गुरुवार, 24 अक्टूबर 2024

Share market news सेंसेक्स, निफ़्टी सपाट निफ़्टी बैंक 292 अंक ऊपर हुआ बंद

 Share market news update today: भारतीय शेयर बाजार में आज 24 अक्टूबर का दिन बैंकिंग सेक्टर के नाम रहा जहां एक तरफ निफ़्टी बैंक लगभग 300 अंक उछलकर 51531 अंक पर बंद हुआ वहीं दूसरी तरफ सेंसेक्स व निफ्टी लाल निशान में बंद हुए आईए विस्तार से जानते हैं। शेयर मार्केट का आज का हाल


share market
 सेंसेक्स, निफ़्टी सपाट निफ़्टी बैंक  292 अंक ऊपर हुआ बंद


शेयर मार्केट न्यूज़ अपडेट टुडे: आज 24 अक्टूबर दिन गुरुवार शेयर मार्केट के लिए मिला-जुला रहा जहां कुछ सेक्टरों में तेजी देखने को मिली तो दूसरी तरफ कुछ सेक्टरों में मंदी छाई रही। निफ़्टी बैंक 0.57 प्रतिशत वृद्धि के साथ 292 अंक बढ़कर 51531अंक पर बंद हुआ। निफ़्टी बैंक के 12 बैंकों में से केवल दो बैंक एयू स्मॉल फाइनेंस बैंक तथा कोटक महिंद्रा बैंक को छोड़कर बाकी के सभी बैंक हरे  निशान में बंद होने में कामयाब रहे। सबसे ज्यादा 2.14 प्रतिशत की तेजी बैंक ऑफ़ बड़ौदा में  देखने को मिली। एचडीएफसी बैंक, स्टेट बैंक ऑफ़ इंडिया तथा एक्सिस बैंक से भी अच्छा सहयोग मिला। 

निफ्टी 50 36 अंक लुढ़क कर 24399 अंक पर बंद हुआ । निफ्टी 50 में गिरने वाले शेयरों में हिंदुस्तान यूनीलीवर लिमिटेड पर सबसे ज्यादा दबाव देखने को मिला जो 5.8% गिरावट के साथ 154 अंक टूटकर 2505 रुपए पर बंद हुआ। हिंदुस्तान यूनीलीवर लिमिटेड में बिकवाली का मुख्य कारण क्वार्टर 2 के रिजल्ट का कमजोर आना रहा। हिंडाल्को में 3.68 प्रतिशत का दबाव देखने को मिला जो लगभग 26 अंक टूटकर 690 रुपए पर बंद हुआ। आईटीसी भी 1.8 प्रतिशत गिरावट के साथ 471 रुपए पर बंद हुआ 

बीएसई सेंसेक्स 16 अंक फिसल कर 80,065 पर बंद हुआ। सेंसेक्स के 30 में से करीब 12 शेयर लाल निशान में बंद हुए। गिरने वाले प्रमुख शेयरों में हिंदुस्तान युनिलीवर लिमिटेड मारुति सुज़ुकी नेस्ले इंडिया,आईटीसी,भारती एयरटेल, टीसीएस आदि  रहे।

निफ़्टी आईटी भी 82 अंक टूटकर 42139 अंक पर बंद हुआ। स्मॉल कैप 386 अंक टूटकर 53643 अंक पर बंद हुआ निफ़्टी ऑटो ,मिड कैप ,एफएमसीजी आदि में गिरावट देखी गई


लार्ज कैप में बढ़ने वाले पांच प्रमुख शेयर 

  1. अदानी टोटल गैस लार्ज कैप में बढ़ने  वाले शेयरों में प्रथम स्थान पर रहा जो 7.78 प्रतिशत वृद्धि के साथ 54 रुपए बढ़कर 754 . 95 रुपए पर बंद हुआ।
  2. पावर फाइनेंस कॉरपोरेशन बढ़ने वाले शेयरों में दूसरे स्थान पर रहा जो 3.36 प्रतिशत वृद्धि के साथ 14.75 रूपए बढ़कर 443 रुपए पर बंद हुआ।
  3. आर ए सी एल बढ़ने वाले शेयरों में तीसरे स्थान पर रहा जो 3 प्रतिशत वृद्धि के साथ ₹15 बढ़कर 521 रूपए पर बंद हुआ।
  4. अदानी पावर 2.8 9 प्रतिशत वृद्धि के साथ चौथे स्थान पर रहा जो ₹17 बढ़कर 604 पर बंद हुआ। 
  5. आइसीआइसीआइ प्रूडेंशियल बढ़ने वाले शेयरों में पांचवें  स्थान पर रहा जो 2.89 प्रतिशत वृद्धि के साथ ₹21 बढ़कर 768 रुपए पर बंद हुआ। 

लार्ज कैप में गिरने वाले पांच प्रमुख शेयर 
  1. हिंदुस्तान युनिलीवर लिमिटेड गिरने वाले शेयरों में पहले स्थान पर रहा जो 5.8 प्रतिशत गिरावट के साथ 154 अंक लुढ़क कर 2505 रुपए पर बंद हुआ। 
  2. एसबीआई लाइफ इंश्योरेंस गिरने वाले शेयरों में दूसरे स्थान पर रहा जो 4.7% गिरावट के साथ 80 अंक लुढ़क कर 1635 पर बंद हुआ। 
  3. जोमैटो 3.69 फ़ीसदी गिरावट के साथ गिरने वाले शेयरों शेयरों मे तीसरे स्थान पर रहा। जो 9.75 रुपए गिरकर 254 रुपए पर बंद हुआ।
  4. हिंडाल्को गिरने वाले शेयरों में चौथे स्थान पर रहा जो 3.68 प्रतिशत गिरावट के साथ ₹26 गिरकर 690 रुपए पर बंद हुआ। 
  5. डाबर इंडिया 3.17 फ़ीसदी गिरावट के साथ ₹17 गिरकर 541 रुपए पर बंद हुआ।
Disclaimer : उपरोक्त जानकारी सिर्फ सूचना के लिए दी जा रही है। शेयर मार्केट में निवेश जोखिमों के अधीन है निवेश करने से पहले अपने वित्तीय सलाहकार से सलाह जरूर ले हम किसी भी प्रकार के निवेश की सलाह यहां नहीं देते हैं|

उषा फाइनेंशियल सर्विसेज आईपीओ तिथि, मूल्य, जीएमपी ,विवरण

 उषा फाइनेंशियल सर्विस लिमिटेड आईपीओ यह इश्यू पूरी तरह से 58.6 लाख शेयरों का नया इश्यू है। उषा फाइनेंशियल सर्विसेज ने आईपीओ के जरिए 98.45 करोड रुपए जुटाने का लक्ष्य रखा है। आईपीओ से संबंधित महत्वपूर्ण तिथियां तथा लिस्टिंग गेन के बारे में जानते हैं विस्तार से 

share market




उषा फाइनेंशियल सर्विसेज के बारे में महत्वपूर्ण जानकारी 

उषा फाइनेंशियल सर्विसेज लिमिटेड एक नॉन बैंकिंग फाइनेंस कंपनी है। कंपनी की स्थापना 1995 में हुई थी । कंपनी  के मैनेजिंग डायरेक्टर श्री राजेश गुप्ता है। तथा सीईओ श्रीमती गीता गोस्वामी है। कंपनी का मुख्यालय पडपडगंज नई दिल्ली में स्थित है। कंपनी मुख्य रूप से एनबीएफसी, कॉरपोरेट्स, एमएसएमई, और विशेष रूप से महिला व्यवसायियों को ऋण प्रदान करती है। कंपनी इलेक्ट्रिक वाहन पर ऋण उपलब्ध कराने पर विस्तार कर रही है।

उषा फाइनेंशियल सर्विसेज कि वित्तीय जानकारी  

 अवधि समाप्त  30जून 2024   31 मार्च 2024  31 मार्च 2023  31 मार्च 2022

  संपत्ति            35,133.66         33,585.81      37,222.64       16,428.07

  रिवेन्यू             2,81.26            6,396.05          4,618.73        2,531.36

प्रॉफिट आफ्टर टैक्स 504         1,344.95           1,016.55        4,14.42

 नेट वर्थ            11,106.79       10,602.63         8,207.38        4,767.58

रिजर्व               9,519.03         9,014.87            7,265.57       4,109.41

टोटल कर्ज     18,861.94        18,128.22           24,751.41      9,723.22

                                                                             राशि ₹  लाख  में 

आईपीओ के बारे में जानकारी 

उषा फाइनेंशियल सर्विस आईपीओ का प्राइस बैंड 160 रुपए से 168 रुपए प्रति शेयर रखा गया है। तथा 800 शेयरों का एक लोट रखा गया है। इस हिसाब से रिटेल इन्वेस्टर्स के लिए न्यूनतम निवेश राशि 134400 है।

आईपीओ से संबंधित महत्वपूर्ण तिथियां 

उषा फाइनेंशियल सर्विसेज का आईपीओ सब्सक्रिप्शन के लिए 24 अक्टूबर को खुलेगा और 28 अक्टूबर को बंद होगा। आईपीओ के लिए शेयर एलॉटमेंट को 29 अक्टूबर को अंतिम रूप दिया जाएगा।  शेयर डिमैट अकाउंट में क्रेडिट या रिफंड 28 अक्टूबर को हो सकते हैं। तथा कंपनी की लिस्टिंग NSE,SME पर 31 अक्टूबर को   हो सकती है ।

उषा फाइनेंशियल सर्विसेज का आईपीओ इश्यू  स्ट्रक्चर 

आईपीओ में 50 फ़ीसदी हिस्सा क्वालिफाइड इंस्टीट्यूशनल बायर्स (qualified institution buyers)के लिए 15 फ़ीसदी हिस्सा नॉन इंस्टीट्यूशन इन्वेस्टर्स(non institutional investors)के लिए तथा बाकी का 35 फ़ीसदी है सा खुदरा निवेशकों(retail )के लिए आरक्षित किया गया है।

उषा फाइनेंशियल सर्विसेज आईपीओ का उद्देश्य 

आईपीओ से प्राप्त आय का उपयोग कंपनी पूंजी आधार को बढ़ाने और सामान्य कॉरपोरेट्स उद्देश्यों को पूरा करने के लिए करेगी। 

अनुमानित लिस्टिंग गेन 

Investorgain .com के अनुसार आज 24 अक्टूबर को कंपनी का जीएमपी लगभग 27 प्रतिशत पर ट्रेड कर रहा है। इस हिसाब से कंपनी क शेयर 45 रुपए के लिस्टिंग गेन के साथ 213 रुपए के आसपास लिस्ट हो सकता है।


Disclaimer : उपरोक्त जानकारी सिर्फ सूचना के लिए दी जा रही है। शेयर मार्केट में निवेश जोखिमों के अधीन है निवेश करने से पहले अपने वित्तीय सलाहकार से सलाह जरूर ले हम किसी भी प्रकार के निवेश की सलाह यहां नहीं देते हैं|


Budget 2026 LIVE: मोबाइल सस्ता, सिगरेट महंगी – पूरी लिस्ट यहां

Budget 2026 LIVE: मोबाइल सस्ता, सिगरेट महंगी – पूरी लिस्ट यहां Union Budget 2026: आम आदमी के लिए क्या सस्ता हुआ और क्या महंगा? केंद्रीय बजट ...