मंगलवार, 19 नवंबर 2024

शुरुआती तेजी के बाद ऊपरी स्तर से फिसला बाजार निफ्टी 65 अंक तथा सेंसेक्स 240 अंक बढ़कर हुए बंद

 Share market news today: भारतीय शेयर बाजार में आज चारों तरफ खरीदारी देखने को मिली, मेटल सेक्टर को सभी सेक्टर हरे निशान में बंद होने में कामयाब रहे। निफ़्टी ऑटो में आज सबसे ज्यादा तेजी देखने को मिली जो लगभग 1.2 प्रतिशत वृद्धि के साथ 273 अंक बढ़कर 23317 अंक पर बंद हुआ। आईए विस्तार से जानते हैं आज के बाजार का हाल।

share mareket
दिन के उच्चतम स्तर से फिसला बाजार 



शुरुआती तेजी के बाद ऊपरी स्तर से फिसला बाजार। सेंसेक्स निफ़्टी ऊपरी स्तर से फिसलकर बंद हुए। अंतिम के 30 मिनट में बाजार में पूरी बढ़त गवाई सेंसेक्स 105 अंक बढ़त के साथ 77445 अंक पर बंद हुआ जो दिन के अपने उच्चतम स्तर से लगभग 870 अंक गिरकर बंद हुआ। निफ्टी 50, 65 अंक की बढ़त के साथ 23518 अंक पर बंद हुआ जो अपने दिन के उच्चतम स्तर से लगभग 260 अंक गिरकर बंद हुआ।

निफ़्टी बैंक 260 अंक की वृद्धि के साथ 50626 अंक पर बंद हुआ जो अपने दिन के उच्चतम स्तर से लगभग 300 अंक गिरकर बंद हुआ। कल की गिरावट के बाद निफ़्टी आईटी में आज शानदार रिकवरी देखने को मिली जो 340 अंक की वृद्धि के साथ 41750 अंक पर बंद हुआ।

स्मॉल कैप इंडेक्स 470 अंक की बढ़त के साथ 52490 अंक पर बंद हुआ। मिड कैप इंडेक्स 417 अंक की वृद्धि के साथ 44630 पर बंद हुआ। कैपिटल गुड्स में भी आज तेजी देखने को  मिली जो 260 अंक की वृद्धि के साथ 66327 अंक पर बंद हुआ। कंज्यूमर ड्युरेबल्स में लगभग 1 प्रतिशत की तेजी देखने को मिली जो 610 अंक की वृद्धि के साथ 60899 अंक पर बंद हुआ।

एफएमसीजी सेक्टर सपाट बंद होने में कामयाब रहा जो 24 अंक की हल्की वृद्धि के 200616 अंक पर बंद हुआ। हेल्थ केयर सेक्टर 280 अंक की वृद्धि के साथ 42400 अंक पर बंद हुआ। मेटल सेक्टर में आज गिरावट देखने को मिली जो 271 अंक की गिरावट के साथ 29788 अंक पर बंद हुआ। 


लार्ज कैप में बढ़ने वाले पांच प्रमुख शेयर 

  1. आपार इंडस्ट्रीज लार्ज कैप में बढ़ने वाले शेयरों में पहले स्थान पर रहा जो लगभग 7.5 प्रतिशत वृद्धि के साथ 658 रुपए बढ़कर 9480 रुपए पर बंद हुआ। 
  2. त्रिवेणी टरबाइन लार्ज कैप में बढ़ने वाले शेयरों में दूसरे स्थान पर रहा जो 7 प्रतिशत वृद्धि के साथ 45 रूपए बढ़कर 691 रूपए पर बंद हुआ।
  3. जी एंटरटेनमेंट लार्ज कैप में बढ़ने वाले शेयरों में तीसरे स्थान पर रहा जो 6.2 प्रतिशत वृद्धि के साथ 7 रूपए बढ़कर 122 रुपए पर बंद हुआ ।
  4. डाटा पैटर्न लार्ज कैप में बढ़ने वाले शेयरों में पांचवें स्थान पर रहा जो 5.9 5 प्रतिशत वृद्धि के साथ 128 रुपए बढ़कर 2291 पर बंद हुआ। 
  5. एमसीएक्स लार्ज कैप में बढ़ने वाले शेयरों में पांचवें स्थान पर रहा जो 3.33 प्रतिशत वृद्धि के साथ 197 रुपए बढ़कर 6106 रुपए पर बंद हुआ।
लार्ज कैप में गिरने वाले पांच प्रमुख शेयर 

  1. ज्योति लैब्स लार्ज कैप में गिरने वाले शेयरों में पहले स्थान पर रहा जो लगभग 2.73 प्रतिशत गिरावट के साथ ₹11 गिरकर 404 रुपए पर बंद हुआ। 
  2. आरबीएल बैंक लार्ज कैप में गिरने वाले शेयरों में दूसरे स्थान पर रहा जो 1.4 प्रतिशत गिरावट के साथ 2.2 रुपए गिरकर 156 रुपए पर बंद हुआ। 
  3. स्वां एनर्जी लार्ज कैप में गिरने वाले शेयरों में तीसरे स्थान पर रहा जो 1.12 प्रतिशत गिरावट के साथ 6 रूपए गिरकर 539 रूपए पर बंद हुआ।
  4. केईसी इंटरनेशनल लार्ज कैप में गिरने वाले शेरों में चौथे स्थान पर रहा जो 1.11% गिरावट के साथ ₹11 गिरकर 994 रूपए पर बंद हुआ।
  5. सोनाटा साफ्टवेयर लार्ज कैप में गिरने वाले शहरों में पांचवें स्थान पर रहा जो 1.1 प्रतिशत गिरावट के साथ ₹6 गिरकर 547 रूपए पर बंद हुआ।

Disclaimer : उपरोक्त जानकारी सिर्फ सूचना के लिए दी जा रही है। शेयर मार्केट में निवेश जोखिमों के अधीन है निवेश करने से पहले अपने वित्तीय सलाहकार से सलाह जरूर ले हम किसी भी प्रकार के निवेश की सलाह यहां नहीं देते हैं|

                

सोमवार, 18 नवंबर 2024

निफ़्टी आईटी में भारी बिकवाली, मेटल सेक्टर के शेयर चमके

  Share market news update : भारतीय शेयर मार्केट में कारोबारी हफ्ते के पहले दिन बाजार में बिकवाली देखने को मिली। निफ़्टी आईटी में सबसे ज्यादा दबाव देखने को मिला, मेटल सेक्टर में आज चमक देखने को मिली। आई विस्तार से जानते हैं आज के मार्केट का हाल।

SHARE Market
निफ़्टी आईटी में लगभग 1000 अंक की गिरावट

Share market news today in Hindi: कारोबारी हफ्ते के पहले दिन भारतीय शेयर बजार मैं बिकवाली देखने को मिली, निफ़्टी आईटी में सबसे ज्यादा दबाव देखने को मिला जो लगभग 2.32 प्रतिशत गिरावट के साथ 984 अंक फिसल कर 41406 पर बंद हुआ। 

निफ्टी 50 लगभग 80 अंक फिसल कर 23453 पर बंद हुआ। बीएसई सेंसेक्स 241 अंक की गिरावट के साथ 77339 पर बंद हुआ। निफ़्टी बैंक में आज मामूली बढ़त देखने को मिली जो लगभग 185 अंक की वृद्धि के साथ 50 363 अंक पर बंद हुआ।

स्मॉल कैप इंडेक्स 359 अंक की गिरावट के साथ 52022 पर बंद हुआ। मिडकैप इंडेक्स भी 76 अंक की गिरावट के साथ 44213 पर बंद हुआ। निफ़्टी ऑटो में आज हल्की सी बढ़त देखने को मिली जो लगभग 130 अंक बढ़कर 23043 पर बंद हुआ।

कंज्यूमर ड्युरेबल्स 174 अंक की वृद्धि के साथ 60289 पर बंद हुआ। कैपिटल गुड्स में भी 41 अंक की तेजी देखने को मिली जो 66076 पर बंद हुआ। एफएमसीजी सेक्टर 134 अंक बढ़कर 20592 पर बंद हुआ तथा मेटल सेक्टर मैं आज भारी तेजी देखने को मिली जो 2 प्रतिशत से अधिक की वृद्धि के साथ 630 अंक बढ़कर 30059 पर बंद हुआ। हेल्थ केयर सेक्टर में 390 अंक की गिरावट देखने को मिली जो 42118 पर बंद हुआ। 


लार्ज कैप में बढ़ने वाले पांच प्रमुख शेयर 

  1.  वरुण बेवरेज लार्ज कैप में बढ़ने वाले शेयरों में पहले स्थान पर रहा जो लगभग 6 प्रतिशत वृद्धि के साथ 34 रूपए बढ़कर 609 रूपए रुपए पर बंद हुआ।
  2. हिंडाल्को लार्ज कैप में बढ़ने वालें शेयरों में दूसरे स्थान पर रहा जो 3.78 प्रतिशत वृद्धि के साथ 23 रूपए बढ़कर 651 रूपए पर बंद हुआ ।
  3. वेदांता लार्ज कैप में बढ़ने वाले शेयरों मे तीसरे स्थान पर रहा जो 3.25 प्रतिशत वृद्धि के साथ ₹14 बढ़कर 447 रुपए पर बंद हुआ। 
  4. चोलामंडलम इन्वेस्टमेंट लार्ज कैप में बढ़ने वाले शेयरों में चौथे स्थान पर रहा जो लगभग 3 प्रतिशत वृद्धि के साथ₹37 बढ़कर 1242 पर बंद हुआ।
  5. हीरो मोटोकॉर्प लार्ज कैप में बढ़ने वाले शेयरों में पांचवें स्थान पर रहा जो 2.8 प्रतिशत वृद्धि के साथ 129 रुपए बढ़कर ₹4733 रुपए पर बंद हुआ।
लार्ज कैप में गिरने वाले पांच प्रमुख शेयर 
  1. अदानी पावर लार्ज कैप में गिरने वाले शेयरों में पहले स्थान जो लगभग चार प्रतिशत गिरावट के साथ 22 रूपए गिरकर 526 रूपए पर बंद हुआ।
  2. टीसीएस लार्ज कैप में गिरने वालें शेयरों में दूसरे स्थान पर रहा जो लगभग तीन प्रतिशत गिरावट के साथ 126 अंक फिसल कर 4019 रुपए  पर बंद हुआ।
  3. बीपीसीएल लार्ज कैप में गिरने वाले शेयरों में तीसरे स्थान पर रहा जो लगभग 3 प्रतिशत गिरावट के साथ ₹9 गिरकर 289 रुपए पर बंद हुआ। 
  4. इंफोसिस लार्ज कैप में गिरने वाले शेयरों में चौथे स्थान पर रहा जो 2.85 प्रतिशत गिरावट के साथ ₹53 गिरकर 1811 रुपए पर बंद हुआ। 
  5. डॉ रेड्डी'एस लैब लार्ज कैप में गिरने वाले शेयरों में पांचवें स्थान पर रहा जो 2.7 प्रतिशत गिरावट के साथ₹33 गिरकर 1193 पर बंद हुआ।



Disclaimer : उपरोक्त जानकारी सिर्फ सूचना के लिए दी जा रही है। शेयर मार्केट में निवेश जोखिमों के अधीन है निवेश करने से पहले अपने वित्तीय सलाहकार से सलाह जरूर ले हम किसी भी प्रकार के निवेश की सलाह यहां नहीं देते हैं|

                


Budget 2026 LIVE: मोबाइल सस्ता, सिगरेट महंगी – पूरी लिस्ट यहां

Budget 2026 LIVE: मोबाइल सस्ता, सिगरेट महंगी – पूरी लिस्ट यहां Union Budget 2026: आम आदमी के लिए क्या सस्ता हुआ और क्या महंगा? केंद्रीय बजट ...