सोमवार, 21 अक्टूबर 2024

Share market update 21october: लगभग सपाट बंद हुआ बाजार जानिए किस सेक्टर में रही तेजी तथा मंदी

 Market update: आज सोमवार 21 अक्टूबर को भारतीय शेयर बाजार मिला जुला रहा। सेक्टर टु सेक्टर देखा  जाए तो केवल ऑटो सेक्टर को छोड़कर सभी सेक्टर लाल निशान में बंद हुए।


share market
लगभग सपाट बंद हुआ मार्केट


 Share Market news: 21 अक्टूबर को निफ्टी 50 ,24781 पर बंद हुआ जो अपने पिछले बंद से लगभग 72 अंक नीचे है। बीएसई सेंसेक्स भी अपने पिछले बंद से लगभग 73 अंक नीचे फिसल कर 81151 अंक पर बंद हुआ। इसी प्रकार निफ़्टी बैंक भी अपने पिछले बंद से लगभग 131 अंक नीचे फिसल कर 51962 अंक पर बंद हुई। बैंक निफ्टी आज 52361 अंक पर खुला था। खुलते ही बैंक निफ्टी में आज लगभग 9:20 पर अपना दिन का उच्चतम शिखर जो 52570 था बनाया उसके बाद लगभग 615 अंक फिसल कर 51962 अंक पर बंद हुआ।

आज ऑटो सेक्टर में लगभग 0.33 प्रतिशत की तेजी देखने को मिली बाकी के सभी सेक्टर में मंदी छाई रही। निफ़्टी मेटल में लगभग 1.58 प्रतिशत तथा निफ़्टी फार्मा में 1.3 प्रतिशत निफ्टी रीयल्टी में भी 1.71 प्रतिशत के गिरावट रही। तथा निफ़्टी आईटी 1.44 प्रतिशत तथा निफ़्टी एफएमसीजी में भी 1.33% की गिरावट देखी गई। निफ़्टी मिडकैप में भी लगभग 1.73 प्रतिशत की गिरावट देखी गई। 

लार्ज कैप में बढ़ने वाले पांच प्रमुख शेयर 

  1. बजाज ऑटो लार्ज कैप में चढ़ने वाले शेयरों में पहले स्थान पर रहा जो लगभग 4.34 प्रतिशत की वृद्धि के साथ 436 रूपए बढ़कर 10500 रूपए बंद हुआ।
  2. लार्ज कैप में बढ़ने वाले शेयरों में जोमैटो दूसरे स्थान पर रहा जो लगभग 3.02 प्रतिशत वृद्धि के साथ 8.25 रुपए बढ़कर 265.7 रुपए पर बंद हुआ। 
  3. एचडीएफसी बैंक लार्ज कैप में बढ़ने वाले शेयरों में तीसरे स्थान पर रही जो लगभग 2.79 प्रतिशत वृद्धि के साथ लगभग 47 रुपए बढ़कर 1728 पर बंद हुई। 
  4. एशियन पेंट लगभग दो प्रतिशत वृद्धि के साथ बढ़ने वाले शेयरों में चौथे नंबर पर रहा जो लगभग 57 रुपए बढ़कर 3049 रुपए पर बंद हुआ।
  5. महिंद्रा ऐंड महिंद्रा लगभग 1.15% वृद्धि के साथ पांचवें स्थान पर रहा जो लगभग 34 रुपए बढ़कर 2998 रुपए पर बंद हुआ। 
लार्ज कैप में गिरने वाले पांच प्रमुख शेयर 

  1. लार्ज कैप में गिरने वाले शेयरों में टाटा कंज्यूमर पहले स्थान पर रहा जो लगभग 7% गिरावट के साथ 1017 रुपए पर बंद हुआ। टाटा कंज्यूमर के नतीजे अनुमान से कमजोर आने के कारण शेयर  में बिकवाली देखने को मिली।
  2. लार्ज कैप में गिरने वाले शेयरों में दूसरे स्थान पर ABB रहा जो लगभग 5.73 प्रतिशत गिरावट के साथ ₹530 गिरकर 8279 रूपए पर बंद हुआ।
  3. कोटक महिंद्रा बैंक गिरने वाले शेयरों में तीसरे स्थान पर रहा जो लगभग 4.37% गिरावट के साथ लगभग 82 रुपए गिरकर 1789 रुपए पर बंद हुआ। कोटक महिंद्रा बैंक के भी नतीजे अनुमान के मुताबिक कुछ कमजोर रहें। इसीलिए शेयर में बिकवाली देखने को मिली।
  4. गिरने वाले शेयरों में चौथे स्थान पर सिमेंस रहा जो लगभग 4.12 प्रतिशत गिरावट के साथ 321 रूपए गिरकर 7481 रुपए पर बंद हुआ।
  5. बजाज फिनसर्व गिरने वाले शेयरों में पांचवें स्थान पर रहा जो लगभग 3.38 प्रतिशत गिरावट के साथ लगभग 61 रुपए गिरकर 1758 रुपए पर बंद हुआ।
 Disclaimer : उपरोक्त जानकारी सिर्फ सूचना के लिए दी जा रही है। शेयर मार्केट में निवेश जोखिमों के अधीन है निवेश करने से पहले अपने वित्तीय सलाहकार से सलाह जरूर ले हम किसी भी प्रकार के निवेश की सलाह यहां नहीं देते हैं|

रविवार, 20 अक्टूबर 2024

Deepak builders & Engineers IPO विवरण

 Deepak builders and Engineers IPO: दीपक बिल्डर्स एंड इंजीनियर एक कंस्ट्रक्शन कंपनी हैं। जो अपना आईपीओ ला रही है। के आईपीओ कल यानी 21 अक्टूबर को खुलेगा। आईपीओ कुल 260 करोड़ रुपए का है। इस आईपीओ में पैसे लगाने  हैं या नहीं यह फैसला लेने से पहले आईए जानते हैं कंपनी से जुड़ी हुई कुछ महत्वपूर्ण जानकारियां 

share market ipo
Deepak builders and Engineers IPO के जरिए 260 करोड रुपए जुटाना चाहती है कंपनी।


कंपनी के बारे में जानकारी :दीपक बिल्डर्स एंड इंजीनियर्स इंडिया लिमिटेड का मुख्यालय लुधियाना पंजाब में स्थित है। कंपनी के फाउंडर और अध्यक्ष दीपक कुमार सिंगल हैं। कंपनी सरकारी तथा गैर सरकारी सेक्टरों में कार्यरत है। कंपनी सरकार के लिए प्रशासनिक भवन ,इंस्टीट्यूशन भवन,हॉस्पिटल मेडिकल कॉलेज, स्टेडियम एंड स्पोर्ट काम्प्लेक्स, एतिहासिक मेमोरियल काम्प्लेक्स, रोड फ्लाईओवर आदि का निर्माण करती है तथा प्राइवेट सेक्टर में भी कंपनी रेजिडेंशियल काम्लेक्स अपार्टमेंट  का निर्माण करती है।

कंपनी रेलवे के लिए रेलवे स्टेशनों के रीडेवलपमेंट का काम भी करती है। कंपनी मुख्य रूप से पंजाब-हरियाणा ,राजस्थान, उत्तराखंड ,चंडीगढ़ तथा दिल्ली में कार्यरत हैं।

Deepak builders IPO से सम्बंधित विवरण: दीपक बिल्डर्स एंड इंजीनियर लिमिटेड का आईपीओ सब्सक्रिप्शन के लिए 21 से 23 अक्टूबर तक खुला रहेगा। NSE तथा BSE पर शेयर की लिस्टिंग 28 अक्टूबर को होगी।आईपीओ से कंपनी 260.04 करोड़ रुपए जुटाना चाहती है। कंपनी ने आईपीओ के लिए 192 से 203 रुपए प्रति शेयर प्राइस बैंड किया है। खुदरा निवेशकों के लिए 73 शेयरों का लॉट साइज तय किया गया है। इस हिसाब से खुदरा निवेशकों को एक लॉट में निवेश करने के लिए कम से कम 14819 रुपए लगाने होंगे। फेस वैल्यू प्रति शेयर ₹10 रखी गई है आईपीओ में  शेयरों की बात की जाए तो कुल 12,810,000  शेयर जारी किए जाएंगे। जिसमें 217.21 करोड रुपए के 10, 700,000 शेयर फ्रेश इश्यू के तौर पर जारी किए जाएंगे बाकी के 42.83 करोड़ रुपए के 2,110,000 शेयर ऑफर फॉर सेल के तहत जारी किए जाएंगे।

इश्यू  का 50 फीसदी हिस्सा क्वालिफाइड इंस्टीट्यूशनल वायर्स तथा 15 फ़ीसदी नॉन इंस्टीट्यूशनल इन्वेस्टर्स के लिए बाकी का 35 फ़ीसदी खुदरा निवेशकों के लिए आरक्षित किया गया है।

वित्तीय जानकारी : कंपनी के पास इस समय लगभग 13 803 करोड रुपए के ऑर्डर मिले हुए हैं। 31 मार्च 2022 में कंपनी की कुल संपत्ति 322 करोड रुपए थी जो 2023 व 2024 में क्रमश: बढ़कर 450 करोड़ व 558 करोड रुपए हो गई। कंपनी का रेवेन्यू 31 मार्च 2022 में 365 करोड रुपए था जो 2023 व 2024 में क्रमशः बढ़कर 435 करोड़ व 516 करोड रुपए हो गया।

इसी प्रकार शुद्ध लाभ जो 31 मार्च 2022 में लगभग 17.66 करोड रुपए था जो 2023 व 2024 में क्रमशः बढ़कर 21.4 करोड़ व 60 करोड रुपए हो गया।

इसी प्रकार कंपनी के रिजर्व में भी साल दर साल बढ़ोत्तरी देखी गई।

लिस्टिंग गेन तथा GMP: investorgain.com के अनुसार लगभग 30 प्रतिशत लिस्टिंग गेन का अनुमान है। 20 अक्टूबर को लगभग ₹60 के लिस्टिंग गेन पर जीएमपी ट्रेड कर रहा है इस हिसाब से कंपनी का शेयर लगभग 260 से 265 रूपए के आसपास लिस्ट होने का अनुमान है।


। Disclaimer : उपरोक्त जानकारी सिर्फ सूचना के लिए दी जा रही है। शेयर मार्केट में निवेश जोखिमों के अधीन है निवेश करने से पहले अपने वित्तीय सलाहकार से सलाह जरूर ले हम किसी भी प्रकार के निवेश की सलाह यहां नहीं देते हैं|

Budget 2026 LIVE: मोबाइल सस्ता, सिगरेट महंगी – पूरी लिस्ट यहां

Budget 2026 LIVE: मोबाइल सस्ता, सिगरेट महंगी – पूरी लिस्ट यहां Union Budget 2026: आम आदमी के लिए क्या सस्ता हुआ और क्या महंगा? केंद्रीय बजट ...