सोमवार, 28 अक्टूबर 2024

Share market news शुक्रवार की अपेक्षा आज मार्केट में रही रौनक क्या टिक पाएगी या फिर करेगी निराश

 Share market news. भारतीय शेयर बाजार में 28 अक्टूबर सोमवार का दिन थोड़ा राहत भरा रहा आज लगभग सभी सेक्टर में  खरीदारी देखने को मिली। बीएसई सेंसेक्स 600 अंक बढ़कर 80000 के ऊपर बंद होने में कामयाब रहा। आई विस्तार से जानते हैं आज के मार्केट का हाल।


share market
Nifty 50 158 अंक बढ़कर तथा बैंक निफ़्टी 471 अंक बढ़कर बंद


Share market news update today: शुक्रवार को मार्केट में चौतरफा बिकवाली के बाद आज का दिन भारतीय शेयर बाजार के लिए कुछ हद तक राहत भरा रहा। आज लगभग सभी सेक्टरों में खरीदारी देखने को मिली। बीएससी सेंसेक्स 600 अंक बढ़कर 80005 पर बंद हुआ। तथा निफ़्टी 50 158 अंक चढ़कर 24339 पर बंद हुआ निफ्टी का आज का उच्चतम स्तर 24500 के आसपास रहा इस हिसाब से देखा जाए तो निफ़्टी अपने दिन के उच्चतम स्तर से लगभग 150 अंक नीचे बंद हुआ। 

निफ़्टी बैंक 471 अंक बढ़कर 51259 अंक पर बंद हुआ निफ़्टी बैंक का आज का उच्चतम स्तर 51589 था तथा दिनका न्यूनतम स्तर 51012 था। निफ़्टी आईटी भी 166 अंक चढ़कर 42205 अंक पर बंद हुआ तथा बीएसई स्मॉल कैप 580 अंक बढ़कर 52915 अंक पर बंद हुआ इसी प्रकार निफ़्टी मिडकैप 312 अंक बढ़कर 45765 अंक पर बंद हुआ। 

निफ़्टी ऑटो ,कंज्यूमर ड्यूरेबल ,एफएमसीजी, हेल्थकेयर तथा मेटल सेक्टर में भी तेजी देखी गई।

लार्ज कैप में बढ़ने वाले पांच प्रमुख शेयर 

  1. लार्ज कैप में बढ़ने वाले शेयरों में केनरा बैंक पहले स्थान पर रहा जो 6.84 प्रतिशत वृद्धि के साथ 6.45 रुपए बढ़कर₹100.69 रुपए पर बंद हुआ।
  2. IRFC बढ़ने वाले शेयरों में दूसरे स्थान पर रहा जो 6.73 प्रतिशत वृद्धि के साथ₹9 बढ़कर 143.48 रुपए पर बंद हुआ।
  3. लार्ज कैप में बढ़ने बनने वाले शेयरों में भेल तीसरे स्थान  पर रहा। जो लगभग 6% वृद्धि के साथ तेरा रुपए बढ़कर 229.75 रुपए पर बंद हुआ।
  4. डीएलएफ बढ़ने वाले शेयरों में चौथे स्थान पर रहा जो लगभग 6 प्रतिशत वृद्धि के साथ 45 रुपए बढ़कर 822 पर बंद हुआ।
  5. श्रीराम फाइनेंस 5.5 39 प्रतिशत वृद्धि के साथ बढ़ने वाले शेयरों में पांचवें स्थान पर रहा जो 166 रुपए बढ़कर 3259 रुपए पर बंद हुआ
लार्ज कैप में गिरने वाले पांच प्रमुख शेयर 
  1. इंडिगो लार्ज कैप में गिरने वाले शेयरों में पहले स्थान पर रहा। जो लगभग 8 प्रतिशत गिरावट के साथ 350 रुपए गिरकर 4015 रुपए पर बंद हुआ। 
  2. लार्ज कैप में गिरने वाले शेयरों में दूसरे स्थान पर चोलामंडलम इन्वेस्टमेंट और फाइनेंस कंपनी रहा जो लगभग 6.69 प्रतिशत गिरावट के साथ 91 गिरकर 1280 रुपए पर बंद हुआ। 
  3. लार्ज कैप में गिरने वाले शेयरों में कोल इंडिया तीसरे स्थान पर रहा जो 4.22 प्रतिशत गिरावट के साथ 19.45 रुपए गिरकर 441.65 रूपए पर बंद हुआ।
  4. जेएसडब्ल्यू एनर्जी गिरने वाले शेयरों में चौथे स्थान पर रहा जो 3.89 प्रतिशत गिरावट के साथ 26 रुपए गिरकर 642.9 रुपए पर बंद हुआ 
  5. टोरेंट फार्मा गिरने वाले शेयरों में पांचवें स्थान पर रहा जो 3.38 प्रतिशत गिरावट के साथ 116 रूपए गिरकर₹3316 रूपए पर बंद हुआ।




Disclaimer : उपरोक्त जानकारी सिर्फ सूचना के लिए दी जा रही है। शेयर मार्केट में निवेश जोखिमों के अधीन है निवेश करने से पहले अपने वित्तीय सलाहकार से सलाह जरूर ले हम किसी भी प्रकार के निवेश की सलाह यहां नहीं देते हैं|

शुक्रवार, 25 अक्टूबर 2024

Share market news सभी सेक्टर में भारी बिकवाली स्मॉल कैप 1300 अंक से ज्यादा टूटे

 Market news भारतीय शेयर बाजार में 25 अक्टूबर शुक्रवार का दिन एक बुरे सपने जैसा रहा जिसमें सभी सेक्टर में भारी बुक वाली देखने को लगभग सभी इंडेक्स भारी दबाव के साथ बंद हुए आईए देखते हैं सभी सेक्टरों का हाल 

share market


Share market news आज शुक्रवार को  भारतीय शेयर बाजार में काफी गिरावट देखने को मिली। बीएसई सेंसेक्स करीब 662 अंक टूटकर 79402 अंक पर बंद हुआ। एक समय सेंसेक्स में यह गिरावट लगभग 900 अंक तक दिख रही थी मार्केट के अंतिम समय में लगभग 250 अंक की रिकवरी देखने को मिली निफ़्टी 50 भी 218 अंक गिरकर 24180 अंक पर बंद हुआ इसमें भी दिन निचले स्तर से लगभग 100 अंक की रिकवरी देखने को मिली। निफ़्टी बैंक 743 अंक फिसल कर 50787 अंक पर बंद हुआ। इसमें भी दिन के निचले स्तर से लगभग 400 अंक की रिकवरी देखने को मिली। निफ़्टी बैंक में सबसे ज्यादा इंडसइंड बैंक की वजह से देखने को  मिला। इंडसइंड बैंक लगभग 19 प्रतिशत दबाव के साथ 238 अंक टूटकर 1041रूपये पर बंद हुआ ।

निफ़्टी आईटी 100 अंक टूटकर 42 038 अंक पर बंद हुआ बीएसई स्मॉल कैप में 2.44% की गिरावट देखने को मिली जो 1307 अंक टूटकर 52335 अंक पर बंद हुआ। बीएसई मिड कैप 684 अंक टूटकर 45452 अंक पर बंद हुआ। 

निफ़्टी ऑटो 2 प्रतिशत से ज्यादा गिरकर 525 अंक नीचे 237 99 अंक पर बंद हुआ। कैपिटल गुड्स ,कंज्यूमर ड्युरेबल्स, निफ़्टी मेटल तथा हेल्थकेयर सेक्टर में भी गिरावट देखने को मिली।

शॉर्ट कवरिंग वाले शेयर 

फ्यूचर एंड ऑप्शन के कुछ शेयरों मे शॉर्ट कवरिंग देखने को मिली जिनमें लॉरस लैब 4.25 प्रतिशत ऊपर था, टोरेंट फार्मा लगभग तीन प्रतिशत ऊपर था, डॉ लालपैथलैब्स 2.5% की वृद्धि देखी गई तथा और ओरेकल फाइनेंशियल में 2.21 फ़ीसदी की बढ़त देखी गई। एनएमडीस मैं भी 1.12 की बढ़त देखने को मिली।

शॉर्ट बिल्डअप वाले शेयर 

फ्यूचर एंड ऑप्शन के कुछ शेयरों में शॉर्ट बिल्ड अप देखने को मिला जिनमें इंडसइंड बैंक मैं 18.45 प्रतिशत की गिरावट देखने को मिली तथा डिक्सन टेक में 7.9% व एचपीसीएल में 7.77 प्रतिशत की गिरावट देखने को मिली तथा एयू स्मॉल फाइनेंस बैंक व जीएनएफसी में भी क्रमशः 6.33 प्रतिशत वह 5.36 प्रतिशत की गिरावट देखने को मिली।

लॉन्ग बिल्ड अप बाले शेयर 

फ्यूचर एंड ऑप्शन के कुछ शेयरों में लॉन्ग जुड़ते हुए देखे गए जिनमें इंडियन होटल, गोदरेज कंज्यूमर, आईटीसी, एक्सिस बैंक पिडीलाइट प्रमुख है 

लॉन्ग अनबाइंडिंग बाले शेयर 

बंधन बैंक, हिंदुस्तान कॉपर, वोडाफोन आइडिया, बीपीसीएल तथा महानगर गैस में लॉन्ग अनवाइंडिंग होती हुई देखी गई जिसके कारण यह शेर 5 से 7% तक टूट गये ।



Disclaimer : उपरोक्त जानकारी सिर्फ सूचना के लिए दी जा रही है। शेयर मार्केट में निवेश जोखिमों के अधीन है निवेश करने से पहले अपने वित्तीय सलाहकार से सलाह जरूर ले हम किसी भी प्रकार के निवेश की सलाह यहां नहीं देते हैं|


Budget 2026 LIVE: मोबाइल सस्ता, सिगरेट महंगी – पूरी लिस्ट यहां

Budget 2026 LIVE: मोबाइल सस्ता, सिगरेट महंगी – पूरी लिस्ट यहां Union Budget 2026: आम आदमी के लिए क्या सस्ता हुआ और क्या महंगा? केंद्रीय बजट ...