शनिवार, 9 नवंबर 2024

Blackbuck IPO आईपीओ के लिए प्राइस बैंड तय,13 नवंबर से लगा सकेंगे पैसे

 Blackbuck IPO  कंपनी आईपीओ के जरिए 1114.72 करोड रुपए जुटाना चहती है। कंपनी का आईपीओ 13 नवंबर बुधवार को खुलेगा तथा आईपीओ के बंद होने की तिथि सोमवार 18 नवंबर है। लिए आईपीओ से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारियां जानते हैं। 

blackbuck ipo
कंपनी आईपीओ के जरिए 114 करोड रुपए जुटाना चाहती है जिसकी लस्टिंग 21 नवंबर को होगी



 कंपनी के बारे में जानकारी 

जिंका लॉजिस्टिक्स ट्रक ऑपरेटर्स लिए भारत का सबसे बड़ा डिजिटल प्लेटफॉर्म है। कंपनी को ब्लैकबक नाम से भी जाना जाता है। कंपनी की स्थापना 2015 में हुई थी। जिंका  का प्लेटफार्म डिजिटल पेमेंट, फ्लीट मैनजमेंट, लोड मैचिंग के लिए सॉल्यूशंस उपलब्ध कराता है। वर्ष 2024 में देश में 963,345 ट्रक ऑपरेटर ने प्लेटफार्म के माध्यम से अपना व्यवसाय संचालित किया जो सभी भारतीय ट्रक ऑपरेटर का 27.5 2 प्रतिशत है। कंपनी के प्रमोटर्स राजीव कुमार नायडू याबाजी, चाणक्य हृदय और रामसुब्रमण्यम ,बालसुब्रमण्यम है।

आईपीओ से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारियां 

आईपीओ के जरिए कंपनी 11 14.72 करोड रुपए जुटाना चाहती है। जिसके तहत कल 40,832,320 शेयर जारी किए जाएंगे। जिनमें से 550 करोड़ रुपए के 20,146,520 शेयर फ्रेश इश्यू के तौर पर जारी किए जाएंगे बाकी के 564.72 करोड रुपए के 20,685,800 शेयर ऑफर फॉर सेल के तहत जारी किए जाएंगे।

महत्वपूर्ण तिथियां 

आईपीओ 13 नवंबर बुधवार को खुलेगा तथा आईपीओ बंद होने की तिथि सोमवार 18 नवंबर को है। एंकर निवेशक 12 नवंबर को गोली लगा सकेंगे। 

शेयर का आवंटन मंगलवार 19 नवंबर को होगा । 21 नवंबर गुरुवार को शेयर की लिस्टिंग होगी। 

लॉट साइज तथा आईपीओ स्ट्रक्चर 

ब्लैकबक कंपनी के आईपीओ का प्राइस बैंड 259 से 273 रुपए प्रति शेयर तय किया गया है। एक लॉट के लिए 54 शेयरों को निर्धारित किया गया है। अर्थात रिटेल निवेशक को एक लॉट  के लिए कम से कम 14742 रुपए का निवेश करना होगा। तथा अधिकतम 13 लौट के लिए 191646 का निवेश कर सकते हैं। 

आईपीओ में 75 फिसदी  हिस्सा क्वालिफाइड इंस्टीट्यूशनल बायर्स लिए 15 फ़ीसदी हिस्सा नॉन इंस्टीट्यूशन इन्वेस्टर्स के लिए तथा बाकी का 10 फ़ीसदी हिस्सा रिटेल निवेशकों के लिए आरक्षित किया गया है।

वित्तीय जानकारी

अवधि समाप्त30 जून 202431 मार्च 202431 मार्च 202331 मार्च 2022
संपत्ति629.41654.32654.25899.68
आय98.33316.51195.09156.13
कर के बाद लाभ32.38-193.95-290.50-284.56
निवल मूल्य344.98311.29352.66585.08
भंडार और अधिशेष339.07311.0366.55377.58
कुल उधार161.01173.74165.84199.00
राशि ₹ करोड़ में

IPO का उद्देश्य और फंड का उपयोग

IPO से प्राप्त होने वाले फंड का इस्तेमाल मुख्य रूप से तीन उद्देश्यों के लिए किया जाएगा:

  1. सेल्स और मार्केटिंग - कंपनी 200 करोड़ रुपये का निवेश अपनी मार्केटिंग क्षमताओं को बढ़ाने के लिए करेगी।
  2. फाइनेंशियल सर्विसेस का विस्तार - ब्लैकबक अपनी NBFC शाखा को मजबूत करने के लिए 140 करोड़ रुपये का उपयोग करेगी।
  3. प्रोडक्ट डेवलपमेंट - नई तकनीक और प्रोडक्ट में 75 करोड़ रुपये का निवेश किया जाएगा, जिससे ट्रक ऑपरेटरों के लिए और भी उपयोगी सुविधाएं जोड़ी जा सकेंगी।
अनुमानित लिस्टिंग गेन 
 investorgain.com के मुताबिक कंपनी का शेयर  आज 9 नवम्बर को लगभग 9 प्रतिशत जीएमपी पर ट्रेड कर रहा है। जो कंपनी के दिए हुए शेयर के उच्चतम प्राइस 273 रुपए से ₹24 अधिक है इस हिसाब से कंपनी का शेयर 297 रुपए पर लिस्ट होने  का अनुमान  है।


Disclaimer : उपरोक्त जानकारी सिर्फ सूचना के लिए दी जा रही है। शेयर मार्केट में निवेश जोखिमों के अधीन है निवेश करने से पहले अपने वित्तीय सलाहकार से सलाह जरूर ले हम किसी भी प्रकार के निवेश की सलाह यहां नहीं देते हैं|


 

शुक्रवार, 8 नवंबर 2024

Share market कारोबारी हफ्ते के आखिरी दिन बाजार में दबाव निफ्टी गिरावट के साथ बंद

 Share market news today: भारतीय शेयर बाजार में आज कारोबारी हफ्ते के आखिरी दिन बाजार में दबाव देखने को मिला, निफ़्टी ,सेंसेक्स, निफ़्टी बैंक लाल निशान में बंद हुए। निफ़्टी आईटी, निफ़्टी ऑटो, एफएमसीजी सेक्टर, तथा कंज्यूमर ड्युरेबल्स में तेजी देखने को मिली विस्तार से जानते हैं आज के मार्केट का हाल 


share market
बाजार दूसरे दिन भी फिसला निफ्टी 50 तथा सेंसेक्स 55 अंक फिसल कर बंद


Share market news update today in Hindi: शेयर बाजार में हफ्ते के आखिरी कारोबार वाले दिन दबाव देखने को मिला निफ्टी 50 0.21प्रतिशत दबाव के साथ 50 अंक फिसल कर 24148 अंक पर बंद हुआ। बीएसई सेंसेक्स 55 अंक फिसल कर 79486 अंक पर बंद हुआ। आइसीआइसीआइ बैंक तथा एसबीआई में दबाव के कारण निफ़्टी बैंक मैं भी दबाव देखने को मिला निफ़्टी बैंक 0.68 प्रतिशत दबाव के साथ 355 अंक फिसल कर 51561 अंक पर बंद हुआ।

स्मॉल कैप इंडेक्स में भी गिरावट देखने को मिली जो 1.5 2 प्रतिशत गिरावट के साथ 850 अंक गिरकर 54913 अंक पर बंद हुआ। मिडकैप इंडेक्स 1.18 प्रतिशत गिरावट के साथ लगभग 550 अंक फिसल कर 46080 अंक पर बंद हुआ। कैपिटल गुड्स लगभग एक प्रतिशत गिरावट के साथ 634 अंक फिसल कर 69479 अंक पर बंद हुआ। 

मेटल सेक्टर में एक प्रतिशत गिरावट देखने को जो 327 अंक गिरकर 30982 अंक पर बंद हुआ। हेल्थ केयर सेक्टर  बिकवाली देखने को मिली।

निफ़्टी आईटी में आज तेजी देखने को मिली जो लगभग 300 अंक बढ़कर 42050 पर जाकर बंद हुआ। कंज्यूमर ड्युरेबल्स बी 430 अंक बढ़कर 61648 पर जाकर बंद हुआ। एफएमसीजी सेक्टर भी हरे निशान में बंद हुआ 


 मिड कैप में गिरने वाले प्रमुख पांच शेयर 

  1. सुजलॉन एनर्जी मिडकैप में गिरने वाले शेयरों में पहले स्थान  पर जो 6.44 प्रतिशत गिरावट के साथ 4.3 रुपए गिरकर 62.5 पर बंद हुआ
  2. रेल विकास निगम लिमिटेड मिडकैप में गिरने वालें शेयरों में दूसरे स्थान पर रहा जो 6.26 प्रतिशत गिरावट के साथ₹30 गिरकर 447 रुपए पर बंद हुआ। 
  3. कोचिंग शिपयार्ड मिड कैप में गिरने वाले शेयरों में तीसरे स्थान पर रहा जो लगभग 5 प्रतिशत गिरावट के साथ 76 रूपए गिरकर 1447 रूपए पर बंद हुआ।
  4. गोदरेज प्रॉपर्टीज मिड कैप में गिरने वाले शेयरों में चौथे स्थान पर रहा जो 4.5 प्रतिशत गिरावट के साथ 126 रुपए गिरकर 2685 रुपए पर बंद हुआ। 
  5. सेल मिड कैप में गिरने वाले शेयरों में पांचवें स्थान पर रहा जो 4.17 प्रतिशत गिरावट के साथ ₹5 गिरकर 118 रुपए पर बंद हुआ। 
मिडकैप मैं बढ़ने वाले पांच प्रमुख शेयर

  1. इंडियन होटल्स कंपनी मिड कैप में चढ़ने वाले शेयरों में पहले स्थान  पर रहा जो 7.18 प्रतिशत बढ़त के साथ ₹50 बढ़कर 732 रुपए पर बंद हुआ।
  2. पेटीएम मिडकैप में बढ़ने वाले शेयरों में दूसरे स्थान पर रहा जो 6.62 प्रतिशत बढ़त के साथ 52 रुपए बढ़कर 848 रुपए पर बंद हुआ।
  3. पेज इंडस्ट्रीज लिमिटेड मिड कैप में बढ़ने वाले शेयरों में तीसरे स्थान पर रहा जो 6.5 प्रतिशत तेजी के साथ 2938 रुपए बढ़कर 48 000 पर बंद हुआ। 
  4. कमिंस इंडिया मिड कैप में बढ़ने वाले शेयरों में चौथे स्थान पर रहा जो 2.8 4 प्रतिशत तेजी के साथ ₹100 बढ़कर 3655 रुपए पर बंद हुआ
  5. अशोक लीलैंड मिडकैप में बढ़ने वाले शेयरों में पांचवें स्थान पर रहा जो 2.7 प्रतिशत वृद्धि के साथ₹6 बढ़कर 221 रुपए पर बंद हुआ।


Disclaimer : उपरोक्त जानकारी सिर्फ सूचना के लिए दी जा रही है। शेयर मार्केट में निवेश जोखिमों के अधीन है निवेश करने से पहले अपने वित्तीय सलाहकार से सलाह जरूर ले हम किसी भी प्रकार के निवेश की सलाह यहां नहीं देते हैं|


Budget 2026 LIVE: मोबाइल सस्ता, सिगरेट महंगी – पूरी लिस्ट यहां

Budget 2026 LIVE: मोबाइल सस्ता, सिगरेट महंगी – पूरी लिस्ट यहां Union Budget 2026: आम आदमी के लिए क्या सस्ता हुआ और क्या महंगा? केंद्रीय बजट ...