बुधवार, 5 मार्च 2025

शेयर बाजार लगातार गिरावट के बाद बाजार में शानदार रिकवरी सेंसेक्स, निफ्टी 1% से ज्यादा की बढ़त पर हुए बंद।

 STOCK MARKET NEWS: भारतीय शेयर बाजार में लगातार गिरावट के बाद आज शानदार रिकवरी देखने को मिली। सभी इंडेक्स 1 से 3% की तेजी के साथ हुए बंद। मेटल सेक्टर में सबसे अधिक 3.6% की शानदार तेजी देखने को मिली। NSE की 4 अप्रैल से गुरुवार की जगह सोमवार को होगी वीकली एक्सपायरी। निफ्टी की एक्सपायरी अब सोमवार को होगी। लखनऊ में आज 24 कैरेट सोने की कीमत 88,665 रुपए प्रति 10 ग्राम रही तथा 22 कैरेट सोनेकी कीमत 81650 रुपए प्रति 10 ग्राम रही। तथा चांदी की कीमत 8790 रुपए प्रति 100 ग्राम रही। आईए विस्तार से जानते हैं आज के मार्केट का हाल।


share market




STOCK MARKET LIVE: भारतीय शेयर बाजार में लगातार 10 दिन की गिरावट के बाद आज शानदार रिकवरी देखने को मिली जिससे सभी इंडेक्स बढ़त के साथ बंद हुआ ।

निफ़्टी 1.14% वृद्धि के साथ 250 अंक बढ़कर 22,335 अंक पर बंद हुआ। सेंसेक्स लगभग एक प्रतिशत तेजी के साथ 720 अंक बढ़कर 73,710 अंक पर बंद हुआ। निफ़्टी बैंक 230 अंक की तेजी के साथ 48,476 अंक पर बंद हुआ। निफ़्टी आईटी 2.14% तेजी के साथ लगभग 800 अंक की वृद्धि के साथ 38,075 अंक पर बंद हुआ। स्मॉल कैप इंडेक्स में 2.8% की शानदार तेजी देखने को मिली जिससे इंडेक्स लगभग 1200 से अधिक अंक की तेजी के साथ 44,540 अंक पर बंद हुआ।

मिडकैप इंडेक्स में 2.65% की शानदार रिकवरी देखने को मिली जिससे इंडेक्स 1,000 से अधिक अंकों की तेजी के साथ 39,750 अंक पर बंद हुआ। निफ़्टी ऑटो में 2.5% की तेजी देखने को मिली जिससे इंडेक्स 515 अंक की तेजी के साथ 20,785 अंक पर बंद हुआ। कैपिटल गुड्स में 2.3 प्रतिशत की शानदार तेजी देखने को मिली जिससे इंडेक्स 1308 अंक की तेजी के साथ 58,185 अंक पर बंद हुआ। कंज्यूमर ड्युरेबल्स, एफएमसीजी सेक्टर तथा हेल्थकेयर सेक्टर में 1.5 से 2 प्रतिशत तक की तेजी देखने को मिली। मेटल सेक्टर में 3.6% की जोरदार तेजी देखने को मिली जिससे इंडेक्स 1020 अंक की तेजी के साथ 29,349 अंक पर बंद हुआ।

लार्ज कैप में बढ़ने वाले पांच प्रमुख शेयर 

  1. अदानी ग्रीन एनर्जी लार्ज कैप में बढ़ने वाले शेयरों में पहले स्थान पर रहा जो 10% से अधिक की तेजी के साथ ₹80 बढ़कर 848 रूपए पर बंद हुआ।
  2. अदानी एनर्जी सॉल्यूशन 9.7% तेजी के साथ दूसरे स्थान पर रहा जो 62 रुपए बढ़कर 709 रुपए पर बंद हुआ। 
  3. अदानी टोटल गैस 7.8% तेजी के साथ तीसरे स्थान पर रहा जो ₹42 बढ़कर 590 पर बंद हुआ। 
  4. जेएसडब्ल्यू एनर्जी 5.5% तेजी के साथ चौथे स्थान पर रहा जो ₹27 बढ़कर₹509 पर बंद हुआ। 
  5. वेदांत 5.5% तेजी के साथ पांचवें स्थान पर रहा जो ₹22 बढ़कर 428 पर बंद हुआ। 
लार्ज कैप में गिरने वाले पांच प्रमुख शेयर 
  1. बजाज फाइनेंस 3.35% गिरावट के साथ पहले स्थान पर रहा जो लगभग 290 रुपए फिसल कर 8,298 रूपए पर बंद हुआ।
  2. इंडसइंड बैंक 1.6% गिरावट के साथ दूसरे स्थान पर रहा जो लगभग 16 रुपए फिसल कर 971 रुपए पर बंद हुआ। 
  3. एचडीएफसी बैंक 1.7% गिरावट के साथ तीसरे स्थान पर रहा जो लगभग ₹20 फिसल कर 1,690 रुपए पर बंद हुआ।
  4. वरुण बेवरेजेस 0.27% गिरावट के साथ चौथे स्थान पर रहा जो लगभग 1.3 रुपए फिसल कर 476 रुपए पर बंद हुआ। 
  5. जोमैटो 0.26% गिरावट के साथ पांचवें स्थान पर रहा जो लगभग 60 पैसे फिसल कर 227 रुपए पर बंद हुआ। 



Disclaimer : उपरोक्त जानकारी सिर्फ सूचना के लिए दी जा रही है। शेयर मार्केट में निवेश जोखिमों के अधीन है निवेश करने से पहले अपने वित्तीय सलाहकार से सलाह जरूर ले हम किसी भी प्रकार के निवेश की सलाह यहां नहीं देते हैं

मंगलवार, 4 मार्च 2025

Share Market: बाजार में गिरावट का दौर जारी निफ़्टी तथा सेंसेक्स गिरावट के साथ हुए बंद,

 Stock market: भारतीय शेयर बाजार में लगातार गिरावट का दौरा जारी है। लगातार 10वे सत्र में  निफ़्टी लाल निशान में बंद। अमेरिका से टैरिफ वार के चलते ग्लोबल स्तर पर शेयर बाजार के लिए नकारात्मक माहौल बना हुआ है। कनाडा तथा मैक्सिको पर आज से 25% अतिरिक्त टैरिफ कर अमेरिका की तरफ से लगाया जाएगा तथा चीन पर 10% अतिरिक्त टैरिफ आज से प्रभावित होगा । बजाज ऑटो के शेयर में लगभग पांच प्रतिशत की गिरावट देखने को मिली, तथा एचसीएल के शेयर में 2.5% की गिरावट देखने को मिली। लखनऊ में आज 24 कैरेट सोने का भाव 88235 प्रति 10 ग्राम रहा तथा 22 कैरेट सोने का दाम 81 हजार ₹100 प्रति 10 ग्राम  रहा। चांदी का भाव 9800 प्रति 100 ग्राम रहा। आईए विस्तार से जानते हैं आज के मार्केट का हाल।


share market




Share market live: भारतीय शेयर बाजार में गिरावट का दौर जारी। निफ़्टी 36 अंक की गिरावट के साथ 22,082 अंक पर बंद हुआ। तथा सेंसेक्स 96 अंक की गिरावट के साथ 72,990 अंक पर बंद हुआ। निफ़्टी बैंक में निचले स्तर से शानदार रिकवरी देखने को मिली जिससे इंडेक्स 130 अंक की तेजी के साथ 48,245 अंक पर बंद  हुआ।

निफ़्टी आईटी में 337 अंक की जोरदार गिरावट देखने को मिली जिससे इंडेक्स 37,276 अंक पर बंद हुआ। स्मॉल कैप इंडेक्स मे 1.3% की तेजी देखने को मिली जिससे इंडेक्स 546 अंक की तेजी के साथ 43,325 अंक पर बंद हुआ। मिडकैप इंडेक्स में लगभग 32 अंक की तेजी देखने को मिली जिससे इंडेक्स 38,721 अंक पर बंद हुआ। निफ़्टी ऑटो में 268 अंक की गिरावट देखने को मिली जिससे इंडेक्स 20,270 अंक पर बंद हुआ।

कैपिटल गुड्स में शानदार 800 अंक की तेजी देखने को मिली जिससे इंडेक्स 56,876 अंक पर बंद हुआ। फार्मा सेक्टर में 230 अंक की तेजी देखने को मिली जिससे इंडेक्स 38,580 अंक पर बंद हुआ। निफ़्टी मेटल में लगभग 100 अंक की तेजी देखने को मिली जिससे इंडेक्स 28,330 अंक पर बंद हुआ।

लार्ज कैप में बढ़ने वाले पांच प्रमुख शेयर 

  1. वरुण बेवरेजेस लार्ज कैप में बढ़ने वाले शेयरों में पहले स्थान पर रहा जो लगभग 4.45 प्रतिशत तेजी के साथ ₹20 बढ़कर 477 पर बंद हुआ।
  2. भेल लगभग 4% तेजी के साथ दूसरे स्थान पर रहा जो ₹7 बढ़कर 192 रुपए पर बंद हुआ।
  3. हिंदुस्तान एयरोनॉटिकल लिमिटेड 3.9% तेजी के साथ तीसरे स्थान पर रहा जो लगभग 124 रुपए बढ़कर ₹3311 रुपए पर बंद हुआ।
  4. यूनियन बैंक ऑफ़ इंडिया 3.3% तेजी के साथ चौथे स्थान पर रहा जो लगभग 3.6 रुपए बढ़कर 112 रुपए पर बंद हुआ। 
  5. आईआरएफसी 3.1% तेजी के साथ पांचवें स्थान पर रहा जो लगभग 3.5 बढ़कर 114 रुपए पर बंद हुआ। 
लार्ज कैप में गिरने वाले पांच प्रमुख शेयर 
  1. बजाज ऑटो लार्ज कैप में गिरने वाले शेयरों में पहले स्थान पर रहा जो लगभग पांच प्रतिशत गिरावट के साथ ₹380 फिसल कर 7,333 रुपए पर बंद हुआ।
  2. अदानी ग्रीन एनर्जी 4.5% गिरावट के साथ दूसरे स्थान पर रहा जो लगभग₹35 फिसल कर 768 रुपए पर बंद हुआ। 
  3. हीरो मोटोकॉर्प 3.2% गिरावट के साथ तीसरे स्थान पर रहा जो लगभग 115 रुपए फिसल कर₹3515 पर बंद हुआ।
  4. एलटी माइंड ट्री तीन प्रतिशत गिरावट के साथ चौथे स्थान पर रहा जो लगभग ₹150 फिसल कर ₹4685 पर बंद हुआ।
  5. इन्फो एज इंडिया 2.5% गिरावट के साथ पांचवें स्थान पर रहा जो लगभग 200 अंक फिसल कर 6762 रुपए पर बंद हुआ।



Disclaimer : उपरोक्त जानकारी सिर्फ सूचना के लिए दी जा रही है। शेयर मार्केट में निवेश जोखिमों के अधीन है निवेश करने से पहले अपने वित्तीय सलाहकार से सलाह जरूर ले हम किसी भी प्रकार के निवेश की सलाह यहां नहीं देते हैं

Budget 2026 LIVE: मोबाइल सस्ता, सिगरेट महंगी – पूरी लिस्ट यहां

Budget 2026 LIVE: मोबाइल सस्ता, सिगरेट महंगी – पूरी लिस्ट यहां Union Budget 2026: आम आदमी के लिए क्या सस्ता हुआ और क्या महंगा? केंद्रीय बजट ...