सोमवार, 2 सितंबर 2024

Gala precision Engineering IPO subscription. पहले दिन ही मिला तगड़ा रिस्पांस 10.7 गुना सब्सक्राइब हुआ इश्यू

 Gala Precision Engineering IPO subscription: गाला प्रिसिजन इंजीनियरिंग के आईपीओ में निवेशकों का मजबूत उत्साह देखने को मिल रहा है। आज 2 सितंबर को सब्सक्रिप्शन के पहले दिन ही यह इश्यू 10.72 गुना सब्सक्राइब हो गया है।

IPO




कंपनी के बारे में : . गाला प्रिसिजन इंजीनियरिंग मुख्य रूप से   तकनीकी स्प्रिंग्स जैसे डिस्क और स्ट्रिप स्प्रिंग्स (DSS), कॉइल और स्पाइरल स्प्रिंग्स (CSS) और स्पेशल फास्टनिंग सॉल्यूशन (SFS) का एक सटीक घटक निर्माता है ।मुख्य रूप से कंपनी नट ब बोल्ट का उत्पादन करती है । कंपनी मुख्य रूप से विश्व के लगभग 25 देशो में अपने उत्पाद का निर्यात करती है तथा इसके 175 से ज्यादा सक्रिय ग्राहक हैं दुनिया में ।वित्त वर्ष 2023 के अनुसार कंपनी का लगभग 40 प्रतिशत रिवेन्यू निर्यात से आया था।

आईपीओ का विवरण: कंपनी ने आईपीओ के जरिए लगभग 167.93 करोड़ रूपए जुटाने को लक्ष्य रखा हैं।

जिसमें फ्रेश इश्यू के तौर पर 135.34 करोड रुपए के 0.26 करोड़ शेयर ब 32.59 करोड रुपए के 0.06 करोड़ शेयर ऑफर का सेल के तौर पर जारी किए जाएगे 


  

IPO ActivityDate
IPO Open Date02-09-2024
IPO Close Date04-09-2024
Basis of Allotment
Finalization Date*
05-09-2024
Refunds Initiation*06-09-2024
Credit of Shares
to Demat Account*
06-09-2024
IPO Listing Date*09-09-2024


वित्तीय जानकारी।
                        
Period Ended31 Mar 202431 Mar 202331 Mar 2022
Assets188.69170.39145.62
Revenue204.38167.08147.96
Profit After Tax22.3324.216.63
Net Worth104.4583.6659.32
Reserves and Surplus94.6781.1356.79
Total Borrowing55.0358.656.89
Amount in ₹ Crore
लाॅट साइज। 
रिटेल निवेशक न्यूनतम 28 शेयर और उसके बाद 28 शेयर के गुणांक में बोली लगा सकते हैं। जिसके लिए न्यूनतम 14812 रुपए का निवेश कर सकते हैं। तथा अधिकतम 14 लाॅट( 392शेयर) जिनके लिए निवेश राशि 207368 रुपए है।
 GMP क्या है।  ग्रे मार्केट में इस समय शेयर 50% गेन के साथ 268 रुपए प्रीमियम पर ट्रेड  कर रहा है  इस हिसाब से शेयर 797 के आसपास लिस्ट हो सकता है।



disclaimer : उपरोक्त जानकारी सिर्फ सूचना के लिए दी जा रही है। शेयर मार्केट में निवेश जोखिमों के अधीन है निवेश करने से पहले अपने वित्तीय सलाहकार से सलाह जरूर ले हम किसी भी प्रकार के निवेश की सलाह यहां नहीं देते हैं\


शुक्रवार, 30 अगस्त 2024

Bazaar style retail IPO: आप अगर इस आईपीओ में करना चाहते हैं निवेश तो यहां मिलेगी आपको पूरी जानकारी

 बाजार स्टाइल रिटेल आईपीओ 30 अगस्त को खुल रहा।

ग्रे मार्केट में इस आईपीओ को अच्छा रिस्पांस मिल रहा है आज 29 अगस्त को ग्रे मार्केट में 33% की लिस्टिंग गेन के साथ 130 पर ट्रेंड कर रहा है इस हिसाब से कंपनी का शेयर 520 के लगभग लिस्ट हो सकता है 

STYLE BAJAR IPO


कंपनी के बारे में जानकारी।: बाजार स्टाइल रिटेल कंपनी 

2013 से बाजार में है। कंपनी मुख्य रूप से पश्चिम बंगाल व उड़ीसा राज्य में कार्यरत है। 

कंपनी मुख्य रूप से कपड़ों के व्यवसाय के साथ-साथ ग्रह सज्जा के समान का उत्पादन करती है। 

31 मार्च 2024 के अनुसार कंपनी देश के लगभग नौ राज्यों 

मे 162 स्टोर है

आईपीओ का विवरण 

कंपनी के आईपीओ के साइज की बात की जाए तो इसका साइज लगभग 834.68 करोड़ है। इसमें लगभग 148 करोड रुपए के 38.5 लाख फ्रेश इश्यू शेयर जारी किए जाएंगे तथा 686.68 करोड रुपए के 1.76 करोड़ शेयर की बिक्री ऑफर फॉर सेल के जरिए मौजूदा शेयर धारकों के द्वारा की जाएगी।

मौजूदा शेयर धारकों में मुख्य रूप से रेखा राकेश झुनझुनवाला जिनके पास कंपनी मे कुल 7.69 फ़ीसदी हिस्सेदारी है और इंटेंसिव सॉफ्टवेयर के पास 7.11 हिस्सेदारी है

वित्तीय जानकारी। वित्त वर्ष 2024 में प्रॉफिट 4.3 गुना बढ़कर 21.9 करोड रुपए हो गया, जबकि वित्त वर्ष 2023 में यह 5.1 करोड रुपए था। कंपनी का रेवेन्यू 23.5 फ़ीसदी बढ़कर 972.9 करोड़ रुपए हो गया।

वित्त वर्ष 2024 में EBITA 40 फ़ीसदी बढ़कर 142.2 करोड रुपए हो गया जबकि मार्जिन वित्त वर्ष 2023 की तुलना में 170 BPS बढ़कर 14.6 फ़ीसदी हो गया।

वित्त वर्ष 2024 में  रिटर्न ऑन कैपिटल एंप्लॉयड( ROCE)18.39 फ़ीसदी रहा जो पिछले वर्ष में 13.7 फ़ीसदी था और इसी अवधि के दौरान रिटर्न ऑन इक्विटी (ROE) 3.02  फ़ीसदी से बढ़कर 10.74 फ़ीसदी हो गय 

ला‍‍‌ॅट साइज ‍‌‍‌‌

 रिटेल निवेशक  न्यूनतम 38 शेयर और उसके बाद 38 शेयर के गुणांक में बोली लगा सकते हैं। जिसके लिए न्यूनतम 14872 रुपए का निवेश कर सकते हैं और उनका अधिकतम निवेश 192166 रुपए (13  लाॅट 494 शेयर के बराबर होगा )

आईपीओ से संबंधित महत्वपूर्ण तिथियां 

बाजार स्टाइल रिटेल आईपीओ 30 अगस्त को खुलेगा

तथा 3 सितंबर को बंद हो जाएगा।शेयर का एलॉटमेंट 4 सितंबर को होगा। तथा 5 सितंबर को रिफंड वापस मिल जाएगा जिस जिसका आईपीओ नहीं लगेगा तथा उसी दिन शेयर डिमैट अकाउंट में क्रेडिट कर दिए जाएंगे।

पैसे का उपयोग कहां किया जाएगा आईपीओ से प्राप्त राशि में से 113.8 करोड रुपए का उपयोग कर्ज चुकाने में किया जाएगा ।शेष राशि का उपयोग सामान्य कॉर्पोरेट उद्देश्यों के लिए किया जाएगा।


Budget 2026 LIVE: मोबाइल सस्ता, सिगरेट महंगी – पूरी लिस्ट यहां

Budget 2026 LIVE: मोबाइल सस्ता, सिगरेट महंगी – पूरी लिस्ट यहां Union Budget 2026: आम आदमी के लिए क्या सस्ता हुआ और क्या महंगा? केंद्रीय बजट ...