गुरुवार, 24 अक्टूबर 2024

उषा फाइनेंशियल सर्विसेज आईपीओ तिथि, मूल्य, जीएमपी ,विवरण

 उषा फाइनेंशियल सर्विस लिमिटेड आईपीओ यह इश्यू पूरी तरह से 58.6 लाख शेयरों का नया इश्यू है। उषा फाइनेंशियल सर्विसेज ने आईपीओ के जरिए 98.45 करोड रुपए जुटाने का लक्ष्य रखा है। आईपीओ से संबंधित महत्वपूर्ण तिथियां तथा लिस्टिंग गेन के बारे में जानते हैं विस्तार से 

share market




उषा फाइनेंशियल सर्विसेज के बारे में महत्वपूर्ण जानकारी 

उषा फाइनेंशियल सर्विसेज लिमिटेड एक नॉन बैंकिंग फाइनेंस कंपनी है। कंपनी की स्थापना 1995 में हुई थी । कंपनी  के मैनेजिंग डायरेक्टर श्री राजेश गुप्ता है। तथा सीईओ श्रीमती गीता गोस्वामी है। कंपनी का मुख्यालय पडपडगंज नई दिल्ली में स्थित है। कंपनी मुख्य रूप से एनबीएफसी, कॉरपोरेट्स, एमएसएमई, और विशेष रूप से महिला व्यवसायियों को ऋण प्रदान करती है। कंपनी इलेक्ट्रिक वाहन पर ऋण उपलब्ध कराने पर विस्तार कर रही है।

उषा फाइनेंशियल सर्विसेज कि वित्तीय जानकारी  

 अवधि समाप्त  30जून 2024   31 मार्च 2024  31 मार्च 2023  31 मार्च 2022

  संपत्ति            35,133.66         33,585.81      37,222.64       16,428.07

  रिवेन्यू             2,81.26            6,396.05          4,618.73        2,531.36

प्रॉफिट आफ्टर टैक्स 504         1,344.95           1,016.55        4,14.42

 नेट वर्थ            11,106.79       10,602.63         8,207.38        4,767.58

रिजर्व               9,519.03         9,014.87            7,265.57       4,109.41

टोटल कर्ज     18,861.94        18,128.22           24,751.41      9,723.22

                                                                             राशि ₹  लाख  में 

आईपीओ के बारे में जानकारी 

उषा फाइनेंशियल सर्विस आईपीओ का प्राइस बैंड 160 रुपए से 168 रुपए प्रति शेयर रखा गया है। तथा 800 शेयरों का एक लोट रखा गया है। इस हिसाब से रिटेल इन्वेस्टर्स के लिए न्यूनतम निवेश राशि 134400 है।

आईपीओ से संबंधित महत्वपूर्ण तिथियां 

उषा फाइनेंशियल सर्विसेज का आईपीओ सब्सक्रिप्शन के लिए 24 अक्टूबर को खुलेगा और 28 अक्टूबर को बंद होगा। आईपीओ के लिए शेयर एलॉटमेंट को 29 अक्टूबर को अंतिम रूप दिया जाएगा।  शेयर डिमैट अकाउंट में क्रेडिट या रिफंड 28 अक्टूबर को हो सकते हैं। तथा कंपनी की लिस्टिंग NSE,SME पर 31 अक्टूबर को   हो सकती है ।

उषा फाइनेंशियल सर्विसेज का आईपीओ इश्यू  स्ट्रक्चर 

आईपीओ में 50 फ़ीसदी हिस्सा क्वालिफाइड इंस्टीट्यूशनल बायर्स (qualified institution buyers)के लिए 15 फ़ीसदी हिस्सा नॉन इंस्टीट्यूशन इन्वेस्टर्स(non institutional investors)के लिए तथा बाकी का 35 फ़ीसदी है सा खुदरा निवेशकों(retail )के लिए आरक्षित किया गया है।

उषा फाइनेंशियल सर्विसेज आईपीओ का उद्देश्य 

आईपीओ से प्राप्त आय का उपयोग कंपनी पूंजी आधार को बढ़ाने और सामान्य कॉरपोरेट्स उद्देश्यों को पूरा करने के लिए करेगी। 

अनुमानित लिस्टिंग गेन 

Investorgain .com के अनुसार आज 24 अक्टूबर को कंपनी का जीएमपी लगभग 27 प्रतिशत पर ट्रेड कर रहा है। इस हिसाब से कंपनी क शेयर 45 रुपए के लिस्टिंग गेन के साथ 213 रुपए के आसपास लिस्ट हो सकता है।


Disclaimer : उपरोक्त जानकारी सिर्फ सूचना के लिए दी जा रही है। शेयर मार्केट में निवेश जोखिमों के अधीन है निवेश करने से पहले अपने वित्तीय सलाहकार से सलाह जरूर ले हम किसी भी प्रकार के निवेश की सलाह यहां नहीं देते हैं|


बुधवार, 23 अक्टूबर 2024

Market update : आईटी सेक्टर में रही रौनक सेंसेक्स निफ़्टी50 ने आज भी किया निराश

 Share market news today: भारतीय शेयर बाजार में आज 23 अक्टूबर का दिन मिला जुला  रहा है । बीएसई सेंसेक्स 138 अंक नीचे बंद हुआ तथा निफ्टी 50 36 अंक के नीचे बंद हुआ। आईए विस्तार से जानते है मार्केट का हाल।


share market





Share market update: आज 23 अक्टूबर बुधवार शेयर मार्केट के लिए मिला जुला रहा । जहां कुछ सेक्टरों में कमजोरी देखने को मिली तो दूसरी तरफ कुछ सेक्टरों में तेजी भी देखने को मिली। तेजी वाले सेक्टरों में आईटी सेक्टर 2.38 प्रतिशत वृद्धि के साथ सबसे आगे रहा जो लगभग 983 अंक बढ़कर 42222 अंक पर बंद हुआ। बीएसई स्मॉलकैप मैं भी लगभग 1 प्रतिशत की तेजी देखी गई यह इंडेक्स 500 अंक बढ़कर 54030 अंक पर बंद हुआ । बीएससी मिड कैप 0.48% वृद्धि के साथ 222 अंक बढ़कर 46196 अंक पर बंद हुआ। एफएमसीजी सेक्टर में भी वृद्धि देखी गई तथा बसे कंज्यूमर ड्यूरेबल भी तेजी के साथ बंद हुआ।
बीएसई सेंसेक्स 138 अंक फिसल कर 800 81 अंक पर बंद हुआ। तथा निफ्टी 50 भी 36 अंक फिसल कर 24435 अंक पर बंद हुआ। निफ़्टी बैंक 18 अंक फिसल कर 51239 अंक पर बंद हुआ। इसके अलावा निफ़्टी आटो कैपिटल गुड्स, हेल्थ केयर तथा मेटल सेक्टर में भी कमजोरी देखने को मिली 



लार्ज कैप में बढ़ने वाले पांच प्रमुख शेयर 
  1. वरुण बेवरेज लार्ज कैप में बढ़ने वाले शेयरों में 5.75 प्रतिशत वृद्धि के साथ पहले स्थान पर रहा। जो ₹34 बढ़कर 628 रुपए पर बंद हुआ।
  2. बजाज फाइनेंस 4.76 प्रतिशत वृद्धि के साथ बढ़ने वाले शेयरों में दूसरे स्थान पर रहा जो 317 अंक बढ़कर 6995 अंक पर बंद हुआ।
  3. एवेन्यू सुपरमार्ट बढ़ने वाले शेयरों में 3.77 प्रतिशत वृद्धि के साथ तीसरे स्थान पर रहा जो 150 रुपए बढ़कर 4156 रूपए पर बंद हुआ।
  4. जोमैटो 3 प्रतिशत वृद्धि के साथ बढ़ने वाले शेयरों में चौथे स्थान पर रहा जो 7.7 रूपए बढ़कर 264 रुपए पर बंद हुआ।
  5. जेएसडब्ल्यू एनर्जी 2.61 प्रतिशत वृद्धि के साथ पांचवें स्थान पर रहा जो 287.75 रूपए पर बंद हुआ।

लार्ज कैप में गिरने वाले पांच प्रमुख शेयर 

  1. लार्ज कैप में गिरने वाले शेयरों मे ABB INDIA 5. 79 प्रतिशत गिरावट के साथ पहले स्थान पर रहा जो 473 रुपए गिरकर 7703 रुपए पर बंद हुआ।
  2. SIEMENS गिरने वाले शेयरों में 5 प्रतिशत गिरावट के साथ दूसरे स्थान पर रहा जो 366 रुपए की गिरावट के साथ 6872 रुपए पर बंद हुआ।
  3. भेल गिरने वाले शेयरों में लगभग 4 प्रतिशत गिरावट के साथ 223 रुपए पर बंद हुआ। 
  4. टीवीएस मोटर कंपनी गिरने वाले शेयरों में 3.74 प्रतिशत गिरावट के साथ चौथे स्थान पर रहा जो लगभग 100 रूपए की गिरावट के साथ 2562 रुपए पर बंद हुआ।
  5. महिंद्रा ऐंड महिंद्रा गिरने वाले शेयरों में 3.25 प्रतिशत गिरावट के साथ पांचवें स्थान पर रहा जो 93.7 रुपए गिरकर 2793 रुपए पर बंद हुआ।

Disclaimer : उपरोक्त जानकारी सिर्फ सूचना के लिए दी जा रही है। शेयर मार्केट में निवेश जोखिमों के अधीन है निवेश करने से पहले अपने वित्तीय सलाहकार से सलाह जरूर ले हम किसी भी प्रकार के निवेश की सलाह यहां नहीं देते हैं|

Budget 2026 LIVE: मोबाइल सस्ता, सिगरेट महंगी – पूरी लिस्ट यहां

Budget 2026 LIVE: मोबाइल सस्ता, सिगरेट महंगी – पूरी लिस्ट यहां Union Budget 2026: आम आदमी के लिए क्या सस्ता हुआ और क्या महंगा? केंद्रीय बजट ...