सोमवार, 23 सितंबर 2024

अनिल अंबानी की रिलायंस पावर के शेयरो में तेजी चौथे दिन भी लगा पर सर्किट

 अनिल अंबानी के स्वामित्व वाली कम्पनी में लगातार चौथे दिन भी लगा अपर सर्किट। आज शेयर 38.15 रुपए की कीमत पर ट्रेड कर रहा है। जो कि अपने पिछले बंद से लगभग 5% की बढ़त पर है।


reliance power
ANIL AMBANI  (file photo)


अनिल अंबानी की की कंपनी रिलायंस पावर और रिलायंस इंफ्रास्ट्रक्चर मैं पिछले कुछ दिन से काफी हलचल बनी हुई है। कंपनी की आज बोर्ड मीटिंग बुलाई गई है। जिसमें पैसा जुटाना की योजना को मंजूरी मिल सकती है। आज बाजार खुलते ही रिलायंस पावर के शेयर अपर सर्किट पर चले गए। पिछले चार दिनों में शेयर में 20 फ़ीसदी की तेजी देखी गई है। इस तेजी के साथ ही कंपनी का मार्केट कैप 15328 करोड रुपए के पास पहुंच गया है।

रिलायंस पावर के शेयरो में पिछले 6 महीना में 50 प्रतिशत की और पिछले 1 साल में 100 प्रतिशत की तेजी देखी गई है।

कर्ज मुक्त हुई कंपनी 

रिलायंस पावर ने बुधवार को बताया है। उसने अपनी सब्सिडियरी कंपनी विदर्भ इंडस्ट्रीज पावर के लिए गारंटी के तौर पर 3872 करोड़ रुपए का कर्ज चुका दिया है। विदर्भ इंडस्ट्रीज पावर के पास नागपुर के बूटीबोरी में 600 मेगावाट का जो मुंबई को बिजली सप्लाई करता है।



disclaimer : उपरोक्त जानकारी सिर्फ सूचना के लिए दी जा रही है। शेयर मार्केट में निवेश जोखिमों के अधीन है निवेश करने से पहले अपने वित्तीय सलाहकार से सलाह जरूर ले हम किसी भी प्रकार के निवेश की सलाह यहां नहीं देते हैं 

रविवार, 22 सितंबर 2024

Manba finance IPO:23 सितंबर को खुलेगा ग्रे मार्केट में 50% प्रीमियम पर ट्रेड कर रहा शेयर


Manba Finance IPO: कंपनी का आईपीओ 23 सितंबर को खुलेगा जो 25 सितंबर तक खुला रहेगा तथा बाजार                                         में शेयर की लिस्टिंग 30 सितंबर को होगी।



IPO



कंपनी के बारे में 

Manba Finance IPO:  एक नॉन बैंकिंग कंपनी है। कंपनी की स्थापना 1996 में हुई थी। कंपनी के मैनेजिंग डायरेक्टर श्री मनीष किरीट कुमार शाह है। कंपनी नई दो पहिया व तीन पहिया इलेक्ट्रिक दो पहिया व इलेक्ट्रिक तीन पहिया तथा पुरानी कारों की खरीद के लिए लोन उपलब्ध कराती है। साथ ही छोटे व्यवसाय के लिए  ऋण और व्यक्तिगत ऋण भी प्रदान करती है। कंपनी वाहन की ऑन रोड कीमत का 85% तक फाइनेंस उपलब्ध कराती है। 

कंपनी मुख्य रूप से कर्मचारी (वेतनभोगी) वह सेल्फ एंप्लॉई (स्व नियोजित पेशेवर) को ग्राहक के रूप में लक्षित (टारगेट) करती है
कंपनी महानगरों,शहरों , कस्बों,व ग्रामीण क्षेत्रों में भी अपनी सेवाएं उपलब्ध कराती है। कंपनी वर्तमान में मुख्य रूप से उत्तर प्रदेश ,मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़,राजस्थान, गुजरात व महाराष्ट्र में अपनी सेवाएं उपलब्ध कराती है।

आईपीओ का विवरण 
Manba Finance कंपनी आईपीओ के जरिए 150.84 करोड रुपए जुटाना चाहती है। कंपनी फ्रेश इश्यू के तौर पर 1.257 करोड़ शेयर जारी करेगी जिसका फेस वैल्यू₹10 प्रति शेयर होगा 

Manba Finance आईपीओ का प्राइज बैंड 114 -120 रुपए प्रति शेयर  तय किया गया है। न्यूनतम लोट साइज 125 शेयरों का है रिटेल इन्वेस्टर(retail investor) के लिए न्यूनतम निवेश राशि 15000  रूपए है।
पब्लिक ऑफर में 35% हिस्सा खुदरा निवेशकों(retail investor's) को 15% हिस्सा गैर संस्थागत निवेशकों (non institutions investors)के लिए और बाकी 50% हिस्सा योग्य संस्थागत खरीदारों(qualified institutional buyer's) के लिए आरक्षित किया गया है 

वित्तीय जानकारी 

31 मार्च 2022 में रेवेन्यू 106. 62 करोड़ था। जो 2023 व 2024 में बढ़कर क्रमशः 133.3 2 व 191. 63 करोड़ हो गया तथा रेवेन्यू की बढ़ोत्तरी के साथ-साथ 
 शुद्ध लाभ में भी बढ़ोत्तरी देखी गई जो 2022 में 9.7 4 करोड़ शुद्ध लाभ था वो बढ़ कर वर्ष 2023 ,2024 में क्रमशः. 16.58, 31.52 करोड़ हो गया
नेट वर्थ ब रिजर्व में भी साल दर साल अच्छी बढ़ोत्तरी देखी जा सकती है।

कंपनी फंड का उपयोग कहां करेगी। 

कंपनी आईपीओ से प्राप्त पूंजी का उपयोग भविष्य की पूंजी आवश्यकताओं की पूर्ति के लिए करेगी 

किस भाव पर लिस्ट हो सकता है शेयर 

ग्रे मार्केट में Manba Finance के शेयर 50% के प्रीमियर पर ट्रेड कर रहा है इस हिसाब से शेयर ₹180 के लगभग लिस्ट होने का अनुमान है। 



disclaimer : उपरोक्त जानकारी सिर्फ सूचना के लिए दी जा रही है। शेयर मार्केट में निवेश जोखिमों के अधीन है निवेश करने से पहले अपने वित्तीय सलाहकार से सलाह जरूर ले हम किसी भी प्रकार के निवेश की सलाह यहां नहीं देते हैं 

Budget 2026 LIVE: मोबाइल सस्ता, सिगरेट महंगी – पूरी लिस्ट यहां

Budget 2026 LIVE: मोबाइल सस्ता, सिगरेट महंगी – पूरी लिस्ट यहां Union Budget 2026: आम आदमी के लिए क्या सस्ता हुआ और क्या महंगा? केंद्रीय बजट ...