बुधवार, 23 अक्टूबर 2024

Market update : आईटी सेक्टर में रही रौनक सेंसेक्स निफ़्टी50 ने आज भी किया निराश

 Share market news today: भारतीय शेयर बाजार में आज 23 अक्टूबर का दिन मिला जुला  रहा है । बीएसई सेंसेक्स 138 अंक नीचे बंद हुआ तथा निफ्टी 50 36 अंक के नीचे बंद हुआ। आईए विस्तार से जानते है मार्केट का हाल।


share market





Share market update: आज 23 अक्टूबर बुधवार शेयर मार्केट के लिए मिला जुला रहा । जहां कुछ सेक्टरों में कमजोरी देखने को मिली तो दूसरी तरफ कुछ सेक्टरों में तेजी भी देखने को मिली। तेजी वाले सेक्टरों में आईटी सेक्टर 2.38 प्रतिशत वृद्धि के साथ सबसे आगे रहा जो लगभग 983 अंक बढ़कर 42222 अंक पर बंद हुआ। बीएसई स्मॉलकैप मैं भी लगभग 1 प्रतिशत की तेजी देखी गई यह इंडेक्स 500 अंक बढ़कर 54030 अंक पर बंद हुआ । बीएससी मिड कैप 0.48% वृद्धि के साथ 222 अंक बढ़कर 46196 अंक पर बंद हुआ। एफएमसीजी सेक्टर में भी वृद्धि देखी गई तथा बसे कंज्यूमर ड्यूरेबल भी तेजी के साथ बंद हुआ।
बीएसई सेंसेक्स 138 अंक फिसल कर 800 81 अंक पर बंद हुआ। तथा निफ्टी 50 भी 36 अंक फिसल कर 24435 अंक पर बंद हुआ। निफ़्टी बैंक 18 अंक फिसल कर 51239 अंक पर बंद हुआ। इसके अलावा निफ़्टी आटो कैपिटल गुड्स, हेल्थ केयर तथा मेटल सेक्टर में भी कमजोरी देखने को मिली 



लार्ज कैप में बढ़ने वाले पांच प्रमुख शेयर 
  1. वरुण बेवरेज लार्ज कैप में बढ़ने वाले शेयरों में 5.75 प्रतिशत वृद्धि के साथ पहले स्थान पर रहा। जो ₹34 बढ़कर 628 रुपए पर बंद हुआ।
  2. बजाज फाइनेंस 4.76 प्रतिशत वृद्धि के साथ बढ़ने वाले शेयरों में दूसरे स्थान पर रहा जो 317 अंक बढ़कर 6995 अंक पर बंद हुआ।
  3. एवेन्यू सुपरमार्ट बढ़ने वाले शेयरों में 3.77 प्रतिशत वृद्धि के साथ तीसरे स्थान पर रहा जो 150 रुपए बढ़कर 4156 रूपए पर बंद हुआ।
  4. जोमैटो 3 प्रतिशत वृद्धि के साथ बढ़ने वाले शेयरों में चौथे स्थान पर रहा जो 7.7 रूपए बढ़कर 264 रुपए पर बंद हुआ।
  5. जेएसडब्ल्यू एनर्जी 2.61 प्रतिशत वृद्धि के साथ पांचवें स्थान पर रहा जो 287.75 रूपए पर बंद हुआ।

लार्ज कैप में गिरने वाले पांच प्रमुख शेयर 

  1. लार्ज कैप में गिरने वाले शेयरों मे ABB INDIA 5. 79 प्रतिशत गिरावट के साथ पहले स्थान पर रहा जो 473 रुपए गिरकर 7703 रुपए पर बंद हुआ।
  2. SIEMENS गिरने वाले शेयरों में 5 प्रतिशत गिरावट के साथ दूसरे स्थान पर रहा जो 366 रुपए की गिरावट के साथ 6872 रुपए पर बंद हुआ।
  3. भेल गिरने वाले शेयरों में लगभग 4 प्रतिशत गिरावट के साथ 223 रुपए पर बंद हुआ। 
  4. टीवीएस मोटर कंपनी गिरने वाले शेयरों में 3.74 प्रतिशत गिरावट के साथ चौथे स्थान पर रहा जो लगभग 100 रूपए की गिरावट के साथ 2562 रुपए पर बंद हुआ।
  5. महिंद्रा ऐंड महिंद्रा गिरने वाले शेयरों में 3.25 प्रतिशत गिरावट के साथ पांचवें स्थान पर रहा जो 93.7 रुपए गिरकर 2793 रुपए पर बंद हुआ।

Disclaimer : उपरोक्त जानकारी सिर्फ सूचना के लिए दी जा रही है। शेयर मार्केट में निवेश जोखिमों के अधीन है निवेश करने से पहले अपने वित्तीय सलाहकार से सलाह जरूर ले हम किसी भी प्रकार के निवेश की सलाह यहां नहीं देते हैं|

मंगलवार, 22 अक्टूबर 2024

Share market update 22 October: सभी सेक्टर में भारी बिकवाली स्मॉल कैप इंडेक्स 2100अकं टूटा |

 Share market news today: भारतीय शेयर बाजार में आज 22 अक्टूबर का दिन किसी बुरे सपने से कम नहीं रहा।आज भारतीय शेयर बाजार में चौतरफा बिकवाली देखने को मिली NSE तथा BSE के सभी सेक्टर तथा सभी इंडेक्स लाल निशान में बंद हुए। बीएसई मेटल तथा बीएसई स्मॉल कैप का हाल सबसे ज्यादा बुरा रहा जो 3 से 4 प्रतिशत गिरावट के साथ बंद हुए। आईए विस्तार से जानते हैं आज के मार्केट का हाल। 


share market
भारतीय शेयर बाजार में आज की चौतरफा का बिकवाली


 Share Market update : आज 22 October मंगलवार का दिन भारतीय शेयर बाजार के लिए एक बुरा सपना जैसा साबित हुआ। आज निफ्टी50 24956 अंक पर खुला तथा मार्केट लगभग 1 घंटे तक 24800 के ऊपर ट्रेड करता रहा एक बार के लिए लगा कि आज मार्केट में रिकवरी आ सकती है इसके बाद मार्केट आज के उच्चतम शिखर से लगभग 472 अंक नीचे बंद हुआ। बीएसई सेंसेक्स 1.15% गिरावट के साथ 930 अंक फिसल कर 80 हजार 220 अंक पर बंद हुआ। निफ़्टी बैंक लगभग 1.36 प्रतिशत गिरावट के साथ 700 अंक फिसल कर 51257 अंक पर बंद हुआ। देखा जाए तो बैंक निफ्टी आज अपने दिन के उच्चतम   शिखर से 1000 अंक फिसल कर बंद हुआ। निफ़्टी आईटी 0.72 प्रतिशत गिरावट के साथ लगभग 300 अंक फिसल कर 41265 अंक पर बंद हुआ तथा निफ़्टी ऑटो 2.32 प्रतिशत गिरावट के साथ 586 अंक फिसल कर 24665 अंक पर बंद हुआ।

निवेशकों को लगा 8.86 लाख करोड़ का चूना 

बीएससी में लिस्टेड कंपनियों का मार्केट केपिटलाइजेशन आज 22 अक्टूबर को घटकर 444.79 लाख करोड रुपए रह गया जो कल यानी सोमवार 21 अक्टूबर को 453.65 लाख करोड रुपए था। इस हिसाब से बीएससी में लिस्टेड कंपनियों का मार्केट कैप आज लगभग 8. 86 लाख करोड रुपए घट गया है। 

FIIs की ओर से भारी बिकवाली 

विदेशी निवेशक भारतीय शेयर बाजार से लगातार पैसा निकाल रहे हैं। इस महीने में ही लगभग 70 से 80 हजार करोड रुपए की बिकवाली विदेशी निवेशकों द्वारा की जा चुकी है। शेयर बाजार के इतिहास में एक माह में विदेशी निवेशकों द्वारा की गई अब तक की सबसे बड़ी बिकवाली है। देखने वाली बात है कि आखिर यह बिकवाली कहां पर जाकर रुकेगी 

लार्ज कैप में बढ़ने वाले पांच प्रमुख शेयर 

  1. लार्ज कैप में बढ़ने वाले शेयरों  में वरुण बेवरेज प्रथम स्थान पर रहा जो 2.78% वृद्धि के साथ 594 रूपए पर बंद हुआ।
  2. एवेन्यू सुपरमार्ट बढ़ने वाले शेयरों मे दूसरे स्थान पर रहा जो 0.8% वृद्धि साथ 40005 रुपए पर बंद हुआ 
  3. आइसीआइसीआइ बैंक 0.67 प्रतिशत वृद्धि के साथ तीसरे स्थान पर रहा जो 1267 रुपए पर बंद हुआ 
  4. श्री सीमेंट 0.56% वृद्धि के साथ चौथे स्थान पर रहा जो 24434 रुपए पर बंद हुआ 
  5. आज मार्केट में इतनी भारी गिरावट थी तीन चार शेयरों को छोड़कर लार्ज कैप के बाकी के  शेयर गिरावट के साथ बंद हुए
लार्ज कैप में गिरने वाले पांच प्रमुख शेयर
  1. पंजाब नेशनल बैंक गिरने वाले शेयरों में पहले स्थान पर रहा जो 7.18 प्रतिशत गिरावट के साथ 94.95 रुपए पर बंद हुआ।
  2. भेल 6 प्रतिशत गिरावट के साथ गिरने वाले शेयरों में दूसरे स्थान पर रहा जो लगभग 15 रूपए गिरकर 232.8रुपए पर बंद हुआ। 
  3. केनरा बैंक 5.9 प्रतिशत गिरावट के साथ तीसरे स्थान पर रहा जो लगभग 6 रूपए गिरकर 96.79 रुपए पर बंद हुआ।
  4. डीएलएफ 5.3% गिरावट के साथ ₹45 गिरकर 815 रुपए पर बंद हुआ। 
  5. बैंक ऑफ़ बड़ौदा लगभग 5 प्रतिशत गिरावट के साथ पांचवें स्थान पर रहा जो ₹12 गिरकर 233.65 रुपए पर बंद हुआ

Disclaimer : उपरोक्त जानकारी सिर्फ सूचना के लिए दी जा रही है। शेयर मार्केट में निवेश जोखिमों के अधीन है निवेश करने से पहले अपने वित्तीय सलाहकार से सलाह जरूर ले हम किसी भी प्रकार के निवेश की सलाह यहां नहीं देते हैं|

Budget 2026 LIVE: मोबाइल सस्ता, सिगरेट महंगी – पूरी लिस्ट यहां

Budget 2026 LIVE: मोबाइल सस्ता, सिगरेट महंगी – पूरी लिस्ट यहां Union Budget 2026: आम आदमी के लिए क्या सस्ता हुआ और क्या महंगा? केंद्रीय बजट ...