बुधवार, 30 अक्टूबर 2024

Share market दिन के उच्चतम स्तर से सेंसेक्स 500 तथा निफ्टी 150 अंक फिसला

 Share market news update today: भारतीय शेयर बाजार में आज दीपावली के दिन भी बिकवाली देखने को मिली बीएसई सेंसेक्स अपने दिन के उच्चतम स्तर से लगभग 500 अंक गिरकर तथा निफ्टी 50 अपने दिन के उच्चतम स्तर से लगभग 150 अंक गिरकर बंद हुए आईए विस्तार से समझते हैं आज के शेयर मार्केट का हाल ।


share market



 Share market update: आज बुधवार 30 अक्टूबर को दीपावली के दिन शेयर बाजार में बिकवाली देखने को मिली निफ़्टी 50 अपने पिछले दिन के बंद से लगभग 126 अंक फिसल कर 24340 अंक पर बंद हुआ। बीएसई सेंसेक्स भी 426 अंक गिरकर 79942 अंक पर बंद हुआ। निफ़्टी बैंक मैं आज काफी उठा पटक देखने को मिली निफ़्टी बैंक अपने पिछले बंद से लगभग 1 प्रतिशत के नुकसान के साथ 513 अंक गिरकर 51807 अंक पर बंद हुआ।

निफ़्टी आईटी 0.86% नुकसान के साथ 362 अंक गिरकर 41668 अंक पर बंद हुई। निफ़्टी मेटल 106 अंकों की गिरावट के साथ 31268 अंक पर बंद हुआ हेल्थ केयर सेक्टर तथा कंज्यूमर ड्युरेबल्स में भी कमजोरी देखने को मिली।

स्मॉल कैप में आज तेजी देखने को मिली जो लगभग 1.5 फीसदी बढ़त के साथ 818 अंक बढ़कर 54108 अंक पर बंद हुआ तथा निफ़्टी मिड कैप 17 अंक बढ़कर 46121 अंक पर बंद हुआ इसी प्रकार निफ़्टी ऑटो तथा कैपिटल गुड्स में भी तेजी देखने को मिली 

लार्ज कैप में बढ़ने वाले प्रमुख पांच शेयर 

  1. लार्ज कैप में चढ़ने वाले प्रमुख शेयर मे आईआरएफसी पहले स्थान पर जो 8.37% वृद्धि के साथ₹12 बढ़कर 155.55 पर बंद हुआ। 
  2. अदानी एंटरप्राइजेज बढ़ने वाले शेयरों में दूसरे स्थान पर रहा जो 4.24% बढ़त के साथ 120 रुपए बढ़कर 2969 रुपए पर बंद हुआ। 
  3. टाटा कंज्यूमर चढ़ने वाले शेयरों में तीसरे स्थान पर रहा जो लगभग तीन प्रतिशत वृद्धि के साथ₹30 बढ़कर 1022 रुपए पर बंद हुआ। 
  4. हीरो मोटोकॉर्प भी 2.55 प्रतिशत वृद्धि के साथ बढ़ने वाले शेयरों में चौथे स्थान पर रहा जो लगभग 121 रुपए बढ़कर4909 रुपए पर बंद हुआ।
  5. ब्रिटानिया इंडस्ट्रीज चढ़ने वाले शेयरों में पांचवें स्थान पर रहा जो दो प्रतिशत वृद्धि के साथ 115 रुपए बढ़कर 5782 रुपए पर बंद हुआ। 
लार्ज कैप में गिरने वाले पांच प्रमुख शेयर 
  1. सिप्ला लार्ज कैप में गिरने वाले शेयरों में पहले स्थान पर रहा जो 4 प्रतिशत गिरावट के साथ ₹60 गिरकर 1418 रुपए पर बंद हुआ।
  2. संवर्धन मदरसन लार्ज कैप में गिरने वालें शेयरों में 2.74 प्रतिशत गिरावट के साथ दूसरे स्थान पर रहा जो 5.21 रूपए गिरकर 185 रुपए पर बंद हुआ।
  3. आइसीआइसीआई प्रूडेंशियल गिरने वाले शेयरों में तीसरे स्थान पर रहा जो 2.7 1% गिरावट के साथ₹20 गिरकर 747 रुपए पर बंद हुआ। 
  4. श्रीराम फाइनेंस लगभग 2.5 फ़ीसदी गिरावट के साथ चौथे स्थान पर रहा जो ₹80 गिरकर 3185 रुपए पर बंद हुआ। 
  5. टोरेंट फार्मा 2.42 फ़ीसदी गिरावट के साथ  पांचवें स्थान पर रहा जो 78 रुपए गिरकर 3137 रुपए पर बंद हुआ



Disclaimer : उपरोक्त जानकारी सिर्फ सूचना के लिए दी जा रही है। शेयर मार्केट में निवेश जोखिमों के अधीन है निवेश करने से पहले अपने वित्तीय सलाहकार से सलाह जरूर ले हम किसी भी प्रकार के निवेश की सलाह यहां नहीं देते हैं|

अगली दीपावली तक ये स्टॉक दे सकते हैं 80फ़ीसदी तक का रिटर्न ब्रोकरेज है बुलिस

 दिवाली स्पेशल पिक्स भारत में दिवाली निवेश के लिहाज से काफी महत्वपूर्ण रहती है। चाहे फिर वह सोने में निवेश हो या किसी और क्षेत्र में निवेश हो आज हम बात करेंगे शेयर मार्केट में निवेश के लिए ब्रोकरेज द्वारा सुझाए हुए 10 बेहतरीन शेयर जो अगली दिवाली तक दे सकते हैं आपको 80 फ़ीसदी तक का रिटर्न आईए जानते विस्तार से 


share market


ब्रोकरेज फर्म प्रभु दास लीलाधर ने अगली दीपावली तक 10 ऐसे स्टॉक चुने हैं जो आपको 80 फ़ीसदी तक का रिटर्न दे सकते हैं। आईए देखते हैं को शेयर 

10/10।     हिमाद्री स्पेशलिटी केमिकल लिमिटेड (HSCL)

Himadri speciality chemical मुख्य रूप से कार्बन पदार्थ तथा केमिकल मैन्युफैक्चरिंग का कार्य है यह भारत की नंबर एक तारकोल   तथा एडवांस्ड कार्बन मटेरियल निर्मात कंपनी है। HSCL का शेयर अभी 568 रुपए पर ट्रेड कर रहा है। इसका टारगेट अगली दिवाली तक₹900 तक अनुमानित है इस हिसाब से शेर 60% तक का रिटर्न दे सकता है 

9/10.      NTPC

ntpc


National thermal Power corporation limited  बिजली उत्पादन करने वाली सबसे बड़ी कंपनी है। एनटीपीसी का मुख्यालय नई दिल्ली में है। एनटीपीसी बिजली व्यापार और वितरण के अलावा जल विद्युत संयंत्रों के निर्माण और उत्पादन में भी लगी हुई है। एनटीपीसी की वर्तमान क्षमता 76442.78 मेगावाट है। एनटीपीसी का वर्तमान शेयर प्राइस 412 रुपए है जिसका लक्ष्य अगली दीपावली तक 46 फीसदी वृद्धि के साथ 590 रुपए निर्धारित किया गया है। 

8/10  टाटा मोटर्स 



TATA MOTOR,S

टाटा मोटर्स भारत की सबसे बड़ी वेबसाइट वहां बनाने वाली कंपनी है। यह टाटा समूह की प्रमुख कंपनियों मे से एक है। टाटा मोटर्स कार ,ट्रक ,वैन, बस और रक्षा वाहन बनाती है। टाटा मोटर्स के उत्पादन केंद्र भारत के अलावा अर्जेंटीना दक्षिण अफ्रीका यूनाइटेड किंगडम और थाईलैंड में भी हैं। टाटा मोटर्स में ब्रिटेन के जगुआर और लैंडरोवर को खरीद लिया है। टाटा मोटर्स की कारों की कीमत₹6 लख रुपए से शुरू होती है। टाटा मोटर्स की प्रमुख करें टाटा कर्व, टाटा नेक्सन , टाटा पंच तथा टाटा हैरियर वी टाटा सफारी है। टाटा मोटर्स की सबसे सुरक्षित कारों में टाटा पंच भी है। टाटा मोटर्स का वर्तमान शेयर प्राइस 843 रुपए है। जिसका लक्ष्य अगली दीपावली तक 40% वृद्धि के साथ लगभग 1225 रुपए तक अनुमानित है। 

7/10।    गार्डन रीच शिव बिल्डर एंड इंजीनियर लिमटेड

GRSE भारत सरकार के स्वामित्व वाली कंपनी है जो रक्षा मंत्रालय के अधीन कार्य करती है जो मुख्य रूप से भारतीय नेवी तथा तट रक्षक बल के लिए पोतों से लेकर व्यापारिक जल पोतों तक का निर्माण एवं मरम्मत करती है ।

गार्डन रीच शिव बिल्डर्स एंड इंजीनियर लिमिटेड का वर्तमान शेयर भाव लगभग 1500 रुपए के आसपास चल रहा है। जिसका अगली दीपावली तक लक्ष्य 2770 रुपए अनुमानित किया गया जो अभी के भाव के हिसाब से लगभग 80 फ़ीसदी तक का रिटर्न दे सकता है। 

6/10 EXIDE INDUSTRIES LIMITED 

EXIDE


एक्साइड इंडस्ट्रीज लिमिटेड एक भारतीय बहुराष्ट्रीय कंपनी जो स्टोरेज बैटरी निर्माण करती हैं। जिसका मुख्यालय कोलकाता में है। कंपनी लेड एसिड स्टोरेज बैटरी और पावर स्टोरेज समाधान प्रदान करती है। कंपनी से उत्पन्न बैटरियों का उपयोग आटोमोटिव औद्योगिक इनवर्टर और घरेलू यूपीएस आदमी उपयोग होता है। इसके अलावा कार, जीप ,बस, ट्रक, ई रिक्शा मोटरसाइकिल आदि में भी बैटरियों का प्रयोग 

एक्साइड इंडस्ट्रीयल लिमिटेड का वर्तमान शेयर 470 रुपए के आसपास ट्रेड कर रहा है जिसका लक्ष्य अगली दीपावली तक 740 रुपए निर्धारित किया गया है। जो अभी के भाव का लगभग 60% तक है।

5/10 KPIT TECHNOLOGY 

केपी आईटी टेक्नोलॉजी लिमिटेड भारतकी एक बहुराष्ट्रीय कंपनी है। यह कंपनी मोटर वाहन निर्माता कंपनियों को सॉफ्टवेयर और इंजीनियरिंग सेवाएं उपलब्ध कराती है। कंपनी का मुख्यालय पुणे में है। कंपनी आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस और डिजिटल समाधानों में विशेषज्ञता रखती है। कंपनी ने 58 पेटेंट दायर किए हैं। 

केपी आईटी टेक्नोलॉजी का वर्तमान शेयर 1370 रुपए के आसपास ट्रेड कर रहा है जिसका लक्ष्य अगली दीपावली तक 2500 रुपए तक निर्धारित किया गया है जो की अभी के भाव से लगभग 80% तक है।

4/10 गुजरात मिनिरल डेवलपमेंट कॉरपोरेशन लिमटेड (GMDC) 

GMDC भारत की एक प्रमुख खनन और खनिज प्रसंस्करण कंपनियों में से एक है कंपनी का मुख्यालय अहमदाबाद में स्थित है कंपनी की स्थापना साल 1963 में हुई थी कंपनी भारत में लिग्नाइट की सबसे व्यापारी है। कंपनी के पास कच्छ दक्षिण गुजरात और भावनगर में लिग्नाइट खदानें हैं 

जीएमडीसी का वर्तमान शेयर भाव 370 रुपए के आसपास ट्रेड कर रहा है जिसका लक्ष्य अगली दीपावली तक 544 के आसपास निर्धारित किया गया है। जो अभी के हिसाब से लगभग 52 फ़ीसदी है।

3/10 भारत इलेक्ट्रॉनिक्स लिमिटेड(BEL)

BEL


भारत इलेक्ट्रॉनिक्स लिमिटेड भारतीय रक्षा क्षेत्र के महत्वपूर्ण सार्वजनिक नवरत्न कंपनी हैं । कंपनी थलसेना नौसेना और वायुसेना के लिएं अत्यधिक वी नवीनतम इलेक्ट्रॉनिक पड़ा का निर्माण करती हैं। वित्त वर्ष 2023 24 में कंपनी का टर्नओवर 19819.93 करोड रुपए है जबकि 1 अप्रैल 2024 तक कंपनी के पास ₹76000 करोड़ से  ज्यादा: के ऑर्डर बुक हैं।

भारत इलेक्ट्रॉनिक्स लिमिटेड का वर्तमान शेयर भाव 290 रुपए के आसपास ट्रेड कर रहा है जिसका लक्ष्य अगली दीपावली तक 420 रुपए के आसपास निर्धारित किया गया है। जो मौजूदा भाव से लगभग 52 से 53 फ़ीसदी तक है। 

2/10 भेल  

भारत हेवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड कंपनी बिजली उत्पादन, परिवहन ,रक्षा, एयरोस्पेस ,तेल एवं गैस तथा बैटरी ऊर्जा भंडारण प्रणाली और इलेक्ट्रिकल वहां चार्ज जैसे उभरते क्षेत्रों सहित विभिन्न क्षेत्रों में उत्पादन प्रणालियों और सेवाओं की एक विस्तृत श्रृंखला के डिजाइन ,इंजीनियरिंग ,विनिर्माण, निर्माण इरेक्शन, कमीशनिंग और सर्विसिंग में कार्यरत है।

भेल का वर्तमान शेयर भाव 240 रुपए के आसपास ट्रेड कर रहा है जिसका अगली दीपावली तक₹390 रुपए का लक्ष्य निर्धारित किया गया है।

1/10  ABB 

अब इंडिया लिमिटेड एक भारतीय प्रौद्योगिकी कंपनी है जो विद्युतीकरण और स्वचालन पर केंद्रित है अब समूह में करीब 1000 कंपनियां शामिल हैं और इनका संचालन 140 देश में होता है। अब के उत्पादों में इलेक्ट्रिक वाहन चार्जर, सौर इनवर्टर, मॉड्यूलर सबस्टेशन,वितरण स्वचालन, बाड़े ,केवल सिस्टम, और कम वोल्टेज सर्किट ब्रेकर शामिल हैं। 

ABB का वर्तमान शेयर भाव 74 00 के आसपास ट्रेड कर रहा है जिसका लक्ष्य अगली दीपावली तक 12 300 निर्धारित किया गया है।


Disclaimer : उपरोक्त जानकारी सिर्फ सूचना के लिए दी जा रही है। शेयर मार्केट में निवेश जोखिमों के अधीन है निवेश करने से पहले अपने वित्तीय सलाहकार से सलाह जरूर ले हम किसी भी प्रकार के निवेश की सलाह यहां नहीं देते हैं|


Budget 2026 LIVE: मोबाइल सस्ता, सिगरेट महंगी – पूरी लिस्ट यहां

Budget 2026 LIVE: मोबाइल सस्ता, सिगरेट महंगी – पूरी लिस्ट यहां Union Budget 2026: आम आदमी के लिए क्या सस्ता हुआ और क्या महंगा? केंद्रीय बजट ...