BEL SHARE NEWS : निफ्टी 50 के शेयर और सरकारी कंपनी भारत इलेक्ट्रॉनिक्स लिमिटेड (BEL) के शेयर बुधवार, 2 अप्रैल को 6% से अधिक गिरावट के साथ 275-280 रूपए के आसपास ट्रेड कर रहा है। कल भी BEL में तीन प्रतिशत से अधिक की गिरावट देखने को मिली थी। यह गिरावट कंपनी द्वारा वित्त वर्ष 2025 के लिए अनुमानित ऑर्डर इनफ्लो को प्राप्त न कर पाने के कारण आई। हालांकि, कंपनी की राजस्व वृद्धि उसके पूर्वानुमान से अधिक रही।
अधिकांश ब्रोकरेज कंपनियाँ अभी भी BEL के भविष्य को लेकर पॉजिटिव बनी हुई हैं।
BEL का ऑर्डर इनफ्लो अनुमान से कम
1 अप्रैल को एक्सचेंज फाइलिंग में, BEL ने बताया कि उसे वित्त वर्ष 2025 के दौरान ₹18,715 करोड़ के ऑर्डर मिले हैं, जबकि कंपनी ने ₹25,000 करोड़ के ऑर्डर मिलने का अनुमान लगाया था। अनुमान से कम ऑर्डर मिलने के कारण शेयर में गिरावट देखने को मिल रही है
BEL का कुल टर्नओवर:
-
कंपनी ने वित्त वर्ष 2025 में ₹23,000 करोड़ (अनुमानित) का कुल टर्नओवर दर्ज किया।
-
यह पिछले वित्त वर्ष 2024 में दर्ज किए गए ₹19,820 करोड़ के मुकाबले 16% अधिक है।
-
कंपनी ने 15% की राजस्व वृद्धि का लक्ष्य रखा था, जिसे उसने पार कर लिया।
BEL के प्रमुख ऑर्डर
BEL ने वर्ष के दौरान कई बड़े ऑर्डर प्राप्त किए, जिनमें शामिल हैं:
✔ BMP II अपग्रेड
✔ अश्विनी रडार
✔ सॉफ्टवेयर डिफाइंड रेडियो
✔ डेटा लिंक
✔ मल्टी-फंक्शन रडार
✔ EON 51
इसके अलावा, गैर-रक्षा क्षेत्र में भी BEL को महत्वपूर्ण प्रोजेक्ट्स मिले हैं।
BEL का निर्यात और वैश्विक विस्तार
-
BEL ने $106 मिलियन का निर्यात किया, जो वित्त वर्ष 2024 के $92.98 मिलियन के निर्यात की तुलना में 14% की वृद्धि दर्शाता है।
-
BEL का कुल ऑर्डर बुक अब ₹71,650 करोड़ तक पहुँच गया है, जिसमें $359 मिलियन का निर्यात ऑर्डर भी शामिल है।
विशेषज्ञों की राय और ब्रोकरेज फर्मों की रेटिंग
वित्त वर्ष 2025 के लिए ऑर्डर इनफ्लो उम्मीद से कम होने के बावजूद, 28 में से 25 विश्लेषकों ने BEL के शेयर पर "खरीदारी" की सिफारिश दी है, जबकि 2 ने "बेचने" की सलाह दी।
-
Macquarie ने BEL पर ₹350 का टारगेट देते हुए "आउटपरफॉर्म" रेटिंग दी है।
-
Kotak Institutional Equities ने "सेल" रेटिंग के साथ ₹260 का लक्ष्य दिया है।
BEL के लिए भविष्य की रणनीति
BEL के चेयरमैन और मैनेजिंग डायरेक्टर मनोज जैन के अनुसार, कंपनी अपने वैश्विक विस्तार की रणनीति पर काम कर रही है। BEL अपने अंतरराष्ट्रीय बाजार में प्रभाव और पहुंच को अधिकतम करने की कोशिश कर रही है।
Disclaimer : उपरोक्त जानकारी सिर्फ सूचना के लिए दी जा रही है। शेयर मार्केट में निवेश जोखिमों के अधीन है निवेश करने से पहले अपने वित्तीय सलाहकार से सलाह जरूर ले हम किसी भी प्रकार के निवेश की सलाह यहां नहीं देते हैं|