शुक्रवार, 25 अक्टूबर 2024

Share market news सभी सेक्टर में भारी बिकवाली स्मॉल कैप 1300 अंक से ज्यादा टूटे

 Market news भारतीय शेयर बाजार में 25 अक्टूबर शुक्रवार का दिन एक बुरे सपने जैसा रहा जिसमें सभी सेक्टर में भारी बुक वाली देखने को लगभग सभी इंडेक्स भारी दबाव के साथ बंद हुए आईए देखते हैं सभी सेक्टरों का हाल 

share market


Share market news आज शुक्रवार को  भारतीय शेयर बाजार में काफी गिरावट देखने को मिली। बीएसई सेंसेक्स करीब 662 अंक टूटकर 79402 अंक पर बंद हुआ। एक समय सेंसेक्स में यह गिरावट लगभग 900 अंक तक दिख रही थी मार्केट के अंतिम समय में लगभग 250 अंक की रिकवरी देखने को मिली निफ़्टी 50 भी 218 अंक गिरकर 24180 अंक पर बंद हुआ इसमें भी दिन निचले स्तर से लगभग 100 अंक की रिकवरी देखने को मिली। निफ़्टी बैंक 743 अंक फिसल कर 50787 अंक पर बंद हुआ। इसमें भी दिन के निचले स्तर से लगभग 400 अंक की रिकवरी देखने को मिली। निफ़्टी बैंक में सबसे ज्यादा इंडसइंड बैंक की वजह से देखने को  मिला। इंडसइंड बैंक लगभग 19 प्रतिशत दबाव के साथ 238 अंक टूटकर 1041रूपये पर बंद हुआ ।

निफ़्टी आईटी 100 अंक टूटकर 42 038 अंक पर बंद हुआ बीएसई स्मॉल कैप में 2.44% की गिरावट देखने को मिली जो 1307 अंक टूटकर 52335 अंक पर बंद हुआ। बीएसई मिड कैप 684 अंक टूटकर 45452 अंक पर बंद हुआ। 

निफ़्टी ऑटो 2 प्रतिशत से ज्यादा गिरकर 525 अंक नीचे 237 99 अंक पर बंद हुआ। कैपिटल गुड्स ,कंज्यूमर ड्युरेबल्स, निफ़्टी मेटल तथा हेल्थकेयर सेक्टर में भी गिरावट देखने को मिली।

शॉर्ट कवरिंग वाले शेयर 

फ्यूचर एंड ऑप्शन के कुछ शेयरों मे शॉर्ट कवरिंग देखने को मिली जिनमें लॉरस लैब 4.25 प्रतिशत ऊपर था, टोरेंट फार्मा लगभग तीन प्रतिशत ऊपर था, डॉ लालपैथलैब्स 2.5% की वृद्धि देखी गई तथा और ओरेकल फाइनेंशियल में 2.21 फ़ीसदी की बढ़त देखी गई। एनएमडीस मैं भी 1.12 की बढ़त देखने को मिली।

शॉर्ट बिल्डअप वाले शेयर 

फ्यूचर एंड ऑप्शन के कुछ शेयरों में शॉर्ट बिल्ड अप देखने को मिला जिनमें इंडसइंड बैंक मैं 18.45 प्रतिशत की गिरावट देखने को मिली तथा डिक्सन टेक में 7.9% व एचपीसीएल में 7.77 प्रतिशत की गिरावट देखने को मिली तथा एयू स्मॉल फाइनेंस बैंक व जीएनएफसी में भी क्रमशः 6.33 प्रतिशत वह 5.36 प्रतिशत की गिरावट देखने को मिली।

लॉन्ग बिल्ड अप बाले शेयर 

फ्यूचर एंड ऑप्शन के कुछ शेयरों में लॉन्ग जुड़ते हुए देखे गए जिनमें इंडियन होटल, गोदरेज कंज्यूमर, आईटीसी, एक्सिस बैंक पिडीलाइट प्रमुख है 

लॉन्ग अनबाइंडिंग बाले शेयर 

बंधन बैंक, हिंदुस्तान कॉपर, वोडाफोन आइडिया, बीपीसीएल तथा महानगर गैस में लॉन्ग अनवाइंडिंग होती हुई देखी गई जिसके कारण यह शेर 5 से 7% तक टूट गये ।



Disclaimer : उपरोक्त जानकारी सिर्फ सूचना के लिए दी जा रही है। शेयर मार्केट में निवेश जोखिमों के अधीन है निवेश करने से पहले अपने वित्तीय सलाहकार से सलाह जरूर ले हम किसी भी प्रकार के निवेश की सलाह यहां नहीं देते हैं|


Afcon Infrastructure IPO: आज से लगा सकेंगे पैसे क्या है एक्सपर्ट की राय कितना होगा लिस्टिंग गेन

  Afcon Infrastructure IPO update: एफकॉन्स इंफ्रास्ट्रक्चर लिमिटेड मुंबई में  स्थित एक भारतीय बहुराष्ट्रीय निर्माण और इंजीनियरिंग कंपनी है। इस लेख में हम कंपनी के बारे में ,कंपनी के कार्य से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारी के बारे में, कंपनी की वित्तीय जानकारी के बारे में, तथा आईपी संबंधित महत्वपूर्ण तिथियां तथा अनुमानित लिस्टिंग गेन के बारे में महत्वपूर्ण जानकारी साझा करेंगे। तो चलिए शुरू करते हैं। 

IPO
 Afcon Infrastructure IPO  शेयर की लिस्टिंग NSE,BSE पर 4 नवंबर को होगी


 Afcon Infrastructure के बारे में महत्वपूर्ण जानकारी 

कंपनी की स्थापना 1959 में रोडियो हजारत एण्ड कंपनी के रूप में हुई थी जो स्विट्जरलैंड की रोडियो फाऊंडेशन इंजीनियरिंग और भारत की हजारत एंड कंपनी के बीच एक संयुक्त उद्यम था। शुरुआती वर्षों में कंपनी ने मुंबई के नरीमन पॉइंट में कार्यालय भवनों की नींव का काम किया था। 1976 में स्विस भागदारी ने 1973 में पारित विदेशी मुद्रा विनियमन अधिनियम कानून के कारण कर्मचारी के नेतृत्व वाले संघ को अपनी हिस्सेदारी बेचकर संयुक्त उद्यम से बाहर निकल गया इसी वर्ष कंपनी का नाम बदलकर एशिया फाउंडेशन एंड कंस्ट्रक्शन कर दिया गया। 1990 के दशक में कंपनी ने आईसीआईसीआई बैंक से ऋण निधि जुटाई, जिसे बाद में ऋण को इक्विटी में बदल दिया। 1998 तक कंपनी में बैंक की 47.37 प्रतिशत हिस्सेदारी रही

सन् 2000 में शापूरजी पालोनजी ने आईसीआईसीआई की पूरी हिस्सेदारी और प्रमोटर हजारत परिवार से अतिरिक्त 6.59 प्रतिशत हिस्सेदारी खरीद कर बहुलांश हिस्सेदारी हासिल कर ली। शापूरजी पालोनजी ने अंततः कर्मचारियों द्वारा रखे गए शेयरों का अधिग्रहण करके अपनी हिस्सेदारी 97 फ़ीसदी से अधिक तक बढ़ा ली। साइरस मिस्त्री ने 2003 से 2012 तक अध्यक्ष के रूप में कार्य किया। साइरस मिस्त्री की मृत्यु के बाद उनके भाई शापूर मिस्त्री समूह के अध्यक्ष बने ।

कंपनी की मुख्य परियोजनाएं 

कंपनी की मुख्य परियोजनाओं की बात की जाए तो इसमें अटल सुरंग, चुनाव रेल पुल दहेज, बंदरगाह ढाका चटगांव रेलवे कॉरिडोर का दोहरीकरण ,कोलकाता मेट्रो लाइन, चेन्नई मेट्रो ब्लू लाइन, उधमपुर जम्मू राजमार्ग, कानपुर मेट्रो , ईस्टवेस्ट मेट्रो टनल कोलकाता, नम्मा मेट्रो बैगलोर, दिल्ली मेरठ क्षेत्रीय रैपिड ट्रांजिट सिस्टम, आगरा लखनऊ एक्सप्रेसवे, आदि शामिल है।

कंपनी की वित्तीय जानकारी 

 अवधि समाप्त  30जून 2024   31 मार्च 2024  31 मार्च 2023  31 मार्च 2022

    संपत्ति          17,184.58        16,23.64     14,301.25      12,973.77

   रिवेन्यू           3,213.47          13,646.88    12,844.09       11,296.55

प्रॉफिट आफ्टर टैक्स 51.59         449.76         410.86            357.61

  नेट वर्थ            3,662.25         3,575.05      3,155.06        2,691.03

  रिजर्व             3,342.52          3,255.22      2,653.75        2,190.11    

टोटल कर्ज        3,365.1            2,455           1,562.42        1,555.2

                                                                             राशि ₹  करोड़ में 


आईपीओ के बारे में जानकारी 

  Afcon Infrastructure IPO के जरिए 5430 करोड रुपए जुटाना चाहती है। आईपीओ खुलने से पहले एंकर इन्वेस्टर्स 24 अक्टूबर को बोली लगा सकेंगे। आईपीओ में बोली लगाने के लिए प्राइस बैंड 440-463 रुपए प्रति शेयर तय किया गया है। 32 शेयरों का एक लॉट साइज होगा। इस हिसाब से रिटेल निवेशक को कम से कम एक लॉट के लिए 14,816 रुपए निवेश करने होंगे। रिटेल निवेशक अधिकतम 13 लॉट में निवेश कर सकते हैं जिसके लिए कम से कम 192,608 रुपए निवेश करने होंगे। आईपीओ में 1250 करोड रुपए के नए शेयर जारी किए जाएंगे साथ ही 4180 करोड़ रुपए के शेयर ऑफर फॉर सेल के तहत जारी किए जाएंगे। इस आईपीओ के लिए आइसीआइसीआइ सिक्योरिटीज लिमिटेड,DAM कैपिटल एडवाइजर्स लिमिटेड, नोमूरा फाइनेंशियल एडवाइजरी एंड सिक्योरिटीज इंडिया प्राइवेट लिमिटेड , जेफरीज इंडिया प्राइवेट लिमिटेड, नुवामा वेल्थ मैनेजमेंट  लिमिटेड और एसबीआई कैपिटल मार्केट लिमिटेड, बुक रनिंग लीड मैनेजर हैं। लिंक इनटाइम इंडिया प्राइवेट लिमिटेड रजिस्टार है।

महत्वपूर्ण तिथियां 

आईपीओ आज 25 अक्टूबर से खुल रहा है। जो 29 अक्टूबर तक खुला रहेगा तथा आईपीओ का अलॉटमेंट 30 अक्टूबर को फाइनल होगा। शेयर की लिस्टिंग सोमवार 4 नवंबर 2024 को होगी 

 एफकॉन्स इंफ्रास्ट्रक्चर आईपीओ इश्यू  स्ट्रक्चर 

आईपीओ में 50 फ़ीसदी हिस्सा क्वालिफाइड इंस्टीट्यूशनल बायर्स (qualified institution buyers)के लिए 15 फ़ीसदी हिस्सा नॉन इंस्टीट्यूशन इन्वेस्टर्स(non institutional investors)के लिए तथा बाकी का 35 फ़ीसदी है सा खुदरा निवेशकों(retail )के लिए आरक्षित किया गया है।

IPO  का उद्देश्य 

कंपनी आईपीओ से प्राप्त होने वाले पैसों में से 80 करोड रुपए का इस्तेमाल कंस्ट्रक्शन इक्विपमेंट को खरीदने के लिए करेगी। 320 करोड रुपए का इस्तेमाल वर्किंग कैपिटल  जरूरतों में फंडिंग के लिए, 600 करोड रुपए का इस्तेमाल कर्ज चुकाने के लिए किया जाएगा बाकी बचे पैसे का इस्तेमाल सामान्य कार्पोरेट उद्देश्यों की पूर्ति के लिए किया जाएगा। 

अनुमानित लिस्टिंग गेन 

 investorgain.com के अनुसार ग्रे मार्केट में कंपनी का शेयर आईपीओ के अपर प्राइस बैंड 463 रुपए के ऊपर 70 रूपए या 15.1.2% के प्रीमियर पर ट्रेड कर रहा है। इस हिसाब से शेयर 533 के आसपास लिस्ट होने का अनुमान है।


Disclaimer : उपरोक्त जानकारी सिर्फ सूचना के लिए दी जा रही है। शेयर मार्केट में निवेश जोखिमों के अधीन है निवेश करने से पहले अपने वित्तीय सलाहकार से सलाह जरूर ले हम किसी भी प्रकार के निवेश की सलाह यहां नहीं देते हैं|



Budget 2026 LIVE: मोबाइल सस्ता, सिगरेट महंगी – पूरी लिस्ट यहां

Budget 2026 LIVE: मोबाइल सस्ता, सिगरेट महंगी – पूरी लिस्ट यहां Union Budget 2026: आम आदमी के लिए क्या सस्ता हुआ और क्या महंगा? केंद्रीय बजट ...