीं देते हैं|

बुधवार, 20 नवंबर 2024

क्रिप्टो बाजार में जबरदस्त उछाल बिटकॉइन ने बनाया नया रिकॉर्ड ,भाव $ 100000 पार ,देखें कब तक पहुंच सकता है $1.05 लाख पर

 Bitcoin at $100000:बिटकॉइन, दुनिया की सबसे लोकप्रिय क्रिप्टोकरेंसी, ने एक बार फिर नया रिकॉर्ड स्थापित किया है। इसकी कीमत $100,000 को पार कर चुकी है, बहुत जल्द ही भाव$105000 पर पहुंच सकता है । यह उछाल प्रमुख आर्थिक और नीतिगत कारणों से प्रेरित है, जिससे निवेशकों का भरोसा बढ़ा है।

bitcoin
बिटकॉइन में  जबरदस्त उछाल भाव  $100000  पार 


बिटकॉइन ने छुआ नया शिखर : क्रिप्टो करेंसी में बिटकॉइन मार्केट कैप के हिसाब से नंबर एक कॉइन है। क्रिप्टोकरे़सी का कल मार्केट कैप coingecko.com के अनुसार इस समय $3.82 ट्रिलियन है जिसमें से अकेले बिटकॉइन का मार्केट कप $2 ट्रिलियन है। अमेरिकी राष्ट्रपति चुनाव में डोनाल्ड ट्रंप ने क्रिप्टो इंडस्ट्रीज से संबंधित कई वादे किए थे। डोनाल्ड के जितने के बाद क्रिप्टो इंडस्ट्रीज को उनसे काफी उम्मीदें बढ़ गई है जिस कारण बिटकॉइन समेत तमाम क्रिप्टो कोइ़स के भाव में उछाल देखने को मिल रहा है। 

क्रिप्टो एक्सपर्ट की माने तो बहुत जल्द ही बिटकॉइन$105000 के भाव को छू सकता है। बिटकॉइन में 24 घंटे में 2.5% की वृद्धि देखने को मिली है। तथा 7 दिनों मे बिटकॉइन के भाव में 5.1 प्रतिशत की तेजी देखने। बिटकॉइन के साथ साथ अन्य क्रिप्टोकरे़सी मैं भी तेजी देखने को मिल रही है। पिछले साल 22 नवंबर को बिटकॉइन का प्राइस $38505 था।

बढ़त के प्रमुख कारण 

  1. अनुकूल नीतियां: अमेरिका में हाल ही के चुनावों के बाद डोनाल्ड ट्रंप की क्रिप्टो-समर्थक नीतियों ने बिटकॉइन की कीमत में तेजी लाई है। उन्होंने अमेरिका को "क्रिप्टो कैपिटल" बनाने का वादा किया है।
  2. ETF लॉन्च का प्रभाव: इस साल बिटकॉइन एक्सचेंज-ट्रेडेड फंड (ETFs) के लॉन्च से निवेशकों को बिटकॉइन में निवेश करने का आसान तरीका मिला।
  3. फेडरल रिजर्व के फैसले: अमेरिकी फेडरल रिजर्व ने हाल ही में ब्याज दरों में कटौती की, जिससे बिटकॉइन और अन्य डिजिटल संपत्तियों में निवेश का आकर्षण बढ़ा।
  4. स्थानीय निवेशकों का उत्साह: भारत समेत कई देशों के निवेशकों ने बिटकॉइन को वैकल्पिक संपत्ति के रूप में अपनाया है, जिससे इसकी मांग बढ़ी है।

भविष्य की संभावनाएं

  • विशेषज्ञों का कहना है कि बिटकॉइन $105,000 के स्तर को भी पार कर सकता है।
  • इसकी तुलना अक्सर सोने से की जाती है, लेकिन बिटकॉइन का सीमित आपूर्ति वाला मॉडल इसे और अधिक मूल्यवान बनाता है।

Disclaimer : उपरोक्त जानकारी सिर्फ सूचना के लिए दी जा रही है। क्रिप्टो मार्केट में निवेश जोखिमों के अधीन है निवेश करने से पहले अपने वित्तीय सलाहकार से सलाह जरूर ले हम किसी भी प्रकार के निवेश की सलाह यहां नहीं देते हैं|

                

Budget 2026 LIVE: मोबाइल सस्ता, सिगरेट महंगी – पूरी लिस्ट यहां

Budget 2026 LIVE: मोबाइल सस्ता, सिगरेट महंगी – पूरी लिस्ट यहां Union Budget 2026: आम आदमी के लिए क्या सस्ता हुआ और क्या महंगा? केंद्रीय बजट ...