मंगलवार, 12 नवंबर 2024

बाजार में बिकवाली जारी सेंसेक्स ,निफ़्टी लगातार चौथे दिन गिरावट पर बंद

 Share market news today : भारतीय शेयर बाजार में आज मंगलवार को चारों तरफ बिकवाली देखने को मिली, निफ़्टी आईटी को छोड़कर बाकी के सभी सेक्टर लाल निशान में बंद हुए। आई विस्तार से जानते हैं आज के मार्केट का हाल।

share market
ऑटो ,PSE, मेटल सेक्टर में बिकवाली एनर्जी बैंकिंग इंफ्रा शेयरों पर दबाव


Share market news update today in Hindi: आज भारतीय शेयर बाजार में चारों तरफ बिकवाली देखने को मिलीं, निफ़्टी तथा सेंसेक्स लगातार चौथे दिन गिरावट के साथ बंद हुए। निफ़्टी लगभग 1 प्रतिशत गिरावट के साथ 257 अंक फिसल कर 23883 अंक पर बंद हुआ तथा बीएसई सेंसेक्स भी एक प्रतिशत गिरावट के साथ 820 फिसल कर 78675 अंक पर बंद हुआ। 

निफ़्टी बैंक में आज गिरावट ज्यादा देखने को मिली जो 1.39 प्रतिशत गिरावट के साथ 718 अंक फिसल कर 51157 अंक पर बंद हुआ। निफ़्टी बैंक की गिरावट में एचडीएफसी बैंक, स्टेट बैंक ऑफ़ इंडिया व कोटक बैंक का योगदान सबसे अधिक रहा।

स्मॉल कैप सेक्टर 1.26% गिरावट के साथ 681 अंक फिसल कर 53604 अंक पर बंद हुआ तथा मिड कैप सेक्टर भी लगभग एक प्रतिशत गिरावट के साथ 446 अंक फिसल कर 45268 अंक पर बंद हुआ।

निफ़्टी ऑटो मैं भी लगभग 2 प्रतिशत की गिरावट देखने को मिली जो लगभग 460 अंक फिसल कर 23270 अंक पर बंद हुआ। कैपिटल गुड्स में दो प्रतिशत से ज्यादा की गिरावट देखने को मिली जो लगभग 1500 अंक फिसल कर 67767 अंक पर बंद हुआ। कंज्यूमर ड्यूरेबल भी 758 अंक फिसल कर 6072 अंक पर बंद हुआ।

एफएमसीजी सेक्टर में भी 340 अंक की गिरावट देखने को मिलीं जो 20876 अंक पर बंद हुआ। हेल्थकेयर सेक्टर 262 अंक टूटकर 43200 पर बंद हुआ। निफ़्टी मेटल भी लगभग 1.5% की गिरावट देखने को मिली जो 465 अंक फिसल कर 30218 अंक पर बंद हुआ। 


लार्ज कैप में गिरने वाले पांच प्रमुख शेयर 

  1. लार्ज कैप में गिरने वाले शेयरों में ब्रिटानिया इंडस्ट्रीज पहले स्थान पर रहा जो 7.5 प्रतिशत गिरावट के साथ 407 रुपए गिरकर 5027 रुपए पर बंद हुआ। ब्रिटानिया इंडस्ट्रीज कल भी 5% से अधिक गिरा था। 
  2. संवर्धन मदरसन लार्ज कैप में गिरने वालें शेयरों में दूसरे स्थान पर रहा जो 5 प्रतिशत गिरावट के साथ 8 रूपए गिरकर 166 रुपए पर बंद हुआ।
  3. बोस लार्ज कैप में गिरने वाले शेयरों में तीसरे स्थान पर रहा जो 4.9% गिरावट के साथ 1712 रुपए गिरकर 33278 रुपए पर बंद हुआ। 
  4. हिंदुस्तान एयरोनॉटिकल लिमिटेड लार्ज कैप में गिरने वालें शेयरों में चौथे स्थान पर रहा जो 4.5 प्रतिशत गिरावट के साथ₹200 गिरकर 4243 रुपए पर बंद हुआ। 
  5. गेल इंडिया लार्ज कैप में गिरने वाले शेयरों में पांचवें स्थान पर रहा जो 4.33 प्रतिशत गिरावट के साथ ₹8 गिरकर 194 रुपए पर बंद हुआ।
लार्ज कैप में बढ़ने वाले पांच प्रमुख शेयर 

  1. माइक्रोटेक देव लार्ज कप में बढ़ने वाले शेयरों में पहले स्थान पर रहा जो 4.5 प्रतिशत बढ़त के साथ 53 रुपए बढ़कर₹1240 पर बंद हुआ। 
  2. जेएसडब्ल्यू एनर्जी लार्ज कैप में बढ़ने वाले शेयरों में दूसरे स्थान पर रहा जो 1.46 प्रतिशत वृद्धि के साथ ₹10 बढ़कर₹750 पर बंद हुआ। 
  3. जोमैटो लार्ज कैप में बढ़ने वाले शेयरों में तीसरे स्थान पर रहा जो लगभग एक प्रतिशत वृद्धि के साथ 2.37 रूपए बढ़कर 260 रुपए पर बंद हुआ। 
  4. ट्रेंट लार्ज कैप में बढ़ने वाले शेयरों में चौथे स्थान पर रहा जो 0.74 प्रतिशत वृद्धि के साथ 48 रुपए बढ़कर 6528 रुपए प्रबंध हुआ। 
  5. एलटी आइ माइंड ट्री  लार्ज कैप में बढ़ने वाले शेयरों में पांचवें स्थान पर रहा जो 0.51 प्रतिशत वृद्धि के साथ ₹30 बढ़कर 65 रुपए पर बंद हुआ ।


Disclaimer : उपरोक्त जानकारी सिर्फ सूचना के लिए दी जा रही है। शेयर मार्केट में निवेश जोखिमों के अधीन है निवेश करने से पहले अपने वित्तीय सलाहकार से सलाह जरूर ले हम किसी भी प्रकार के निवेश की सलाह यहां नहीं देते हैं|


सोमवार, 11 नवंबर 2024

कारोबारी हफ्ते के पहले दिन बाजार में उतार चढ़ाव सेंसेक्स निफ्टी की फ्लैट क्लोजिंग

 Share market news today: कारोबारी हफ्ते के पहले दिन भारतीय शेयर बाजार में उतार-चढ़ाव देखने को मिला जहां एक तरफ निफ़्टी बस सेंसेक्स में फ्लैट क्लोजिंग देखने को मिली तो दूसरी तरफ मिड कैप में स्मॉल कैप में गिरावट देखने को मिली आई विस्तार से जानते हैं आज के बाजार का हाल 

share market
मिड कैप व स्मॉल कैप में बिकवाली जारी 


Share market news update today in Hindi: आज सोमवार के दिन भारतीय शेयर बाजार के लिए मिला-जुला रहा जहां एक तरफ निफ़्टी आईटी व निफ़्टी बैंक में बढ़त देखने को मिली तो दूसरी तरफ मिड कैप  व स्मॉल कैप में गिरावट देखने को मिली।

निफ्टी 50 लगभग फ्लैट क्लोजिंग के साथ बंद हुआ तथा बीएसई सेंसेक्स भी अपने पिछले बंद के आसपास बंद हुआ। निफ़्टी बैंक 315 अंक बढ़कर 51876 अंक पर बंद हुआ। तथा निफ़्टी आईटी में आज जोरदार तेजी देखने को मिली जो 540 अंक बढ़कर 42590 अंक पर बंद हुआ। 

स्मॉल कैप सेक्टर में आज भारी बिकवाली देखने को मिली जो 527 अंक गिरकर 542 86 अंक पर बंद हुआ मिड कैप सेक्टर भी 364 अंक गिरकर 45715 अंक पर बंद हुआ। निफ़्टी ऑटो 75 अंक गिरावट के साथ 23729 अंक पर बंद हुआ। 

कैपिटल गुड्स 231 अंक गिरकर 69247 अंक पर बंद हुआ। तथा कंज्यूमर ड्युरेबल्स 217 अंक फिसल कर 61431 अंक पर बंद हुआ एफएमसीजी सेक्टर लगभग 200 अंक गिरकर 21216 अंक पर बंद हुआ ।हेल्थकेयर सेक्टर में भी आज जबरदस्त गिरावट देखने को मिली जो 585 अंक फिसल कर 43464 अंक पर बंद हुआ। निफ़्टी मेटल भी 300 अंक फिसल कर 30683 अंक पर बंद हुआ


लार्ज कैप में बढ़ने वाले पांच प्रमुख शेयर

  1. लार्ज कैप में बढ़ने वाले शेयरों में पावर फाइनेंस कॉरपोरेशन पहले स्थान पर रहा जो 7.22 प्रतिशत बढ़त के साथ₹32 बढ़कर 481 रुपए पर बंद हुआ। 
  2. पावर ग्रिड कॉर्पोरेशन लार्ज कैप में बढ़ने वाले शेयरों में दूसरे स्थान पर जो 4.2 8 प्रतिशत बढ़त के साथ 13 रुपए बढ़कर 329 रुपए पर बंद हुआ ।
  3. जोमैटो लार्ज कैप में बढ़ने वाले शेयरों में तीसरे स्थान पर रहा जो लगभग 4 प्रतिशत बढ़त के साथ₹10 बढ़कर 258 रुपए पर बंद हुआ।
  4. इन्फो एज इंडिया लार्ज कैप में बढ़ने वाले शेयरों में चौथे स्थान पर रहा जो 3.88 प्रतिशत बढ़त के साथ 296 बढ़कर 7951 रुपए पर बंद हुआ।
  5. जेएसडब्ल्यू एनर्जी लार्ज कैप में बढ़ने वाले शेयरों में पांचवें स्थान पर रहा जो 3.8 2% बढ़त के साथ₹27 बढ़कर 339 रूपए पर बंद हुआ।

लार्ज कैप में गिरने वाले पांच प्रमुख शेयर 

  1. एशियन पेंट लार्ज कैप में गिरने वाले शेयरों में पहले स्थान पर रहा जो लगभग 8 प्रतिशत गिरावट के साथ 226 रुपए गिरकर 2543 रूपए पर बंद हुआ।
  2. ब्रिटानिया इंडस्ट्रीज लार्ज कैप में गिरने वाले शेयरों में दूसरे स्थान पर जो 5.44 प्रतिशत गिरावट के साथ 312 रुपए गिरकर 5443 पर बंद हुआ। 
  3. अदानी एनर्जी सॉल्यूशन लार्ज कैप में गिरने वालें शेयरों में तीसरे स्थान पर रहा जो 3.66 प्रतिशत गिरावट के साथ₹34 गिरकर 901 रुपए पर बंद हुआ। 
  4. अपोलो हॉस्पिटल 3.58 प्रतिशत गिरावट के साथ चौथे स्थान पर रहा। जो 265 रुपए गिरकर 7155 रुपए पर बंद हुआ। 
  5. अदानी ग्रीन एनर्जी लार्ज कैप में गिरने वाले शेयरों में पांचवें स्थान पर रहा जो 2.57 प्रतिशत गिरावट के साथ 41 रुपए गिरकर 1557 रुपए पर बंद हुआ।

Disclaimer : उपरोक्त जानकारी सिर्फ सूचना के लिए दी जा रही है। शेयर मार्केट में निवेश जोखिमों के अधीन है निवेश करने से पहले अपने वित्तीय सलाहकार से सलाह जरूर ले हम किसी भी प्रकार के निवेश की सलाह यहां नहीं देते हैं|


Budget 2026 LIVE: मोबाइल सस्ता, सिगरेट महंगी – पूरी लिस्ट यहां

Budget 2026 LIVE: मोबाइल सस्ता, सिगरेट महंगी – पूरी लिस्ट यहां Union Budget 2026: आम आदमी के लिए क्या सस्ता हुआ और क्या महंगा? केंद्रीय बजट ...